जयपुरः जिले की हवामहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य 600 वोटो से चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को 600 मतो हराया है। जीत के अगले दिन ही विधायक एक्शन के मूड़ में दिखाई दिए। जहां उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद ने अधिकारियों को सड़कों पर अवैध नॉनवेज दुकानों को बंद करने के आदेश दिए है। इस मामले की विधायक की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें विधायक ने फोन पर अधिकारी से पूछा कि क्या खुले में नॉनवेज रेहड़ियों पर बेचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से कहा कि आप हां या ना में जवाब दें। जिसके बाद उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से यह ठेले शाम को नहीं दिखने चाहिए। विधायक ने कहाकि मैं शाम को इसकी रिपोर्ट आपसे लूंगा। मुझे नहीं पता कि कौन अधिकारी इस मामले में अधिकारी शामिल है।
Leave a Reply