Blog

  • एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 करोड़ 90 लाख का सोना किया बरामद

    एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 करोड़ 90 लाख का सोना किया बरामद

    नई दिल्ली : जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। एयरपोर्ट से 3 करोड़ 90 लाख का सोना पकड़ा गया है। सोने का वजन 6.4 किलो है। 2 यात्रियों से बड़ी मात्रा में सोना बरामद किए गए है।

    यात्री दुबई से जयपुर स्पाइसजेट से आए थे। दोनों सीकर के रहने वाले है। सोने की तस्करी कपड़ों में छुपा कर की जा रही थी। सोने को पिघला कर लाया गया।

  • विमान में मची अफरा-तफरी, यात्री ने उड़ान के दौरान खोला Emergency door, देखें वीडियो

    विमान में मची अफरा-तफरी, यात्री ने उड़ान के दौरान खोला Emergency door, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  गुवाहाटी-अगरतला इंडिगो विमान के यात्रियों में उस वक्त भय व्याप्त हो गया। जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान पश्चिम त्रिपुरा के जिरानिया निवासी बिस्वजीत देबथ (41) के रूप में हुई। उसे विमान उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।

    अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक बजे एक यात्री अमार्यादित व्यवहार करने लगा। संभवत: वह नशे में था। उसने बीच हवा में आपातकालीन द्वार खोलने का प्रयास किया। अन्य यात्रियों ने तत्काल उसे रोका।विमान अगरतला में सुरक्षित उतरा।” उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब विमान यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे की हवाई पट्टी से 15 मील दूर उड़ान भर रहा था।

    सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), कानून व्यवस्था ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा कि अन्य लोगों का जीवन खतरे में डालने की कोशिश करने के आरोप में यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए यात्री से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर फिर सहज का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर फिर सहज का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    सहज ने गिरफ्तार लड़की के मैसेज को लेकर किया खुलासा

    जालंधर, ENS: सोशल पर कुछ दिन पहले वायरल हुई मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक बार फिर सहज अरोड़ा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने रोते हुए कहा कि उक्त वायरल हो रही वीडियो सही या गलत मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। सहज अरोड़ा ने कहा कि इस समय उक्त वायरल वीडियो को लेकर उनके घर में खुशियों की जगह शोक जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस माहौल से हम गुजर रहे है यह हम ही जानते है। सहज ने कहा कि वह 2 दिन पहले उक्त वायरल वीडियो को लेकर लाइव अपनी बाते रखी थी।

    उन्होंने कहा कि हमारे घर में मृग जैसा माहौल बना हुआ है। सहज ने कहा कि पता नहीं हम कल जिंदे रहे या ना रहे। हम इस समय सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा उससे काफी ज्यादा परेशान हो गए है। सहज ने रोते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी इंसान इस तरह की वीडियो को वायरल नहीं करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ करता है। उन्होंने कहा कि कुछ की बाते छिप जाती है तो कुछ की सामने आ जाती है। सहज ने रोते हुए कहा कि वायरल हो रही वीडियो रूक सकती थी। आज से 15 दिन पहले इस मामले में जब हमें ब्लैकमेल किया गया था तो उस समय हम पुलिस थाने में गए थे।

    सहज ने कहा कि उस समय थाने में हमे यह लगा कि पैसों की डिमांड के कारण वीडियो वायरल को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। सहज ने कहा कि उक्त लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहज ने कहा कि जब उक्त लड़की ने वीडियो वायरल करनी थी तो उससे पहले उसने मैसेज किया जो सहज ने अपनी इस वीडियो में दिखाया है। जिसमें उसने बताया है कि उक्त लड़की ने मैसेज में पैसों की मांग की थी। इस दौरान उक्त लड़की ने अकाउंट नंबर भी मैसेज किया था और कहा था कि इस खाते में 20 हजार रुपए डाल दो नहीं तो उक्त वीडियो करण दत्ता को कल 2 बजे तक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

    सहज ने कहा कि उक्त वीडियो को वायरल करने में मैसेज में नाम लिखे इस लड़के का बड़ा हाथ है। सहज ने आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो वायरल करने वाला यह इंसान कल लाइव होकर हमारे बारे में गलत बाते कर रहा है। सहज के आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पहले भी हमें परेशान किया है। सहज ने कहा कि उसने उक्त व्यक्ति को फोन किया, सहज ने कहा कि उसके पास कॉल के सबूत भी है, लेकिन इस व्यक्ति ने कोई फोन नहीं उठाया। सहज का आरोप है कि इस व्यक्ति ने सब कुछ पहले से ही प्लान कर लिया हुआ था।

    सहज ने कहा कि कल उक्त व्यक्ति लाइव होकर हमारे बारे काफी कुछ गलत बोल रहा है। सहज ने रोते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने हमारी जिंदगी का इतना बुरा हाल कर दिया है कि हम अब ना ईधर के रहे और ना ही उधर के रहे। सहज ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने एक ही झटके में सब कुछ छीन लिया है। सहज ने कहा कि इस व्यक्ति ने कारण इस समय हमारे घर में मृग का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सहज ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि इस वीडियो को आगे वायरल ना किया जाए।

    सहज ने कहा कि उसकी पत्नी की हालत बहुत खराब हो रखी है। वह सही से कुछ खा भी नहीं पा रही। हम बहुत ही मुश्किल से उसे कुछ खिलाने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान सहज ने रोते हुए हाथ जोड़कर एक बार फिर से लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी सब परिवार वाले है। आपके घर में भी मां-बहन और बेटी है। उन्होंने कहा कि आज जो उसके साथ हुआ है कल किसी के साथ भी हो सकता है। एक बार अपने आप को हमारी जगह पर रखकर देखना कि हम किसी बुरे हालात से गुजर रहे है। सहज ने रोते हुए कहा कि हम अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर जाने के काबिल भी नहीं रहे है। सहज ने रोते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति हमारे खिलाफ काफी गलत बोल रहा है। 

  • पंजाबः 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पावरकॉम लाइनमैन गिरफ्तार

    पंजाबः 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पावरकॉम लाइनमैन गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. बठिंडा के ऑफिस गोनियाना में तैनात लाइनमैन रंजीत कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को जसविंदर सिंह निवासी गांव अबलू, जिला बठिंडा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री की शिकायत पर शिकायत दर्ज कराई थी।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त बिजली कर्मचारी ने उसके ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन बहाल करने की एवज में 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी, क्योंकि कुछ महीने पहले आए तूफान के कारण 8 खंभे टूट गए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम के भुगतान को लेकर उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर निगरानी ब्यूरो को सौंप दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की रेंज बठिंडा द्वारा इस शिकायत की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि संबंधित पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय द्वारा कोई पूर्वानुमान तैयार नहीं किया गया था, लेकिन लाइनमैनों ने बिजली कनेक्शन बहाल करने के लिए खुद ही खंभे लगा दिए।

    शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा यूनिट ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कथित आरोपी बिजली कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधर के युवक की विदेश में मौत

    जालंधर के युवक की विदेश में मौत

    6 माह पहले 40 लाख का कर्ज उठाकर गया था विदेश 

    जालंधर, ENS: आदमपुर से दुखद खबर सामने आई है। गांव पधियाना के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दमनजोत सिंह के रूप में हुई है। गांव के नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि दमनजोत सिंह पुत्र बलजीत सिंह करीब 6 माह पहले 40 लाख रुपये कर्ज उठाकर विदेश (अमेरिका) चला गया था। 20 सितंबर को दमनजोत सिंह के परिवार को करीब 10 बजे अमेरिका से फोन आया कि उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बता दें कि मृतक दमनजोत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

  • पंजाब : बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में शमशेर सिंह को 27 साल के बाद मिली जमानत

    पंजाब : बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में शमशेर सिंह को 27 साल के बाद मिली जमानत

