सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी। टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। कार के अगले दरवाजे लॉक होने के कारण युवक अंदर ही फंस सकते थे लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया हालांकि तब तक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। ट्रांसफार्मर गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं और नए खंभे व ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।गाड़ी के असल मालिक की पहचान की जा रही हैपोल से BMW की टक्कर, ट्रांसफार्मर गिरने जली कार#BreakingNews #BMWAccident #TransformerFall #CarOnFire #RoadAccident #PunjabNews #ViralVideo #TragicIncident #encounternews pic.twitter.com/kFMzClNlxO
— Encounter India (@Encounter_India) February 17, 2026
Blog
-

Punjab News: पोल से BMW की टक्कर, ट्रांसफार्मर गिरने से जली कार, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के पाहवा धर्मशाला के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार का कहर देखने को मिला है। जहां अल सुबह बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकरा गई। इस हादसे में पोल पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर कार पर गिर गया। घटना के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। -

Punjab News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पानी के नल से लेकर स्टोव के बर्नर तक चोरी, देखें वीडियो
अमृतसरः अजनला के रियाड़ गांव में चोरों द्वारा US में रहने वाले एक परिवार के घर को निशाना बनाते हुए वहां से पानी के नल, वायरिंग, स्विचबोर्ड, पंखे, इनवर्टर और किचन में चूल्हे का बर्नर चुरा ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के रिश्तेदार घर में आए जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी देते मुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार जसवंत सिंह अमेरिका में रहते हैं। इस दौरान उनके रियाड़ गांव में मौजूद घर में कोई भी नहीं रहता है और वह करीब एक हफ्ते बाद घर की सफाई और घर का इंस्पेक्शन करने आते हैं। आज जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर की एक खिड़की टूटी हुई थी। जब वह अंदर गए तो चोरों ने घर के सारे सामान पर हाथ साफ कर दिया हुआ था।
उन्होंने बताया कि चोर घर से पानी के नल, वायरिंग, स्विचबोर्ड, पंखे, इनवर्टर और किचन में चूल्हे का बर्नर तक चुरा ले गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने आराम से इस घटना को अंजाम दिया और बेखोफ होकर फरार हो गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त चोरों को ढूंढकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो
अमृतसरः रेलवे स्टेशन की ओर बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मी की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। वहां से वह ट्रेन के जरिए लुधियाना अपनी ड्यूटी पर जाने वाले थे।
नरिंदर सिंह अमृतसर के निवासी थे और लुधियाना कमिशनरेट पुलिस में तैनात थे। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल और कार दोनों बुरी तरह नुकसानग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरिंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार में सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक पुलिस कर्मचारी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे की जांच जारी है।
-

Punjab News: पुलिस और लुटेरों में चली गोलियां, 5 आरोपी गिरफ्तार
बठिंडाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन पुलिस द्वारा लिया जा रहा है। वहीं आज सुबह पुलिस और लुटेरे में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लुटेरा घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान नीरज उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में नीरज के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से नीरज समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि परसराम नगर स्थित एक बिल्डिंग में कुछ लोग ड्रग्स का सेवन और सप्लाई कर रहे हैं। ये आरोपी रेलवे स्टेशन से आने वाले उन लोगों को भी लूट का शिकार बनाते थे, जो अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए आते थे। सूचना मिलने पर थाना शहर के इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ बिल्डिंग पर छापा मारा। इस दौरान नीरज उर्फ काला ने अपनी देसी कट्टे से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पहले हवा में फायरिंग की, लेकिन जब नीरज ने दोबारा गोली चलाई, तो पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। नीरज के घायल होने के बाद उसके चार अन्य साथियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
-

