जानकारी देते बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में एसडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है। क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें, नर्मदा पर बना बरगी डैम जबलपुर का एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है। मध्य प्रदेश टूरिज्म के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बरगी बांध साल भर खुला रहता है। यहां की नौका विहार यहां की मुख्य एक्टिविटी और आकर्षण है, जो बांध में पर्याप्त जलस्तर और कम बारिश होने पर ही संभव है।View this post on Instagram
Blog
-

बड़ा हादसाः Dam में पलटा Cruise Ship, 5 शव बरामद, कई लापता, Rescue जारी, देखें वीडियो
जबलपुरः नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया। -

इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर 23 में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार कैथल पुलिस की एक टीम बदमाशों का पंचकूला, सेक्टर 23 में पीछा कर रही थी। जब बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के टांग पर गोली लगी है।
दोनों घायल बदमाशों को काबू करके उपचार के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक लिखित बयान ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की माने, फिलहाल बदमाश कैथल के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी का इंतज़ार है।
-

Punjab News: Market में गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम युवक को तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में लड़ाई झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला न्यू शिवाजी नगर, नीला झंडा गुरुद्वारा रोड से सामने आया है जहां, सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। 10 से 12 हमलावरों ने बेखोफ होकर मार्केट में घुसकर एक युवक को बुरी तरह पीटा। मौके पर पूरी मार्केट में दहशत का माहौल बन गया। दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन हमलावर युवक को पीटकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते राहुल ने बताया कि न्यू शिवाजी नगर, नीला झंडा गुरुद्वारा रोड पर उनकी फैक्ट्री है। बीती शाम जब वह आमतौर पर काम कर रहे थे तो अचानक उन्हें बाहर से शोर की आवाज सुनी। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो करीब 10 से 12 युवक तेजधार हथियारों के साथ एक युवक को बुरी तरह पीट रहे थे। इस दौरान उनके पास ट्यूबलाइटें भी थी जो उन्होंने शायद युवक पर तोड़ी। युवक मारपीट करते हुए उनकी फेक्टरी के अंदर भी घुसने लगे तभी उनकी फैक्ट्री की लेबर और मार्कीट के अन्य दुकानदार पहुंच गए जिसके बाद हमलावर उनकी कार पर तेजधार हथियार मारकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान उनकी एक बाइक भी यहीं छूट गई। उन्होंने घटना के बाद मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं इस घटना से पूरी मार्कीट में डर का माहौल भी बन गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नीला झंडा गुरुद्वारा रोड पर कुछ युवक एक युवक को बुरी तरह पीट रहे है जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। इस दौरान उनका एक बाइक यहां छूट गया जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: भीषण हादसे में पलटी पिकअप, चालक का हाथ कलाई से हुआ अलग
लुधियानाः जिले में ओल्ड जीटी रोड पर चांद सिनेमा के पास सड़क पर बिखरी बजरी के कारण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बजरी के कारण सड़क पर हाईस्पीड पिकअप पलट गया। हादसे में ड्राइवर का दायां हाथ कलाई से अलग गिर गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना में साथी भी घायल हो गए। ड्राइवर की पहचान साबुन बाजार के नजदीक सट्टा मंडी के रहने वाले रमेश चौहान के रूप में हुई। रमेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। एक्सीडेंट के बाद लोग वहां पर एकत्रित हो गए और उन्होंने ड्राइवर व उसके साथियों को बाहर निकाला।
लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और ड्राइवर को उसमें रखा। लोगों को तब पता लगा कि उसका हाथ बिल्कुल अलग हो गया। ड्राइवर रमेश चौहान अपने दो साथियों के साथ होशियारपुर से माल लोड करे लुधियाना आ रहा था। जब वह चांद सिनेमा के पास पहुंचा तो सड़क पर बजरी बिखरी हुई थी। तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मारकर तीन बार पलटा। ड्राइवर के साथियों का कहना है कि पिकअप ड्राइवर साइड में पलटा तो उसका हाथ खिड़की के कारण कट गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया।
उसे पहले सिविल अस्पताल ले गए और फिर उसे सोबती अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों ने उसके हाथ को भी एंबुलेंस में रखा और उन्हें तुरंत सोबती अस्पताल ले गए। ड्राइवर के साथी उसके कटे हाथ को भी साथ ही ले गए। ड्राइवर के सिर पर भी गंभीर चोटें लगी थी, इसलिए उसे सोबती न्यूरो अस्पताल में ले गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके हाथ को दोबारा जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं।
-

