Blog

  • पंजाबः पूर्व डीएसपी किशन सिंह और रिटायर सब इंस्पेक्टर तरसेम लाल को उम्रकैद

    पंजाबः पूर्व डीएसपी किशन सिंह और रिटायर सब इंस्पेक्टर तरसेम लाल को उम्रकैद

    मोहालीः सीबीआई की अदालत ने फर्जी मुठभेड़ के मामले में दो पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक 1992 में फर्जी पुलिस मुठभेड़ के मामले में सीबीआई की अदालत ने पूर्व डीएसपी किशन सिंह और रिटायर सब इंस्पेक्टर तरसेम लाल को धारा-302 के तहत आजीवन कारावास और 4 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इस फर्जी मुठभेड़ में साहिब सिंह बलविंदर सिंह और दलवीर सिंह का इस फर्जी मुकाबले में उक्त अधिकारियों ने कत्ल कर दिया था।

  • पंजाबः शादी समारोहों के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर लगी रोक

    पंजाबः शादी समारोहों के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर लगी रोक

    फरीदकोट : जिलाधिकारी डाॅ. रूही दुग आईएएस जिला फरीदकोट की सीमा के भीतर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।रुही दुग्ग ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले की सीमा के भीतर ड्रोन या अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि तरनतारन जिले में ड्रोन की मदद से हथियारों की तस्करी का प्रयास किया गया।

    शरारती तत्वों द्वारा ड्रोन की मदद से कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ा जा सकता है। इसलिए आम लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शादियों और अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने जा रहा है तो ड्रोन के इस्तेमाल के लिए उपायुक्त कार्यालय से पूर्वानुमति ली जाएगी। अगर वह कार्यालय की मंजूरी के बिना ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 14 अक्टूबर तक प्रभावी रहेंगे।

  • बंबीहा गैंग ने फिर दी मनकीरत औलख को धमकी, कहा- मारे बिना हमें नहीं मिलेगा चैन 

    बंबीहा गैंग ने फिर दी मनकीरत औलख को धमकी, कहा- मारे बिना हमें नहीं मिलेगा चैन 

    चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्ट एक्टिव हो गए है। हाल ही में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग पंजाबी गायक मनकीरत औलख को लेकर पोस्ट शेयर की थी। जिसके कुछ दिन बाद दोबारा बंबीहा गैंग ने पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने मनकीरत को दोबारा धमकी दी है। बंबीहा गैंग ने अपने पोस्ट में कहा कि पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया हमारे जानी दुश्मन हैं।

    इन्हें मारे बिना हमारी रूह को चैन नहीं मिलेगा। मनकीरत औलख को हर हाल में मारना है। पोस्ट में कहा कि चाहे वह कनाडा जाए या 7 आसमान पार करके भगवान के पास चला जाए, वह उसे वहां से ले जाएगा और उसे मार डालेगा। बता दें कि यह धमकी भरा पोस्ट सुल्तान दविंदर बंबीहा के नाम वाली फेसबुक आईडी से किया गया है। पंजाब पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ ही पोस्ट में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए होने वाले कैंडल मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। 

  • पंजाबः गुरमेल मेडिकल की 30 जगह पर रेड, कई दुकानदानों ने नहीं खोली दुकाने 

    पंजाबः गुरमेल मेडिकल की 30 जगह पर रेड, कई दुकानदानों ने नहीं खोली दुकाने 

    लुधियानाः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नजदीकी और पंजाब के प्रमुख दवाई सप्लायर गुरमेल मेडिकल पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की ओर से की जा रही कार्रवाई का सिलसिला लगातार दूसरे दिन यानि वीरवार को भी जारी है। इस मामले में विभाग को लुधियाना मेडिकल व्यवसाय में कच्चे कारोबार को लेकर कई बड़ी जानकारियां मिलने की सूचना है।

    गुरमेल मेडिकल लुधियाना के अधिकतर रिटेलर्स के विभिन्न एजेंसियों के जरिये दवाइयों की सप्लाई करता है। ऐसे में बहुत से कारोबारी बड़ा लेनदेन कच्ची पर्चियों के माध्यम से कैश ट्रांजैक्शन के जरिए करते हैं। इसलिए यह मामला बड़ा इनकम टैक्स चोरी का हो सकता है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच के साथ ही कई अन्य कारोबारी परिसरों पर भी दबिश दे रहे हैं।

    30 जगह पर रेड कर की जा रही जांच

    विभाग के अधिकारी अभी जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। 30 जगह चल रही इस रेड के दौरान अधिकारियों की ओर से कई दस्तावेज लेकर इनकी जांच की जा रही है कि कहां कहां से दवाइयों की परचेजिंग की जा रही है और इसकी बिक्री और स्टाक का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

    रेड के बाद कई काराेबारियाें ने नहीं खाेली दुकानें

    इस रेड के चलते लुधियाना की प्रमुख दवा मार्केट पिंडी गली में भय का माहौल है। क्योंकि कई नामी दवा कंपनियों की एजेंसियां भी गुरमेल मेडिकल के पास है और इनके साथ शहर के अधिकतर दवा कारोबारी व्यापार करते हैं। इसलिए इस रेड के बाद कई दुकानदारों की ओर से दुकानें ही नहीं खोली गई है। भय के चलते कई कारोबारी बाजार में भी नहीं आए हैं। इसके साथ मेडिकल कालेज और अस्पताल में भी गुरमेल ग्रुप की ओर से काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बादल लुधियाना दौरे के दौरान कालेज रोड स्थित इनके निवास पर भी रूकते हैं। ऐसे में शहर के हाईप्रोफाइल होने के चलते यह रेड चर्चा में है।

  • मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने हेतु विशेष शिविर 27 व 28 अगस्त को

    मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने हेतु विशेष शिविर 27 व 28 अगस्त को

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर छूटे हुए तथा नये पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु 27 व 28 अगस्त को सुबह 10 से 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में कोई भी मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की जांच करके उनमें अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी प्रवृष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र व मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र पर दावे व आक्षेप भी अभिहित अधिकारियों या बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 

    डीसी राघव शर्मा ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करने के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र होना ही काफी नहीं है बल्कि मतदाता सूची में नागरिक का नाम दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने जिलावासियों का आहवान किया है कि वे 27 व 28 अगस्त को आयोजित किए जा रहे इन विशेष शिविरों में मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम दर्ज करवा लें ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

  • चंडीगढ़ः  सरकारी स्कूल में मीड-डे-मिल बनाते हुए हुआ धमाका, कई झुलसे

    चंडीगढ़ः  सरकारी स्कूल में मीड-डे-मिल बनाते हुए हुआ धमाका, कई झुलसे

    चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10 में आज सुबह धमाका हुआ है। सुबह करीब 5 बजे स्कूल के मीड डे मिल किचन में कुकर फटने से एक कर्मचारी झुलस गया और साथ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई। गनीमत रही कि किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी, नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशएलिस्ट हॉस्पिटल सेक्टर-16 में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन बराड़ ने बताया कि हादसे में घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    एक कर्मचारी का चेहरा झुलसा है जबकि अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। कर्मचारियों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और घटना की जांच करवाई जाएगी। इसके लिए कमेटी बनाई जा सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल हेड कुक को जीएमएसएच-16 से डाक्टरों ने PGI के लिए रेफर कर दिया है। हेड कुक का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है, जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • जालंधरः संत निरंजन दास को धमकी मिलने के विरोध में अलग-अलग संस्थाओं में रोष, SSP को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर में बीते दिन डेरा बल्ला के संत श्री निरंजन दास जी को अज्ञात नंबर से धमकी धरा फोन आया जिसके विरोध में रविदास समुदाय के लोगों में खासा रोष पाया जा रहा है और आज उन्होंने एक मांग पत्र एसएसपी देहाती को सौंपा जिसमें उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं दलित समुदाय के नेता रॉबिन सांपला ने अलग-अलग संस्थाओं को साथ लेकर एसएसपी देहाती स्वर्ण सिंह को मांग पत्र सौंपा।

    जिसमें उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की रॉबिन सांपला ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बात नहीं है उनके धर्म गुरु संत श्री निरंजन दास जी को प्रचार न करने की धमकी दी गई है। जिसकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई और उन्होंने इस पर पड़ताल शुरू कर दी है और पाया कि फोन कपूरथला जेल से आया था। अगर जेल में फोन उपलब्ध है तो सरकार पर यह सवालिया निशान खड़ा होता है। रॉबिन सापला ने कहा कि उनकी पुलिस प्रशासन से पुरजोर अपील है। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, अन्यथा उन्हें धरना प्रदर्शन जैसे रास्तों को अपनाना पड़ेगा।

    इस मामले को लेकर एसएसपी देहाती स्वर्ण सिंह ने कहा कि संत जी की सुरक्षा में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और जिस अज्ञात व्यक्ति ने यह फोन किया है उसकी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और डेरा बल्ला के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग लोगों से पूछताछ करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह रविदास समुदाय के लोगों के साथ हैं सभी थोड़ा संयम रखें दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह हर पहलू से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

  • केजरीवाल की मीटिंग में गायब विधायकों को लेकर हुआ खुलासा

    केजरीवाल की मीटिंग में गायब विधायकों को लेकर हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः दिल्ली की सियासत में वीरवार का दिन उठापटक भरा रहा। राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने वीरवार 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई थी। कहा जा रहा था कि आप के कई विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है और पार्टी को डर है कि कहीं भाजपा आप सरकार में तोड़फोड़ करने की कोशिश न करे। इसलिए यह बैठक बुलाई गई है, लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही इस मसले पर तस्वीर साफ हो गई।

    सभी विधायकों से हुआ संपर्क

    केजरीवाल ने मीटिंग शुरू होने के करीब 40 मिनिट बाद बताया गया कि सभी विधायकों से संपर्क हो गया है। विधायक दल की बैठक में आप के 53 विधायक पहुंचे। बताया गया कि एक की विधायक रास्ते में हैं। वहीं 8 विधायक इस समय दिल्ली से बाहर हैं। जो विधायक दिल्ली से बाहर हैं, उनमें सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और राम निवास गोयल भी शामिल हैं। मनीष सिसोदिया का आज हिमाचल दौरा है तो वहीं राम निवास गोयल अमेरिका में हैं।

    – बैठक में 53 विधायक पहुंचे, 1 रास्ते में हैं तो वहीं 8 विधायक दिल्ली से बाहर हैं।

    – केजरीवाल के आवास पर होने वाली बैठक में अब तक 50 आप विधायक पहुंच गए हैं।

    – आप विधायक अतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम को भी धमकी दी गई है। यह पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले भी बीजेपी ऑपरेशन लोटस की कोशिश कर चुकी है, लेकिन वे हमेशा विफल हुए हैं।

    – केजरीवाल के आवास पर हो रही बैठक में पहुंचे तिमारपुर से आप विधायक दिलीप पांडेय ने दावा किया है कि 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई. उन्होंने कहा कि ईडी इस मामले में जांच करे कि इन 40 विधायकों को तोड़ने के लिए 20 करोड़ के हिसाब से 800 करोड़ कहां से आए?

    ध्यान भटकाने के लिए नौटंकी कर रही AAP- कपिल मिश्रा

    -मनीष सिसोदिया जी की चोरी पकड़ी गयी, अब ध्यान भटकाने के लिए AAP रोज़ नयी नौटंकी करती है

    -जिस सरकार के उपमुख्यमंत्री शराब माफिया के हाथों बिक चुके हो वहाँ MLA बिकने ख़रीदने की बातें सिर्फ़ तमाशा है।

    -क्या सिसोदिया हिमाचल की जनता को बताएँगे वो शराब माफिया के हाथों कितने में बिके ?

  • इमिग्रेशन को लेकर कनाडा के मिनिस्टर सीन फ्रेजर ने कीं नई और बड़ी घोषणाएं

    इमिग्रेशन को लेकर कनाडा के मिनिस्टर सीन फ्रेजर ने कीं नई और बड़ी घोषणाएं

    ओटावाः कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर सीन फ्रेजर ने इमिग्रेशन सिस्टम के बारे में नई जानकारी देते हुए कहा कि IRCC ने लोगों को अपने इमिग्रेशन बैकलॉग को ट्रैक करने की अनुमति देने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। उन्होंने आवेदन बैकलॉग को कम करने, ग्राहक अनुभव में सुधार और श्रम की कमी को दूर करने के लिए वैंकूवर में आप्रवासन, शरणार्थियों और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) द्वारा चल रहे काम के बारे में बात की। उन्होंने प्रसंस्करण क्षमता में तेजी लाने और बैकलॉग को कम करने के लिए 1,250 नए कर्मचारियों को काम पर रखने की घोषणा की है।

    जनवरी से जुलाई 2022 के बीच संशोधित रिकॉर्ड संख्या

    IRCC ने 2021 में कनाडा में 405,0000 नए स्थायी निवासियों का स्वागत किया, जबकि आप्रवासन स्तर की योजना के आधार पर 2022 में 431,000 को लक्षित किया। 1 जनवरी से 31 जुलाई के बीच 275,000 नए स्थायी निवासी आए। इसी अवधि में, 349,000 नए वर्क परमिट जारी किए गए, जिसमें 220,000 ओपन वर्क परमिट (OWP) शामिल हैं।

    जल्द 80 फीसदी नए आवेदनों को किया जाएगा शुरू

    आईआरसीसी का कहना है कि मानवीय संकटों के प्रति कनाडा की प्रतिक्रिया और मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए उम्र बढ़ने की तकनीक को अद्यतन करने के कारण प्रसंस्करण में देरी हुई है। जुलाई के अंत में, व्यवसाय के सभी क्षेत्रों में, लगभग 54 प्रतिशत आवेदन आए हैं। आईआरसीसी का कहना है कि वह भविष्य में 80 फीसदी नए आवेदनों को अपनी सेवा में लाएगा।

    वेबसाइट पर मासिक डेटा करेगा प्रकाशित 

    बैकलॉग में, IRCC ने घोषणा की कि वह अपनी वेबसाइट पर मासिक डेटा प्रकाशित करेगा और आने वाले हफ्तों में वर्तमान प्रणाली में सुधार के लिए किए जा रहे अतिरिक्त उपायों के बारे में अधिक जानकारी साझा करेगा। हालांकि, आईआरसीसी द्वारा अब तक जारी किए गए हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि 31 जुलाई तक बैकलॉग में 24 लाख आवेदकों की कमी आई है।

    नए IRCC वेबपेज के अनुसार, मौजूदा 639,500 स्थायी निवास आवेदनों में से 47 प्रतिशत इसके सेवा मानकों के अधीन हैं। इस बीच, लगभग 1.4 मिलियन अस्थायी निवास आवेदनों में से 41 प्रतिशत इसके सेवा मानकों के भीतर हैं। लगभग 379,000 नागरिकता आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत आईआरसीसी के सेवा मानकों के भीतर हैं।

  • सरकार ने इन 34 स्कूलों को बंद करने का लिया फैसला, जानें मामला

    सरकार ने इन 34 स्कूलों को बंद करने का लिया फैसला, जानें मामला

    गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य में 34 सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। इन स्कूलों से करीब 1000 छात्र-छात्राओं में कोई भी इस बार राज्य बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर सका। इस पर नाराज शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि जिन स्कूलों में  सफलता की दर शून्य है, वहां करदाता के पैसे खर्च करना फिजूल है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘स्कूलों का प्राथमिक कर्तव्य शिक्षा प्रदान करना है। यदि कोई स्कूल यह सुनिश्चित नहीं कर सकता है कि उसके छात्र दसवीं कक्षा की परीक्षा पास कर लें, तो इन स्कूलों को जारी रखने का कोई मतलब नहीं है। सरकार शून्य सफलता रिकॉर्ड बनाने वाले स्कूलों पर जनता का पैसा खर्च नहीं कर सकती है।’

    पांच साल में असम का सबसे खराब रिजल्ट

    34 स्कूलों के खिलाफ इस कार्रवाई की बात उस समय कही गई है जब राज्य में पांच साल का सबसे खराब 10वीं का रिजल्ट सामने आया है। इस साल करीब चार लाख उम्मीदवारों में से केवल आधे से थोड़ा अधिक 56.49% स्टूडेंट ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की। यह 2018 के बाद से सबसे कम है। राज्य में 68 अन्य स्कूलों में पास प्रतिशत 10% से भी कम रहा। 

    एक सीनियर शिक्षा अधिकारी ने बताया, ‘सरकार द्वारा संचालित उन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिनका पास प्रतिशत शून्य था। लेकिन इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें पास के हाई स्कूलों में दाखिला का मौका दिया जाएगा।’ अधिकारियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए कोविड महामारी के कारण आई परेशानियों के साथ-साथ कई स्कूलों के शिक्षकों द्वारा छात्रों पर पूरा ध्यान नहीं देने को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही यह भी कहा गया कि पिछले साल के फॉर्मूले-आधारित मूल्यांकन के बाद इस बार नियमित बोर्ड परीक्षा के दौर में वापसी के कारण भी इसे पास करने वालों में लगभग 40% की भारी कमी आई। 

    स्कूलों के बंद करने के फैसले पर अरविंद केजरीवाल नाराज

    स्कूलों को बंद करने के फैसले पर विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें पूरे देश में कई नए स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने के बजाय, स्कूल में सुधार करें और शिक्षा को सही करें।’ असम सरकार ने हाल ही में IIT गुवाहाटी के फैकल्टी सदस्यों की मदद से सरकारी स्कूलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षित कराया था। वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ममता होजई के अनुसार इस शैक्षणिक वर्ष तक उन सभी स्कूलों को पड़ोसी स्कूलों में मिलाने की योजना है, जिनका प्रदर्शन शून्य रहा। 

    शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी चेतावनी 

    असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने चेतावनी दी है कि घटते नामांकन वाले स्कूलों को भी पास के संस्थानों में मिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 2500 ऐसे स्कूल जांच के दायरे में हैं। शून्य पास प्रतिशत वाले स्कूलों में सबसे अधिक कार्बी आंगलोंग जिले से हैं। यहां सात ऐसे स्कूल बंद होंगे। इसी तरह कछार और जोरहाट में पांच-पांच, धुबरी, गोलपारा, लखीमपुर और नगांव में दो-दो स्कूल हैं। चिरांग, दारांग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, कोकराझार, नलबाड़ी, हैलाकांडी और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में एक-एक ऐसे स्कूल हैं।