Blog

  • गैंगस्टर के नाम से IMA के पूर्व अध्यक्ष को 50 लाख की रंगदारी की मिली धमकी

    श्रीगंगानगर : विधायक राजकुमार गौड के भांजे सुनील शर्मा उर्फ सुनील पहलवान के बाद अब श्रीगंगानगर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष राजोतिया को एक कुख्यात गैंगस्टर के नाम से मोबाइल फोन पर रंगदारी के लिए धमकी मिली है। सदर थाना पुलिस के अनुसार यूआईटी रोड पर राजोतिया हॉस्पिटल के प्रशासक हरीश स्वामी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी के लिए धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वकील कॉलोनी निवासी हरीश स्वामी ने बताया कि कल शाम उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई।

    कॉल करने वाले ने कहा कि मैं अनमोल बिश्नोई बोल रहा हूं। उसने पूछा कि वह राजोतिया हॉस्पिटल से बोल रहा है ना। फिर गाली देते हुए बोला कि 50 लाख की व्यवस्था कर देना नहीं तो अपनी व्यवस्था कर लेना। इस कॉल को ऐसी वैसी कॉल मत समझ लेना पुलिस के अनुसार धमकी भरी यह कॉल किसी विदेशी नंबर से आई थी।

    वहीं करीब10 दिन पहले विधायक राजकुमार गौड के भांजे सुनील पहलवान को भी चुनाव में किसी की सपोर्ट करने की बात को लेकर अनमोल बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी। कर्मचारी कॉलोनी निवासी सुनील पहलवान की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

    इससे पहले जवाहरनगर थाना में एक कॉलोनाइजर ने भी अनमोल बिश्नोई के नाम से ही रंगदारी के रूप में बड़ी रकम की डिमांड किए जाने के लिए धमकी भरा फोन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। 4 महीने पहले गोल बाजार में एक स्वर्णकार को इसी प्रकार की धमकी मिलने पर उसने भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। शहर पुलिस अभी तक इन चार मामलों में किसी को भी नहीं पकड़ पाई।

  • जालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, देखें Live

    जालंधर,ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला किशनपुरा के नजदीक स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर से सामने आया है। जहां लोगों ने साईकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर को रंगे हाथों काबू किया है।

    इस दौरान चोर के पास एक पर्ची बरामद हुई है। जिसको लेकर वह बता रहा है कि उस पर्ची में उसके पास एसएचओ का नंबर है। लेकिन उसे यह नहीं पता कि यह किस पुलिस अधिकारी का नंबर है।इस दौरान लोगों ने उक्त चोर की जमकर धुनाई की। लोगों ने बताया कि उक्त चोर साइकिल चुराने के लिए आया था। जहां लोगों ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। लोगों कहना कि 1 महीने पहले भी इसी जगह से एक साइकिल चोरी हुई थी। घटना की सूचना लोगों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी है। लोगों का कहना है कि इसका दूसरा साथी घटना स्थल फरार हो गया है।

    लोगों ने कहा जब तक उसका दूसरा साथी पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह घटना की सूचना पुलिस को नहीं देंगे। वहीं चोर की काफी धुनाई होने के बाद उक्त चोर ने बताया कि यह पर्ची उसे थाना दो नंबर के एसएचओ की मिली थी। इस दौरान उसने कहा कि तुम्हें वहां पर एक लड़का मिलेगा वह तुम्हारे पीछे-पीछे रहेगा। लोगों द्वारा दूसरे चोर को पकड़ने के लिए काफी दूर तक वाहन के जरिए पीछा किया, जिसके बाद लोगों के हाथ चोर का दूसरा साथी भी लग गया। इस दौरान लोगों ने उक्त चोर के मुंह पर रंग फेंक कर उसके चेहरे का बुरा हाल कर दिया है। लोगों ने दोनों चोरों को बांधकर उनके कपड़े उतार दिए और दोनों की जमकर धुनाई की।

  • टेंट हाउस में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

    बिलासपुरः बिलासपुर स्थित जनता टेंट हाउस के गोदाम में रविवार तड़के भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। इससे 25 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक लिंगियाडी स्थित अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस का गोदाम है। संचालक ने यहां प्लॉट में शेड और वाटरप्रूफ टेंट लगाकर कपड़े, गद्दे, कुर्सी, फर्नीचर सहित बड़ी मात्रा में सामानों को रखा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक वहां से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया।

    पुलिस ने नगरसेना के फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी। हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग को काबू में करने के लिए एक के बाद एक कर तीन दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।

  • पंजाब : गोली लगने से घायल कारोबारी ने किया बड़ा खुलासा

    बदमाशों को मिली थी इतने करोड़ की सुपारी

    लुधियाना: शहर में 2 दिन पहले किडनैप करने के कारोबारी संभव जैन खूब बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में घायल संभव जैन ने बड़ा खुलासा किया है। संभव जैन ने पुलिस को बताया- बदमाशों ने ही मुझे बताया कि उन्हें किसी से मिली सुपारी मिली थी। अगर मैं बचना चाहता हूं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए दे दूं। संभव जैन ने बताया कि उसके अपहरण में शामिल दो लोगों की पहचान मोहित और रवि के रूप में हुई है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने संभव जैन को किडनैप किया और फिर उसकी जांघ में गोली मारने के बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बदमाश उसकी नई कार ले गए। ये कार उसने हफ्तेभर पहले धनतेरस पर ही खरीदी थी। कार में GPS सिस्टम लगा है। संभव जैन हमेशा GPS सिस्टम ऑन रखता था, लेकिन वारदात वाले दिन उसने इसे बंद कर रखा था। इसकी वजह से उसकी गाड़ी की लोकेशन पता करने में पुलिस को दिक्कत आ रही है। हालांकि लुधियाना शहर की सड़कों पर घूमती उसकी कार की फोटो पुलिस के हाथ लग चुकी है।


    संभव जैन को कुछ बदमाशों ने शुक्रवार रात किडनैप कर लिया था लेकिन पुलिस के अलर्ट हो जाने पर बदमाश उसकी जांघ में गोली मारने के बाद सड़क पर फेंककर चले गए थे। वहीं दूसरी ओर बदमाशों द्वारा घायल कर सड़क पर फेंक दिए गए संभव जैन को घटना के बाद गंभीर अवस्था में DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी बायीं जांघ से गोली निकाल दी। उसे रेस्ट करने की सलाह दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : India World Cup ‘ਚ ਫਾਈਨਲ ਮੈਚ ਜਿੱਤਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਭਾਰਤ ਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਿਚਾਲੇ ਅੱਜ ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਦਾ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਖੇਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਭਾਰਤ ਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਿਚਾਲੇ ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਦਾ ਫਾਈਨਲ ਮੁਕਾਬਲਾ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਖੇਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਿੱਥੇ ਦੋਵੇਂ ਟੀਮਾਂ ਜਿੱਤਣ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਉਤਰੀਆਂ ਹਨ। ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ 2023 ਦੇ ਫਾਈਨਲ ਮੈਚ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਵਿੱਚ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਭਾਰਤ-ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਮੈਚ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਕਾਫੀ ਪਾਗਲਪਨ ਹੈ। 

    ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਦੇ ਫਾਈਨਲ ਮੈਚ ਨੂੰ ਦਿਖਾਉਣ ਲਈ ਹੋਟਲਾਂ, ਰੈਸਟੋਰੈਂਟਾਂ ਅਤੇ ਕਲੱਬਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਕਈ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿਚ ਵੱਡੀਆਂ ਸਕਰੀਨਾਂ ਲਗਾ ਕੇ ਮੈਚ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕ੍ਰਿਕਟ ਪ੍ਰੇਮੀ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵਾਲੇ ਨੇ ਭਾਰਤ ਵਰਲਡ ਕੱਪ ਵਿੱਚ ਫਾਈਨਲ ਜਿੱਤਣ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਫਰੀ ਵਿੱਚ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਖਿਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਕਿ ਚਾਹੇ ਲੋਕ 5000 ਆ ਜਾਣ ਹਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਫਰੀ ਵਿੱਚ ਮਿਲੇਗੀ।

  • पंजाबः गोली लगने से घायल होजरी कारोबारी को मिलने पहुंचे भाजपा प्रधान ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में इंडस्ट्री में 2 दिन पहले देर रात फैकट्री से लौटते समय कपड़ा कारोबारी की कार में बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के कुछ दूरी पर बदमाशों ने उन्हें किडनैप कर गोली मार दी थी। इस हादसे में घायल कारोबारी की जांघ में गोली लगी थी। जिसे उपचार के लिए डीएमसी भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने घायल कारोबारी का हाल जाना और उनके परिवार से मुलाकात की। इस मामले को लेकर सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाए। सुनील जाखड़ ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