Punjab News: शादी समारोह में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, तोड़ी गाड़ियां, नाबालिग के अपहरण का आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः माछीवाड़ा रोड पर स्थित भामा कलां गांव में शादी समारोह 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां हथियारों से लैस करीब 25-30 युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने ना केवल परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और गाड़ियां तोड़ीं,बल्कि बंदूक की नोक पर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण भी कर लिया। पीड़ित युवक सुलेमान निवासी टेढेवाल ने बताया कि वे भामा कलां गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
जब बारात सरहिंद के लिए रवाना होने लगी तो गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर ही हमलावरों ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया। सुलेमान के अनुसार लगभग 25-30 हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने हमारी गाड़ियां तोड़ दीं और मेरे पिता, भाई और मुझे बुरी तरह पीटा। मेरे पिता का कंधा टूट गया है। इसी बीच वे मेरी 14 साल की बहन को जबरन उठाकर ले गए। इस पूरी घटना का एक 5 मिनट का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे कानून की धज्जियां उड़ाई गईं।
वीडियो में दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। पूरा इलाका जैसे जंग का मैदान बन गया। वही दूसरी और उपद्रवियों ने न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि बीच रास्ते में खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। कई वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। हिंसा का आलम यह था कि कई लोग सिर फटने और खून से लथपथ होने के बावजूद एक-दूसरे पर डंडे बरसाना बंद नहीं कर रहे थे। देखते ही देखते पूरा इलाका खाली हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए जबकि बाहर उपद्रवी खुलेआम उत्पात मचा रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हमला कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है।
हमलावरों ने पहले भी रात के समय पीड़ित के घर पर हमला किया था और कोठी के शीशे तोड़ दिए थे। सुलेमान ने बताया उस समय भी वे लड़की को उठाने आए थे लेकिन हमारे जाग जाने के कारण वे भाग गए। हमने लड़की की इजात के डर से तब मामला दर्ज नहीं कराया था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अब इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर से अपील करते हुए कहा हमारे पास पूरी घटना की वीडियो फुटेज मौजूद है। गुंडागर्दी सरेआम हुई है गाड़ियां तोड़ी गई हैं और हमारे लोग PGI में भर्ती हैं। हम सिर्फ इंसाफ और अपनी बच्ची की सुरक्षित वापसी चाहते हैं।
-

Punjab News: दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, 2 मिनट में 4 लाख की नकदी लेकर फरार, देखें CCTV
कपूरथलाः शहर के मोहल्ला शेर वाला गेट में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चोर बेखोफ होकर दिनदहाड़े घर को निशाना बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। चोर ने घर में घुसकर करीब 4 लाख रुपए कैश चुरा लिया। घटना का पता तब चला जब पड़ोस के बच्चों ने किसी अनजान युवक के घर में घुसने की जानकारी दी, लेकिन तब तक चोर कैश लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर पहले उसके घर के सामने खड़ी एक्टिवा भी चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
जानकारी देते पीड़ित साहिल गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को उनके घर में करीब साढ़े 3 बजे एक युवक घुस गया। उसने इस दौरान कोई जान पहचान वाला बनने का नाटक किया और कमरे में चला गया। तभी मोहल्ले के कुछ बच्चे अंदर आए और उसे कोई पहचान वाला समझकर छत पर चले गए। उन्होंने जब व्यक्ति के बारे में बताया तो जब तक घरवाले छत से नीचे आए, तब तक चोर महज 2 मिनट में घर से नकदी चुराकर रफ्फूचक्कर हो गया। बाद में परिजनों ने उसे मामले की सूचना दी।
साहिल गुप्ता ने सिटी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना सिटी इंचार्ज अमनदीप नाहर ने बताया कि CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और इसी के आधार पर चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-

Punjab News: Fortis Hospital सहित कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छुट्टी घोषित, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों सहित प्राइवेट स्कूलो में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के ईमेल आ रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है, लेकिन धमकी भरे ईमेल आने से स्कूल प्रशासन में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं एक बार फिर से शहर के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसी के साथ फोर्टिस अस्पताल को भी धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी जिक्र है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को रविवार से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। हालांकि बीते दिन मोगा रैली से पहले उन्हें अस्पताल में छुट्टी मिल गई थी, लेकिन देर शाम फिर से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहनता से तलाशी शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी जांच में जुटी रहीं। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपूर्ण या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
-

शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली
नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स जहां 200 अंक टूटा, वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,600 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयर्स में बिकवाली है। शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस PSU स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया।
बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में 16 फरवरी के कारोबारी दिन जोरदार रैली देखने को मिली थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 650.39 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,277.15 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 211.65 अंक या 0.83 प्रतिशत उछलकर 25,682.75 के लेवल पर बंद हुए थे। बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट रहे थे।
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। वहीं, निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट रही थी। सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को अमेरिका का वॉल स्ट्रीट बाजार राष्ट्रपति दिवस की छुट्टी के चलते बंद रहा। हालांकि छुट्टी के बावजूद यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में मिला-जुला व्यापार देखने को मिली। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत की बढ़त में रहे, वहीं नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत फिसल गए। दूसरी ओर डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत ऊपर कारोबार करते दिखे।
-

Jalandhar News: PPR Market में रेड करने गई GST टीम को बनाया बंधक, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पीपीआर मार्केट में चर्चित नेता के दफ्तर पर रेड करने गई जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की कार्रवाई के दौरान उन्हें 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में बंधक बनाया गया। बताया जा रहा है कि चर्चित नेता के घर दफ्तर सहित 4 जगह पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। जीएसटी टीम के अधिकारी 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।
इस कार्रवाई के दौरान नेता द्वारा बाउंसर बुलाए गए। सूत्रों के अनुसार नेता द्वारा कुछ दस्तावेज भी खुर्द-बुर्द कर लिए गए है। वहीं कर्मियों को बंधक बनाने को लेकर कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को मामले को लेकर अवगत करवाया गया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से संपर्क साधा। पुलिस कमिशनर के हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस की टीम दबिश वाले स्थान पर पहुंची और कर्मियों को छुड़वाया गया।
सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के तार एक मशहूर ढाबे के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां कुछ माह पहले जीएसटी की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की थी। विभाग को टैक्स चोरी के इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। सरकारी काम में बाधा डालने, अधिकारियों को बंधक बनाने और धमकी देने के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करने की कवायद देर रात ही शुरू हो गई थी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस और जीएसटी विभाग मामले को लेकर क्या कार्रवाई करते है।
-

आज का राशिफल, 17 फरवरी 2026
आज सितारे कहते हैं कि, दिन नई संभावनाओं की चमक लेकर आया है। आज कुंभ राशि में ग्रहों की विशेष हलचल है। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, जो लीक से हटकर सोचने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही आप समाज के कल्याण के लिए काम करेंगे। मंगलदेव की उच्च स्थिति आपके अंदर अदम्य साहस और ऊर्जा का संचार करेगी। इससे आप कठिन से कठिन कार्यों को भी चुटकियों में निपटा लेंगे। आज का दिन सपने देखने का नहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का है। ब्रह्मांड की ऊर्जा आज आपको अपनी सीमाओं से बाहर निकलने और बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
मेष राशि: आज आत्मविश्वास और नई जीवनी शक्ति से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका संकल्प आपको कार्यक्षेत्र में चमकते हुए सितारे की तरह पेश करेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आज आपकी कार्यशैली के कायल होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों में आपकी सलाह को प्राथमिकता देंगे। मगर, याद रखिए कि अच्छा लीडर वही है, जो दूसरों की बात सुनना भी जानता हो। इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन और नरमी रखें, ताकि लोग आपसे जुड़ें। प्रेम के मामले में आज आप पार्टनर के साथ भविष्य की साझा योजनाओं पर बात करेंगे। इससे आपके रिश्ते में नया भरोसा पैदा होगा। पुराने विवाद को आज सुलझाने का अच्छा समय है। सेहत के लिहाज से आज का दिन संतुलित है। हालांकि, काम के जुनून में नींद और आराम को नजरअंदाज नहीं करें। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशि: आज का दिन धैर्य और व्यावहारिक सोच की परीक्षा का है। भले ही आप स्वभाव से थोड़े जिद्दी हों, लेकिन आज आपको लचीलापन दिखाना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सूझबूझ और शांत दिमाग से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। निवेश से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लें। रिश्तों के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत करें। छोटी सी गलतफहमी विवाद पैदा कर सकती है। चिल्लाने से ज्यादा कभी-कभी मौन रहना असरदार साबित होता है। छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासकर बाहर के खान-पान से बचें। तनाव को कम करने के लिए शाम को संगीत सुनना या कोई रचनात्मक काम करना लाभकारी होगा।
मिथुन राशि: आज ऊर्जा से भरे हुए और विचारशील रहेंगे। आपकी विश्लेषण करने की शक्ति चरम पर होगी। इससे आप जटिल समस्याओं का सटीक समाधान ढूंढ लेंगे। आपके रणनीतिक फैसलों की ऑफिस में सराहना होगी। इसकी वजह से आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय बर्बाद न कर दें। आज का दिन नए शोध करने या पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी गतिविधि में शामिल होने के लिए अच्छा है। आपकी लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी। पार्टनर के साथ साफ और ईमानदार बातचीत से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपकी सोच से मेल खाता हो। वित्तीय लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। आंखों की थकान महसूस हो सकती है। लिहाजा, काम के बीच-बीच में ठंडे पानी से आंखें धोएं और स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें।
कर्क राशि: जातक में संवेदनशीलता और दूसरों का ख्याल रखने का स्वभाव होता है। इसकी वजह से आपको समाज में एक विशेष जगह मिलेगी। टीम वर्क में आप मजबूत कड़ी साबित होंगे। आप दूसरों को प्रेरित करने में सफल रहेंगे। आपके अंतर्मन की आवाज आज बहुत तेज होगी। लिहाजा, कोई बड़ा फैसला लेते समय अपनी ‘गट फीलिंग’ पर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में आपकी विनम्रता ही सबसे बड़ी कूटनीति साबित होगी, जिससे आप असंभव दिखने वाले काम भी पूरे कर लेंगे। प्रेम संबंधों में एक नई गहराई महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। आपका आपसी भरोसा भी बढ़ेगा। यदि परिवार में कोई अनबन चल रही थी, तो आज पहल करके आप उसे ठीक कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पिएं। रात को सोने से पहले डायरी लिखने या ध्यान करने से संतुष्टि मिलेगी, जो आपको अगले दिन के लिए तैयार करेगा।
सिंह राशि: आज अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपके भीतर का आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता आज सबको साफ दिखेगी। पेशेवर जीवन में आपके साहसिक फैसले बड़ी सफलता दिला सकते हैं। हालांकि, आत्मविश्वास कहीं अहंकार में न बदले, इसका ध्यान रखें। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना ही आपकी असली जीत होगी। व्यापारी वर्ग के जातकों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। निजी जीवन में आज आपको थोड़ा समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनर की इच्छाओं को भी तवज्जो दें और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल रखें। शाम का समय किसी दोस्त से मुलाकात करने या फोन पर बात करने के लिए अच्छा है। इससे आपको खुशी मिलेगी।
कन्या राशि: आज का दिन व्यवस्थित काम करने और बुद्धिमत्ता की जीत का है। आप बारीकियों पर ध्यान देने की आदत से दफ्तर में बड़ी गलतियों को होने से रोक लेंगे। इससे आपकी साख बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा और संभव है कि आपको पदोन्नति की खबर सुनने को मिले। बस एक बात का ध्यान रखें कि परफेक्शन के पीछे ज्यादा भागने से मानसिक रूप से थक सकते हैं। लव लाइफ में आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढेंगे। पार्टनर के साथ घर के कामों में हाथ बंटाने या साथ मिलकर कुकिंग करने से आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। आप उधारी चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत के मामले में पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। संतुलित और हल्का भोजन करना लाभकारी रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। भविष्य में इसके परिणाम बहुत सुखद होंगे।
तुला राशि: आज अपने हर क्षेत्र में अद्भुत संतुलन बनाने में सफल होंगे। आपकी कूटनीतिक सूझबूझ आज कठिन परिस्थितियों को भी आपके पक्ष में मोड़ देगी। दफ्तर में सहकर्मियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। इससे आपकी छवि निष्पक्ष व्यक्ति की बनेगी। दूसरों के सुझाव जरूर सुनें, लेकिन अंतिम निर्णय अपने विवेक-बुद्धि और अंतरात्मा की आवाज से ही लें। रिश्तों के मामले में आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। किसी से अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए योग और प्राणायाम करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहेगा और मन को भी शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी साफ बात बोलने की आदत कुछ लोगों को अखर सकती है। मगर, आपकी ईमानदारी आखिर में जीत दिलाएगी। तकनीकी या अनुसंधान से जुड़े जातक आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की बुराई करने से बचें। लव लाइफ में आज आपको पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। पार्टनर से कोई भी बात न छुपाएं, क्योंकि भरोसा ही किसी रिश्ते की बुनियाद होता है। शाम को घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन यदि आप समझदारी दिखाएंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक रूप से आज सुधार के संकेत हैं। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें और ज्यादा तनाव न लें। रात को जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि अगली सुबह आप ताजगी से भरी हो।
धनु राशि: आज का दिन परिपक्वता और गंभीरता से भरा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में अलग ही आकर्षण दिखेगा, इससे लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। काम की गति आज थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे। पहले किए गए काम का फल आज आपको प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। यह समय अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने का है। लव लाइफ में आज आप थोड़े अधिक व्यावहारिक रहेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर बचत की योजना बनाएं। पार्टनर के साथ समय बिताएं, यह आपके रिश्ते को मजबूती देगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। सेहत के मामले में पैरों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए ज्यादा भागदौड़ न करें और उचित आराम करें।
मकर राशि: आज का दिन आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का है। कुंभ राशि में मौजूद चंद्रदेव आपको सुलझा हुआ और अनुशासित लीडर बनाएंगे। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपकी सख्ती दूसरों को रूखी न लगे। आज अपने स्वभाव में थोड़ी कोमलता रखें, ताकि आपके अधीन काम करने वाले लोग जुड़ाव महसूस कर सकें। निजी जीवन में आप आज अपने परिवार के लिए मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे। पुराने निवेशों से आज आपको लाभ होने की संभावना है, जिससे आपका आर्थिक बोझ कम होगा। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को फिट और फुर्तीला महसूस करेंगे। क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए रात के समय संगीत सुने या कोई अच्छी किताब पढ़ें।
कुंभ राशि : आज दार्शनिक बातें करेंगे और विचारशील रहेंगे। आप भविष्य की बड़ी योजनाओं को लेकर गंभीर रहेंगे और एकांत में बैठकर उन पर काम करेंगे। आज की गई ये मानसिक तैयारी आने वाले समय में आपके लिए मील का पत्थर बनेगी। दफ्तर में आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और आपको पर्दे के पीछे रहकर किए गए काम का भी श्रेय मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखते हए लोगों के साथ जुड़े रहें। रिश्तों के मामले में आज का दिन गहरी बातचीत का है। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करना और खुशियों को साझा करना आपके बंधन को गहरा बनाएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची करने से बचें। तनाव मुक्त रहने के लिए आज आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। मानसिक शांति के लिए सोने से पहले मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि : आज का दिन सामाजिक सक्रियता और खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों और परिवार के समय बिताने से आपको नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। आपकी अंतरात्मा की आवाज आज आपको सही दिशा में ले जाएगी। टीम वर्क करके आप असंभव दिखने वाले काम समय पर पूरे कर सकेंगे। दूसरों से उतनी ही अपेक्षा रखें, जितनी व्यावहारिक हो। जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखने पर आपको दुख ही मिलेगा। करियर के मामले में आज का दिन शानदार है। आपके प्रदर्शन की चारों तरफ सराहना होगी। आज आपके नए और प्रभावशाली संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। धन लाभ की प्रबल संभावना है। आज के दिन आलस को छोड़कर सक्रिय बने रहें। पार्टनर के साथ किसी सामाजिक उत्सव में जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि, आपको डिजिटल डिटॉक्स करना चाहिए, ताकि आंखों को आराम मिले।