Blog

  • महाशिवरात्रि पर Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann ने मंदिर में किए दर्शन

    महाशिवरात्रि पर Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann ने मंदिर में किए दर्शन

    धूरी: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने धूरी स्थित Shri Rankeshwar Mahadev Temple में माथा टेका और प्रदेश व देश की शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सिद्ध पीठ में पूजा-अर्चना कर लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादी दिवस से लेकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तक पंजाब अपनी महान विरासत का सम्मान करता आया है। उन्होंने समाज में शांति, भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की।

    दोनों नेताओं ने महाशिवरात्रि को आस्था, सत्य की खोज और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रणकेशवर महादेव मंदिर क्षेत्र की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और शिव भक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो लोगों को धर्म, श्रद्धा और मानवता के कल्याण का संदेश देता है।

     

     

  • गला रेतकर महिला बैंककर्मी की हत्या, CA पति के साथ काम पर जाने दौरान हुआ हादसा

    गला रेतकर महिला बैंककर्मी की हत्या, CA पति के साथ काम पर जाने दौरान हुआ हादसा

    झज्जरः बहादुरगढ़ में देर रात एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका गुरुग्राम में बैंककर्मी थी। घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी। पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है। घटना रविवार रात करीब 7 बजे हुई। पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी। हालांकि, मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की। पुलिस को पति पर भी शक है।

    जानकारी मुताबिक, हांसी की रहने वाली महिला बैंककर्मी रविवार रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। तभी बादली में हुई वारदात में उसकी हत्या कर दी गई। उसकी पहचान महक के रूप में हुई है। वो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। वो 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। महक और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आये थे। गुरुग्राम में पति और खुद की जॉब के कारण वो बीती रात 7 बजे वहां के लिए गाड़ी में निकली। इसके कुछ घंटों बाद ही 11 बजे पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया।

    बता दें कि पति अंशुल हिसार के सेक्टर 14 का रहने वाला है। उसी के पिता रमेश धवन ने ही रात को लड़की के घर फोन कर बताया था कि हादसा हो गया। पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में अकाउंटेंट का काम करते हैं। वहीं, लड़की के पिता कृष्ण कथूरिया, हांसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अंशुल से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

     

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: अग्रवाल होटल के पास जेपी नगर में घर पर महिला से गहने लूट लुटेरे फरार हो गए। घटना को अंजाम 2 लुटेरों द्वारा दिया गया। जहां घटना के दौरान एक व्यक्ति घर के अंदर वारदात को अंजाम देने के लिए गया और दूसरा साथी बाहर निगरानी रख रहा था।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जय इंदर सिंह ने बताया कि घटना सुबह 8.15 बजे हुई है, लेकिन उन्हें महिला द्वारा घटना की सूचना 10.30 बजे दी गई। मौके पर वह टीम के साथ पहुंचे और महिला से पूछताछ की गई। जहां पूछताछ में पता चला कि 87 वर्षीय जनक कंवर पत्नी जैकब कंवर घर में अकेली रहती है। महिला के बच्चे विदेस में रहते है। बच्चों द्वारा महिला की देखभाल के लिए 7 केयर टेकिंग के लिए नौकर रखे हुए है।

    थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के दौरान कोई भी घर पर मौजूद नहीं था। वहीं घर की छत पर किरायेदार भी रहते है। थाना प्रभारी ने कहाकि महिला को लोई में लिपटा व्यक्ति चाकू लेकर पहुंचा। जहां महिला को डराया धमकाया। जिसके बाद महिला से गहने उतारने के लिए धमकी दी। इस दौरान आरोपी महिला की 2 सोने की चूड़ियां ले गया, हालांकि बालियां और अन्य गहने ले जाने में नाकाम रहा।

    घटना के दौरान लुटेरा लोई और चाकू वहीं गिराकर फरार हो गया। घटना के दौरान पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। थाना प्रभारी ने कहा कि केयर टेकर से पूछताछ की जा रही है। वहीं किरायेदारों में से एक ही घर पर मिला, जबकि दूसरा दफ्तर गया हुआ था, उसे भी थाने बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि नौकरों और किरायेदारों से पूछताछ के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहन है कि दिन दहाड़े लूट की वारदात सरेआम प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े करती है।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला को बंधक बनाकर गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें Live

    Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला को बंधक बनाकर गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: अग्रवाल होटल के पास जेपी नगर में लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में महिला को बंधक बनाकर लुटेरे गहने लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.15 बजे एक व्यक्ति आया महिला के हाथों से चूड़ियां छीन ली। इस दौरान बालियां छीनने की कोशिश की, लेकिन बालियां छीनने से नाकाम रहा। व्यक्ति ने बताया कि घटना के दौरान व्यक्ति के हाथ में छुरा मौजूद था। घटना के बाद महिला द्वारा पुलिस को सूचन दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस मौके से लुटेरे की लोई और छुरा कब्जे में लेकर चली गई है। जिसके बाद अब महिला कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित महिला की पहचान 87 वर्षीय जनक कंवर पत्नी जैकब कंवर के रूप में हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि 2 लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि घटना के दौरान घर में एक ही व्यक्ति गया था और दूसरा व्यक्ति बाहर साथी का इंतजार कर रहा था।

    पड़ोसी ने कहा कि महिला के बच्चे विदेश में रहते है। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला से एक व्यक्ति महिला के हाथों से 2 सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान व्यक्ति छुरा फेंककर फरार हो गया। वहीं थाना प्रभारी ने कहाकि उन्हें घटना के बारे 10.30 बजे पता चला, लेकिन घटना को अंजाम सुबह 8.15 बजे दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि छुरे को कब्जे में लेकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में घुसे ट्रक ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में घुसे ट्रक ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-भोगपुर हाईवे पर नूरपुर अड्डा के पास देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर ग्रिल तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया। इस दौरान वह सामने से आ रहे एक ट्रक और एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। हादसे के बाद तीनों वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गए, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने तत्काल सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंटर ट्रक (नंबर JK 13 J 9792) को शाहबाद अवंतीपुरा, जम्मू-कश्मीर निवासी रियाज अहमद चला रहा था। वह जालंधर की ओर आ रहा था। नूरपुर के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर लगी ग्रिल को तोड़कर दूसरी लेन में चला गया। वहां वह जालंधर से भोगपुर की ओर जा रहे निटको कंपनी के एक ट्रक से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में कंटेनर ट्रक का चालक, हिमाचल प्रदेश निवासी रतन घायल हो गया। घायल रतन को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना मकसूदां के जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह मामले की जांच में जुट गए हैं।  
  • केमिकल-पटाखा Factory में लगी भयानक आग, 8 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

    केमिकल-पटाखा Factory में लगी भयानक आग, 8 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

    भिवाड़ीः शहर की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 लोगों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। उनके शव निकाल लिए गए हैं। जबकि 1 मजदूर अब भी फंसा है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ।

    एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

     

  • कोर्ट परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटा प्रशासन, देखें वीडियो

    कोर्ट परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटा प्रशासन, देखें वीडियो

    लखनऊः देश भर में लगातार सरकारी इमरातों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। जहां लखनऊ में कोर्ट परिसर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं इस मामले को लेकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह सूचना संबंधित अधिकारियों को मिली, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

    कोर्ट परिसर में बी डी एस डॉग स्क्वॉड टीम और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की भी सख्ती से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से कचहरी परिसर में थाना वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी व बी डी एस डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा कचहरी के संघन चैकिंग किया गया। बताया जा रहा है कि चेन्नई से मेल आने की सूचना पर कार्रवाई हुई। अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला फिलहाल प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    हालांकि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अलर्ट मोड पर घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भी चेकिंग की गई थी।

     

  • Gold-Silver की कीमतों में आया बदलाव, एकदम से आई गिरावट, जानें आज के Latest Price

    Gold-Silver की कीमतों में आया बदलाव, एकदम से आई गिरावट, जानें आज के Latest Price

    नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश होने का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी की एमसीएक्स पर ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं एकदम से गिरी हैं। पिछले हफ्ते मामूली उछाल के बाद कारोबार की शुरुआत में ही एक किलो चांदी की कीमत 8,000 रुपये से ज्यादा फिसल गई है। अपने हाई से अब तक चांदी के भाव में गिरावट को यदि देखें तो ये 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई है। वहीं गोल्ड का रेट भी चांदी की तरह ही गिर गया है। एक झटके में सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। Read In English : https://encounternews.in/latest-news/gold-and-silver-price-in-india-bullion-slips-on-weak-demand-gold-and-silver-retreat-from-recent-highs/

    चांदी का भाव

    सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 5 मार्च को एक्सपायरी वाली वायदा चांदी पिछले बंद के मुकाबले अचानक 8,857 रुपये के प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,44,360 रुपये पर क्लोज हुआ था। इसकी तुलना में गिरकर 2,35,503 रुपये के लेवल पर आ गई थी इसकी तुलना में गिरकर 2,35,503 रुपये के लेवल पर आ गया है।

    चांदी की कीमत

    यदि चांदी के हाई लेवल की करें तो अब चांदी काफी सस्ती हो गई है। बीते 29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत रॉकेट सी रफ्तार से भागते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े के पार निकली थी और कारोबार के अंत में 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड बन गया था। इस स्तर पर पहुंचने के बाद सिल्वर प्राइस क्रैश होने का सिलसिला शुरु हो गया है। एक दो दिनों को छोड़कर ये तेजी से फिसल गई है। चांदी फिलहाल अपने हाई लेवल से 1,84,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। ये तगड़ी गिरावट चांदी के पीछे छूने के बाद सिर्फ 17 दिनों में दिखने को मिली है।

    सोने की कीमत फिसली

    चांदी के साथ गोल्ड रेट भी सोमवार को खुलने के साथ ही बुरी तरह फिसला है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव बीते शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में ये खुलते ही गिरते हुए 1,54,191 रुपये पर आ गया। इस हिसाब से देखें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1704 रुपये सस्ता हो गया है।

    सोना अपने हाई लेवल से इतना सस्ता

    अब सोने का हाई लेवल से अभी तक आई गिरावट की बात करें तो चांदी की तरह ही गोल्ड रेट भी बीते 29 जनवरी को अपने लाइफ टाइम लेवल पर पहंचा था। सोने का वायदा भाव तेज रफ्तार के भागते हुए 193,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यहां से इसमें तेज गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ओपनिंग गिरावट को देखें तो अब तक गोल्ड प्राइस 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है।
  • खेत में लगी भीषण आग, 450 एकड़ पराली जलकर राख

    खेत में लगी भीषण आग, 450 एकड़ पराली जलकर राख

    हांसीः जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी में खेत में एकत्रित की गई पराली में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लगभग 450 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही नारनौंद, हांसी और बास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश पराली जल चुकी थी।

    खांडा खेड़ी में रहने वाले जैजवंती निवासी किसान सुशील ने बताया कि उन्होंने पशुओं के चारे के लिए करीब 1200 एकड़ की पराली एकत्रित की थी। इसमें से लगभग 450 एकड़ की पराली एक ही स्थान पर रखी हुई थी, जो पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसान के अनुसार, यह पराली आगामी कई महीनों तक पशुओं के चारे के रूप में उपयोग की जानी थी, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

    सुशील ने आरोप लगाया कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पराली में आग लगाने की कोशिश की थी, जिस पर ग्रामीणों की मदद से समय रहते काबू पा लिया गया था। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही डायल 112 और नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह पीड़ित किसान की ओर से लिखित शिकायत दी जाएगी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लिखा खालिस्तान बना देंगे

    कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लिखा खालिस्तान बना देंगे

    अहमदाबाद: गुजरात की कई स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद और वडोदरा शहर में 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। जहां वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को धमकी मिली है। साथ ही, अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय को भी ईमेल भेजा गया है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वडोदरा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उर्मी, डीआर अमीन, नालंदा, जीवन साधना, शानन स्कूल और नवयुग स्कूल को खाली करा दिया गया है।

    उर्मी स्कूल के छात्रावास से भी बच्चों को जांच के चलते बाहर किया गया है। अहमदाबाद के ट्यूलिप स्कूल, SGVP गुरुकुल, सिल्वर बेल स्कूल, निरमा विश्वविद्यालय, एजी हाई स्कूल, जेजी इंटरनेशनल स्कूल, विद्यानगर स्कूल, दीवान बल्लूभाई स्कूल, सीएन स्कूल, खालसा लिटिल समेत अन्य स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच गई है। सभी स्कूल परिसर खाली हैं। सूचना पर पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची है। कई स्कूलों में परीक्षा निरस्त की गई है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि हम गुजरात को खालिस्तान बना देंगे। मामले की जानकारी देते हुए DEO ने बताया कि अहमदाबाद की कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि हम भारत को खालिस्तान बना देंगे। स्कूलों को भेजे मेल में लिखा कि गुजरात खालिस्तान बनेगा, सुबह 1:15 बजे स्कूलों में बम फटेगा। वडोदरा और अहमदाबाद की स्कूल बसों में रखे बम भी फटेंगे। ईमेल में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें खालिस्तान का दुश्मन बताया गया है। ईमेल में पंजाब की आजादी और हिंदुस्तान के टुकड़े करने की बात भी कही गई है। डीसीपी अजित आर्यन ने बताया कि स्कूलों को पंजाबी भाषा में ईमेल मिला है जिसमें बम धमाका करने की बात कही गई है। क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है।