Blog

  • Punjab News: Babbu Maan के खुले अखाड़े में भीड़ हुई बेकाबू, SP ने दी सख्त Warning, देखें वीडियो

    Punjab News: Babbu Maan के खुले अखाड़े में भीड़ हुई बेकाबू, SP ने दी सख्त Warning, देखें वीडियो

    मोहालीः कबड्‌डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खुले अखाड़े में भीड़ बेकाबू हो गई। बब्बू मान बार-बार फैंस को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं रुके। लाइव दिखा रहा कैमरा तक नीचे गिर गया। यह देख पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई जिसके बाद मोहाली के SP ने माइक संभाल लिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि अगर 5 मिनट में शांत न हुए तो प्रोग्राम बंद करा देंगे। सिंगर, पुलिस और टूर्नामेंट आयोजकों की मिन्नतों के बाद फैंस शांत हुए।

    जानकारी मुताबिक, मोहाली के गांव बल्लोमाजरा में कबड्‌डी टूर्नामेंट चल रहा था। शनिवार रात यहां बब्बू मान लाइव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान फैंस ने हूटिंग की कि उन्हें स्टेज साफ नहीं दिख रही है। अभी शो शुरू ही हुआ था। यह जानकर सिंगर बब्बू मान ने फैंस की डिमांड पर लाइव टेलीकास्ट कर रहे कैमरों को सामने से हटवा दिया। उन्होंने कैमरामैन को कहा कि वह साइड से एंगल बनाए। इसके बाद बब्बू मान ने आधे घंटे तक परफॉर्म किया। इसके बाद अचानक फैंस बेकाबू हो गए और एक-दूसरे से धक्का-मुक्की होने लगी। इससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। यह देखकर बब्बू मान ने कहा कि बड़ी मुश्किल से परमिशन मिली है। सभी शांति बनाएं रखें, लेकिन फैंस नहीं माने। हालात हाथ से निकलते देखकर पुलिस अलर्ट हो गई। बब्बू मान को गाने से रोक दिया गया।

    मोहाली के SP मनप्रीत सिंह ने माइक संभाल लिया। उन्होंने स्टेज के नीचे से ही फैंस को सीधी चेतावनी दी। SP ने कहा कि यह मेरी आखिरी चेतावनी है। अगर 5 मिनट में सब शांत नहीं हुए तो प्रोग्राम की परमिशन तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी। लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा आया तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगा। उन्होंने कहा कि जो स्टेज पर गा रहे हैं वह हमारे पंजाब की शान है और उनके शो को एंजॉय करों न कि खराब।

    इसके बाद बब्बू मान ने माइक संभालकर पुलिस अधिकारी को पंजाब की शान कहते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मान ने कहा कि SP हमारे बेहद खास हैं। उन्होंने मेरी बात मान ली है। अगर आप लोग अगले 20-24 मिनट शांति से रहे तो ही मैं आगे गाऊंगा। पुलिस की चेतावनी और बब्बू मान की अपील का फैंस पर असर पड़ा और वह शांत हो गए। जिसके बाद पुलिस की कड़ी हिदायतों के बाद मान ने प्रोग्राम शुरू किया।

  • Jalandhar News:  Gandhi Ashram में रह रही नाबालिग बच्ची की मौत, 2 माह में दूसरी घटना

    Jalandhar News: Gandhi Ashram में रह रही नाबालिग बच्ची की मौत, 2 माह में दूसरी घटना

    जालंधर, ENS: गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 2 महीनों में आश्रम में मरने वाली यह दूसरी नाबालिग लड़की है। 21 नवंबर, 2025 को गांधी वनिता आश्रम के बाल गृह में एक 17 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बाथरूम में बेहोश पाए जाने के बाद मृत्यु हो गई थी। शव के पोस्टमार्टम में बाद में 21 चोटें पाई गईं। वहीं अब आज एक अन्य बच्ची की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से आश्रम के बाल गृह में रह रही थी। जनवरी 2025 में आश्रम में लाई गई बच्ची की आज सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रशासन के सदस्यों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल ने कहा, “लड़की की मौत 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से पहले हुई।

    उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय लड़की को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। आज उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत में किसी तरह की गड़बड़ी का कोई संदेह नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आएगी।” इस केस से पहले लड़की की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज ना किए जाने के सवाल पर डीसी ने कहा, “पिछले मामले की विसरा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उसके बाद ही जांच पूरी हो पाएगी। एफआईआर भी जल्द ही दर्ज कर ली जाएगी।”

  • आज भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, निफ्टी भी फिसला

    आज भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, निफ्टी भी फिसला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 16 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था।

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 146.36 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,480.40 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 47.50 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 25,423.60 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 2 अंक टूट गई थी और 25,469 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

    बीएसई के टॉप गेनर पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एचसीएल टेक रहे थे। वहीं टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, टाइटन, एसबीआई एन और ट्रेंट थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों की दिशा अलग-अलग रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,500.93 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 भी 3.41 अंक या 0.05 प्रतिशत चढ़कर 6,836.17 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी दिखी और यह 50.48 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 22,546.67 पर बंद हुआ।

    बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 13 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टमाटर की तरह लाल हो गए थे। सेंसेक्स 1048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.76 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत फिसलकर 25,471.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से बजाज फाइनेंस और एसबीआईएन टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस और पावरग्रिड रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट थी। शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से सिर्फ 2 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • Punjab News: कपड़ा गोदाम के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ा गोदाम के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के पभात गोदाम इलाके में आधी रात करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्राइवेट गोदाम के बेसमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और बेसमेंट में रखा कीमती सामान आग की लपटों में घिर गया। धुआं और आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीरकपुर और डेरा बस्सी से फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मुताबिक, गोदाम के बेसमेंट में करोड़ों रुपये का सामान रखा हुआ था। गोदाम मालिक ने बताया कि वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर सामान तैयार करके बेचता है। इसी के चलते उसने पूरा स्टॉक बेसमेंट में रखा था। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सामान जलने से व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, फायरब्रिगेड टीम ने कहा कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो बेसमेंट में आग लगी थी। संकरा रास्ता होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन आखिर में दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया।
  • Punjab News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, ASI सहित 3 घायल

    Punjab News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, ASI सहित 3 घायल

    मोगाः जिले के गांव किली चाहल के पास रैली स्थल आज सुबह बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई सहित 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी पार्किंग पर गाड़ियां खड़ी करवा रहे एक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई समेत एक निजी कार में सवार होकर आए महिला कर्मचारी के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी को मोगा से चलकर लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान जहां गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    वहीं एक महिला पुलिसकर्मी समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए, जिनका इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गांव किली चाहल में सोमवार को आम आदमी पार्टी की रैली हो रही है इसी को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। रैली स्थल के पास पुलिस कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी करने के लिए एक वीआईपी पार्किंग बनाई गई है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करवा रहे थे कि जालंधर से महिला हेड कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह कार में सवार होकर पार्किंग स्थल के पास पहुंचे और गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करने वाले ही थे कि इसी दौरान मोगा से लुधियाना जा रही जयपुर एक्सप्रेस की निजी बस ने उनकी कर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

    इस दौरान जहां कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बस ने पास में खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान एएसआई राजविंदर सिंह महिला कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह घायल हो गए। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तीनों घायलों को इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौका पर पहुंच कर जांच करने में जुट गए हैं वही बस को कब्जे में ले लिया गया है।

  • Jalandhar News: रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    Jalandhar News: रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    जालंधर, ENS: जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर शाहकोट में बीती देर रात सर्विस रोड पर रेलवे क्रॉसिंग की दीवार से मोटरसाइकिल टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अजय पुत्र बख्शी, खुशप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र फकीर सिंह और अंश पुत्र सुच्चा (सभी) निवासी शिव कॉलोनी मोहल्ला मेहताबगढ़, कपूरथला, जो आज मलसियां-नकोदर रोड पर एक पैलेस में वेटर का काम करने आए थे और देर रात करीब 9.30 बजे मोटरसाइकिल पर कपूरथला लौट रहे थे।

    मोटरसाइकिल युवक अजय चला रहा था। इसी दौरान अंधेरे में कंफ्यूजन के कारण वे शाहकोट की तरफ आ गए। यहां से जानकारी मिलने पर वे मोटरसाइकिल वापस मोड़कर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड की तरफ चले गए। तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल बेकाबू होकर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दीवार से टकरा गई। इसी बीच चारों युवक सड़क पर बुरी तरह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उनमें से एक ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपने साथियों को बताया, जो उनसे थोड़ी दूरी पर थे और मौके पर पहुंच गए। उनके बताने पर रोड सेफ्टी फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस का इंतजाम करके कुलदीप सिंह और अंश को सिविल हॉस्पिटल नकोदर भेजा, जबकि अजय और खुशदीप सिंह को शाहकोट के सरकारी हॉस्पिटल शाहकोट ले जाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजवी ने फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। इसी बीच पता चला कि नकोदर में गंभीर रूप से घायल अंश की मौत हो गई।

  •  आज का राशिफल, 16 फरवरी 2026

     आज का राशिफल, 16 फरवरी 2026

    आज 16 फरवरी, 2026 का दिन हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और भविष्य की ठोस नींव रखने के लिए प्रेरित कर रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें भावनाओं के बजाय कर्तव्यों को प्राथमिकता देने की शक्ति दे रहे हैं। शनिदेव अपनी ही राशि में स्थित होकर इरादों को मजबूत बना रहे हैं, जबकि मंगलदेव मकर राशि में उच्च के होकर कर्म भाव में साहस और पराक्रम का संचार कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव हमें सही दिशा में सोचने की समझदारी प्रदान करेगा। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शॉर्टकट के बजाय मेहनत और ईमानदारी के रास्ते पर चलकर अपने लक्ष्यों को पाना चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन अनुशासन के साथ अपने करियर को नई ऊंचाई देने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव (कर्म क्षेत्र) में उच्च के हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में गजब की ऊर्जा और फोकस देंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे। ध्यान रहे, स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा रिलैक्स भी रखें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से आपका आपसी बॉन्ड और भी मजबूत होगा।

    वृषभ राशि: आज धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देंगे। राशि स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव आपको नई चीजों को सीखने और समझने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप दुनिया को एक नए और बड़े नजरिए से देखेंगे। स्वभाव में अड़ियलपन न आने दें, वक्त के साथ थोड़ा फ्लेक्सिबल रहना आज आपके लिए जरूरी है। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने से आपकी तरक्की की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी रिलायबिलिटी की सराहना होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के गोल्स डिस्कस करेंगे तो रिश्ते में गहराई आएगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन अपनी योजनाओं की समीक्षा करने और सीखने का है। राशि स्वामी बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको भविष्य की प्लानिंग के लिए शानदार विजन देंगे। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेंगे। मन की शांति पर विशेष ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा भावुक होने या ओवरथिंकिंग करने से आपको बचना चाहिए। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं। करियर में स्ट्रैटेजिक सोच से काम करने पर आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें।

    कर्क राशि: आज संतुलित तरीके से अपनी साझेदारियों और रिश्तों को निभाएंगे। चंद्रदेव सातवें भाव (साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में आपकी मदद करेंगे। आज आप इमोशनली काफी सुलझे हुए रहेंगे, जिससे दूसरों की मदद करना आपके लिए आसान होगा। दूसरों की राय पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और अपने मूड स्विंग्स पर काबू रखें। जिम्मेदारियों के बोझ से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए रिलैक्स रहें। करियर में टीम वर्क और डिप्लोमेटिक बातचीत से आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर को भरोसा दिलाना रिश्ते को और गहरा बनाएगा।

    सिंह राशि: आज का दिन अनुशासन और अपने डेली रूटीन को व्यवस्थित करने का है। सूर्यदेव के प्रभाव से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काफी मोटिवेटेड रहेंगे। आज आपकी मेहनत कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा दिला सकती है। अहंकार और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। स्वभाव में थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं, क्योंकि किसी बात पर अड़े रहने से आपके काम बिगड़ सकते है। काम के बोझ को धीरे-धीरे कम करें और बेवजह का तनाव अपने सिर पर न लें। करियर में आपकी लगन और अनुशासन ही आपकी असली ताकत बनेगी। लव लाइफ में पार्टनर को व्यावहारिक सहयोग दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

    कन्या राशि: आज का दिन रचनात्मक सोच और कार्यकुशलता दिखाने का है। आपके राशि स्वामी बुधदेव का प्रभाव आपको अपनी सेहत और दिनचर्या के प्रति सचेत करेगा। आज आपकी समीक्षा करने की स्किल्स बहुत जबरदस्त रहेंगी और आप जटिल काम भी आसानी से कर लेंगे। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें और परफेक्शन के पीछे भागकर तनाव न पालें। छोटी-छोटी कमियों को नजरअंदाज करना सीखें। करियर में नए आइडियाज और डिसिप्लिन से आप शानदार प्रोग्रेस हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी और धैर्य बरतने से रिश्ता और खुशनुमा हो जाएगा।

    तुला राशि: आज अपनी भावनाओं और घरेलू जीवन में संतुलन लाने की कोशिश करेंगे। राशि स्वामी शुक्रदेव के प्रभाव से आप घर-परिवार और रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज आपका झुकाव मानसिक शांति और स्थिरता की ओर रहेगा। पुरानी यादों या बीती बातों को लेकर भावनात्मक रूप से परेशान न हों। जिम्मेदारियों के दबाव में आकर किसी पर भी तीखी प्रतिक्रिया न दें। करियर में आपकी कूटनीति और धैर्य आपको दूसरों से दो कदम आगे रखेगी। लव लाइफ में पार्टनर को इमोशनल सपोर्ट देने से आपका बॉन्ड और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग और भरोसेमंद हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि: आज बहुत ही स्पष्टता और साहस के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। आपके राशि स्वामी मंगलदेव उच्च के होकर आपके भीतर गजब की कार्यक्षमता भर रहे हैं। आज आप अपने विचारों को बहुत प्रभावशाली ढंग से सबके सामने रखेंगे। रुके हुए काम जोश के साथ पूरे होंगे। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता न आने दें, दूसरों की बात सुनना भी उतना ही जरूरी है। बेवजह का मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, इसलिए रिलैक्स रहें। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको नई पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सार्थक चर्चा रिश्ते को गहरा करेगी।

    धनु राशि: आज स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान बढ़ेगा। राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। आज आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा चिंता न करें, बस सही बजट पर टिके रहें। आलस्य का त्याग करें और अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव करें। करियर में नेटवर्किंग और सही स्ट्रैटेजी आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून और नई ऊर्जा देगा।

    मकर राशि: आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से खुद को एक मजबूत स्थिति में पाएंगे। राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति को बढ़ाएगा और आपको कुछ नया शुरू करने की हिम्मत देगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही ग्रेसफुली निभाएंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा रूखापन या गंभीरता न लाएं। खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में अपनों को नजरअंदाज न करें। काम के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। करियर में आपकी प्रोग्रेस बहुत स्टेबल रहने वाली है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति आपका समर्पण और भरोसा आपसी रिश्तों में नई मिठास घोल देगा।

    कुंभ राशि: आज बहुत ही ठंडे दिमाग से अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे। आपके राशि स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों को बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझ देंगे। आज आप जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग या खुद को अकेला करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न आने दें, बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर गौर करें। पर्दे के पीछे की गई आपकी तैयारी भविष्य में बड़े करियर लाभ दिलाएगी। लव लाइफ में पार्टनर को थोड़ी स्पेस दें, इससे आपके बीच का स्नेह और सम्मान और बढ़ेगा।

    मीन राशि: आज का दिन अपनी आकांक्षाओं और सोशल नेटवर्क को मजबूत करने का है। देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी दृढ़ महसूस करेंगे। आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर सही फैसले लेंगे। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर न लें, वरना तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की बातों को दिल पर न लगाएं और अपने काम पर फोकस रखें। करियर में टीम वर्क और नेटवर्किंग से आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की खुशियां बांटने के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा और यादगार रहेगा।

  • Punjab News: मोगा में ग्राम रक्षा समितियों के शपथ समारोह पर विपक्ष की आलोचना, AAP ने दी प्रतिक्रिया

    Punjab News: मोगा में ग्राम रक्षा समितियों के शपथ समारोह पर विपक्ष की आलोचना, AAP ने दी प्रतिक्रिया

    चंडीगढ़, 16 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने मोगा जिले के किली छहल में आयोजित ग्राम रक्षा समितियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। AAP के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की नशा विरोधी पहल का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत गांव स्तर पर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और लोगों को नशा विरोधी अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    सरकारी खर्च को लेकर उठे प्रश्न

    विपक्षी दलों द्वारा कार्यक्रम में सरकारी धन के उपयोग पर उठाए गए सवालों के संदर्भ में पन्नू ने कहा कि सरकार का व्यय नशा रोकथाम और जन-जागरूकता के उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब लंबे समय से नशे की समस्या से जूझ रहा है और इससे निपटने के लिए व्यापक सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों को Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act) के तहत नियंत्रित किया जाता है।

    गांव स्तर पर सहभागिता

    पन्नू के अनुसार मोगा में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और नशा विरोधी शपथ ली। उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में अधिक से अधिक गांवों को इस पहल से जोड़ा जाएगा ताकि सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत किया जा सके।

    सरकार की नशा विरोधी नीति

    पंजाब सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति अपनाने की बात दोहराई है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर कानून के तहत कार्रवाई करती हैं। Narcotics Control Bureau (NCB), जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, देशभर में नशा नियंत्रण गतिविधियों का समन्वय करता है। पन्नू ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई जारी रखेगी और गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।
  • Punjab News: महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी के श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन

    Punjab News: महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी के श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन

    धूरी, 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी स्थित ऐतिहासिक श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पंजाब और देश की शांति, सद्भाव, समृद्धि तथा सतत विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से भी संवाद किया और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उत्सव बताया।

    महाशिवरात्रि का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

    महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित प्रमुख हिंदू पर्व है, जिसे देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व आध्यात्मिक जागरण, संयम और तपस्या का प्रतीक है। इसे शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक भी माना जाता है। भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से संबंधित आधिकारिक जानकारी Ministry of Culture, Government of India के पोर्टल पर उपलब्ध है।

    श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर का ऐतिहासिक संदर्भ

    श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर पंजाब के मालवा क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय परंपराओं के अनुसार यह स्थल आध्यात्मिक साधना और तपस्या से जुड़ा माना जाता है। धूरी, जो पंजाब के संगरूर जिले में स्थित है, राज्य का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र है।

    पौराणिक मान्यताएं और लोक परंपराएं

    स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है। लोककथाओं में वर्णित है कि अर्जुन ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां तपस्या की थी। यद्यपि ये कथाएं धार्मिक परंपरा का हिस्सा हैं, मंदिर वर्तमान में सक्रिय पूजा स्थल और क्षेत्रीय आस्था का केंद्र है।

    सोशल मीडिया पर साझा संदेश

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करना सम्मान की बात है और उन्होंने नागरिकों के लिए शांति एवं प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपने संदेश में राज्य और देश में भाईचारे तथा समृद्धि की प्रार्थना करने की जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

    सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर

    दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक अवसरों को श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। हाल ही में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के आयोजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगामी श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की भी जानकारी दी।

    मंदिर परिसर में आयोजन और श्रद्धालुओं की भागीदारी

    महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न जिलों से यहां पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
  • IND vs PAK T20 WC : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रनों का लक्ष्य, अभिषेक-हार्दिक का नहीं खुला खाता

    IND vs PAK T20 WC : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रनों का लक्ष्य, अभिषेक-हार्दिक का नहीं खुला खाता

    IND vs PAK : भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया।   भारत की बल्लेबाजी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें पवेलियन भेजा। हालांकि इसके बाद टीम ने संभलकर खेला और पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए। ईशान किशन की शानदार पारी भारतीय पारी के हीरो रहे ईशान किशन।
    • उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
    • 40 गेंदों में 77 रन बनाए।
    • अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
    उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन
    • तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए।
    • हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए।
    • मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे।
    पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक ने 11वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। भारत ने दो बदलाव किए। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को मौका मिला। अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया। बताया गया कि अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। टी20 विश्व कप में भारत का दबदबा टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का पाकिस्तान पर रिकॉर्ड बेहतर रहा है।
    • दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं।
    • भारत ने 7 मैच जीते हैं।
    • पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है (2021 में 10 विकेट से)।
    • पिछले विश्व कप में भारत ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान को 6 रन से हराया था।
    भारत का कुल स्कोर भारत – 175/7 (20 ओवर) पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य।