Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: घर में दूसरी महिला के साथ पति को किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर में दूसरी महिला के साथ पति को किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: घर में दूसरी महिला के साथ पति को किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में नाखा वाले बाग में उस समय भारी हंगामा शुरू हो गया, जब महिला ने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथो पकड़ा। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना को लेकर महिला का रो- रो-कर बुरा हाल हो गया। महिला ने आरोप लगाए है कि पति दूसरी महिला को घर लेकर आ गया और कहने लगा कि अब वह उसके पास पहली मंजिल में ना आए।

घटना को लेकर महिला ने मायके में परिवार को सूचना दे दी है। आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है और वह पहले कई बार बाहर महिला के साथ रहता था। हद उस समय हो गई, जब वह घर पर ही दूसरी महिला को लेकर आ गया। रो-रो-कर पुलिस से गुहार लगाती हुई पीड़िता ने कहा कि पति अब दूसरी महिला के साथ ही घर में रहने के लिए कह रहा है। उक्त महिला मुबंई की रहने वाली है और वह शराब का सेवन करती है। पीड़िता ने कहा कि वह अकेली घर का गुजारा कर रही है और उसे सोशल मीडिया पर पति द्वारा फोटो शेयर करने पर जब पता चला तो उसके बाद अब पति मुझे चिड़ाने के लिए खुद तस्वीरें मुझे भेज रहा है।

पीड़िता ने कहा कि महिला शादीशुदा है और उसकी 13 वर्षीय बेटी व बेटा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला और व्यक्ति को काबू करके थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों से थाने में ले जाकर पूछताछ की जाएगी। मीडिया ने जब व्यक्ति से बात करनी चाही तो वह मुंह ढककर मौके से पुलिस के साथ निकल गया और पत्नी पर आरोप लगाए कि उसने प्रॉपर्टी हथियाने के कारण उसे फंसाया है। हालांकि पीड़ित महिला ने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here