बंबीहा गैंग ने फिर दी मनकीरत औलख को धमकी, कहा- मारे बिना हमें नहीं मिलेगा चैन 

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्ट एक्टिव हो गए है। हाल ही में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग पंजाबी गायक मनकीरत औलख को लेकर पोस्ट शेयर की थी। जिसके कुछ दिन बाद दोबारा बंबीहा गैंग ने पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने मनकीरत को दोबारा धमकी दी है। बंबीहा गैंग ने अपने पोस्ट में कहा कि पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया हमारे जानी दुश्मन हैं।

इन्हें मारे बिना हमारी रूह को चैन नहीं मिलेगा। मनकीरत औलख को हर हाल में मारना है। पोस्ट में कहा कि चाहे वह कनाडा जाए या 7 आसमान पार करके भगवान के पास चला जाए, वह उसे वहां से ले जाएगा और उसे मार डालेगा। बता दें कि यह धमकी भरा पोस्ट सुल्तान दविंदर बंबीहा के नाम वाली फेसबुक आईडी से किया गया है। पंजाब पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ ही पोस्ट में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए होने वाले कैंडल मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *