Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: कब्जाधारक और वन विभाग आमने-सामने, कब्जा लिए बगैर वापस लौटी पुलिस, देखें Video
फिरोजपुरः अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा चलाई मुहिम तहत प्रशासन द्वारा लगातार कब्जे हटवाए जा रहा है। इसी के चलते फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की समाधियों के नजदीक वीर एस्टेट जंगल में वन विभाग की 168 एकड़ 5 कनाल और 11 मरले जमीन है, जिसमें समाधियों और कुछ अन्य जमीन को छोड़कर करीब 60 एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, वन विभाग ने इसे छुड़वाने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा जिसके बाद पुलिस पार्टी जब मौके पर कब्जा लेने पहुंचा तो कब्जा धारकों ने पुलिस को कब्जा नहीं लेने दिया और पुलिस से कागज दिखाने का टाइम मांगा जिसके बाद प्रशासन को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की समाधियों के नजदीक वीर एस्टेट जंगल में अवैध कब्जा हटवाने को लेकर वन विभाग ने फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से अतिक्रमण छुड़वाने के लिए संपर्क किया था। फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर ने नायब तहसीलदार फिरोजपुर प्रिया रानी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और एसएसपी फिरोजपुर को पुलिस सहायता देने की पेशकश की।
आज जब वन विभाग के अधिकारी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस सहायता के साथ मौके पर पहुंचे तो अवैध कब्जाधारियों ने पहले से तय योजना के अनुसार खुद ही सभा बुला ली। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा किया और पुलिस प्रशासन को कब्जा नहीं लेने दिया। लोगों ने आरोप लगाए कि उनका कोर्ट में इस जमीन को लेकर केस चल रहा है। अभी कोर्ट से कोई फैसला नहीं आया है, परन्तु वन विभाग कब्जा लेने पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमें कागज दिखाने के लिए समय दिया जाए जिसके बाद लोगों के रोष के चलते प्रशासन को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
इस बारे में जब वन रेंज अधिकारी फिरोजपुर गुरजीत सिंह बराड़ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वन विभाग अपने कर्मचारियों के साथ कब्जा लेने के लिए पूरी तैयारी में आया था। जमीन के पूरे दस्तावेज वन विभाग के पक्ष में हैं। मालिकाना हक और काश्तकार के बाक्स में वन विभाग का नाम दर्ज है। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की थी। उन्होंने खुद ही निशानदेही में देरी करने का फैसला लिया है।
इस बारे में SHO फिरोजपुर सदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव वालों की बातों को वन विभाग ने सुना है और गांव वालों को टाइम दिया गया है। आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी। इस अवसर पर सतिंदर सिंह डीएफओ फिरोजपुर, गुरजीत सिंह वन रेंज अधिकारी फिरोजपुर, कुमारी प्रिया रानी नायब तहसीलदार फिरोजपुर, तरसेम शर्मा एसएचओ फिरोजपुर सदर, वतनप्रीत सिंह हल्का कानूनगो और वन विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
-

Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में पहुंचे DSP Anwar Ali, देखें Video
मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से लगातार नशे के विरुद्ध जंग लड़ी जा रही है। पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस प्रयास कर रही है। इसी के चलते पंजाब पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों को पकड़ रही है। आज मोगा पुलिस ने कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव चूहड़ चक में डीएसपी अनवर अली की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 120 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया और कई घरों की तलाशी ली।
जानकारी देते हुए डीएसपी अनवर अली ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत आज गांव चूहड़ चक में सर्च अभियान चलाया गया है। इसी के तहत विभन्न घरों की तलाशी ली गई और इलाके का चप्पा-चप्पा छाना गया। उन्होंने बताया कि करीब 120 पुलिस जवानों ने मुस्तैदी के साथ घरों में चेकिंग की।
इस दौरान रिकवरी होने पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी की गई। डीएसपी ने लोगों को जागरूक भी किया कि जो भी नशा बेचता है उनकी सूचना दी जाए, ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जा सके।
-
पति ने बच्चों और गर्भवती पत्नी को जहर देने के बाद खुद भी पिया, 3 की मौत
कांकेरः जिले में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपने 3 बच्चों को कोल-ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। बाद में गर्भवती पत्नी को पिलाया और खुद भी पी लिया। पति-पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम देवेंद्र बैरागी (40) और उनकी पत्नी नमिता बैरागी (35 वर्ष) है। दोनों गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती हैं।
देवेंद्र बैरागी शनिवार सुबह कोल-ड्रिंक लेकर आया था, जिसमें पहले से जहर मिलाकर रखा था। कोल्डड्रिंक को पहले अपने बच्चों वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष), देवराज बैरागी (5 वर्ष) को पिलाया, फिर पत्नी को और खुद पिया। कोलड्रिंक पीते ही तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों के बेहोश होते ही मां चिल्लाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं माता-पिता भी बेहोश होकर जमीन पर पड़े थे। ग्रामीणों ने फौरन एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। साथ ही आस-पास और महिला के मायके वालों को भी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुजूर और परतापुर थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों को मॉर्च्यूरी और घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पति-पत्नी की हालत नाजुक है। घटना में सबसे दर्दनाक बात यह है कि नमिता बैरागी गर्भवती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार पिछले कुछ महीनों से तनाव में था। पड़ोसियों का कहना है कि देवेंद्र और नमिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कुछ ने आर्थिक परेशानी की भी आशंका जताई है, जबकि अन्य इसे संदेहजनक आत्महत्या और हत्या का मामला मान रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

Aadhaar Update की आखिरी तारीख फिर बढ़ी, इस दिन तक Upload कर सकते है Document
टेकः अगर आप भी आधार कार्ड अपडेट करना चाहते है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने डॉक्युमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अब 14 जून 2026 तक लोग फ्री में अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड करके आधार कार्ड में डेमोग्राफिक इन्फर्मेशन को अपडेट करा सकेंगे। यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि वह लोगों को आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। हालांकि फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ एक तरीका बचा है।
फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए लोगों के पास अब एक ही तरीका बचा है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया है कि फ्री में आधार अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। खास यह भी है कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेमोग्राफिक इन्फर्मेशन को अपडेट कराया जा सकेगा, जिसके लिए अड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ से जुड़े डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। इस प्रकार यूआईडीएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार में अपडेट अगले एक साल तक ऑनलाइन फ्री तो हो जाएगा लेकिन सीमित सुविधाएं ही ऑनलाइन अपडेट में मिलेंगी।
अगर किसी आधार धारक को अपना बयोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा और शुल्क चुकाने के बाद यह काम कराया जा सकेगा। बायोमैट्रिक अपडेट को ऑनलाइन नहीं कराया जा सकता है। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप help@uidai.gov.in को ईमेल लिखकर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
10 साल में अपडेट कराना होता है आधार
आजकल हर जरूरी काम में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोई सरकारी कागज बनवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर नई जॉब के डॉक्युमेंट्स देने हों, आधार कार्ड हर जगह मांगा जाता है। नियम के अनुसार, इंडिविजुअल्स यानी व्यक्तियों को अपने आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट कराना होता है। बाल आधार यानी बच्चों के आधार को 5 साल से 15 साल के बीच अपडेट कराया जाता है। आधार अपडेट की आखिरी तारीख आज 14 जून 2025 को खत्म हो रही थी, जिसमें डेमोग्राफिक चेंज की सुविधा को अगले एक साल के लिए ऑनलाइन बढ़ाया जा रहा है। -

इजरायल और ईरान की जंग को लेकर भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ शुरू कर दिया है। इसके तहत उसने तेल अवीव और यरुशलम पर देर रात जबरदस्त मिसाइल अटैक कर दिया। यही नहीं इजरायल पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हमला किया गया है। इसके बाद इजरायल ने दोबारा ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दिया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने तड़के ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच जंग लगातार जारी है।
भारतीय दूतावास ने ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आपात स्थिति में दूतावास में मदद के लिए संपर्क किया जा सके। दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि ईरान और इजरायल में तनाव का माहौल है। ईरान में बने भारतीय दूतावास की और से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी गई।एडवाइजरी में कहा गया है कि दोनों देशों में रहने वाले भारतीय अपने घरों के अंदर रहें।
इमरजेंसी होने पर ही सफर करें, अन्यथा सफर से परहेज करें। किसी भी तरह की आगामी सूचना या आदेश के लिए भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें। इमरजेंसी की स्थिति में मोबाइल नंबर 91281-09115 और 91281-09109 पर संपर्क करें। एडवाइजरी में भारतीयों को दूतावास की लोकल ऑथोरिटी के संपर्क में रहने को भी कहा गया है। बता दें ईरान और इजरायल के बीच जंग चल रही है। 2 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल ने पहले ईरान में एयर स्ट्राइक की। 13 जून दिन वीरवार को अलसुबह 200 फाइटर जेट्स के साथ ईरान में एयर स्ट्राइक की।
तेहरान में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। इसके बाद देररात तक ईरान में परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इजरायल के हमले में ईरान के 6 परमाणु साइंटिस्ट और टॉप 4 आर्मी कमांडर समेत 20 अफसर मारे गए हैं। इजरायल का मकसद ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। इसलिए इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता बीजी एफी ड्रोफिन ने एक बयान जारी करके कहा है कि ईरान ने अमेरिका और अन्य देशों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है। प्रतिबंध होने के बावजूद यूरेनियम का स्टॉक किया और परमाणु कार्यक्रम जारी रखा। ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है, लेकिन इजरायल ऐसा होने नहीं देगा।
-

Punjab News: पानी भरने गया नहर में डूबा 24 वर्षीय युवक, देखें वीडियो
होशियारपुरः हरियाणा के कस्बे के नजदीक गांव भलियाला के पास स्थित नहर में पानी भरते समय एक लड़के का पैर फिसल गया। मिली जानकारी के अनुसार पैर फिसलने से नौजवान नहर में डूब गया। नौजवान की पहचान 24 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी गांव राम टटवाली के रूप में हुई है। हरदीप सिंह पिछले लगभग 24 वर्षों से अपने मामा सोहन सिंह के साथ रह रहा था, उसका अपना गांव अमरोह था। मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भांजा जब 22 दिन का था तब वह उसे अपने पास ले आया था और उसकी पर्वरिश उसने ही की थी।
वह सरकारी प्राइमरी स्कूल भलियाला में चल रहे उसारी के काम में दिनेश मिस्त्री के साथ 3-4 महीनों से मजदूरी करता था। मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जब काम के दौरान टंकी से पानी खत्म हो गया तो उसे पानी लेने भेजा गया। पहले वह पानी आसपास के घरों से लाता था, आज पानी भरने के लिए वह बाल्टी लेकर नजदीकी नहर पर पहुंचा, जहां पानी भरते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में गिर गया। जब वह 10-15 मिनट तक पानी लेकर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।
नहर के किनारे उसकी चप्पलें पड़ी हुई थीं, लेकिन हरदीप सिंह वहां नहीं मिला। जब उसकी खोज शुरू की गई तो उक्त जगह से लगभग 2 किलोमीटर दूर वह बाल्टी बरामद हुई। जिससे वह पानी भरने के लिए गया हुआ था, परंतु हरदीप सिंह का कोई पता नहीं चला। परिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों ने बताया कि हुशियारपुर तक नहर में उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। क्षेत्र के निवासियों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लोगों की ओर से यह उम्मीद जताई जा रही है कि नहर में बने सायफन में वह फंसा हो सकता है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
-

इस इलाके में भीषण लैंडस्लाइड के बाद सड़क मार्ग बंद, देखें वीडियो
चंबाः हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव होने के बाद लैंडस्लाइड के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज चंबा जिले में भीषण लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लैंडसलाइड में सड़क मार्ग बंद हो गया। लैंडस्लाइड इतना खतरनाक था कि मलबा करीब एक किमी नीचे नदी में जा पहुंचा। दरअसल, चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कुंडी-सुनारा सड़क पर ढग के पास आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ से अचानक मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।
https://x.com/Encounter_India/status/1933792450067169473
गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था। इस भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और सड़क बहाली का कार्य जारी है। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। वीडियो में एक युवक चिलाता और सीटियां बजाता हुआ नजर आ रहा है।
इस दौरान युवक लोगों ने खबरदार भी किया। उधर, चम्बा जिला में मौसम ने भी अचानक से करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले कई दिनों से जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी और आज बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। ये बारिश आगामी फसलों के लिए भी अच्छी मानी जा रही है और इससे खेतों में नमी मिल पाएगी। शुक्रवार को दिन के समय भी चम्बा में तापमान 40 डिग्री के पार था। फिर दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गईं है। उधर, बारिश का आनंद लेने निकले युवाओं के अनुसार लंबे समय के बाद चम्बा में बारिश हुई है और बहुत राहत मिली है। बारिश से फसलों को भी संजीवनी मिली है।
-

Ahmedabad Plane Crash: College Hostel से मलबा हटाते एक और शव मिला
अहमदाबादः भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल में फंसा हुआ था, जिसे नीचे उतारा।
बाद में इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 के करीब पहुंच चुका है। जिसमें 241 विमान में सवार यात्री और 34 बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के लोग शामिल हैं। घटना की जांच के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।
-

Punjab News: राजनीति में फिर सक्रिय Navjot Sidhu, बोले- मैं हमेशा तैयार हूं, देखें वीडियो
अमृतसर: 2027 के चुनाव से पहले सिद्धू जोड़ा राजनीति में फिर से सक्रिय होता दिख रहा है, जिसके चलते बार-बार वे मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच कर राजनीति में आने की सक्रियता के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पहले नवजोत कौर सिद्धू का मीडिया में बयान आया था कि वे बीमारी से स्वस्थ होकर फिर से राजनीति में आएंगी और अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी स्पष्ट शब्दों में अपनी वापसी की बात कही है।
उन्होंने बताया कि राजनीति मेरा मिशन है और पंजाब मेरा इश्क है। पंजाब से इश्क करने, अगर मुझे वापस राजनीति में आना पड़े तो मैं तैयार हूं और पूरी तरह तैयार खड़ा हूं। क्योंकि पंजाब को माफिया चला रहा है, सरकारों का पंजाब के लिए कोई विजन नहीं है। इसलिए मेरा मकसद लोगों की सेवा करना है और मैं इसे करते रहूंगा।