Blog

  • प्रदेश के विद्युत ठेकेदारों ने नए टैंडर भरने से किया साफ मना

    बददी में संपन्न हुई हिम पावर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक

    बर्फ गिरने से लाईनें बंद हुई या ट्रांसफार्मर नहीं देंगे सहयोग
    पुराने बिल लंबित होने से लिया एक मत होकर फैसला
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के विद्युत ठेकेदारों ने बिजली बोर्ड के नए टैंडरों को भरने से दो टूक मना कर दिया है। यह फैसला बददी में प्रदेशाध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई हिम पावर एसोसिएशन की प्रांत बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक विद्युत प्रबंधन हमारी लंबित मांगे जो कि 1 साल से लम्बित है उन्हें पूरा करता तब तक ऐसा ही रवैया रहेगा।
    बीबीएन इकाई के प्रधान गुरशरण सिंह जौली ने बताया कि हमारी मुख्य तौर पे 2 मांगे है। एक ऑफ लाइन टेंडर की सीमा को बढ़ाकर पहले की तरह 5 लाख किया जाए जैसे कि प्रदेश के अन्य विभागों लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, एचपीपीसीएल में है। दूसरी प्रमुख मांग है कि जैसे हर साल कोस्ट डाटा के आईटम रेट 10 फीसदी बढते हैं और इस बार इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोस्ट डाटा के रेट 4 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक कम कर दिए गए हैं जबकि मंहगाई हर साल बढ़ती है। तीसरी प्रमुख मांग में  ठेकेदारों ने पेयमेंट प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।
    उन्होने बताया कि हमारी पुराने कामों की पेमेंट लंबे समय से बिजली बोर्ड नहीं कर रहा है जिससे उनके पास बैंक ऋण की लिमिट भी समाप्त हो चुकी है। हमें घर से ब्याज देना पड़ रहा है और बिजली बोर्ड भुगतान करने में ढिलाई बरत रहा है। मंडी से विशेष तौर पर पधारे प्रधान अरुण ठाकुर ने ऐलान किया है कि हम पूरी तरह से नए टेंडर डालने पे एसोसिएशन के माध्यम से लगाम लगाएंगे। आने वाले समय में बर्फ गिरने से जो लाईने और ट्रांसफार्मर बन्द होगे उसमें भी हम विभाग का कोई सहयोग नहीं देंगे।
    इस मीटिंग में राज्य कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रधान अरुण ठाकुर, वाईस प्रेसिडेंट तिलक राव, जनरल सेक्रेटरी रंजीत सिंह, अर्की के प्रधान कंवर ,प्रेम , राजेन्द्र , पंकज ठाकुर, गुरमीत सिंह दून, सुनील धीमान, राजकुमार, अमन जौली, मोहित, विजय, राजेंद्र, अमन ठाकुर व लक्की सिंह मुख्य तौर पे उपस्थित रहे। गुरमती सिंह ने बताया कि ऐसी बैठक प्रदेश के हर उपमंडल में आयोजित की जाएगी और पूरी तरह से नए टैंडर में किसी भी प्रकार की सहभागिता न हो इस पर जोर दिया जाएगा।
  • पंजाब : रोडवेज की बस पर ईंट से हमला कर तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः  फिरोजपुर शहर खाई वाले अड्डे के पास वाले फाटक के पास फाजिल्का से आरही पंजाब रोडवेज की बस और मोटरसाइकल स्वार का आपस में विवाद हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान और उसकी माता जा रहे थे कि पंजाब रोडवेज बस के साथ लग गया। जिसके बाद बस और मोटरसाइकिल सवार का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोटरसाइकिल सवार नौजवान ने ईट और आरी से हमला कर बस के शीशे तोड़ दिए। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। 

    बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस के साथ मोटरसाइकल लगने के कारण मोटरसाइकल स्वार गलियां निकालने लगा और बस के शीशे तोड़ दिए। जिससे बस से स्वरिया निकल कर नीचे उतर गई। बस कंडक्टर और ड्राइवर ने कार्रवाई की बात कही।

  • महाविद्यालय बंगाणा में साइबर क्राइम सुरक्षा पर विशेष सैमिनार का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: आधुनिक युग में पूरी दुनिया इंटरनेट के माध्यम से आपस में जुडी हुई है ऐसे में आपने साइबर अपराध की कई सारी घटनाओं के बारे और साइबर सुरक्षा के बारे में जरूर सुना होगा, अधिकतर लोग किसी भी समय साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग व साइबर सुरक्षा सेल के तत्वाधान में साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनिति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व साइबर सुरक्षा सेल के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की महासचिव  परीक्षा ने किया।
    साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा सेमिनार के मुख्य वक्ता फाइनल ईयर से विशाल सोनी, सपना और कामना थे। विशाल सोनी ने विशेष तौर पर साइबर सुरक्षा क्या है , साइबर सुरक्षा के प्रकार ,नेटवर्क सुरक्षा,एप्लीकेशन सुरक्षा ,सूचना सुरक्षा, ईमेल सुरक्षा, नेटवर्क एक्सेस कंट्रोल , डाटा लॉस प्रिवेंशन , साइबर हमलों के प्रकार, मालवेयर, एस क्यू एल इंजेक्शन, फिशिंग, मैन-इन-दी-मिडिल अटैक, डेनियल-ऑफ़-सर्विस अटैक, जीरो डे, इसके बाद सपना और कामना ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि साइबर सिक्योरिटी क्यों जरुरी है, इस के साथ-साथ साइबर हमले से खुद को कैसे बचाएं?
    सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करें ,एंटी वायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, अज्ञात ईमेल अटैचमेंट को न खोलें, अज्ञात ईमेल में लिंक पर क्लिक न करें और असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल ना करें। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष व साइबर सुरक्षा  सेल के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी  ने कहा कि एहतियात बरतकर तथा सजग रहकर आप स्वयं को साइबर अपराधों से बचा सकते हैं, और समाज में अपने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना अति आवश्यक है ताकि साइबर अपराध से बचा जा सके। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, राजनीति विज्ञान विभाग की सचिव परीक्षा, सह सचिव कृति और मीडिया प्रभारी अंकिता मनकोटिया आदि मौजूद थे।
  • अनियंत्रित होकर ट्यूबवैल की दीवार से टकराकर बाइक चालक की मौत

    अनियंत्रित होकर ट्यूबवैल की दीवार से टकराकर बाइक चालक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव नगनोली में बाइक अनियंत्रित होकर सरकारी ट्यूबवैल की दीवार से जा टकराई जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
    मृतक की पहचान जीवन कुमार(24) उर्फ काकू पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव जलग्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह गाँव नगनोली में नलकूप न011 में बतौर जल रक्षक कार्यरत है I जव मैं 7 बजे सुबह जब यह पानी छोड़ने के लिए पम्प पर आया तो इसकी नज़र नलकूप की चारदीवारी के बाहर बनी नाली में पड़े मोटरसाइकिल पर पड़ी तथा जब इसने नज़दीक जाकर देखा तो एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ पाया I इस बीच मौका पर प्रधान तथा उप-प्रधान भी आ गए। मौके पर आए रोहित कुमार पुत्र श्री करनैल सिंह, निवासी गाँव नगनोली, तहसील हरोली, जिला ऊना ने बतलाया कि मृतक का नाम जीवन कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार, निवासी वार्ड न0 8, गाँव जलग्रां, तहसील व जिला ऊना है जो पिछली रात उस के घर पर एक समारोह में आया था I जीवन कुमार बाइक पर सवार होकर नगनोली गांव से वापिस घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਮੂਹ ਕਲੈਰੀਕਲ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅੜੀਅਲ ਵਰਤੀਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੜਤਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਮੂਹ ਕਲੈਰੀਕਲ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅੜੀਅਲ ਵਰਤੀਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੜਤਾਲ 28ਵੇਂ ਦਿਨ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਪੂਰੀਆਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਰੋਸ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਦਿਨ ਬ ਦਿਨ ਵੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪੀ ਸੀਐਮ ਐਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਇੱਕ ਘੰਟਾ 11ਞਜੇ ਤੌ 12ਞਜੇ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਠੱਪ ਕਰਕੇ ਗੇਟ ਰੈਲੀ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪਿੱਟ ਸਿਆਪਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਕੋਛੜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੀਸੀਐਮਐਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਜਦੋਂ ਦੀ ਹੋਂਦ ਵਿੱਚ ਆਈ ਹੈ, ਉਹ ਦਿਨ ਬ ਦਿਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਮਾੜਾ ਵਤੀਰਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਬਿਲਕੁਲ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਲਈ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਠੱਪ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਾਜ ਠੱਪ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ

    ਜਾਵੇਗਾ। ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸੁਧੀਰ ਅਗਲੇ ਜੈਂਡਰ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਿਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾ ਨੇ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਅਹਿਮ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਇਆ ਹੈ। ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਅੰਨ ਦੇਖੇ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਵਿੱਚ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਨਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਲਟੀ ਪ੍ਰਪਜ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਮੇਲ ਫੀਮੇਲ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ, ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਸਮੂਹ ਕੱਚੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕੱਚੇ ਕਾਮੇ ਜਿਨਾਂ ਕਰੋਨਾ ਦੌਰਾਨ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਮ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਪੂਰੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੇ ਕਾਇਮ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਤਨ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਵਜੋਂ ਖੁਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਜੋ ਬਾਕੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਸੀ। ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਰਗ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਖਿਲਾਫ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਧਰਨਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲੀ ਪਾਰਟੀ ਧਰਨਿਆਂ ਤੇ ਹੀ ਰੋਕ ਲਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸੋ ਸਬੌਡੀਨੇਟ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਕਰ ਦੇਣਗੇ। ਜਿਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਭੱਜ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਮਨਿਸਟਰ ਸਟਾਫ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਵੀਰ ਮੋਗਾ ਅਤੇ ਰਾਮ ਅਵਤਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਿਟਾਇਰਡ ਪੈਰਾਮੈਡੀਕਲ ਸਿਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮਨਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਲਾਸ ਫੋਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵਿਕਾਸ ਕਾਲੜਾ ਡਾਕਟਰ ਪੰਕਜ ਗੁਪਤਾ ਡਾਕਟਰ ਡਿਕਸ਼ਿਤ ਡਾਕਟਰ ਨਿਲ ਗੁਪਤਾ ਡਾਕਟਰ ਆਗਿਆਪਾਲ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਿਵਮ ਸਿੰਘਲਾ ਡਾਕਟਰ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਡਾਕਟਰ ਨਮਰੋਜ ਸਿੰਘ ਡਾਕਟਰ ਯੁਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਡਾਕਟਰ ਹੀਮਾਨੀ ਸ਼ਰਮਾ ਡਾਕਟਰ ਡਾਕਟਰ ਪੂਜਾ ਡਾਕਟਰ ਰਚਨਾ ਮਿੱਤਲ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜਨ ਮਿੱਤਲ, ਡਾਕਟਰ ਤੁਸ਼ਟੀ, ਡਾਕਟਰ ਆਕਾਸ਼ ਅਗਰਵਾਲ, ਡਾਕਟਰ ਸੌਰਭ ਲੁਥਰਾ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਮੁੱਖਾ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਆਗੂ ਡਲਫੀਨਾ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਸੁਮਿਤ ਗਿੱਲ, ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰੀਤਮ ਸਿੰਘ, ਮਨਦੀਪ, ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਪਰਵੀਨ, ਗੀਤਾਂਜਲੀ, ਸ਼ੈਲੀ, ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਰਾਜਦੀਪ ਕੌਰ ਖਿਮਾ, ਸ਼ਰਮਾ ਮੈਡਮ, ਤ੍ਰਿਪਤੀ ਜੋਤੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਕਮਲ ਸੰਗੀਤਾ, ਜਸਮੀਤ ਕੌਰ, ਸ਼ਾਲੂ ਸਟਾਫ ਨਰਸ ਸ਼ਾਲੂ, ਸਟਾਫ ਨਾਲ ਆਦੀ ਨੇ ਇਸ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਭਾਂਗਰ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ।

  • पंजाबः रिजोर्ट के बाथरूम में स्वास्तिक चिन्ह लगाने से भड़के हिंदू नेता, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना : हंबड़ा रोड पर बने निर्वाणा रिजोर्ट के बाथरूम में लगे स्वास्तिक चिन्ह को लेकर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने रिजोर्ट के बाथरूम में लगी फ्रेगरेंस लाइट्स की वीडियो बनाई। जिसमें हिंदू धर्म और भगवान गणपति के प्रतीक स्वास्तिक चिन्ह दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने के दौरान रिजोर्ट स्टाफ की व्यक्ति के साथ बहसबाजी भी हुई। वहीं रिजोर्ट स्टाफ के सदस्य ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि स्वास्तिक चिन्ह करीब 3-4 साल से ऐसे ही लगा है। इस संबंधी शिव सेना पंजाब के युवा नेता भानू प्रताप व उनके साथियों ने थाना PAU में रिजोर्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। भानू ने कहा कि हिंदू समाज के धार्मिक चिन्ह को इस तरह बाथरूम में लगाया जाना अपराध है।

    हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।एक्शन न होने पर संघर्ष रणनीति बनाएंगे शिव सैनिक थाना PAU में पहुंचे भानू प्रताप ने पुलिस को पुख्ता सबूत दिए। भानू ने कहा कि स्वास्तिक चिन्ह को हिंदू धर्म में सबसे उच्च माना जाता है। यदि शिव सैनिक धरना प्रदर्शन करते हैं तो उन पर कार्रवाई तक करने की बात कही जाती है। लेकिन, अब शिव सैनिक चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मामले में यदि जल्द एक्शन नहीं लिया गया तो वह संघर्ष की अगली रणनीति बनाएंगे। SHO रजिंद्र सिंह ने कहा कि रिजोर्ट प्रबंधकों ने अपनी गलती मानी है। रिजोर्ट प्रबंधकों में सुधीर झा और कमल उनके पास आए थे। रिजोर्ट के मालिक को कल थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत होगी। इसके बाद आगे की जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • पंजाबः फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लेकर High Court ने सरकार से मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा में बढ़ रहे फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक PIL पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से 12 दिसंबर तक जवाब मांगा है। ट्रैवल एजेंट के लिए पंजाब सरकार कोई रेगुलर अथॉरिटी बना रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि अपने ट्रैवल एजेंट को रजिस्टर करने के लिए कोई कमिश्नर का गठन किया है या नहीं।

    इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक क्या फर्जी ट्रैवल एजेंट को लेकर काम हुआ है, इसका जवाब अगली तारीख में दिया जाए। दरअसल, 2017 से लेकर 2019 तक पंजाब के अंदर 2140 मामले दर्ज किए गए जो फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थे। वहीं हरियाणा में भी ऐसे मामले सामने आए तो इस मुद्दे को लेकर अब पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया है जो हाईकोर्ट में 12 दिसंबर तक पंजाब सरकार को देना होगा कि वह पंजाब के अंदर ट्रैवल एजेंट की रोकथाम के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है और क्या इस मामले पर कोई कमीशन बनाने का विचार पंजाब सरकार के अधीन है या नहीं।

  • जालंधरः बिना पार्किंग कमर्शियल बिल्डिंगों, रेहड़ियों और फड़ियों को लेकर एक्शन में CP Swapan Sharma

    जालंधर, ENS: शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए जल्द ही नए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा एक्शन लेने जा रहे है। इसी के तहत आज पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों और अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग की। बताया जा रहा है पुलिस कमिश्नर द्वारा बिना पार्किंग कमर्शियल बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आज पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई मीटिंग में मुख्य तौर पर मुलाजिमों से शहर के ट्रैफिक के बारे में विस्तार से चर्चा की। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की इस मीटिंग में जालंधर सिटी पुलिस के सभी थाना इंचार्ज, मुंशी भी शामिल हुए।सीपी शर्मा ने मीटिंग में फील्ड मुलाजिमों से ट्रैफिक को लेकर चर्चा की।

    जिसमें ज्यादातर मुलाजिमों ने शहर के सबसे व्यस्त बाराजों में रेहड़ियां-फड़ियां ही सबसे बड़ी समस्या को मुख्य कारण बताया। जिसके बाद सीपी शर्मा ने ट्रैफिक समस्या को लेकर आश्वासन दिया है कि जल्द नगर निगम के साथ मिलकर रेहड़ियों और फड़ियों के लिए अलग से व्यव्स्था बनाई जाएगी। जिससे शहर में जनता को परेशानियों का सामना न करने पड़े। वहीं सीपी शर्मा ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में जिन कमर्शियल बिल्डिंग्स के बाहर पार्किंग नहीं है।

    मगर फिर भी कमर्शियल बिल्डिंगों के बाहर वाहन खड़े किए जाते हैं। उन पर भी कार्रवाई के लिए कमिश्नरेट पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाएगी। इसी के साथ थाना स्तर पर भी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी ओर शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सीपी शर्मा ने कहा कि उन्होंने ट्रैफिक विंग और पीसीआर विंग को जॉइंट कर दिया गया है। इससे शहर के ट्रैफिक को सुरारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : SHO ਅਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਅਤੇ ਲੁੱਟ ਦੇ ਆਰੋਪ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੀੜਤਾ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕੈਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਣ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਘਰ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਤੇ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਉੱਪਰ ਉਸ ਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਬੰਧਕ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਣਾ ਸੀ ਮਗਰ ਮੈਸੇਜ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਣ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠ ਗਏ ਹਨ।

    ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜੋਗਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ 2004 ਵਿੱਚ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਦੇ ਤਤਕਾਲੀਨ ਐਸਐਚਓ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਆਦਿ ਲੁੱਟ ਲਏ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਲਾਟ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਰੀਬ 20 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਕੋਲ ਚੱਕਰ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਗਰ ਉਸਨੂੰ ਹਜੇ ਤੱਕ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬਹਿਣਾ ਸੀ। ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਕੈਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब में सरकार द्वारा लगातार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में 2 दिन पहले भी जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट द्वारा न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के मालिक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के युवक का सामने आया है। जिसने पुलिस को शिकायत दी है कि विदेश भेजने के नाम पर जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने उससे 7 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद जालंधर के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।

    शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह वासी चंगाली कदीम (मल्लांवाला) जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी सैममन पुत्र सोमनाथ वासी गांव बडाला जिला जालंधर के साथ हुई।आरोपी ने उसे विदेश भेजने की बात कही और उससे एडवांस में 7 लाख रुपए वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। मगर, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इस संबंधी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी सैममन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।