    चंडीगढ़ :  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या करने के मामले में दोषी शमशेर सिंह को बुधवार को चंडीगढ़ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अमनइंदर सिंह संधू की कोर्ट ने जमानत दे दी। वह पिछले 27 साल 6 महीने से बुड़ैल जेल में है। उसके वकील अमर सिंह चहल व दिलशेर सिंह जंडियाला ने कहा कि शमशेर की सजा भी पूरी हो चुकी है। लेकिन उसे जेल से बाहर नहीं निकाला गया। उसका जेल में व्यवहार भी अच्छा है। उसने अपनी सजा खत्म करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पास प्री-मैच्योर रिलीज की एप्लीकेशन लगाई है। हालांकि इस एप्लीकेशन पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

    इस आधार पर उसे जमानत मिलनी चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने शमशेर सिंह को सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर प्रशासन की ओर से उसे रिलीज करने की एप्लीकेशन खारिज कर दी गई तो शमशेर को सरेंडर कर वापस जेल में आना पड़ेगा। जुलाई 2007 में सुनाई थी सजा: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हत्या कर दी गई थी। उनकी कार को बम धमाके से उड़ा दिया गया था। इस केस में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इन्हें 31 जुलाई 2007 को सजा हो गई थी। शमशेर सिंह को 42 दिनों की पेरोल मिली थी, जो 19 सितंबर को खत्म हो गई। उसने बीते मंगलवार को सरेंडर कर दिया था और वापस जेल चला गया। अगले ही दिन उसकी जमानत अर्जी कोर्ट ने मंजूर कर ली। शमशेर से पहले दो दोषियों गुरमीत सिंह और लखविंदर सिंह को भी कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। उन दोनों की भी प्री-मैच्योर रिलीज की एप्लीकेशन पेंडिंग है।

  • पंजाबः संजय गांधी कालोनी में अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर मां-बेटी के मारपीट, देखें CCTV 

    पंजाबः संजय गांधी कालोनी में अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर मां-बेटी के मारपीट, देखें CCTV 

    लुधियानाः सजंय गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अश्लील टिप्पणी से रोकने पर लोगों द्वारा मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन लोगों ने मां-बेटी की पिटाई के साथ तेजधार हथियार से हमला भी किया। मारपीट की यह घटना घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा गया कि एक अकेली मां-बेटी को करीब आधे लोग पीट रहे थे। पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा अश्लील कमेंट किए जाते है। जिसका उन्होंने विरोध किया था। जिसके बाद युवक ने मां-बेटी समेत उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, इन पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि इस कारण अब उनकी जान को खतरा है और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

  • ਸ਼ੋਅ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬੱਡਾ ਬਿਆਨ

    ਸ਼ੋਅ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬੱਡਾ ਬਿਆਨ

    ਮੁਹਾਲੀ : ਗਾਇਕ ਸ਼ੁਬਨੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸ਼ੁਭ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਹੋਣ ਤੋਂ ਆਪਣਾ ਪਹਿਲਾ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸ਼ੁਬਨੀਤ ਉਰਫ ਸ਼ੁਭ ਦੀ ਇਹ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਕਿਸ਼ਤੀ-ਸਪੀਕਰ ਕੰਪਨੀ ਮੁੰਬਈ ਵੱਲੋਂ ਸਪਾਂਸਰਸ਼ਿਪ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਅਤੇ 23 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ 25 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਈ ਹੈ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਪੋਸਟ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਲਿਖਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਦੌਰੇ ਲਈ ਕਾਫ਼ੀ ਉਤਸ਼ਾਹਤ ਸੀ, ਪਰ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਪੰਜਾਬੀ ਨੂੰ ਵੱਖਵਾਦੀ ਜਾਂ ਦੇਸ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਨਾ ਕਿਹਾ ਜਾਵੇ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ, ਭਾਰਤ ਦੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਰੈਪਰ-ਗਾਇਕ ਵਜੋਂ ਆਪਣੇ ਸੰਗੀਤ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮੰਚ ‘ਤੇ ਲਿਆਉਣਾ ਮੇਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਸੀ।

    ਪਰ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੇ ਮੇਰੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੀ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਅਤੇ ਦੁੱਖ ਨੂੰ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨ ਲਈ ਕੁਝ ਸ਼ਬਦ ਕਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਮੈਂ ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਆਪਣੇ ਦੌਰੇ ਦੇ ਰੱਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਨਿਰਾਸ਼ ਹਾਂ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ, ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਯਕੀਨੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਿਸੇ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਮੇਰੇ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਕੀਤਾ ਹੈ

