Blog

  • Punjab News: प्रवासियों पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने 10 फरवरी को 2 प्रवासियों पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की।

    जानकारी मुताबिक, 10 फरवरी को मोगा में 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते थे और गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी घल्लकलां इलाके में मौजूद हैं। जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, तो आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी, जिसकी पहचान जोबनप्रीत के रूप में हुई है, की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी आकाशदीप भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों आरोपियों ने प्रवासियों पर फायरिंग की थी। वे विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों को काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

     

     

     

  • पिकअप और बाइक में जबरदस्त टक्कर, लगी भीषण आग, महिला जिंदा जली

    पिकअप और बाइक में जबरदस्त टक्कर, लगी भीषण आग, महिला जिंदा जली

    देवरियाः एक शिक्षक की पत्नी की जिंदा जलकर मौत का मामला सामने आया है। गांव में महाशिवरात्रि की पूजा थी। इसी कारण रविवार सुबह 4 बजे दोनों गांव जाग रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पति दूर जाकर गिर गया, जबकि पत्नी बाइक पर ही रह गई। उसी दौरान गाड़ी में भीषण आग लग गई। तेज चीखने की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप और बाइक दोनों जलकर राख हो चुकी थीं। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी मुताबिक, बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी गिरीजा शंकर मिश्र (52) अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह सलेमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी रेनू मिश्र (47) उनके साथ सलेमपुर में किराए के मकान में रहती थीं। महाशिवरात्रि के चलते रविवार और सोमवार को स्कूल में अवकाश था। गांव के मंदिर में पूजा रखी गई थी। रविवार को दंपत्ति बाइक से गांव के लिए निकले। सलेमपुर से करीब 8 किलोमीटर आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक मटर लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद शिक्षक गिरीजा शंकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी पत्नी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान बाइक की टंकी फट गई और तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें पिकअप तक पहुंच गईं। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से मृतका का आईकार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान हुई। रेनू मिश्र की घटनास्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए SC आयोग के चेयरमैन, कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए SC आयोग के चेयरमैन, कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चैयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज सच्चखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले के लिए अरदास की और गुरबाणी कीर्तन भी सुना। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए गढ़ी ने कहा कि वो वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए दरबार साहिब में आए हैं।

    उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिया गया समानता और भाईचारे का संदेश लंगर में एक समानता, हरिमंदिर साहिब के चार दरवाजे और मानस की जात सब एक पहचानों आज भी समाज में पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों का संदेश सिर्फ पंजाब तक सीमित ही नहीं है बल्कि दुनिया भर में मानवता तक पहुंचना चाहिए।

    गढ़ी ने बताया कि आयोग के इस साल जाति और धार्मिक भेदभाव से जुड़ी 3750 से ज्यादा शिकायतें आई हैं। इससे यह साफ होता है कि समाज में गुरमत विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर वैचारिक संवाद चलाने की जरुरत है। धर्म और राजनीति के संबंधों पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    अकाल तख्त साहिब का उल्लेख करते हुए उन्होंने मीरी-पीरी के सिद्धांत को याद करवाया और कहा कि शासन का उद्देश्य लोगों के दुख-दर्द और परेशानियों को दूर करना होना चाहिए। उन्होंने पवित्र शहरों की मर्यादा बनाए रखने, ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    गढ़ी ने आगे कहा कि जहां भी अन्याय होगा। आयोग अपनी कानूनी शक्तियों के अंतर्गत कार्रवाई करेगा और जरुरत पड़ने पर मामला केंद्र सरकार तक ले जाया जाएगा।

     

     

     

  • यज्ञ में दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पुजारी के भाई को पीटा

    यज्ञ में दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पुजारी के भाई को पीटा

    दुर्गः जिले के नारथा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी के भाई को बीजेपी नेता द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल, ग्राम नारधा से BJP के पूर्व जनपद सभापति चंद्रहाश गोस्वामी ने महायज्ञ का आयोजन करवाया हैं, जिसके लिए उन्होंने मंदिर के बाहर लगने वाले दुकानों को पीछे लगाने की बात कही थी। नहीं हटाने पर पुजारी के भाई को बुरी तरह से पीट दिया। बीजेपी नेता पर ये भी आरोप है कि इस यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया है, जबकि पिछले 10 साल ये यह यज्ञ सामान्य होता आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने खुद को घायल बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, जिले के नारथा गांव में स्थित रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित है। 16 फरवरी को BJP नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी ने यहां रुद्र महायज्ञ का आयोजन करवाया है। इसमें बड़े नेताओं को भी बुलाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। दूसरी तरफ मंदिर समिति इस आयोजन के पक्ष में नहीं है।

    इस आयोजन के लिए बीजेपी नेता ने मंदिर के आसपास नारियल, फूल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों को पीछे लगाने की बात कही थी। इसी परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज की भी दुकान है। पुजारी ने दुकान पीछे करने से इनकार कर दिया। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। 12 फरवरी की रात बीजेपी नेता चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर के मुख्य पुजारी के छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी की जमकर पिटाई कर दी। इस मंदिर की स्थापना काशी के जूना अखाड़ा से आए तपस्वी बाबा रुक्खड़ नाथ गिरी महाराज (रुक्खड़ स्वामी) ने लगभग 200 से 350 साल पहले की थी। इतने पुराने मंदिर में इस तरह की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

