Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Harbhajan Singh को लगा झटका, सिक्योरिटी में हुई कटौती

Jalandhar News: Harbhajan Singh को लगा झटका, सिक्योरिटी में हुई कटौती

0
Jalandhar News: Harbhajan Singh को लगा झटका, सिक्योरिटी में हुई कटौती

जालंधर, ENS: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाल ही में राघव चड्ढा सहित तीन राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा का दावा है कि हरभजन सिंह सहित कल 7 राज्यसभा सदस्य आप पार्टी छोड़ चुके हैं। जिसके बाद बीते दिन आप कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।

वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह की सिक्योरिटी में कटौती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह को Y+सिक्योरिटी मिली हुई थी, जिसे सरकार ने वापिस ले लिया है। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह के 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापिस ले ली गई है। हालांकि सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर हरभजन सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि राघव चड्ढा सहित तीन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। बीते दिन कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट केबाहर और हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिखकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here