Blog

  • पंजाब: PM Modi द्वारा खोली गई जन औषधि केंद्र लोगों के लिए बन रहा वरदान इलाज करवाना हुआ सस्ता, देखें वीडियो

    पंजाब: PM Modi द्वारा खोली गई जन औषधि केंद्र लोगों के लिए बन रहा वरदान इलाज करवाना हुआ सस्ता, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: देश ने कई ऐसे राज्य है जहाँ ज्यादातर लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे है और निजी डॉक्टरों द्वारा लिखी महंगी दवाइयां लेने में असमर्थ है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लोगो की इस समस्या को देखते हुए देश भर में जन औषदि केंद्र खोले ताकि लोगो को सस्ती दवाइया मिल सके और सरकार के इस प्रयास से लोगो को भी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है बात अगर पठानकोट की करे तो पठानकोट सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र 3 बार पंजाब में सबसे ज्यादा दवाओं की बिक्री कर चुका है। कार्य समूह डॉक्टर सुनील चंद ने बताया कि जन औषधि केंद्र में सलाना एक करोड़ की दवाएं बेची जा रहे हैं और यह लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भी जन औषधि केंद्र की दवाई लिखने के लिए हिदायत दी गई हैं ताकि लोगों को सस्ते इलाज का फायदा मिल सके। जन औषधि केंद्र में दवाई खरीदने के लिए आए लोगों ने बताया कि उन्हें मार्केट रेट से 50 फीसदी से भी ज्यादा सस्ती दवाएं यहां से मिली हैं और अपने घर में सदस्यों को इलाज के लिए जन औषधि केंद्र की ही दवाई खरीदने के लिए कहते हैं।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित में अन्य जगह पर पुलिस कमिश्नर ने चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो 

    जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित में अन्य जगह पर पुलिस कमिश्नर ने चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो 

    जालंधर,ENS: आज दिन चढ़ते ही भारी पुलिस बल पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में चेकिंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड व अन्य जगहों पर चेकिंग की इसके साथ ही शहर में करीब 20 स्पेशल नाके भी लगाए गए है।जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि आज पूरे पंजाब में ईगल 3 सर्च अभियान के तहत आज विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें सभी स्थानों को इसमें शामिल करें चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही करीब 20 स्टेशन नाके भी लगवाए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर कोई शक हो तो उसे तुरंत वेरीफाई करना होगा। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर में अमन और कानून की व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। अगर किसी को भी किसी पर शक या कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी जाए।  कुलदीप सिंह चहल पुलिस कमिश्नर जालंधरवह जब रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था कि उसी वक्त एक व्यक्ति जिसका नाम चरणजीत सिंह की तलाशी ली गई तो उसके बैग से 5 लाख कैश बरामद हुए। जिसको पुलिस अपने साथ थाना नई बारादरी मे ले गई है। डीसीपी का कहना है कि थाने में इसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी की या पैसे कहां से आए और यह कहां लेकर जा रहा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੋ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੋ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਸਿਟੀ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਹੋਏ ਜ਼ਖਮੀ ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਜ਼ੇਰੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ। ਦਾਖਲ ਪੀੜਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਿਟੀ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੇ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਹਨਤ ਮਜਦੂਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀਆਂ ਰੇਹੜੀਆਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਸ਼ਾਹੀ  ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ  ਮੈ ਅਤੇ  ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜੋ ਕਿ ਗੋਲੀ ਮੇਰੇ ਆ ਕੇ ਪੈਰ ਵਿਚ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮੈਂ  ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधर : यूनिकोम प्राइवेट लिमिटिड वेयर हाउस का मैनेजर संदिग्ध हालातों में हुआ गायब

    जालंधर : यूनिकोम प्राइवेट लिमिटिड वेयर हाउस का मैनेजर संदिग्ध हालातों में हुआ गायब

    जालंधर,ENS: गुड्डा कॉन्प्लेक्स में स्थित यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड वेयर हाउस में बतौर मैनेजर की नौकरी करने वाले राजकुमार शर्मा 30 जून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। जिन को ढूंढने के लिए उनके ऑफिस स्टाफ से लेकर पूरा परिवार इस काम मे जुटा हुआ है। 


    थाना नई बारादरी में राजकुमार की पत्नी सभ्यता शर्मा निवासी न्यू कमल विहार ने शिकायत देते हुए कहा कि 30 जून को रोजाना की तरह अपने घर से निकले। जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे अपने ऑफिस से कहीं चले गए। जिसके बाद ऑफिस स्टाफ की ओर से घर पर फोन किया गया कि राजकुमार घर पर हैं तब उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं है। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
    थाना बारादरी की पुलिस ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।

  • पंजाब :  हाई सिक्योरिटी नंबर पलेट ना लगाने वाले लोगों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    पंजाब : हाई सिक्योरिटी नंबर पलेट ना लगाने वाले लोगों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब सरकार द्वारा कल तक लोगो को अपनी गाड़ियों पर हाई सैक्योर्टी नंबर पलेट लगाने का समय दिया गया था और आज बिना हाई सैक्योर्टी नंबर पलेट के चला रहे वाहनो के चालान काटने शुरू कर दिये गए है। पहला चालान दो हज़ार का होगा और दूसरा चलाने तीन हज़ार का और उसके बाद पांच हज़ार का चालान काटा जायेगा। पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर आज फ़िरोज़पुर छावनी की सात नंबर चौंक पर फ़िरोज़पुर पुलिस द्वारा एक बड़ा नाका लगाकर जहां लोगो के चालान काटे गये। वहीं जिन लोगो द्वारा अपने वाहन हाई सैक्योर्टी नंबर पलेट लगा कर चलाये जा रहे थे और जिनके वाहनो के सभी काग़ज़ात पूरे थे। उनको गुलाब का फूल देकर सनमानित किया गया एस पी इन्वेस्टिगेशन फ़िरोज़पुर रणधीर कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते आज फ़िरोज़पुर में वाहनो की चैकिंग की जा रही है।

    जिन लोगो के हाई सैक्योर्टी नंबर पलेट नहीं लगी हुई उनके चालान काटे जा रहे है। जो लोग ट्रैफ़िक नियमों की पालना कर रहे है, उनको गुलाब का फ़ुल दे कर स्न्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी or ग़ैर सरकारी सभी वाहनो को हाई सैक्योर्टी नंबर पलेट लगाना जरूरी है और ट्रैफ़िक नियमों की पालना ना करने वालों के चालान काटे जायेगे।

  • संदिग्ध को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला, अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या

    संदिग्ध को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला, अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या

    तेहरान: दक्षिणपूर्वी ईरानी प्रांत केरमान में एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में एक ईरानी पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बाफ्ट काउंटी के गवर्नर फरहाद अरास्तेह के हवाले से शनिवार को रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस अधिकारियों को तब गोली मार दी गई, जब वे एक वांछित व्यक्ति के दरवाजे पर गिरफ्तारी वारंट के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा, अपराधी ने घर के दरवाजे से जवाब देते समय अधिकारियों पर गोलियां चला दी। मारे गए अधिकारी की पहचान जवाद करीमी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों घायल अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया। शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, करमान प्रांत के उप पुलिस प्रमुख अब्दोल-अली रावनबख्श ने अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी को बताया कि संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया है, मामले की जांच जारी है। बाफ्ट काउंटी के अभियोजक एनियातुल्ला देहकानी ने कहा कि संदिग्ध का आपराधिक रिकॉर्ड था और उसने अधिकारी को मारने के लिए क्लैशिनकोव राइफल का इस्तेमाल किया।

  • पंजाब : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर सीढ़ियों से नीचे फेंका, हुई मौत

    पंजाब : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर सीढ़ियों से नीचे फेंका, हुई मौत

    तरनतारन: कस्बा खडूर साहिब में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ बेटी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
    पुलिस को दिए बयान में कंवलजीत कौर पुत्री सर्बजीत सिंह निवासी खडूर साहिब ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे वह अपने घर में थी। अचानक उसे अपने माता-पिता का झगड़ा होने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि पिता सर्बजीत सिंह उसकी मां मनजीत कौर (52) को पीट रहा था। पिता ने मां को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इससे मां मनजीत कौर की टांगों और बाजुओं की हड्डियां टूट गईं। वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण दर्द से तड़प रही थी। इसके बाद पिता अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। मनजीत कौर को तुरंत सरकारी अस्पताल खडूर साहिब में भर्ती करवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद बेटी कंवलजीत कौर के बयान पर आरोपी सर्बजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Twitter की बड़ी कार्रवाई, भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट

    Twitter की बड़ी कार्रवाई, भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट

    नई दिल्ली: एलन मस्क के स्वामित्व वाले Twitter ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में कुल 11,32,228 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन अकाउंट पर बाल यौन शोषण और आतंकवाद से संबंधित नीति उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। कंपनी के अनुसार, अधिकांश अकाउंट पर दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (264), इसके बाद हेटफुल कंडक्ट (84), संवेदनशील एडल्ट कंटेंट (67) और मानहानि (51) के लिए बैन लगाया गया था। इसने देश में ट्विटर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,843 अकाउंट भी हटा दिए। अपनी मासिक रिपोर्ट में, सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि उसे अप्रैल-मई की समय सीमा के दौरान अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भारत में यूजर्स से 518 शिकायतें प्राप्त हुईं।

    कंपनी ने इस सप्ताह प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 25 अकाउंट के निलंबन को पलट दिया। शेष रिपोर्ट किए गए खाते बैन रहेंगे। बता दें, नए आईटी नियम 2021 के मुताबिक 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना जरूरी है। ट्विटर ने कहा कि उसने 90 शिकायतों पर कार्रवाई की जो अकाउंट निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थीं। पिछले महीने, ट्विटर ने घोषणा की थी कि उसने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 25,51,623 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है।अब ट्विटर ने एक नया बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब यूजर्स बिना लॉग-इन किए ट्वीट नहीं देख सकते हैं। जिसका मतलब है कि अगर आप कोई ट्वीट देखना चाहते हैं तो आपको ट्विटर पर अपनी आईडी बनानी होगी। मस्क ने आगे कहा है कि ट्विटर यूजर्स का डेटा लुटा जा रहा था। एलन मस्क ने इसे अस्थाई आपातकालीन उपाय कहा है।

  • 9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। एक बार फिर योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादले किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 1993 बैच की वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी और गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही यूपी में आबकारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को ऑनलान तबादले कर दिए गए हैं। तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में 1993 बैच की बीना कुमारी मीणा के साथ ही आलोक कुमार तृतीय का नाम भी शामिल है। आलोक कुमार तृतीय 1998 बैच के आईएएस अधिकारीं हैं। आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य रसद, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास वर्तमान पद पहले की तरह बना रहेगा। इसके साथ ही 2007 बैच के आईएएस प्रभु नारायण सिंह को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले प्रभु नारायण सचिव राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2007 बैच के ही नवीन कुमार को विशेष सचिव राजस्व विभाग और राहत आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान समय मे नवीन कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 2008 बैच के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव बाल कृष्ण मौजूदा समय में कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ आईएएस राहुल पांडेय को विशेष सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग यूपी शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना यूपी बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव खाद एवं रसद, प्रबंध निदेशक यूपी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लखनऊ के पद पर तबादला किया गया है।

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव ब्रजेश कुमार अपर कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। डॉ बिपिन कुमार मिश्रा को अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। वहीं यूपी में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ऑनलाइन तबादले भी किए गए है। यह ऑनलाइन तबादले माध्यमिक शिक्षा और आबकारी विभाग में किये गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 2, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24, सहायक अध्यापकों के 129 के तबादले किये गए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग में 125 आबकारी अधीक्षकों के ऑनलाइन तबादले किये गए हैं। वही ऊर्जा विभाग में 81 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं।

  • सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    कपूरथला: लाहौरी गेट निवासी एक आरोपी ने तीन-चार दिन पहले जालंधर के फुटबॉल चौक के समीप एक महिला के कानों से बालियां छीनी थी। जिसे जालंधर की थाना डिवीजन नं.5 की पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का सोना उसने कपूरथला के सदर बाजार स्थित एक सुनार को बेचा था। इस पर पर थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार जालथर-कपूरथला की पुलिस फोर्स के साथ सराफा बाजार स्थित उक्त सुनार की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर हंगामा शुरू हो गया। सुनार के विरोध करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे घसीटकर गाड़ी में डाल लिया और अपने साथ ले गए। करीब एक-डेढ़ घंटे तक खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।


    दुकानदार पुलिस पर खूब चिल्ला रहा था। दुकानदार का आरोप था की पुलिस को कोई चोरी का सामान नहीं मिला है और न ही उनके पास गिरफ्तारी के कोई दस्तावेज हैं। थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने कहा कि चोरी के आरोपी की निशानदेही पर ही वह सुनार को लेकर जा रहे हैं। सुनार की ओर से चोरी के गहने खरीदने के पुख्ता सबूत उनके पास हैं। थाना ले जाकर पूछताछ की जाएगी।