Blog

  • India-Pak Match का लोगों में Craze, इस जगह किया हवन, देखें वीडियो

    India-Pak Match का लोगों में Craze, इस जगह किया हवन, देखें वीडियो

    आज के मैच में शामिल होंगे अभिषेक शर्मा

    खेल : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाने वाला है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहेगा।

    भारत की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर

    आज के मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, ईशान किश्न (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक, पांड्या, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चकवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शद्वीप सिंह/कुलदीप यादव।

    पाकिस्तान की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर

    पाकिस्तान की ओर से आज सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खाना, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

    दोनों टीमों को सफर

    दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में विजय रही हैं। भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रनों से मात दी थी। चार अंकों और 3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है वहीं पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की ओर 0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं इसमें भारत 13-3 से आगे है। टी-20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है। 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे हैं।

    वाराणसी में लोग ने किया हवन

    भारत-पाक मैच का क्रेज लोगों में खासतौर पर देखने को मिल रहा है। वाराणसी से अब एक वीडियो सामने आया है जहां पर लोग भारतीय टीम जीत जाए इसके लिए वह हवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे भारतीय टीम भारत का झंडा और भारतीय टीम का पोस्टर भी लगा हुआ दिख रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

                 
  • मेडिकल छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव, मचा हड़कंप

    मेडिकल छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव, मचा हड़कंप

    दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात एक मेडिकल छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र का शव कॉलेज के हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    मृत छात्र की ये हुई पहचान
    मृत छात्र की पहचान 22 वर्षीय लावण्य प्रताप के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटना, बिहार का रहने वाला था और दुर्गापुर के इस निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात अन्य छात्रों ने उसे बाथरूम में फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस छात्र को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मानसिक तनाव में होने की आशंका
    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक सेमेस्टर की परीक्षा में पास नहीं हो पाया था, जिससे वह काफी परेशान था। हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई और कारण तो नहीं था।

    दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के दुर्गापुर पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस छात्र के दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है।

    पहले भी सामने आ चुका है मामला
    जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में इसी निजी मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा के साथ कॉलेज के पास जंगल में दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। उस मामले में एक सहपाठी सहित कुछ स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था और मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है

     

  • टाहलीवाल में एक दुकानदार से पकड़ा नशीले पदार्थों का जखीरा और ड्रग मनी

    टाहलीवाल में एक दुकानदार से पकड़ा नशीले पदार्थों का जखीरा और ड्रग मनी

    कप्तान सचिन हीरामठ के निर्देशों पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ऊना की कार्रवाई

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जिला पुलिस कप्तान सचिन के दिशा निर्देशों पर नशे बेचने वाले माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील संख्यान के नेतृत्व में टाहलीबाल में एक दुकानदार के पास से 36 ग्राम चरस,94 ग्राम अफीम,228 ग्राम भुक्की और 40,000 कैश , इलेक्ट्रॉनिक तराजू पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में युवक का नाम अनिल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी जिला रियासी, जम्मू का पाया गया है जो कई वर्षों से टाहलीबाल में करियाने की दुकान चलाता है। कुछ समय पूर्व भी चरस के एक केस में जेल की हवा खा चुका है। जिला कप्तान सचिन ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना मे इसका नेट बर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है।किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे या तो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम जाहिर नहीं किया जाएगा। टीम में सुनील संख्यान, आरक्षी सौरभ, राकेश, जसबीर , रफीक , नीरज और अरुण शामिल रहे है ।
  • Punjab News: महाशिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में निभाई गई अनोखी परंपरा, देखें वीडियो

    Punjab News: महाशिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में निभाई गई अनोखी परंपरा, देखें वीडियो

    अमृतसर: अजनाला में महाशिवरात्रि के मौके पर पिछले कई सालों से एक अनोखी परंपरा निभाई जा रही है। यहां स्थानीय शिव परिवार लंगर भंडार कमेटी की ओर से श्रद्धालु माता-पार्वती का परिवार बनकर फतेहगढ़ चूड़ियां में भगवान शिव को शगुन चढ़ाने जाते हैं। शगुन अर्पित करने के बाद पूरे बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

    रात को मैरिज पैलेस में भगवान शिव और माता-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई जाती है। देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ-साथ मनाया जा रहा है। अजनाला में यह अनोखी पहल लोगों की आस्था और धार्मिक परंपरा की खास उदाहरण बन रही है।

     

     

     

  • Punjab News: CM Mann की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Punjab News: CM Mann की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    मोहाली: संगरूर में सीएम भगवंत मान का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके बाद वहां उनका चेकअप करवाया गया। वहीं हालत नहीं सुधरने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लगाया गया, जहां उनका चेकअप करवाया जा रहा है।

    सूत्रों से पता चला है कि अब उन्हें भर्ती कर लिया गया। लेकिन अभी तक न तो असप्ताल की तरफ से कुछ बताया जा रहा है और न ही पार्टी स्थिति साफ कर रही है। अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव व चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद हैं।

    बता दें कि आज दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं कल (16 फरवरी को) मोगा में भी भगवंत मान की रैली है।

     

     

  • Punjab News: पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर रोड से काठ वाला पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने इस मामले में जानकारी दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें 1 घंटे पहले फोन आया था कि यहां पर एक लड़के की लाश मिली है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और लाश को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

     

     

     

  • Punjab News: BJP को झटका, दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP को झटका, दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    संगरूर : पंजाब में होने वाले 2027 के चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के उपप्रधान अरविंद खन्ना ने पार्टी को झटका दिया है। अरविंद खन्ना आज शिरोमणि काली दाल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अगवाई में अकाली दल में शामिल हो गए।

    अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल संगरूर में अरविंद खन्ना के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराया। सुखबीर बादल ने अरविंद खन्ना और उनके साथियों का स्वागत करते हुए सिरोपा पहनाया और अकाली दल में उन्हें सम्मान देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि अरविंद खन्ना और सुखबीर बादल पुराने दोस्त हैं।

    अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराने के लिए सुखबीर बादल व्यक्तिगत रूप से धूरी आए थे। अरविंद खन्ना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। वह एक प्रमुख उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं। वह पहली बार 2002 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे।

  • Jalandhar News: 19 लाख लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: 19 लाख लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज 2 में बीते दिनों 19 लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल और अभी पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने वार्ता के दौरान बताया कि दंपति द्वारा लूट की वारदात फर्जी थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका दौरा दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    दरअसल, घटना के दौरान प्रिया ने शिकार दी थी की बाइक सवार लुटेरे नगदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों घटना के दौरान खाली बैग लेकर फरार हुए थे। इस काम के लिए आरोपियों को 7 हजार दिए गए थे। पुलिस ने घटना को लेकर खुलासा किया है कि दंपति प्रिया और रामानंद ने इंश्योरेंस का क्लेम लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि दंपति ने मामला दर्ज करवाने के बाद लूट की नगदी को लेकर इंश्योरेंस करवाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दंपति परिवार द्वारा आरोपियों को जालंधर से बाहर भगा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि जल्द आरोपियों से पैसों की रिकवरी करवा ली जाएगी। वहीं इस मामले में दंपति को नामजद कर लिया गया है।

     

     

     

     

  • महाशिवरात्रि वाले दिन महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन खुलेंगे Kedarnath के कपाट

    महाशिवरात्रि वाले दिन महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन खुलेंगे Kedarnath के कपाट

    नई दिल्ली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल से खुल जाएंगे। इसकी ऑफिशियल घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान के साथ हुई है। घोषणा के बाद से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर समिति के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ वृष लग्न में कपाट खोलेंगे। इसी के साथ 6 महीने तक चलने वाली केदारनाथ यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

    मुख्य पुजारी ने ली जिम्मेदारी

    इस साल टी गंगाधार लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परंपरा के अनुसार, पूजा अर्चना दक्षिण भारत के रावल पुजारियों के द्वारा ही की जाती है। श्रद्धालु अब बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के एक दिन बाद बद्रीनात मंदिर के द्वार 23 अप्रैल को ब्रह्मामुहूर्त में सबुह 6:15 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस शुभ तिथि की घोषणा करने से पहले ही वसंत पंचमी के मौके पर अवसर पर कर दी गई थी।

    बदरीनाथ धाम की तय हुई तिथि

    केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के एक दिन बाद बद्रीनाथ मंदिर के द्वार 23 अप्रैल को ब्रहमामुहूर्त में सुबह 6:15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस शुभ तिथि की घोषणा से पहले ही वसंत पंचमी के मौके पर कर दी गई थी। इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे हालांकि इन दोनों धामों के सटीक शुभ मुहूर्त की जानकारी मंदिर समिति के द्वारा आऩे वाले दिनों में अलग से सार्वजनिक कर दी जाएगी इसका श्रद्धालु बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

    जोरों शोर पर चल रही तैयारियां

    चार धाम यात्रा को लेकर सरकार और स्थानीय लोगों ने भी तैयारियां शुरु कर दी हैं। सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा इंतजाम और पंजीकरण व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। होटल और धर्मशालाओं में भी एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। इस बार भी अच्छी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। पहाड़ों में बर्फबारी कम होने और मौसम साफ करने की प्रार्थना के साथ भक्त बेसब्री के साथ बाबा केदारानथ में दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
  • Fortuner Car ने बाइक सवार युवक को कुचला, 5 दिन बाद थी शादी

    Fortuner Car ने बाइक सवार युवक को कुचला, 5 दिन बाद थी शादी

    बेगूसरायः शहर में बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों में उसकी शादी थी। घटना एनएच 333-बी पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर-9 निवासी पंकज यादव के पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस (20) के तौर पर हुई है। ग्रामीणों के अनुसार 20 फरवरी को प्रिंस कुमार की शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उसका तिलक शगुन का रस्म पूरा हुआ था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

    शनिवार की देर शाम प्रिंस अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इलाज के लिए बेगूसराय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

    थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।