Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर चलाई गोलियां, घायल

Jalandhar News: इस इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर चलाई गोलियां, घायल

0
Jalandhar News: इस इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर चलाई गोलियां, घायल

रास्ते में आल्टो कार भी छीनकर फरार हुए हमलावार

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर आचार संहिता शहर में लागू है, लेकिन उसके बावजूद गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले 48 घंटों में दूसरी बार गांव जंडियाला मजकी में गोलियां चलने की घटना सामने आ चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर गोलियां चला दी। टांग में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि बदमाशों द्वारा 2 फायर किए गए है। घायल युवक की पहचान विवेक मट्टू निवासी गांव जंडियाला मजकी सदर के रूप में हुई है। गोलियां चलाने के बाद दोनों आरोपी भागते हुए बाजार में चालक से अल्टो कार छीन कर ले गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। बताया जा रहा हैकि मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोल बरामद हुआ है, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। सिविल अस्पताल में दाखिल विवेक मट्टू ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। उसकी गांव में रहने वाले मनी बावा और बिल्ला के साथ कुछ समय पहले लड़ाई हुई थी लेकिन उसकी समझौता नहीं हुआ था, जिसकी रंजिश वह दोनों मन रखे हुए थे। उसके चाचा कश्मीर सिंह इंग्लैंड से कुछ दिन पहले आए हुए थे। वह अक्सर चाचा के घर उन्हें मिलने के लिए जाता है। वह बीते दिन 4 बजे चाचा के घर अपनी बेटी के साथ गया था। चाचा के घर जाते समय उसे मनी बावा और बिल्ला ने देख लिया। वह घर में अपनी बेटी के साथ खेल रहा था कि उसी दौरान दोनों ने चाचा के घर का दरवाजा खटखटाया चाचा ने भाग निकल दोनों को घर में दाखिल होने से मना किया लेकिन वह दोनों घर में जबरदस्ती दाखिल हो गए। घर में दाखिल होते हुए ही बिल्ला ने तेजधार हथियार से कमरे के दरवाजे पर हमला करना शुरू कर दिया और बाद में मनी बावा ने जेब से पिस्तौल निकालकर 2 गोलीयां चला दी। वारदात के दौरान पहली गोली उसके टांग के बीच लगी और दूसरी गोली चलाते समय मनी बावा का निशाना चूक गया। टांग पर गोली लगी देख दोनों आरोपी घर से बाहर निकल गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जसवीर चंद को एक खोल बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों आरोपी भागते हुए बाजार में आल्टो कार को छीन कर ले गए। एसीपी कैंट बवनदीप सिंह ने बताया उनकी टीम को कंट्रोल रूम से गोली चलने की सूचना मिली थी और वह मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here