Blog

  • चलोला में कांगड़ा केन्द्रीय सह‌कारी बैंक द्वारा वितीय साक्षरता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : कांगड़ा केन्द्रीय सह‌कारी बैंक सीमित शाखा डेरा बाबा रुदरू बसाल द्वारा नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन गावे चलोला में किया गया। शिविर की अध्यक्षता कांगड़ा केन्द्रिय सहकारी बैंक बसाल के प्रवन्धक शिव कुमार ने की।

    उन्हेंने लोगे को कृषि कार्ड, यू.पी,आई, अटल पेंशन योजना, प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, जन-सुरक्षा बीमा योजना, ग्राहकों के अधिकार, आन- लाईन फ्राड, आदि बारे अवगत करवाया तथा बैंक द्वारा किसानों को कृषि ऋण व अपना कार्या शुरू करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बैंक की तरफ से शिव कुमार, राज कुमार ग्राम प्रधान सौरभ ठाकुर, उप प्रधान राज कुमार, ग्रामीण बरुण कुमार, रमेश चन्द, रामपाल, कमलेश कुमारी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

  • जालंधरः सरेआम V Mart के बाहर से बाईक चोरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सरेआम बाइक V Mart के बाहर से व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह सबसे व्यस्त सड़क है, जहां पर हर समय भारी ट्रैफिक की समस्या रहती है। लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि भीड़ भाड़ वाली सड़क पर भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने कितना के सूचना पुलिस को दे दी है।

  • बेटा -बहू करते हैं मारपीट, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई गुहार

    बेटा -बहू करते हैं मारपीट, वृद्ध मां ने पुलिस से लगाई गुहार

    ऊना /सुशील पंडित : उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते एक गांव की वृद्ध मां ने अपने ही बेटे-बहू द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस को दी है। और न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते एक गांव में रहती वृद्ध मां ने अपने ही पुत्र व पुत्रवधू से उसकी सुरक्षा करने की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में वृद्ध महिला शीला देवी ने आरोप लगाया कि मेरा बड़ा बेटा विवेक व उसकी पत्नी मेरे से मारपीट करते हैं जिससे वह घायल हो गई और अस्पताल में इलाज करवा रही है। वहीं पुलिस ने थाना बंगाणा में धारा 325 भा0 द0 सं0 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • इनरव्हील क्लब ऊना ने सौ वर्ष पूर्ण होने पर प्राइमरी स्कूल रायंसरी में किया कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील क्लब ऊना ने इनरव्हील के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय प्राइमरी सेंटर स्कूल रायंसरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब ने 10 जरुरतमंद विद्यार्थियों को शूज व जुराबें भेंट की। वहीं 15 विद्यार्थियों को स्बैटर बांटे। क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर 100 से अधिक बच्चों को रिफ्रेंशमेंट के रुप में मिठाई भी बांटी। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए इनर व्हील क्लब ऊना की प्रधान सीमा वशिष्ट ने कहा कि इनर व्हील क्लब के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर क्लब ने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया।


    उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब अपनी स्थापना से लेकर अभी तक लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऊना जिला में भी इनर व्हील क्लब पिछले तीन दशकों से समाजसेवा के विभिन्न  प्रकल्प चला रहा है। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी सामग्री भेंट करना, शिक्षकों का सम्मान करना, जरुरतमंद लोगोंं की मदद करना, पौधारोपण, टै्रफिक प्रबंधन व अन्य सामाजिक विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करना क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर, उपाध्यक्ष पूजा कपिला, कैशियर रेखा शर्मा, सदस्यों मीरा मेहता, कमला कंवर, रमा कालिया, अमरजीत बबली, निरुपमा, रंजना बख्शी के अलावा स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 106 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 106 चालान

    ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 106 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 18 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9500/- रूपए वसूल किए गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 04 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए I
  • 10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 10 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए शिवबाड़ी में मौजूद थे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गत्ता की पेटी कंधे पर उठाकर आ रहा है पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर जाने लगा तो पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उस के पास से 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई I आरोपित की पहचान हरि ओम पुत्र शीश राम, निवासी गाँव प्रताप पुर, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल रिहायश नज़दीक सुपर मैक्स फैक्ट्री, आद्योगिक क्षेत्र गगरेट के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहित कुमार ( 22 ) पुत्र मनमोहन कुमार निवासी मोहल्ला कायमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि उसने कोई गलत दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

     सूत्रों ने बताया है कि मोहित की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। वह किसी वजह से परेशान था। उसने कुछ समय पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय के ग्रुप में एक वॉइस मैसेज भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने परेशान होने की बात कही है। सिटी थाने के जांच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की है। मृतक की पत्नी तान्या के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO अमनदीप नाहर ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। 

  • जालंधरः लोहे से भरे ट्रक लूट कांड का मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने वीरवार को पिछले साल सितंबर में लोहे की छड़ों से भरे ट्रक की लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल जीटी रोड स्थित लम्मा पिंड चौक पर सरिये से लदे ट्रक को लूटने की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 8 में एफआईआर नंबल 211 दिनांक 24-09-2023 के धारा 379बी, 34,392 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस लूट में कई लोग शामिल थे जो पकड़े गए थे लेकिन मुख्यारोपी फरार था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने आज सरगना सोनू उर्फ ​​रॉकी पुत्र गुलजार गिल निवासी न्यू संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि को ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सोनू के पास से 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद की गई थी। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिनांक 18-01-2024 को पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनू उर्फ ​​रॉकी एक खतरनाक अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही चार एफआईआर दर्ज हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि सोनू को पहले ही तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

  • पंजाबः 7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः स्पेशल टास्क फोर्स ने तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो हेरोइन और बाइक बरामद की है। एसटीएफ के एआईजी विशालजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी राजबीर सिंह की टीम के एएसआई बलकार सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक पर नशा सप्लाई कर रहे आरोपी से 7 किलो हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी चक्क बजीदा उर्फ टाहली, जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखवंत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाता था।

    सुखवंत सिंह के पास भी यह हेरोइन ड्रोन से आई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में बताया कि आरोपी ने यह हेरोइन उसे आगे सप्लाई करनी थी, लेकिन एस.टी.एफ टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की जांच के दौरान उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लीकज ट्रेस करके इसके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा। सुखवंत सिंह के बारे में एस.टी.एफ गुप्त सूचना मिली थी कि वह ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाने का आदी है। इस दौरान एस.टी.एफ की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।

  • पंजाब: ASI हरदेव सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, मुकेरियां हादसे में हुई थी मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा: बीते दिन होशियारपुर के मुकेरियां में पुलिस बस हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उनमें मोगा के गांव दौलतपुरा निवासी ASI हरदेव सिंह भी शामिल थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। जालंधर PAP के अधिकारियों ने ASI को अंतिम सलामी दी। हरदेव सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उनके पति ने समर्पित होकर सेवा की है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उनके रिटायर होने में केवल डेढ़ साल बाकी था। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनके बेटे को जल्द से जल्द नौकरी और दुर्घटना मुआवजा दिया जाए।अधिकारियों ने बताया की पंजाब सरकार की ओर से हरदेव सिंह के परिवार को बनती सुविधाए दी जाएगी। हरदेव सिंह के बेटे को पुलिस में नौकरी दी जाएगी और विभाग हमेशा परिवार के साथ खड़ा रहेगा।