    बता दें कि इस मामले में सीनियर पुलिस अधिकारी का बयान सामने भी आया था। उन्होंने कहा कि देर रात कारोबारी संभव जैन पुत्र सुदेश जैन फैक्ट्री बंद करके घर लौट रहा था। इस दौरान नूरवाला वालां गांव के पास फैक्ट्री से करीब 700 मीटर दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

    जिसके बाद उक्त 4 से 5 बदमाश उनकी कार में बैठकर उनको काफी देर तक घुमाते रहे। इस घटना में कारोबारी के बाईं जांघ में बदमाशों ने गोली मारी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फिरौती की मांग भी की थी। इस घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

    पुलिस अधिकारी ने कहाकि घटना देर 10.30 के करीब हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने कहा उन्होंने डीएमसी में उक्त पीड़ित का हाल जाना है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार चालक ने महिलाओं को कुचला, 2 की मौ’त

    लुधियानाः खन्ना के गांव लहल में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को कुचल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा में सड़क किनारे सफाई का काम कर रही 2 महिलाओं को कुचल कार चालक ने कुचला। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मृतक महिलाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) निवासी लहल के तौर पर हुई है। 

    अपनी जान बचाने वाली महिला ने बताया कि 3 महिलाएं सफाई कर रही थीं। इसी बीच स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आई। उसका चालक मोबाइल पर बातें कर रहा था, जिसने सीधे कार को 2 महिलाओं पर चढ़ा दिया। उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक कार से दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोबाइल पर बातें करते जब तक चालक का ध्यान सामने पड़ा, तब तक उसका कार पर कंट्रोल नहीं रहा और उसने सीधे महिलाओं पर चढ़ा दी। हादसे के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने वहां आकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने कहा कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • World Cup 2023 फाइनल में भारत की जीत पक्की! टॉस हारना शुभ संकेत

    World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया टॉस हार गई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में टॉस हारना चिंता की बात नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए बहुत शुभ संकेत हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा टॉस हार गए, लेकिन टीम इंडिया के लिए ये एक बहुत ही शुभ संकेत है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत सकती है। भारत ने 1983 और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता है। 1983 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया दोनों ही मौकों पर टॉस हार गई थी। मजे की बात ये रही कि दोनों ही मौकों पर भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है।

    1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस हार गई थी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बलबाजी का न्योता दिया और फिर पूरी टीम को 183 रनों पर ढेर कर दिया। हालांकि कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लॉर्ड्स में पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में भी टीम इंडिया ने टॉस हारने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी।

    1983 WC Final – टॉस हारा, ट्रॉफी जीती 
    2003 WC final – टॉस जीता, ट्रॉफी हारे
    2011 WC final – टॉस हारा, ट्रॉफी जीती
    2023 WC final – टॉस हारा, ???

  • बस पलटने से कई लोग घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर में रविवार सुबह डीटीसी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 3 लोगों को मामूली चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस टर्न करने के दौरान पलटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। दरअसल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 के पास रविवार सुबह के समय डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस 879 रूट की थी, और सुबह के समय मधुबन के रास्ते से होते हुए केएन काटजू मार्ग से गुजर कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रोहिणी सेक्टर 15 की तरफ मुड़ी तभी ये बस अचानक बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

    बताया जा रहा है कि जब ये बस मुड़ी तो उसी दौरान अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस बेकाबू होकर पलट गई। बस की गति तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद यातयात पुरी तरह से बाधित हो गया। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुची, जिसके बाद जेसीबी की मदद से बस को उठाया गया। बता दें कि आज रविवार होने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस जगह ये हादसा हुआ उससे चांद कदम की दूरी पर स्कूल है, और सुबह के समय इस रास्ते से स्कूली छात्र गुजरते हैं। ये हादसा किस कारण से हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है।

  • भारत की जीत के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल का रोमांच लोगों पर हावी है। शहर के मॉल से लेकर मल्टीप्लैक्स तक सभी जगह वलर्ड कप के फाइनल के जोश में लोग डूबे हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड की दो दिग्गज टीमें टकराने वाली हैं। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के बीच यह मुकाबला दोपहर दो बजे अहमदाबाद स्टेडियम में शुरू हो गया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के 16 ओवर में 101 स्कोर पर 3 विकेट गिर चुके है।

    वहीं पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी भारत की जीत के लिए दुआ की है। सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा हैदर को पूजा करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। सीमा ने कहा कि आज उसका उपवास है और उसकी दुआ खाली नहीं जाएगी। सीमा ने कहा कि हम सभी देवी देवताओं से दुआ करते हैं कि भारत का परचम पूरी में दुनिया में लहराए।