Blog

  • Jalandhar News: 11 साल की बच्ची बनी Lady Milkha, रेस जीत पिता को दिलाई जमीन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 11 साल की बच्ची बनी Lady Milkha, रेस जीत पिता को दिलाई जमीन, देखें वीडियो

    नवजोत दौड़ में अब तक 9वां साइकिल जीत चुकी

    जालंधर/फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट के गांव सादिके की 11 साल की बच्ची नवजोत को लेडी मिल्खा का नाम मिल रहा है। ये बच्ची अब तक ग्रामीण खेलों में 100 मीटर की रेस में इतना पैसा जीत चुकी है कि पिता के लिए 8 मरले जमीन खरीदकर दे दी है। अब नया घर बनाकर देने का सपना है। शुक्रवार को जालंधर के गांव सराय खाम में हुई खेल प्रतियोगिता में भी फरीदकोट के सादिके गांव की इस बच्ची ने 100 मीटर की रेस में पहला स्थान पाकर जीत को कायम रखा है। अब तक ये बच्ची दौड़ में 9वां साइकिल जीत चुकी है। पंजाब के अलग-अलग गांवों में खेल मेले करवाने वाले सोशल मीडिया एन्फुलेंसर पिंका जरग कहते हैं कि आने वाले 10 साल में पंजाब के हर तीसरे बच्चे को एथलीन बनाने का सपना देखा है। ये सपना साकार करना बहुत मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। पिंका कहते हैं कि मैं ये कसम खाकर निकला हूं कि पंजाब की धरती पर इतने बच्चों को गेम से जोड़ दूंगा कि पंजाब की धरती से नशे नाम का कलंक ही मिट जाए। इसी के साथ इन खेलों में एक और बच्चा लाइमलाइट में आया है। इसका नाम राजू ढूडिके है। बच्चा मोगा के गांव ढूडिके का रहने वाला है। इसने अंडर 8 में 100 मीटर की रेस में 5वीं बार साइकिल जीता है। राज ढूडिके के बोलने के स्टाइल ने उसे गेम्स के साथ सोशल मिडिया का भी स्टार बना दिया है। हर सेंटेंस में बाधू यानी बहुत ज्यादा कहने के तकिया कलाम से इसे जाना जाने लगा है। गरीब घर में पैदा हुई, पिता मजदूर नवजोत कौर का जन्म पंजाब की मालवा बेल्ट के जिले फरीदकोट के गांव सादिके में हुआ है। उम्र अभी 10 साल है, लेकिन मुकाम बड़ा हासिल कर चुकी है। नवजोत कौर कहती है कि मेरी सभी बच्चों से अपील है कि वे मेहनत करें। अपने सपनों को सच करें और अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करें। नवजोत कहती हैं कि वह आगे और भी ज्यादा मेहनत करेंगी। कोच के पास ट्रेनिंग लूंगी ताकि दुनिया भर की रेस में हिस्सा लेकर अपने सूबे और देश का नाम चमका सकूं। पहली ट्राफी जीती तो घर के अंदर एक ईंट पर रखी नवजोत के माता-पिता आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। बाजजूद इसके नवजोत के पिता ने बच्ची को खेलों से पीछे नहीं किया। घर के कामों में नहीं लगाया। नवजोत को दौड़ लगाने के लिए पूरी खुराक का इंतजाम किया। नवजोत ने बताया कि जब उसने अंडर 8 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती तो घर में ट्रॉफी रखने के लिए जगह तक नहीं थी। उसने अपनी पहले ट्रॉफी को एक ईंट पर रखा था। अभी भी नवजोत के घर में पहली ट्रॉफी है। हालांकि अभी लकड़ी का एक फट्टा दीवार में लगाकर उसे इस पर टिका दिया गया है। घर बनाकर सबसे पहले ट्राफी के लिए शोकेस बनबाउंगी नवजोत के हौसले बड़े हैं और सपने भी। नवजोत अपना घर बनाने के इरादे से हर रेस को जीतने के लिए सुबह 5 बजे उठकर रेस की प्रेक्टिस करती हैं। रोजाना ग्राउंड में दौड़ती हैं। नवजोत से जब पूछा गया कि अगर आपने अपना घर बनाया तो उसमें क्या खास बनाना चाहेंगी। इस पर नवजोत मासूमियत से जवाब देती हैं कि जब भी घर बनाऊंगी तो उसमें अपनी ट्राफियां रखने के लिए बड़ा सा शोकेस बनवाउंगी। नवजोत का ये जवाब सुनते ही उसके माता-पिता सहित सबकी आंखें नम हो जाती हैं। बच्ची हमारे नाम से नहीं हम बच्ची के नाम से जाने जाते हैं हम अपनी बच्ची की मेहनत से बहुत खुश हैं। हम चाहते हैं कि सभी बच्चे इसी तरह मेहनत करें। हमने अब तक गरीबी ही देखी है। इस बच्ची ने हमें गरीबी की दलदल से बाहर निकाला है। गांव में और शहर में अब लोग हमें हमारी बच्ची के वजह से पहचाने लगे हैं। जब भी कहीं जाते हैं तो लोग कहते हैं कि आप नवजोत के माता-पिता हैं। ये सुनकर दिल को बहुत सुकून मिलता है। आज हमारी बच्ची को हमारे नाम से नहीं बल्कि हमें अपनी बच्ची के नाम से जाना जाने लगा है। किसी भी माता पिता के लिए इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है। हम दुआ करते हैं कि पंजाब का हर बच्चा इसी तरह से अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। राजू शर्त लगाकर जीतता है रेस मोगा के ढूडिके गांव का रहने वाला राजू अभी 8 साल का है। जहां भी पंजाब में दौड़ का कंपीटिशन होता है, ये वहां पहुंच जाता है। अब तक ये 100 मीटर की रेस में 5वीं बार साइकिल जीत चुका है। जालंधर के गांव सराय खाम में हुई रेस में भी राजू सबकी नजरों में रहा। मैदान पर राजू-राजू होती रही। दौड़ से पहले राजू ने पहले ही जीत का दावा कर दिया। राजू ने कहा कि वह गांव में कहकर आया है कि साइकिल लेकर आऊंगा, ये रेस वे ही जीतेगा। खाली पेट दौड़ लगाकर भी सबसे आगे रहा रेस से पहले राजू से जब पूछा गया कि आज क्या खाकर आए हो जो रेस जीतने के इतने दावे कर रहे हो, तो इस पर राजू ने बताया कि वह खाली पेट आया है। अब रेस जीतने के बाद ही कुछ खाउंगा। राजू ने कहा कि रेस जीतने के लिए उसने वार्मअप कर दिया है। अब मैदान को फतेह करके ही घर लौटना है और पूरे गांव में रेस में जीती गई साइकिल घुमानी है। जीत के बाद जब राजू से पूछा गया कि कैसा महसूस हो रहा है तो राजू ने कहा कि बहुत अच्छा। सबका धन्यावाद। जब राजू से पूछा गया की जीत का इतना हौसला आया कहां से तो उसने कहा कि मैं तो गांव में पहले ही 2-3 चक्कर काटकर प्रेक्टिस करके आया था। जीतता कैसे नहीं।
  • Jalandhar News भाई ने बहन के घर के बाहर चलाई गोलियां और बरसाई ईंटें, देखें वीडियो

    Jalandhar News भाई ने बहन के घर के बाहर चलाई गोलियां और बरसाई ईंटें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर स्थित मिट्ठू बस्ती में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने जीजा और साथियों सहित छोटी बहन और जीजा के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने घर पर गोलियां चलाईं और ईंटें बरसा वह मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने के बाद इलाके के लोग इकट्ठे हो गए, जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित गुरदेव सिंह उर्फ रिंपी ने बताया कि आरोपी, उसकी पत्नी का भाई है, जो चोरी और लूटपाट के मामले में 7 महीने बाद जेल से जमानत पर बाहर आया था। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने एडवोकेट के माध्यम से उसकी जमानत लगवाने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने राहत नहीं दी। इसी रंजिश में साले ने अपने साथियों संग हमला कर दिया। गुरदेव सिंह के मुताबिक, घटना के समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाल खींचकर चोट पहुंचाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने ईंटें फेंकते हुए दो–तीन हवाई फायर भी किए। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए, तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने हवाई फायर की बात से इनकार करते हुए इसे घरेलू विवाद बताया है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  • Jalandhar News: 7 लाख की ठगी के मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: 7 लाख की ठगी के मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी में युवक को एएसआई लगाने का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने के आरोप में कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोषी की पहचान मनजीत सिंह वासी गांव लखोको के बहराम (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। दरअसल, न्यू बलदेव नगर निवासी जसपाल सिंह (46) ने पुलिस को बताया कि ‘बेटे ने प्लस-2 की थी।