    ਪਰ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਗੁਰੂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ “ਮਾਨਸ ਕੀ ਜਾਤ ਸਬੈ ਏਕੈ ਪਹਿਚਾਨਬੋ” ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਸਿਖਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਨਾ ਡਰਨਾ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਦੇ ਡਰਾਵੇ ਵਿਚ ਆਉਣਾ ਹੈ, ਇਹੀ ਪੰਜਾਬੀਅਤ ਦਾ ਮੂਲ ਹੈ। ਮੈਂ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਦਾ ਰਹਾਂਗਾ। ਮੈਂ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਟੀਮ ਜਲਦੀ ਹੀ ਵਾਪਸ ਆਵਾਂਗੇ, ਇਕੱਠੇ ਅਤੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਹੋ ਕੇ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਮੇਹਰ ਕਰੇ, ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ।”

  • पंजाबः कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    फरीदकोटः जिला फरीदकोट में 23 सितंबर शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उक्त आदेश डिप्टी कमिश्नर जिला फरीदकोट द्वारा जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व के मौके पर स्थानीय अवकाद का ऐलान किया किया है। उल्लेखनीय है कि हर साल बाबा शेख फरीद आगमन पर्व के आखिरी दिन विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में संगतें पहुंचती हैं। संगतों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इस बार 23 सितम्बर को जिले में मुकम्मल छुट्टी रहेगी।

  • भारत के खिलाफ ट्रूडो ने फिर उगला जहर

    भारत के खिलाफ ट्रूडो ने फिर उगला जहर

    न्यूयॉर्क: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वीरवार को फिर से कहा कि ऐसे विश्वसनीय आरोप हैं जिन्हें अत्यधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में न्याय दिलाने में कनाडा के साथ काम करने का भारत सरकार से आग्रह किया। भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हमारे साथ काम करे, ताकि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके और जवाबदेही एवं न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

    ट्रूडे से जब यह पूछा गया कि भारत द्वारा कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा स्थगित करने के फैसले के बाद क्या उनकी सरकार जवाबी कदम उठाएगी, तो उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून का शासन है। हम कनाडा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना जारी रखेंगे और अपने मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था को कायम रखेंगे। इसी पर अभी हमारा ध्यान है। भारत और कनाडा के बीच, खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर राजनयिक विवाद जारी है।

    ट्रूडो से यह पूछे जाने पर कि क्या उनके द्वारा बताए गए सबूत व्यापक हैं, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, ऐसे विश्वसनीय आरोप हैं जिन्हें हमें कनाडाई और वास्तव में एक विश्व के रूप में बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार उकसाना या समस्या पैदा नहीं करनी चाहती। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत का महत्व बढ़ रहा है और यह ऐसा देश है जिसके साथ हमें काम करना जारी रखने की जरूरत है, न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में। हम उकसाना या समस्या उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं। लेकिन हम कानून के शासन के महत्व और कनाडाई लोगों की सुरक्षा के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं।

    ट्रूडो ने कहा कि इसलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वह इस मामले की सच्चाई की तह तक जाने और उजागर करने के लिए हमारे साथ काम करें और न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करें। इससे पहले, भारत ने कनाडा से आतंकवादियों और उसकी धरती से संचालित हो रहे भारत विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटने को कहा। भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा भी स्थगित कर दी। निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और संबंध सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

    भारत ने कनाडा से देश में (भारत में) अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए भी कहा। इसके पीछे नई दिल्ली ने यह दलील दी कि भारत में कनाडाई राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कनाडा में मौजूदा भारतीय राजनयिक कर्मचारियों की तुलना में ज्यादा है और पारस्परिक उपस्थिति के संदर्भ में संख्याबल और रैंक में समानता होनी चाहिए। बता दें कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के लगभग तीन महीने बाद जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता का दावा किया। भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने मंगलवार को इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था और इस मामले को लेकर कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया।