Blog

  • Punjab News: गाड़ी की चपेट में आने से नौजवान की हालत गंभीर, परजिनों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की चपेट में आने से नौजवान की हालत गंभीर, परजिनों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक्साइज विभाग के वाहन की चपेट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, हादसे में घायल नौजवान की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के अनुसार, खजान सिंह बाबा का बेटा और उसकी पत्नी मजीठा से अमृतसर की ओर आ रहे थे, तभी एक्साइज विभाग से संबंधित एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

    डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इलाज का खर्च बहुत अधिक है, जिसे उठाना उनके लिए संभव नहीं है। भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुमित कालिया ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) रोहित गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था कि वाहन मालिक इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे, लेकिन अब वे अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटों के भीतर न्याय नहीं मिला तो एक्साइज से जुड़े ठेके बंद करवा दिए जाएंगे और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

     

  • बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व विधायक भुट्टो ने शीश नवाया, कमेटी द्वारा सम्मानित किया 

    बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व विधायक भुट्टो ने शीश नवाया, कमेटी द्वारा सम्मानित किया 

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुटलैहड़ के ऐतिहासिक बनौड़े महादेव मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की व शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना भगवान भोलेनाथ से की। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। पूर्व विधायक भुट्टो ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं विशेष रूप से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बनौड़े महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और यह स्थान पूरे क्षेत्र की धार्मिक चेतना का केंद्र है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने दविंदर भुट्टो को सम्मानित भी किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सूरम सिंह अभय सिंह राणा राज कुमार मनकोटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
  • 17 फरवरी को प्रस्तावित वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

    17 फरवरी को प्रस्तावित वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में 17 फरवरी को आयोजित होने वाली वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टेस्ट की नई तिथि निर्धारित होने पर जल्द ही सूचित किया जाएगा।

  • Jalandhar News: रिसेप्शन पार्टी में चला भारत-पाकिस्तान मैच, मस्त हुए दूल्हा-दुल्हन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिसेप्शन पार्टी में चला भारत-पाकिस्तान मैच, मस्त हुए दूल्हा-दुल्हन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो तो लोगों की अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। वहीं ताजा मामला लोहिया खास में देखने को मिली है। भारत-पाक में क्रिकेट मैच का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भारत-पाक मैच के दौरान हर बाद नई उदाहरणें देखने को मिल जाती हैं। दरअसल, दुनिया की 2 प्रसिद्ध विरोधी टीमें भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शकों के अंदर मैच के प्रति खिंचाव भी शिखरों को छू जाता है। इस मैच के दौरान चाहे दूल्हा-दुल्हन की शादी हो या रिसेप्शन पार्टी हो, वहां भी मैच का क्रेज देखने को मिलता है। ऐसी ही एक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब अपनी शादी को लेकर रात में राखी रिसेप्शन पार्टी के मौके पर दूल्हा जश्नदीप सिंह सुपुत्र सरबजीत सिंह पूर्व सरपंच और दुल्हन सिमरणजीत कौर पुत्री निर्मल सिंह ने पैलेस के अंदर ही बड़ी स्क्रीन लगाकर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखा। इस मौके पर जहां दुल्हे और दुल्हन ने क्रिकेट मैच का आनंद लिया, वहीं रिसेप्शन पार्टी में आए हुए सभी मेहमानों ने भी मैच का सीधा प्रसारण देखकर दूल्हा-दुल्हन और आयोजकों को शादी और भारत के 61 रन से जीत की बधाईयां भी साझा कीं।
  • पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण आगामी आदेशों तक स्थगित

    पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण आगामी आदेशों तक स्थगित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पशु पालन विभाग के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 36 पदों हेतु निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाला शारीरिक परीक्षण प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

    पशु पालन विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र सिंह पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शीघ्र ही शारीरिक परीक्षण की नई तिथियाँ निर्धारित की जाएंगी तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते सूचित किया जाएगा।

  • Punjab News: इंदिरा कॉलोनी में कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: इंदिरा कॉलोनी में कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में कत्ल के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 67 साल वीना रानी का कत्ल करके आरोपी शव को बेड पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले को लेकर परिजनों ने किराएदार पर हत्या का शक जताया था। वहीं थाना सदर पुलिस ने मकान मालिक की हत्या के मामले 2 किराएदारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए घए सोने के आभूषण भी बरामद किए है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक तेजधार चाकू और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान इस मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा।

    पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और किस मकसद से रची गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन 

    अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन 

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

    कर्नल श्रीधर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी का ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आवेदन करने से पूर्व सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

  • India-Pak Match के बाद सोशल मीडिया पर छाए Ishan Kishan, फैंस बोले – ‘Comeback हो तो ऐसा’

    India-Pak Match के बाद सोशल मीडिया पर छाए Ishan Kishan, फैंस बोले – ‘Comeback हो तो ऐसा’

    खेल : सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। यह चर्चा बीते दिन के हुए मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद शुरु हो गई है। सभी का कहना है कि ईशान किशन ने इस मैच के दौरान कमबैक किया है। कल पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली है। कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले ने कहानी ही बदल दी। टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने टांस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने से दीम दबाव में थी। तभी ईशान किशन ने काउंटर अटैक शुरु कर दिया। शहीन अफरीदी के ओवर में 15 रन बटोरकर उन्होंने दबाव पाकिस्तान पर डाल दिया।

    पाकिस्तान गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

    आर.प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच में ईशान किशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को सांस भी नहीं लेने दी। 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने रफ्तार और भी तेज कर दी। 40 गेंदों में 77 रन की पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मुश्किल पिच पर जहां कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लग सका वहां ईशान ने मैच की दिशा तय कर दी। यही कारण था कि ईशान किशन की भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी वाहवाही की जा रही है।

    पाकिस्तान के कोच ने कही ये बात

    पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बताया कि ईशान किशन की पारी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से ईशान किशन ने बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैच हमसे दूर कर दिया। ईशान किशन के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन ए बॉल से अच्छा नहीं खेल पाया है। ईशान की वह पारी मुकाबले में सबसे अलग और खास रही’। Gully Point ने ईशान किशान की पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि – ‘जब दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तब ईशान ने दिखाया कि बड़े मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव कितना जरुरी होता है। इस पिच पर 192 के स्ट्राइक रेट से बनाना प्योर गोल्ड है। इसके अलावा कुछ मीम्स भी काफी वायरल हो रहे हैं’। एक नेटफ्लिक्स ने एक मीम डालते हुए लिखा है कि – ‘जब ईशान किशान बैटिंग कर रहे हो तो एमपाइर्स के ऐसे रिएक्शन होते हैं’। ईशान किशन के लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता आसान नहीं था। आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ऋषभ पंत और केएल राहुल की मौजूदगी में उनकी जगह को स्थायी नहीं होने दिया। 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक ठोकने के बाद भी उन्हें अगले ही मैच में टीम से बाहर बैठना पड़ा। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट सीरिज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी साल खेले गए पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में उन्हें मौका ही नहीं मिला।

    नहीं मानी हार

    यहीं से ईशान किशन का मुश्किल दौर शुरु हुआ था। दक्षिण अफ्रीका दौरे को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। उस समय टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड ने यह साफ कर दिया था कि ईशान ने मानसिक थकान के कारण ब्रेक का अनुरोध किया था परंतु इस ब्रेक के बाद वापसी का रास्ता और कठिन होता गया। फरवरी 2024 में उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। साल के अंत तक मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। इन सभी झटकों के बाद भी ईशन ने हार ही नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला और घरेलू क्रिकेट की ओर रुख कर लिया। जहां से उन्होंने दोबारा अपनी पहचान बनाने की कोशिश शुरु की। अब उनके पाकिस्तान के खिलाफ ये पारी देखकर लोग कह रहे हैं कि कमबैक हो तो ऐसा।      
  • Jalandhar News: कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो सामने आने पर SC कमीशन ने जारी किया नोटिस, DSP तलब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो सामने आने पर SC कमीशन ने जारी किया नोटिस, DSP तलब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में कुत्ते के साथ बच्चे का गंदा वीडियो बनाने के मामले में बीते दिन पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर एससी कमिशन को भी शिकायत की गई थी। जिसके बाद अब एसी कमीशन ने एक्शन ले लिया है। इस मामले को लेकर एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने मंदबुद्धि बच्चे को शराब पिलाकर कुत्ते के साथ कुकर्म करवाने के मामले में डीएसपी को नोटिस जारी करके तलब किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि 14 फरवरी को अखबार में मंदबुद्धि नौजवान को शराब पिला कर कुत्ते से कुकर्म को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी।

    वहीं वायरल वीडियो के शीर्षक से प्रकाशित खबर संबंधी माननीय आयोग ने ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम-2004’ की धारा 10 के तहत (2)(h) सूटो मोटो नोटिस लेते हुए जांच करने का निर्णय लिया है। इस मामले को लेकर 19 फरवरी को आयोग में सुनवाई हेतु निर्धारित किया गया है। इस खबर की एक प्रति इसके साथ भेजकर आपको लिखा जा रहा है कि इस खबर संबंधी तथ्य, जानकारी और सभी कानूनी कार्रवाइयां सहित अगली रिपोर्ट दो प्रतियों में (एक असल और एक फोटोकॉपी) सब-डिवीजन के डीएसपी भरत मसीह द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दिनांक 19-02-2026 को आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

    इस संबंध में डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने कहा न्यूज पेपर और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हो रही थी। जिसमें मंदबुद्धि युवक के साथ गलत काम किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं डॉग के मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को राउंडअप किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में अगर अन्य दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक अमृतधारी सिंह बताया जा रहा है। इसके साथ ही युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि 200 रुपए देकर युवक को कपड़े उतारने के लिए कहा गया। लोगों ने वीडियो सामने आने पर विरोध किया था। इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी SC कमीशन के चेयरमैन शिकायत की थी।

     

  • बाइक पर पलटा Overloaded Truck, 2 की मौत, लगा लंबा जाम

    बाइक पर पलटा Overloaded Truck, 2 की मौत, लगा लंबा जाम

    अंबालाः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, सोमवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बाइक से जा टकराया जिससे मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। घटना अंबाला से 2 किलोमीटर पहले शाहपुर के टांगरी पुल नेशनल हाईवे पर हुई, जिससे रास्ता बिुल्कल बंद हो गया। वहीं घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को उठाने का काम शुरू किया। पुलिस के अनुसार 2 शव ट्रक के नीचे दबे मिले। एक्सीडेंट में बाइक चला रहे और ऑटो ड्राइवर की मौत हुई है। मरने वाले बाइक सवार की पहचान तरसेम निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति लाडवा के डंगाली गांव का रहने वाले है और लेंटर डालने का काम करता है।

    जानकारी मुताबिक, दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा सामान से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और साइड से गुजर रही 1 बाइक पर पलट गया। ड्राइवर तेज स्पीड से ट्रक चला रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही कार पर ट्रक पलट गया। हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं, शव ट्रक के नीचे ही फंसे हुए हैं। पुलिस ट्रक को हाईवे से हटवाने की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही मरने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी।

    हाईवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद दिल्ली-अंबाला हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन घंटों से फंसे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ट्रैफिक को डायवर्ट कर सुचारु करने में जुटी है।