Punjab News: कई वाहनों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, टायर फटने से लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो
फगवाड़ाः शुगर मिल के पास एक्टिवा सहित कई वाहनों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार बुजुर्ग घायल हो गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा, बाइक और अर्टिगा कार को टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का टायर फटने के कारण ज्यादा दूर तक कार को भगा नहीं पाया और लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह जालंधर में लाइसेंस के काम के सिलसिले में आया था। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण एक्टिवा को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान रास्ते में टायर फटने के दौरान लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। कार चालक ने बताया कि वह 3 दिन से सोया नहीं है। एक्टिवा सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भगाने को लेकर कहा कि वह घबरा गया था। जिसके कारण उसने कार घटना स्थल से भगा ली। कार चालक खुद मान रहा है कि वह 80 से अधिक स्पीड से कार चला रहा था। कार चालक ने कहा चंडीगढ़ 32 सेक्टर में मरीज दाखिल है और वह उसकी केयर के लिए जा रहे थे। कार चालक ने गलती मानी और कहा कि वह खुद मरीज का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे है।
इस घटना को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने कहाकि टायर फटने के कारण ही कार चालक काबू किया गया। लोगों ने कहा कि एक्टिवा सवार की हालत काफी गंभीर है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि कार, एक्टिवा और बाइक का नुकसान हुआ। इस दौरान एक एक्टिवा सवार सड़क पर खड़ा था और गलत दिशा से कार चालक तेज रफ्तार से आई और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा उनकी कार से टकरा गई। राहगीर का कहना है कि उसे नहीं लगता है कि एक्टिवा सवार जीवित है, जिस तरह से एक्टिवा सवार घायल हुआ है, उसके लगातार खून बह रहा था। इस घटना के बावजूद कार चालक मौके से गाड़ी भगाकर ले गया, लेकिन लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शुगर मिल चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस घटना में कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद कार चालक को लोगों ने काबू कर लिया। कार चालक ने एक्टिवा, बाइक और कार को हिट किया। स्विफ्ट कार चालक लुधियाना के रहने वाले है। इस मामले को लेकर कार चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
-

Jalandhar News: बच्चों की लड़ाई से हुई खूनी झड़प, दुकान और घर में घुसकर किया हमला, महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा के कटरा मोहल्ला में 2 पक्षों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामले में महिला सहित परिवार सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के मामूली विवाद के कारण दो पक्षों में हाथापाई हुई है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने परिवार के घर और दुकान में घुसकर हमला किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिला के बाल खींचकर उसे जमीन पर घसीटा और बेरहमी से मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित महिला के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी से हुई थी। महिला के परिवार ने मामले को शांत करने की कोशिश की और कहा कि बच्चों की बात है, इसे बड़ा नहीं बनाना चाहिए। दूसरे पक्ष के लोग इस बात को समझने को तैयार नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि वह दुकान पर काम कर रही थी, तभी हमलावरों ने उस पर आकर हमला कर दिया।
इस हमले के दौरान परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। महिला के पति को भी चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे गरीब लोग हैं और मेहनत करके अपना गुजारा करते हैं। हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी दुकान के काम में भी बाधा डाली और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। परिवार का कहना है कि “हमारा कसूर क्या था? अगर बच्चों की लड़ाई थी तो बड़े इस तरह से हमला क्यों कर रहे हैं?” पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 3 लोगों को बनाया शिकार, देखें CCTV
मोहालीः शहर के फेज 5 बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग इन आवारा कुत्तों पर लगाम कसने की मांग कर रही है। वहीं एक बार फिर कुत्तों ने एक स्कूली बच्चे और युवती को निशाना बनाया। इस दौरान दोनों में डर का माहौल बन गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक स्कूली बच्चा और एक युवती कही से आ रहे थे। इस दौरान बच्चे ने स्कूल यूनिफार्म डाली हुई थी। जब वह मोहाली के फेज 5 बाजार में स्थित एक दुकान के पास पहुंचे तो दुकान में बैठे एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ अन्य कुत्ते भी आ गए और उन दोनों पर हमला बोल दिया। बच्चा और युवती डर कर दुकान के अंदर चले गए और अपने आपको बचाया। इस दौरान कई लोग भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। गणिमत यह रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि फेज 5 में एक रेहड़ी वाले की दुकान के बाहर सामान खरीद रही एक महिला पर भी इन कुत्तों ने हमला किया था, जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हर दिन, ये कुत्ते इस बाजार में किसी न किसी को काट लेते हैं। दुकानदारों ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया है, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। लोगों व दुकानदारों ने अपील की कि इन कुत्तों का हल किया जाए और इन्हें शेल्टर हाउस में छोड़ा जाए।
-

महंगाई का झटकाः LPG Cylinder के दामों में हुई बढ़ौतरी
नई दिल्लीः मई की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक झटके में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, वहीं इसका असर आम लोगों की जेब पर भी अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था।
मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹3202 तक पहुंच चुका है। इसी तरह लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे व्यापारियों और अस्थायी उपयोग के लिए एलपीजी लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। इस श्रेणी के सिलेंडर अक्सर छोटे ढाबों, स्ट्रीट वेंडर्स और अस्थायी किचन में उपयोग किए जाते हैं। कीमत बढ़ने से इनकी ऑपरेटिंग लागत में इजाफा होगा, जिसका असर अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच सकता है।
बता दें कि आज पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उनके लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। लगातार बढ़ती लागत के कारण इन सेक्टर्स में सर्विस चार्ज या फूड प्राइस बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हर महीने होने वाली इस रिवीजन प्रक्रिया का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ता है।
-

Jalandhar News: इस मामले को लेकर वकीलों में रोष, किया आज No Work Day का ऐलान
जालंधर, ENS: शहर में वकीलों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, वकीलों ने एडवोकेट मनी महाजन के द्वारा प्लॉट खरीदने के दौरान निर्माण रुकवाने को लेकर परेशान करने के मामले रोष प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर बीते दिन कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा और सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में वकीलों ने शांतिपूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने बीते दिन कामकाज भी बंद रखा।
वकीलों का कहना है कि एडवोकेट मनी महाजन ने सेंट्रल टाउन में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर एक प्लॉट खरीदा था। जिसके बाद एडवोकेट ने नगर निगम से नक्शा पास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर झूठी शिकायतें देकर निर्माण रुकवाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर मनी महाजन व उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की।
वकीलों ने कहा कि घटना संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-3 में दे दी गई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर वकीलों में रोष पाया जा रहा है। इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 1 मई 2026 को भी कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
