जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर, ENS: पंजाब में सरकार द्वारा लगातार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में 2 दिन पहले भी जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट द्वारा न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के मालिक को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के युवक का सामने आया है। जिसने पुलिस को शिकायत दी है कि विदेश भेजने के नाम पर जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने उससे 7 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद जालंधर के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह वासी चंगाली कदीम (मल्लांवाला) जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी सैममन पुत्र सोमनाथ वासी गांव बडाला जिला जालंधर के साथ हुई।आरोपी ने उसे विदेश भेजने की बात कही और उससे एडवांस में 7 लाख रुपए वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। मगर, आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। इस संबंधी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी सैममन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *