Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: चोरी के आरोप में बेकसूर युवक को पीटा, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: चोरी के आरोप में बेकसूर युवक को पीटा, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: चोरी के आरोप में बेकसूर युवक को पीटा, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फ्रेंड्स कॉलोनी में लोगों ने बाइक चोरी के शक में बेकसूर युवक की जमकर पीटाई कर दी। इस दौरान घटना स्थल पर जमकर हंगामा हो गया। पकड़े गए युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए साथी को पुलिस और रिश्तेदारों को बुलाने के लिए कहने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बस्ती दानिशमदां के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि पिछले शनिवार को उनका बेटा दिलकुशा मार्किट में दुकान पर गया था, जहां उसने मोटरसाइकल लगाया और चोर चोरी करके ले गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोर चेहरा कैमरों में कैद हो चुका था। वहीं अन्य लोगों ने कहा कि काबू किया गया युवक चोर नहीं है।

दरअसल, 3 दिन पहले फिर उसी जगह के पास से बाइक चोरी हुआ था लेकिन बाइक में जीपीएस लगा हुआ, जिसकी लोकेशन मक़सूदा की आई और उन्होंने लोकेशन के जरिए बेकसूर युवक को पकड़ लिया। हालांकि पकड़े गए युवक ने कई बार लोगों के सामने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसका चेहरा सीसीटीवी से नहीं मिलता, बल्कि उसे फंसाया जा रहा है। घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया मौके पर परिवार ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ युवक की पहचान की और जांच में पता चला कि वह गलत युवक को पकड़ कर ले आए है। जिसके बाद पुलिस ने युवको को छोड़ दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here