Blog

  • फिर पटरी से उतरी ट्रेन, मची अफ़रा तफरी 

    रामपुरः पिछले कुछ समय से ट्रेनों के पटरी से उतरने के मामले सामने आ रहे है।  वहीं ताजा मामला जनपद रामपुर से सामने आया है। जहां देर रात लगभग 1:30 बजे एक मालगाड़ी दिल्ली से रुद्रपुर जा रही थी। इस दौरान अचानक पटरी से उसके दो डिब्बे उतर गए। इससे अफ़रा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ देर के लिए रेलवे लाइनों पर दिल्ली से लखनऊ अप एंड डाउन का आवागमन बाधित रहा। बचाव कार्य जारी है। जल्द ही रूट पर रेलवे संचालन बहाल हो जाएगा।

    जनपद रामपुर जंक्शन से कुछ ही दूरी पर देर रात लगभग 1:30 बजे एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसको लेकर हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे के आला अधिकारियों तक पहुंची तो तुरंत ही सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इस घटना में किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। रेलवे की ओर से ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उन्हें पटरी पर लाने की कवायद की जा रही है।

    इस बारे में डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि यहां पर दो डिब्बे उतरे हैं। मालगाड़ी रुद्रपुर जा ही थी। दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह पूछे जाने पर की क्या कोई रूट भी प्रभावित हुआ है इस पर डीआरएम ने बताया हां मेन रूट जो दिल्ली से लखनऊ तक का है, वह प्रभावित हुआ है। अप एंड डाउन दोनों लाइनें बंद हैं। यह पूछे जाने पर की यह लगभग कितनी देर में ठीक हो जाएगा इस पर डीआरएम ने बताया कि बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।

  • मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में CM के नाम हुए तय

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने तीनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। कल शाम की बैठक में ये फैसला लिया गया है। हालांकि बीजेपी ने अभी तक इन नामों का खुलासा नहीं किया है। 

  • भाजपा विधायक का एक्शनः नॉनवेज दुकानों को बंद करने के दिए आदेश, देखें वीडियो

    जयपुरः जिले की हवामहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य 600 वोटो से चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को 600 मतो हराया है। जीत के अगले दिन ही विधायक एक्शन के मूड़ में दिखाई दिए। जहां उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद ने अधिकारियों को सड़कों पर अवैध नॉनवेज दुकानों को बंद करने के आदेश दिए है। इस मामले की विधायक की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें विधायक ने फोन पर अधिकारी से पूछा कि क्या खुले में नॉनवेज रेहड़ियों पर बेचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से कहा कि आप हां या ना में जवाब दें। जिसके बाद उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से यह ठेले शाम को नहीं दिखने चाहिए। विधायक ने कहाकि मैं शाम को इसकी रिपोर्ट आपसे लूंगा। मुझे नहीं पता कि कौन अधिकारी इस मामले में अधिकारी शामिल है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, 7 ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇੇਖੋ CCTV

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਜਦੋਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਡਕ ਮੰਗਾਉਂਦੀ ਹੋਈ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿੱਥੇ ਪਿੰਡ ਫਤਿਹਪੁਰ ਰਾਜਪੂਤਾਂ ਵਿਖੇ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਕਰੀਬ 7 ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 20 ਤੋਂ 25 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ 4-5 ਵਾਰ ਉਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਵੀ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਸੀ।

    ਤਾਂ ਉਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਸਮੇਤ 7 ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਜਾਂਦਿਆਂ ਦੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਤੌਰ ਤੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਫੜੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਜਿਹਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਡਰਖੋਫ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ। ਤੇ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀਡੀਓ ਦਿਖਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਉਹ ਜਖਮੀਆਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਕਲਮਬੰਦ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ।

  • राज्यसभा से AAP सांसद राघव चड्‌ढा का हटा निलंबन, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हो गया। यह सेशन 22 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के दौरान दोनों सदनों में 15 बैठके होंगी। वहीं राज्यसभा ने आप सांसद राघव चड्‌ढा का निलंबन रद्द कर दिया। वे अगस्त 2023 से निलंबित चल रहे थे। इसके लिए भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रस्ताव रखा था। वहीं इस मामले को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आए है। जिसमें उन्होंने कहाकि अपनी सस्पेंशन को बहाल करवाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद मेरी सस्पेंशन को आज समाप्त किया गया। इस दौरान राघव ने कहाकि करीब 115 दिन तक वह जनता की आवाज को ससंद के बीच नहीं उठा सके।

    115 दिन तक वह जनता के सवाल सरकार से नहीं पूछ सका और ना ही जनता के हक की आवाज वह इतने दिनों तक ससंद में उठा सके। इस दौरान राघव चड्ढा ने सुप्रीम कोर्ट राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का धन्यावाद किया। दूसरी ओर, लोकसभा में पीए नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही NDA के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने नारे लगाए- बार-बार मोदी सरकार। तीसरी बार मोदी सरकार। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से अपील की। उन्होंने कहा कि बाहर मिली पराजय का गुस्सा सदन में मत निकालिए। सदन में सकारात्मक चर्चा कीजिए। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने बैनर लहराए। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सदन में प्लेकार्ड्स नहीं ला सकते। सदन नियमों के मुताबिक ही चलेगा।

  • पंजाब: बलवंत राजोआना को मिलने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, गर्माया माहौल

    पटियालाः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा में सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को मिलने के लिए पूर्व अकाली बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां जेल प्रबंधकों ने उन्हें मिलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि उनके पास मुलाकात की मंजूरी नहीं है। जिसके बाद वहां पर माहौल गर्मा गया। इस दौरान मजीठिया ने जेल प्रबंधकों व सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सरकार की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जेल प्रशासन ने पहले मंजूरी दी, लेकिन बाद में मुकर गए।

    इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के वफद व मजीठिया के साथ बात करने के लिए जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल पहुंचे, जिन्होंने कहा कि सोमवार को उनकी मुलाकात नहीं हो सकती है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट से बात करते हुए मजीठिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि इतने हाईपर क्यों हो रहे हैं, कहीं मान साब की तरह बीपी शुगर तो नहीं। आराम से बात कीजिए। डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। मुलाकात के लेटर को लेक सीनियर अधिकारी बताएंगे, उन्हें वफद का लेटर पहुंचा दिया जाएगा। यह कहकर हरचरन सिंह हैरी गिल वापिस लौट गए।

  • ज्वालामुखी विस्फोट, चारों तरफ फैली राख, 11 पर्वतारोहियों की मौ’त, कई लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वातारोहियों की मौत हो गई है। कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है। जानकारी के अनुसार राहत और बचाव दल के लोगों ने बताया कि तीन पर्वतारोहियों के शव ज्वालामुखी के पास मिले हैं। वहीं कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

    पेदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि उन्हें तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर थे। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है। 

    अभी भी कई पर्वतारोही माउंट मेरापी पर लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 3000 मीटर दूर तक ज्वालामुखी की राख फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से एहतियातन चश्में पहनने की सलाह दी है ताकि ज्वालामुखी की राख से उनकी आंखों की सुरक्षा हो सके। बता दें कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी जनवरी से ही सक्रिय है। हालांकि अभी तक इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाबः CID ​​पुलिसकर्मी और उनके परिवार पर दुकानदार ने किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाइक पर हवा भरवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक CID ​​पुलिसकर्मी  और उनके परिवार पर दुकानदार द्वारा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल के टायर में हवा भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले की जानकारी देते हुए घायल कीरत जोत सिंह ने बताया कि जब वह अपने पिता के साथ घर से निकला तो उसके मोटरसाइकिल के टायर में हवा कम थी और वह उक्त दुकानदार के पास चला गया। जहां उसने दुकानदार से मोटरसाइकिल के टायर में हवा भरने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि दुकानदार ने टायर में हवा भरने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई।

    जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। उक्त दुकान के मालिक द्वारा पिता पुत्र पर हमला करने के आरोप लगे। जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाए कि दुकान मालिक उन्हें घसीटकर दुकान में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। वही बढ़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से निकले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और फिर जाकर जंडियाला गुरु के अंतर्गत मानावाला स्थित अस्पताल में दाखिल हुए। तभी दूसरे पक्ष ने वहां आकर उन पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। उन्होंने कहा कि इसमें हमने अपने परिवार को बुलाया। इस दौरान आरोप लगे है कि परिवारिक सदस्यों पर भी दूसरे पक्ष द्वारा हमला किया गया।

    उधर, थाना जंडियाला गुरु के पुलिस अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल में हवा भरवाने को लेकर दुकानदार और मोटरसाइकिल चालक के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष घायल हो गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोटरसाइकिल सवार के परिवार का सदस्य सीआईडी ​​में तैनात है, जो मौके पर गया था और उस पर भी दुकानदार ने हमला कर दिया। फिलहाल इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि दोनों पक्ष अस्पताल में दोबारा आमने-सामने हुए है। दोनों पक्षों को मेडिकल डॉट दे दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः इस इलाके में कब्जाधारियों ने मौजूदा सरपंच की पेड़ से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: नूरपुर गांव की हडा राउडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आरोप लगाए जा रहे है कि कब्जाधारियों द्वारा मौजूदा सरपंच को पेड़ से बांधा गया। इस दौरान उक्त कब्जाधारियों द्वारा मौजूदा सरपंच को पेड़ से बांधने के बाद उसकी पिटाई  करने के आरोप लगे है।

    नूरपुर गांव की हडा राउडी पर कब्जाधारी निरंजन सिंह पर यह आरोप लगे है। कहा जा रहा है कि निरंजन सिंह ने अपने भाई और भतीजों के साथ मिलकर मौजूदा सरपंच को पेड़ से बांधकर मारपीट की और इस दौरान सरपंच के साथ गली गालौच भी की गई। उक्त घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का द्वारा कोई कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है। 

  • पंजाबः भांजे ने मौसी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    पंजाबः भांजे ने मौसी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां भांजे ने मौसी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसके बाद भांजे ने देर रात घटना को अंजाम दिया। नौजवान की पहचान सिंकदर के रूप में हुई है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। सिकंदर मौसी के गोलियां मारने के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी जमीन पर अपना मालिकाना हक चाहता था और दोनों पक्षों के बीच विवाद था। इसी बीच सिकंदर ने अपनी मौसी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की भांजी अर्शदीप कौर ने बताया कि उसकी मौसी कुलविंदर कौर की बहन के बेटे सिकंदर निवासी पट्टी के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सिकंदर उनके घर आया और कुलविंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।