    गांव के सरपंच का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कोई तालमेल नहीं है। सरपंच के अनुसार, पहले यहां इस तरह का आयोजन नहीं होता था। करीब 10 साल पहले एक बार बड़ा आयोजन हुआ था। लेकिन जब से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मंदिर का उल्लेख किया, तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरपंच का आरोप है कि महायज्ञ आयोजन को लेकर बीजेपी नेता ने गांव वालों को किसी तरह शामिल नहीं किया। विवाद की जानकारी पूरे गांव को है।

    इस पूरे मामले में चंद्रहास गिरी गोस्वामी का कहना है कि महायज्ञ और भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को पीछे लगाने की बात कही गई थी। इसी दौरान रामगिरी गोस्वामी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बाद में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो गए। चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने खुद के घायल होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

  • भाजपा सांसद की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाते समय हुआ हादसा

    भाजपा सांसद की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाते समय हुआ हादसा

    जालोरः नासिक-मुंबई हाईवे पर जालोर-सिरोही से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी की लग्जरी रेंज रोवर कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। राहत की बात यह रही कि सांसद समेत कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

    सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम वे मुंबई पहुंचे थे। एयरपोर्ट से एक मित्र के साथ नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। नासिक से करीब 40 किमी पहले, गोंडे फाटा इलाके के पास रात लगभग 12 बजे गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से जलने की गंध आने लगी। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को बताया। थोड़ी ही देर में कार से तेज धुआं उठने लगा।

    सांसद लुंबाराम चौधरी जानकारी देते हुए तथा जलती हुई कार।
    सांसद लुंबाराम चौधरी जानकारी देते हुए तथा जलती हुई कार।

    कार शाहपुर निवासी ड्राइवर अनिल जाधव चला रहा था। उसने बिना देर किए कार को सड़क किनारे खड़ा किया। कार में कुल 4 लोग सवार थे। सभी तुरंत नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर सिर्फ ढांचा रह गया। ड्राइवर भी समय रहते बाहर निकल गया।

    घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में लोगों ने पकड़ा चोर, छित्तर परेड कर पुलिस को सौंपा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में लोगों ने पकड़ा चोर, छित्तर परेड कर पुलिस को सौंपा, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में चोरियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अब लोग भी चोरों पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह चौकस दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों ने एक चोर को पकड़कर छित्तर परेड की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे थाने भेज दिया गया। दरअसल, देर रात सिटी के मकसूदां एरिया में कुछ युवकों ने संदिग्ध को घूमते हुए रोका और उससे पूछताछ की। इस दौरान उसकी तलाशी ली तो जेब से छुरा बरामद हुआ।

    लोगों ने बताया कि उन्होंने इस युवक को एक प्रवासी को रोककर लूटने का प्रयास करते देख लिया था जिससे इस पर शक गहरा गया। तलाशी में जब छुरा मिला तो उसकी पिटाई की गई लेकिन युवक ने कुछ भी सच नहीं उगाला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल लगा दी। मौके पर पहुंची पीसीएआर टीम युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने कहा कि थाने जाकर इससे पूछताछ की जाएगी।

    जानकारी देते कुछ लोगों ने बताया कि इस इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार चोरियां हो रही हैं। इस युवक को मोहल्ले में पहले भी घूमते हुए देखा गया है। कुछ दिन पहले ही यहां से नई एक्टिवा चोरी हो गई थी। इसकी जेब से छुरा निकला है। वहीं युवक भीड़ से बचने के लिए ये कहता रहा कि वह चोर नहीं है। इस पर लोगों ने पूछा कि अगर चोर नहीं हो तो इतना बड़ा छुरा जेब में लेकर क्यों घूम रहे हो।

    बाद में लोगों ने डायल 112 पर शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी चरनजीत ने युवक के कब्जे से मिला चाकू जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक को थाने ले गए। पीसीआर कर्मी ने बताया कि युवक को थाने ले जाकर पूछा जाएगा कि ये चाकू कहां से आया है और वह रात को क्यों बाहर घूम रहा था। पूछताछ के बाद अगर वह आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : आज पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में जालंधर के देवी तालाब मंदिर में भी तड़के से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। व्रत रखने वाले श्रद्धालु मंदिरों में चार प्रहर की पूजा करेंगे। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां भी हो गई हैं।

    कई मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं बाकी स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों के साथ भंडारे किए जा रहे हैं। शिव भक्तों के द्वारा किए जाने वाले चार पहर की पूजा के लिए मंदिर में खास इंतजाम किए गए हैं।

    देवी तालाब मंदिर में भी शिव भक्त माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में देर रात और तड़के तक चलने वाली चार पहर की पूजा के दौरान सभी रस्में पूरी की जाएंगी। शहर के बाकी मंदिरों में भी महाशिवरात्रि मनाने के लिए भव्य व्यवस्थाएं भी की गई। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखी गई और खरीददारी भी चल रही है।

     

     

  • Jalandhar News: मंदबुद्धि युवक को पैसे देकर कुत्ते के साथ बनाया गंदा वीडियो, लोगों ने पुलिस व SC कमीशन को दी शिकायत

    Jalandhar News: मंदबुद्धि युवक को पैसे देकर कुत्ते के साथ बनाया गंदा वीडियो, लोगों ने पुलिस व SC कमीशन को दी शिकायत

    जालंधरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कुत्ते के साथ लड़के का गंदा वीडियो बनाया गया। आरोप है कि 200 रुपए देकर युवक को कपड़े उतारने के लिए कहा गया। लड़का दलित है और मंदबुद्धि बताया जा रहा है। वहीं जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक अमृतधारी सिंह बताया जा रहा है। विडियो सामने आने पर लोगों ने इसका विरोध किया और इसे शर्मनाक बताते हुए इसकी SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से शिकायत की। साथ ही थाना फिल्लौर पुलिस को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है।

    जानकारी मुताबिक, वीडियो फिल्लौर एरिया का है। वहां के लोगों ने इसे लेकर कई खुलासे किए हैं। लोगों ने बताया कि अमृतधारी सिख युवक से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उसने व्यू बटोरने के लिए एक दलित और मंदबुद्धि युवक के साथ ऐसी हरकत की है।

    समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस को लिखे लेटर में बताया कि अपने मनोरंजन के लिए गोराया का एक नेता और सिख युवक दलित मंदबुद्धि युवक को शराब पीलाकर जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे। वायरल वीडियो में एक दलित मंदबुद्धि 23 वर्षिय लड़के को शराब पिलाई गई। इसके बाद उसे 200 रुपए देकर कपड़े उतारने को कहा। इसके बात उसके पास जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ छोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि वीडियो को शूट करने वाला गोराया का कथित नेता है और दूसरा कुते का मालिक अमृतधारी सिख है।

    समाजसेवी विवेक शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस उच्च अधिकारियों के अलावा एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर गढ़ी को पत्र लिखकर दलित बच्चे को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जर्मन शेफड कुत्ते के साथ 23 वर्षिय लड़के का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले ने इंसानियत को शर्मसार किया है। लड़का मंदबुद्धि है और घर में गरीबी है। उसका पिता भी घर छोड़कर चला गया है। मां दिहाड़ी लगा घर चला रही है। उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारीयों के इलावा एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर गढ़ी से दलित बच्चे को इंसाफ दिलवाने की अपील की है।

    इस संबंध में DSP फिल्लौर भरत मसीह ने कहा अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। जैसे ही उनके पास शिकायत आती है तो वह इसकी जांच करवाकर जो कोई भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली है।

     

  • Punjab News: एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी भरे ईमेल के मामले में FIR दर्ज

    Punjab News: एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी भरे ईमेल के मामले में FIR दर्ज

    मोहालीः मशहूर पंजाबी फिल्म अभिनेत्री हिमांशी खुराना को धमकी भरे ईमेल मिलने के मामले में सोहाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, हिमांशी खुराना ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके ईमेल अकाउंट पर एक वॉइस नोट भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर विदेश में बैठे एक गैंगस्टर द्वारा उन्हें धमकी दी गई और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई।

    सोहाना पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 308(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। SP (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत इस शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जिला SAS नगर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जांच में मुख्य रूप से ईमेल और वॉइस मैसेज के स्रोत का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और साइबर फॉरेंसिक टीम की मदद से संदिग्ध का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। हिमांशी खुराना ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है और कहा है कि उन्हें इस धमकी के कारण मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: नहीं थम रहा AAP विधायकों को धमकियां मिलने का सिलसिला, अब इस MLA को किया टारगेट

    Punjab News: नहीं थम रहा AAP विधायकों को धमकियां मिलने का सिलसिला, अब इस MLA को किया टारगेट

    पुलिस हुई चौकस, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

    लुधियानाः शहर में आम आदमी पार्टी के विधायकों को लगातार धमकियों मिल रही हैं। बीते दिन सेंटर हलके के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को भी धमकी मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। वहीं अब आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की रेकी किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे ने इस घटना की पुष्टि की।

    उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में एक संदिग्ध ग्रे रंग की i20 कार देखी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि विधायक की रेकी की जा रही है। उन्हें शक है कि कुछ लोग परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। बीती रात जब उन्होंने ग्रुप में मैसेज देखा और फुटेज चेक की तो एक संदिग्ध कार मोहल्ले में बार-बार घूमती नजर आई।

    गौरतलब है कि इससे पहले प्रतिबंधित संगठन के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वे किसी भी अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल को न उठाएं। विधायक के परिवार के अनुसार पिछले हफ्ते भी उनके फोन पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आई थीं। कल रात संदिग्ध कार दिखने के बाद परिवार और समर्थकों में डर का माहौल है। इस संबंध में दोबारा पुलिस प्रशासन को सूचित किया जा रहा है।

    शहर में एक के बाद एक विधायकों को निशाना बनाए जाने की खबरों से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध कार का सुराग लगाया जा सके।