    इस दौरान रिश्तेदारी में भतीजे कॉन्स्टेबल मनजीत सिंह से बेटे की नौकरी के लिए बात की। उसने कहा कि ‘मेरी साहब से सेटिंग है। पीएपी में कोटे से मनदीप को कॉन्स्टेबल लगवा देगा।’ उसने उनसे दिसंबर 2022 में करीब तीन लाख रुपए लिए। फिर बोला- साहब से बात हो चुकी है।

    मनदीप को सीधे एएसआई ही भर्ती करवा दूंगा। धीरे-धीरे आरोपी ने उनसे सात लाख रुपए ठग लिए। पैसे लेने के बाद मनजीत ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। इस बीच उन्हें पता चला कि मनजीत और भी लोगों से इस तरीके से पैसे ले चुका है।

  • Punjab News: इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का करीबी काबू

    Punjab News: इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का करीबी काबू

    होशियारपुर: विधायक और मेयर के कार्यप्रणाली पर लगातार सोशल मीडिया पर कथित तौर पर टिप्पणी करने के आरोप में देर सायं साइबर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नजदीकी राजेन्द्र परमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाम साइबर सेल की पुलिस ने मामले की जांच के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया है।

    राजेन्द्र परमार की गिरफ्तारी के खिलाफ लोग देर रात तक पुलिस व कानून का सहारा लेने की कोशिश में जुटे रहे वहीं दूसरी तरफ साइबर सेल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। जब इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस धक्केशाही कर राजेन्द्र परमार को जांच के नाम पर बुलाकर गिरफ्तार किया है। वह एडवोकेट के संपर्क कर रहे हैं व इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर राजा ठाकुर व डडवाल विजय के नाम से लगातार विकास के मुद्दे को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक व नगर निगम के मेयर के कार्यप्रणाली पर लगातार सवालिया निशान उठा रहे थे। इस मामले में अक्टूबर महीने में धीरज शर्मा निवासी हरिनगर की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के अनुसार राजा ठाकुर के नाम से फेक आईडी बनाकर राजेन्द्र परमार ही सोशल मीडिया पर विधायक जिंपा व उनके बड़े भाई व मेयर पर गलत कमेंट्स व पोस्ट डाला करता था। आज इसी मामले की जांच के लिए राजेन्द्र परमार को बुलाया गया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसी मामले में दूसरे आरोपी डडवाल विजय की तलाश कर रही है।

    डीएसपी (सिटी) देवदत्त शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेक आईडी से विवादित पोस्ट डालने के मामले में राजेन्द्र परमार को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक फरार आरोपी फरार है। पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर नामजद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर नामजद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड में वीरवार को संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत हो गई। दरअसल, नव विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। इस केस में पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रोशनी के शव का रविवार यानी आज पोस्टमार्टम होगा। एसएचओ मनजिंदर सिंह ने कहा कि केस में पति मोहित, सास अंजू व ससुर उमेश सिंह को नामजद किया गया है। पिता का आरोप है कि जमीन खरीदने के लिए 5 लाख रुपए लेकर आने के लिए ससुराल वाले दबाव बना रहे थे, न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

    मूल रूप से बिहार के रहने वाले राज किशोर सिंह ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑटो चलाते हैं। इसी साल 20 अप्रैल को 22 साल की बेटी रोशनी की शादी मोहित से की थी। मोहित लम्मा पिंड में रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को तंग किया जाने लगे। बेटी ने कॉल करके बताया था कि मोहित एक लाख रुपए मांग रहा है। सास ने तो बेटी का जीना मुश्किल कर दिया था। वीरवार को बेटी ने सुबह करीब 9 से 10 के बीच दो बार मां रेखा को कॉल करके कहा था कि मां मुझे ले जाओ। ये लोग उसे मार देंगे। करीब 11:30 बजे बेटी के ससुर का फोन आया कि रोशनी ने फंदा लगाकर जान दे दी है।

  • Jalandhar News: इस मामले में रोहन सहगल और मां समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: इस मामले में रोहन सहगल और मां समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: सिटी की पॉश कॉलोनी शिव विहार में बीते साल 31 अगस्त को 20 साल की नौकरानी निखिता की संदिग्ध मौत के मामले में आप नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उसकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक शख्स शिव के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला यूपी से आई जीरो एफआईआर को लेकर दर्ज किया है। यूपी के बृजमनगंज के गांव निबोरिया लोकाहवा के रहने वाले 42 साल के सूरत वर्मा ने यूपी की अदालत में केस दायर किया था।

    इतना ही नहीं, यूपी पुलिस में शिकायत दी थी। पिता ने आरोप लगाया था कि जब वे आए तो पता चला कि बेटी का शव फंदे से लटकता मिला था। बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या की गई थी। जालंधर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं, उसे रोहन सहगल और कृष्णा ने जान से मारने की धमकियां दीं। वे बेटी का अंतिम संस्कार कर यूपी लौट गए थे। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यूपी में कानूनी लड़ाई शुरू की थी।

    बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया था। शुक्रवार को थाना-7 एफआईआर 179 दर्ज कर उक्त लोगों को केस में आरोपी बनाया गया है। थाना-7 के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।बता दें कि बीते साल 31 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे कोठी नंबर 125 (ए) में 20 साल की नौकरानीका फंदे से लटकता शव मिला था। शव सबसे पहले पड़ोस में रहती रुचि ने देखा था।

  • आज का राशिफल 16 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 16 नवंबर, 2025

    आज का मेष राशिफल
    मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और मन शांत रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पायेंगे। जमीन- जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी।

    आज का वृषभ राशिफल
    वृष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद तो गौरवान्वित महसूस करेंगे। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

    आज का मिथुन राशिफल
    मिथुन राशि वालों आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी।

    आज का कर्क राशिफल
    कर्क राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ की दिक्कतों में सुधार देखने को मिलेगा।

    आज का सिंह राशिफल
    सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ समय बितेगा। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जबतक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा।

    आज का कन्या राशिफल
    कन्या राशि वालों आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये आज का दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है।

    आज का तुला राशिफल
    तुला राशि वालों आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

    आज का वृश्चिक राशिफल
    वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। आज कोई छोटा उद्योग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। दोस्तो के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

    आज का धनु राशिफल
    धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। आपको को सुयोग्य कन्या मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

    आज का मकर राशिफल
    मकर राशि वालों आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है।

    आज का कुंभ राशिफल
    कुंभ राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। जो लोग छोटे उदयोग जुड़े है। उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

    आज का मीन राशिफल
    मीन राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है।

  • Punjab News: RSS नेता के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा को गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गोलियों की आवाज सुन बाजार में मची अफरा-तफरी
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवीन अपनी मनियारी की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उसी समय दो शातिर बदमाश वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

    छानबीन में जुटी पुलिस
    नवीन को तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल
    संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे, जो आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे। नवीन की मौत से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

    घटना से एक बार फिर दहशत फैल गई और लोग अपनी दुकानें बंद करके वहां से चले गए। इस भीड़भाड़ वाले बाज़ार में काफी चहल-पहल है और यह जगह शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरएसएस के पोते की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं में काफी गुस्सा था और उन्होंने पुलिस के ख़िलाफ नारेबाज़ी भी की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसी को कानून का कोई डर नहीं है और दिनदहाड़े बाज़ार में गोलियां चल रही हैं। इससे चंद कदम दूर, पिछले हफ़्ते भी साड़ी बाज़ार में गोलीबारी का मामला सामने आया था। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी भी की और कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • हिमाचल में 21 रोजगार मेले लगाने पर डा. रणेश राणा को किया सम्मानित

    हिमाचल में 21 रोजगार मेले लगाने पर डा. रणेश राणा को किया सम्मानित

    पंजाब के ओरिका और पारस स्पाईसिस समूह ने सराहा प्रयास

    बेरोजगारी के दौर में युवाओं को रोजगार दिलाना उत्तम कार्य-डा प्रत्यूष

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने व उनको कैरियर काऊंसलिंग करके सही दिशा की ओर जोडऩे पर मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक डा रणेश राणा को पंजाब के औद्योगिक घरानों ने सम्मानित किया है। यहां आयोजित एक समारोह के दौरान पंजाब के प्रसिद्व फूड प्रोडक्ट समूह ओरिका व मसाला समूह पारस स्पाईसिस के महाप्रबंधक डा प्रत्यूष भटट ने हिमाचल दौरे के दौरान डा रणेश राणा को सम्मानित किया।

    उन्होने कहा कि जिस प्रकार डा रणेश राणा ने छोटे से पहाडी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए उद्योग नगरी बददी में रोजगार की राहें तलाशी और उनके कैरियर को लेकर संजीदगी दिखाई वो काबिले तारीफ है। अब तक मिशन रोजगार हिमाचल की टीम पहले चरण में एक साल में 21 रोजगार मेले आयोजित कर चुकी है। डा. प्रत्यूष भटट ने कहा कि रणेश राणा ने हिमालया जनकल्याण समिति संस्था के माध्यम से जो रोजगार की मुहिम चलाई है वो उद्योगों व बेरोजगारों के बीच एक सेतू का काम कर रही है। दोनो को एक दूसरे की जरुरत है और वो आपूर्ति इसके माध्यम से हो रही है। उन्होने मिशन रोजगार की टीम को पंजाब के मोगा स्थित अपने यूनिटों के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।

    अगला रोजगार मेला घुमारंवी व बिझडी में-डिंपल

    वहीं मिशन रोजगार की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि अगला रोजगार मेला 20 नवंबर को घुमारंवी के मिलन पैलेस में रखा गया है। 23 नवंबर को जिला हमीरपुर के बडसर विधानसभा के तहत ब्लाक समिति हाल बिझडी में रोजगार मेला रखा गया है।

  • पाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत कौर की निकाह कबूल करते हुए वीडियो आई सामने

    पाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत कौर की निकाह कबूल करते हुए वीडियो आई सामने

    कपूरथला: पाकिस्तान में लापता हुई पंजाब की सिख श्रद्धालु सरबजीत कौर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन के साथ निकाह कबूल करती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजीत ने इस्लाम कबूल कर शादी की है। सिख संगठनों ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। दरअसल, जारी वीडियो में सरबजीत कौर निकाह कबूल करने की बात करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि वह उक्त युवक को पिछले 9 सालों से जानती है तथा अपनी मर्जी से उसके साथ निकाह कर रही है। उक्त वीडियो सामने आने से इस बात की पूरी तरह से पुष्टि हो गई है कि उक्त महिला ने पाकिस्तानी युवक से निकाह कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शेखुपुरा की मस्जिद में निकाहनामा वायरल हो रहा है। ऐसे में दावा किया गया कि उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रखा और निकाह किया। बता दें कि उक्त महिला पाकिस्तान दर्शन करने गए जत्थे में शामिल थी, जोकि वापिस भारत नहीं लौटी। उक्त महिला के वापिस न लौटने पर जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया तथा मामले की छानबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। सरबजीत कौर कपूरथला में स्थित एक गांव की रहने वाली है।