नए शेड्यूल के अनुसार अब रिट्रीट परेड शाम 5 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव हर साल मौसमी परिस्थितियों और दिन की रोशनी को ध्यान में रखते हुए किया जाता है, ताकि परेड नियमित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। प्रोटोकॉल अधिकारी ने सभी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से प्रेरणादायक अपील की कि जो भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने आएं, वे समय पर अटारी सीमा पर पहुंचें। उन्होंने समझाया कि समय पर पहुंचने का मतलब है कि पर्यटक दोपहर लगभग 3 बजे तक सीमा पर अपनी विजिट पूरी कर लें, ताकि उन्हें प्रवेश, बैठक और सुरक्षा संबंधित कार्रवाइयों में कोई परेशानी न हो। उनका कहना था कि समय पर पहुंचने से पर्यटक बीएसएफ और पाक रेंजर्स द्वारा किए जाने वाली शानदार रिट्रीट परेड को पूरे उत्साह और उमंग के साथ देख सकेंगे। परिवारों और मेहमानों समेत आने वाले दर्शकों के लिए यह एक यादगार अनुभव होता है, जिसका आनंद लेने के लिए समय की पाबंदी बहुत जरूरी है। अरुण माहल ने कहा कि अटारी सीमा पर आने वाले सभी पर्यटकों का सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने, ताकि यह देशभक्ति से भरपूर समारोह सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।View this post on Instagram
Blog
-

Punjab News: Retreat Ceremony के समय में हुआ बदलाव, देखें वीडियो
अटारी: भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी सीमा पर रोज होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में अटारी बॉर्डर के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि परेड का समय सूरज ढलने के समय के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। अरुण माहल ने बताया कि पहले शाम के समय रिट्रीट सेरेमनी का समय साढ़े 4 से 5 बजे के बीच होता था, लेकिन अब 16 फरवरी 2026 से इस में परिवर्तन किया गया है। -

Punjab News: वाहनों की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, 3 निहंग बाणे में सिखों पर लगे मारपीट के आरोप, 2 घायल, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में माल रोड पर 2 वाहनों की टक्कर को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि निहंग चोला पहने 3 व्यक्तियों ने 2 लोगों पर हमला कर दिया। दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिला कराया गया। बताया जा रहा हैकि बाइक पर जा रहे 3 निहंग चोले में सिखों को पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए निहंगों चोले में सिखो ने कार रोकी और यात्रियों पर लोहे की राडों और नुकीली वस्तुओं से हमला किया। इस हमले में 2 लोग घायल हो गए। वहीं घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने स्थिति को काबू में किया।
इस घटना के कारण माल रोड पर काफी समय तक आवागमन ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: बुड्ढा दरिया पर पहुंचे संत सींचेवाल, अवैध कब्जों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः आप पार्टी के सांसद संत बलबीर सींचेवाल ने बुड्ढे दरिया का आज दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक साल का समय बीत चुका है। बुड्ढा दरिया को पवित्र बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सींचेवाल ने कहा कि गांवों की ओर बुड्ढा दरिया का काम पूरा हो चुका है, अब शहर की ओर ध्यान दिया जा रहा है। बुड्ढा दरिया में चल रही मशीनों से गंदगी को इकट्ठा किया जा रहा है। दूसरा डांगा की वैन टूटने के कारण दिक्कत आ रही थी और अब कुछ डांगा को बंद कर दिया गया है।
पुल बनने के कारण उनका पानी भी दरिया में आ रहा था। तीसरा एक दो पुलिया बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही थी, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। हैबोवाल ट्रीटमैन प्लांट का पाइप लाइन की पाइप बाहर जोड़ी हुई थी, जिसे रोका गया है। वहीं गोबर उठाया नहीं जा रहा था और वह गोबार दरिया में जा रहा था। इस कमियों को लेकर अब मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग के दौरान समस्याओं को हल किया जाएगा। संत सींचेवाल ने कहा कि काफी समय की समस्या है, इसे हल करने में कुछ समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि जहां प्रशासन द्वारा दरिया में गंदगी फैलाने को रोका जा रहा है, वहीं उनके द्वारा अपनी टीमें भी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी अंधेरे का फायदा उठाकर गंदगी फैंकते है, ऐसे में उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस शहर वासियों को अकेले फायदा नहीं होगा, बल्कि मालवे के लोगों को फायदा मिलेगा। ऐसे में लोगों से गंदगी ना फैलाने की अपील की है। संत सींचेवाल ने कहा कि लोगों द्वारा दरिया के दोनों ओर से कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण दरिया का सही पता नहीं चल पा रहा है।
उन्होंने कहाकि दरिया की निशानदेही जल्द की जाएगी। वहीं गोबर उठाने के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। भारी मात्रा में गोबर गिरने के कारण एक ट्रीटमेंट प्लांट रद्द हो गया है। उन्होंने लोगों द्वारा कब्जे को लेकर कहा कि कुछ नेताओं की शह पर कब्जे किए गए है, ऐसे में प्रशासन को अवैध कब्जों को लेकर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में मिलकर अवैध कब्जों को उठाने के लिए आवाज उठानी चाहिए ताकि बाढ़ आने के दौरान लोगों को आर्थिक नुकसान ना सहना पड़े।
-

Rajpal Yadav को कोर्ट से बड़ी राहत, इतने दिनों की मिली जमानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल
मनोरंजन: मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सालों पुराने चेक बाउंस मामले में घिरे हुए हैं। एक्टर पर 9 करोड़ का कर्ज है। आज दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई है। फाइनली उनके लिए राहत की खबर आई है। 11 दिन बाद राजपाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकेंगे। एक्टर को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। अब वो भतीजी की शादी में शाहजहांपुर में शामिल हो पाएंगे। Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/india/big-relief-for-rajpal-yadav-in-cheque-bounce-case-interim-bail-granted-by-delhi-high-court/राजपाल को मिली बेल
एक्टर के वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि – उन्होंने 1.5 करोड़ का डीडी जमा कर दिया है। कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यदि 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। यदि नहीं जमा हुआ तो मामला कल सुबह 17 फरवरी को सुनाया जाएगा।कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल को फटकार लगाई थी। कोर्ट का यह कहना था कि एक्टर ने इतनी मोहलतों के बाद भी कर्ज नहीं चुकाया है। राजपाल के वकील की ओर से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था। राजपाल ने अफनी सजा को रद्द करने की मांग भी की थी। उनकी इस डिमांड पर अब कोर्ट का यह कहना था कि जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था फिर माफी कैसी। उन्हें पैसे चुकाने के 25-30 मौके दिए गए इसके बावजूद भी वो पैसा नहीं दे पाए। अब क्यों सजा को रोकने के लिए कह रहे हैं? कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए यह कहा दिया था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश के कारण से नहीं बल्कि अपनी हरकतों के कारण से हैं। वकील के अनुसार, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम भी दी जा चुकी है। याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं।ये है पूरा मामला
राजपाल यादव का यह केस साल 2010 का है। एक्टर पर इस समय करोड़ों का कर्ज है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। फिल्म फ्लॉप होने के कारण एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा वो लिए हुए पैसे भी नहीं दे पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए पर वो सभी बाउंस हो गए। ऐसे में एक्टर पर लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल का लोन अब 9 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी केस में वो जेल में बंद थे जिसके बाद उन्हें अब जमानत मिल गई है हालांकि उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है। -

Punjab News: जंग का मैदान बना इलाका, सरपंच और पूर्व सरपंच में हुआ झगड़ा, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंचायती चुनाव हुए एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन चुनावों की नाराज़गी अभी भी जारी है। इसी को लेकर एक बार फिर कस्बा गुरु हरसहाये का गांव दोना मतड़ जंग का मैदान बन गया। गांव में मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवारों ने सरपंची को लेकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए एक पक्ष ने कहा कि हमारे ही परिवार से सरपंची की सीट पर चुनाव लड़ा गया था और वे विजयी रहे, लेकिन दूसरे पक्ष को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
इस बार जब वे खेतों से काम करके घर वापिस आ रहे थे तो उन्हें घेर कर पीटा गया और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना में दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुई हैं। दूसरी ओर, पहली तरफ़ से पक्ष की सरपंची जीत हुई थी, उस पर हमला करके उन्हें पीटा गया। विजयी सरपंची पक्ष ने भी पराजित पूर्व सरपंच के घर पर हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए।
इस दौरान कार और मोटरसाइकिल तक पर ईंट-पत्थर मारकर घर को तोड़ दिया गया और घर पर भी ईंट-पत्थर चला कर उसकी बरबादी की गई। पूरा गांव युद्ध का मैदान बना रहा। घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और पीड़ितों के बयान दर्ज करने में टालमटोल किया जा रहा है।
-

Punjab News: लंगर में हुआ हंगामा, डेढ दर्जन युवकों ने किया सेवा कर्मियों पर हमला, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लंगर सेवा के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि लंगर में हिस्सा न पाने की रंजिश के कारण एक पक्ष ने लंगर लगाने वालों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ना केवल लंगर का सारा सामान छीन लिया, बल्कि सेवा कर रहे लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। घटना के दौरान कई सेवा करने वाले घायल हो गए, जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सेवा कर्मी राजिंदर कुमार राजू ने बताया कि वह लंबे समय से लंगर सेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि लंगर स्थल पर कुछ लोग बदतमीजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे ही वह मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल से उतरे, तुरंत ही कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर दात, किरपान और डंडों से लैस थे। इस दौरान लंगर की तैयारियों का सामान, छोले, आलू आदि सड़कों पर फेंक दिए गए और लंगर के लिए एकत्रित 15-20 हजार रुपए की नकदी भी लूट ली गई। एक और पीड़ित शंकर ने बताया कि हमले से पहले एक व्यक्ति शराब के नशे में लंगर स्थल के नजदीक गंदगी कर रहा था, जिसे रोकने पर विवाद बढ़ गया। बाद में वह व्यक्ति 20-25 युवकों को लेकर वापस आया और हमला कर दिया। घायलों का कहना है कि वह दो बार थाने गए लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई।
तीन दिनों बाद पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। साथ ही उन्होंने दुरग्याणा मंदिर कमेटी और अन्य धार्मिक–सामाजिक संस्थाओं से भी मदद की अपील की है। इस मामले में मीडिया द्वारा संबंधित थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीडिया को बयान देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला हमारे उच्च अधिकारियों के ध्यान में है। इस मामले की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस संबंध में किसी भी तरह का बयान मीडिया को नहीं दिया गया।
-

Punjab News: BJP, Akali Dal व Congress पर CM Mann ने साधे निशाने, देखें Live
मोगाः मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में डिसचार्ज होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मोगा में आयोजित नशा विरोधी रैली में शामिल हुए। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हर गांव में खेल के मैदान बनाएगी और खेल का सामान भी देगी। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ेंगे, उन्हें खेलों से जोड़ा जाएगा और रोजगार भी दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार 60 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें। सीएम भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से कहलवाया कि वे न खुद नशा करेंगे और न नशा तस्करी या सेवन को बढ़ावा देंगे, बल्कि अपने गांव, वार्ड और समाज से नशा खत्म करने के लिए काम करेंगे। सीएम भगवंत मान ने अस्पताल में दाखिल होने पर विरोधियों द्वारा तंज कसे जाने को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह अस्पताल जाते हैं, तो विरोधी कहते हैं कि वह वैसे ही चला गया। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से कहा कि वह उनकी जड़ों में बैठेंगे। सीएम ने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। सीएम मान ने बिना नाम लिए मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कचहरी से जमानत मिल सकती है, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी। अभी भी मूछों को ताव दे रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की कल अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया, इसके बाद सीएम मान हेलिकॉप्टर से मोगा रैली में शामिल होने पहुंचे। -

Haryana News: Trade Deal-वृद्धावस्था पेंशन को लेकर जिला अध्यक्ष ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर-1 जिला सचिवालय के बाहर आज जिला कांग्रेस के द्वारा ट्रेड डील, वृद्धावस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रवेश के युवाओं की अनदेखी और राशन कार्ड कटौती के चलते प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंप दिया गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी पंचकूला के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि आज ट्रेड डील, वृद्धा अवस्था पेंशन, हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को अनदेखा किया जा रहा है।
इसके अलावा राशन कार्ड में भी कटौती की जा रही है जिसको लेकर पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सीएम के द्वारा जन विरोधी फैसले लेकर आए हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री के द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील का है जो हमारे देश के किसानों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारे किसान पहले ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।
अब इस समझौते से किसान और परेशान हो जाएगा। आज पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर उपायुक्त के जरिए से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वृद्धा अवस्था पेंशन जिसमें करीबन 75000 बुजुर्ग की पेंशन काट दी और साथ में अन्याय किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के न पहुंचने पर पूछे गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि संख्या बल कम आया कुछ कारण हो सकते हैं लेकिन अनुशासन पार्टी का सर्वोपरि है और जो कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं उनसे जवाब मांगा जाएगा। निगम चुनाव के लिए 250 के करीब पार्षद उम्मीदवारों के आवेदन आने के बाद भी यहां लोगों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में हमारे प्रत्याशी टिकट मांग रहे हैं।
उन्हें कम से कम पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। पार्टी के टिकट पर लोग इलेक्शन लड़ना चाहते हैं लेकिन लोगों के मुद्दों की आवाज उन्हें उठानी पड़ेगी।
-

इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली के इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू में जुट गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल के 3 वॉटर टैंकर और 2 वॉटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। आग की गंभीरता को देखते हुए 12:04 बजे अतिरिक्त दमकल वाहन और अधिकारी भी मौके पर भेजे गए। स्थिति को देखते हुए तीन वॉटर टैंकर, चार वॉटर बाउजर और एक मल्टीपर्पज वाहन (MP) को आग बुझाने के लिए लगाया गया। दमकल अधिकारी एसटीओ विजय दहिया और एडीओ राजीव सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का अभियान चलाया। आग लगने का स्थान इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया की रिलैक्सो वाली गली में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री बताया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में आग फैलने से रोका जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भी/ष/ण आ/ग/#Encounternews #latestupdates #fetalincident #breakingnews #fireforce pic.twitter.com/DVi6NNhIko
— Encounter India (@Encounter_India) February 16, 2026 -

Punjab News: विवादित वीडियो को लेकर युवक के खिलाफ FIR दर्ज, संगत से SGPC ने की ये अपील, देखें वीडियो
अमृतसरः सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक्शन में आ गई। एसजीपीसी कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही इस वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सचिव ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 जनवरी को साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस वीडियो बनाने और वायरल करने वाले व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी नौजवान सिख संस्थान या धार्मिक आस्था को ठेस ना पहुंचा सके। मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने संगतों को सतर्क किया कि जब भी श्री दरबार साहिब या किसी भी धार्मिक मर्यादा के बारे में ऐसी कोई संदेहास्पद वीडियो सामने आए, तो उस पर आंखें बंद करके विश्वास न किया जाए। उन्होंने कहा, “संगतों से गुजारिश है कि ऐसी वीडियो को आगे शेयर न करें।
शेयर करने से अफ़वाहें फैलती हैं और संगत में गलत संदेश जाता है, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।” एसजीपीसी सचिव ने कहा कि किसी भी सूचना या संदेश की सच्चाई जानने के लिए संगतों को सीधे श्रोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय (हेड ऑफिस) से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था धर्मिक आस्था के खिलाफ खेलने वाले किसी भी तत्व को नहीं छोड़ेगी, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।