Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में पहुंचे DSP Anwar Ali, देखें Video

Written by

in

मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से लगातार नशे के विरुद्ध जंग लड़ी जा रही है। पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस प्रयास कर रही है। इसी के चलते पंजाब पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों को पकड़ रही है। आज मोगा पुलिस ने कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव चूहड़ चक में डीएसपी अनवर अली की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में करीब 120 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया और कई घरों की तलाशी ली।

जानकारी देते हुए डीएसपी अनवर अली ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत आज गांव चूहड़ चक में सर्च अभियान चलाया गया है। इसी के तहत विभन्न घरों की तलाशी ली गई और इलाके का चप्पा-चप्पा छाना गया। उन्होंने बताया कि करीब 120 पुलिस जवानों ने मुस्तैदी के साथ घरों में चेकिंग की।

इस दौरान रिकवरी होने पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी की गई। डीएसपी ने लोगों को जागरूक भी किया कि जो भी नशा बेचता है उनकी सूचना दी जाए, ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *