पंजाब: बलवंत राजोआना को मिलने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, गर्माया माहौल

पटियालाः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा में सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को मिलने के लिए पूर्व अकाली बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां जेल प्रबंधकों ने उन्हें मिलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि उनके पास मुलाकात की मंजूरी नहीं है। जिसके बाद वहां पर माहौल गर्मा गया। इस दौरान मजीठिया ने जेल प्रबंधकों व सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सरकार की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जेल प्रशासन ने पहले मंजूरी दी, लेकिन बाद में मुकर गए।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के वफद व मजीठिया के साथ बात करने के लिए जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल पहुंचे, जिन्होंने कहा कि सोमवार को उनकी मुलाकात नहीं हो सकती है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट से बात करते हुए मजीठिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि इतने हाईपर क्यों हो रहे हैं, कहीं मान साब की तरह बीपी शुगर तो नहीं। आराम से बात कीजिए। डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। मुलाकात के लेटर को लेक सीनियर अधिकारी बताएंगे, उन्हें वफद का लेटर पहुंचा दिया जाएगा। यह कहकर हरचरन सिंह हैरी गिल वापिस लौट गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *