Blog

  • Punjab News: SGPC पर गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने के आरोप में ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC पर गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने के आरोप में ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरुद्वारा साहिब की जमीन बेचने के एसजीपीसी पर गंभीर आरोप लगे है। वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल पुन: सुरजीत के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बैठक में न केवल राजनीतिक मुद्दों, बल्कि पंथ से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों पर भी विचार किया गया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुद्वारा अंब साहिब और गुरुद्वारा भट्ठा साहिब कोटला निहंग खां से जुड़ी जमीनों के मामले में सच्चाई को संगत के सामने नहीं रखा जा रहा।

    पहले कहा गया कि कोई कतहत नहीं हुई, फिर खबरें आईं है कि कार्रवाई की गई है, जो खुद सवाल खड़े करता है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 2002 में एक बीबी द्वारा गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के लिए दी गई जमीन को बाद में सस्ते दामों पर बेच दिया गया, जबकि वह जमीन मेन हाइवे पर स्थित थी। उन्होंने सवाल उठाए कि जमीन बेचने की क्या जरूरत थी और यदि बेची गई तो इतनी कम कीमत क्यों बेची गई।

    उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अधिनियम के अनुरूप यदि गुरुद्वारा जमीन बेची जाती है तो उसके बदले जमीन ही खरीदी जानी चाहिए, लेकिन गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन के बदले गमाडा की ओर से दिए गए 39 करोड़ 43 लाख रुपये की वापसी या नई संपत्तियों के बारे में अभी तक स्पष्टता नहीं है।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाए कि एसजीपीसी को अपनी इच्छा से चलाने की हल्लाशेरी सुखबीर सिंह बादल द्वारा दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि 1999 से लेकर अब तक गुरुद्वारा जायदादों की खरीद-फरोख्त की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। उन्होंने ऐलान किया कि 3 मार्च को आनंदपुर साहिब में पंथक सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें पंथ का भविष्यवाणी दृष्टि संगतों के सामने रखी जाएगी।

     

     

  • Jalandhar News: लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बाइक सवार युवकों की जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बाइक सवार युवकों की जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला के पास युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बेटी के साथ पिता बाइक पर दही भल्ले लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 नौजवान लड़की को देखते हुए निकले। पिता का आरोप है कि युवकों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। जिसको लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जहां पिता के साथ युवकों की हाथापाई शुरू हो गई।

    इस दौरान युवकों की जमकर छित्तर परेड की गई। वहीं मौके पर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में परिजनों द्वारा तीनों युवकों को काबू कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए वरुण ने कहाकि उसका भाई आगे बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों द्वारा भतीजी से छेड़छाड़ की गई। वरुण ने कहाकि वह भीड़ देखकर रूक गया और देखा उसके भाई के साथ तीनों युवक हाथापाई कर रहे थे। जिसके बाद उसने तीनों युवकों को अकेले काबू कर लिया और उनकी छित्तर परेड की गई।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि अपनी बहनों का सत्कार करते है, लेकिन दूसरों की बहनों से सरेआम छेड़छाड़ करते है। वहीं तीनों द्वारा माफी मांगी गई और कहा कि उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था, लेकिन छेड़छाड़ नहीं की थी। व्यक्ति ने तीनों युवकों को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। व्यक्ति ने कहा कि तीनों के दस्तावेज चैक करने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा, नहीं तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करवाई जाएगी। मौके पर भारी लोग एकत्रित हो गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद तीनों युवकों के दस्तावेज चैक किए गए और उन्हें छोड़ दिया गया।

  • Punjab News: पंजाबियत को जिंदा रखने के लिए GNDU ने शुरू की नई मुहिम, देखें वीडियो

    Punjab News: पंजाबियत को जिंदा रखने के लिए GNDU ने शुरू की नई मुहिम, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से पंजाब में पंजाबियत को जिंदा रखने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की गई। यूनिवर्सिटी की ओर से 20 से 22 फरवरी 2026 तक 3 दिन का “वर्ल्ड पंजाबी कॉन्फ्रेंस” प्रोग्राम किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य पंजाब में पंजाबियत को बढावा देना है। जानकारी के अनुसार, इस प्रोग्राम का आयोजन 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन सेंटर, गुरु नानक भवन में किया जाएगा।

    उद्घाटन की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह करेंगे, जबकि एस हरचरण सिंह (पूर्व चीफ सेक्रेटरी, पंजाब) चीफ गेस्ट रहेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का मेन थीम “पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मौजूदा रूप में इंटरनेशनल इंटरफेस का रोल” रखा गया है। बता दें कि इस मौके पर विशेष अतिथि एस. तरसेम सिंह (पूर्व सांसद) उपस्थित रहेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में विदेश से आए विद्वान, रिसर्चर, सामाजिक विचारक और लेखक, पंजाबी भाषा और संस्कृति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

    वहीं उद्घाटन में पंजाबी कवियों का दरबार भी लगाया जाएगा। इधर, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि जो भी यूनिवर्सिटी और पंजाबी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है उनके लिऐ यूनिवर्सिटी उनका दिल से स्वागत करेगी। सिंह ने कहा कि AI द्वारा जिन पंजाबियों को पंजाबी नहीं आती उन्हें भी पंजाबी सीखाने का एक नया कोर्स तैयार किया गया है।

     

     

     

  • India-US में जल्द होगी Trade Deal Sign, अगले हफ्ते अमेरिका रवाना होगी भारत की टीम

    India-US में जल्द होगी Trade Deal Sign, अगले हफ्ते अमेरिका रवाना होगी भारत की टीम

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रुप देने के लिए भारत की टीम अमेरिका के लिए अगले हफ्ते रवाना होने वाली है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए कानूनी समझौते को अंतिम रुप देने के लिए अगले हफ्ते वाशिंगटन में एक टीम को लीड करने वाली हैं। यह यात्रा 23 फरवरी को शुरु होने की संभावना जताई जा रही है। इस डील पर साइन मार्च में होने की संभावना है। इसी महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते का भी ऐलान कर दिया था। अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त बयान ही डील की रुपरेखा तय करता है। अब इस अंतरिम डील के कानूनी समझौते में बदला जाना बाकी है दोनों पक्षों द्वारा साइन के बाद लागू हो जाएगा। अभी दोनों ही टीमों के बीच में वर्चुअल तरीके से बातचीत चल रही है।

    भारत-यूएस ट्रेड डील में व्यापार सौदा

    राजेश अग्रवाल का कहना है कि मार्च में समझौते को पूरा करने और हस्ताक्षर करने की कोशिश है लेकिन इस पर कोई भी सीमा नहीं रखी है क्योंकि कानूनी समझौते को अंतिम रुप देने में भी कुछ चुनौतियां आ सकीत हैं जिसको दोनों पक्ष एक साथ मिलकर सुलझाएंगे जबकि वाशिंगटन से पहले ही रुसी कच्चे तेल की खरीद के लिए भारत पर 25% दंडात्मक टैरिफ को खत्म कर दिया है। भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ 18 फीसदी से कम करके 18 फीसदी कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि भारत कपास का बहुत बड़ा आयातक है। उसे इसकी ज्यादा जरुरत है क्योंकि वो यूरोपीय संघ और अमेरिका के कपड़ों के ज्यादा निर्यात पर नजर रखता है। कृषि, डिजिटल, व्यापार को लेकर अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौतों ने भारत के कृषि क्षेत्र के लिए 400 अरब डॉलर का अवसर खुल गया है। भारत के अभी अमेरिका को कृषि निर्यात 2.8 बिलियन डॉलर है वहीं आयात 1.5 बिलियन डॉलर है। कुल मिलाकर भारत में कृषि वस्तुओं का आयात 35 अरब डॉलर का है वहीं निर्यात का मूल्य 51-52 अरब डॉलर है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त बयान में दालें नहीं थी। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार सौदे की पहली किश्त में बातचीत में डिजिटल टैक्स, ई-कॉमर्स या समकारी लेवी पर चर्चा नहीं की। बता दें कि अभी भारत और अमेरिका के बीच फाइनल ट्रेड डील नहीं हुई है। यह सिर्फ अंतरिम समझौते का ऐलान किया है। भारत पर टैरिफ कम करके 18 फीसदी हो गया है। बहुत से प्रोडक्ट्स पर अभी भी टैरिफ शून्य ही लगा है। अमेरिका भी भारत को बड़े लेवल पर समान बेचने वाला है हालांकि साफ और पूरी डिटेल डील पर साइन होने के बाद ही आएगी।
  • Punjab News: NCB का एक्शन, 8 किलो हेरोइन, 5 किलो आइस, 3 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: NCB का एक्शन, 8 किलो हेरोइन, 5 किलो आइस, 3 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास चलाए गए अपने अभियान में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मं नशीले पदार्थों की खेप जब्त बरामद की है। दरअसल, खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और एनसीबी की टीमों ने अटारी के पास स्थित कक्कड़ और पंडोरी गांवों के नजदीक छापेमारी की।

    इस अभियान के दौरान टीम ने अजनाला निवासी जसपाल सिंह उर्फ ​​जस्सा समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑपरेशन जारी होने के कारण अन्य दो संदिग्धों की पहचान गुप्त रखी गई है। एनसीबी ने आरोपियों की निशानदेही पर 8.800 किलो हेरोइन, 5.600 किलो मेथापेटामिन (आइस) और 3 किलो अफीम बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में इस सारे नशे के मामले में एक बड़े नेता का नाम भी सामने आ रहा है, जिस पर जल्द शिकंजा कसा जाने वाला है। ये गिरफ्तारियां रविवार शाम को हुई एक कार्रवाई के बाद हुई हैं, जिसमें एनसीबी ने 8.5 किलोग्राम हेरोइन और आधा किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की थी और चमिंडा गांव के करणबीर सिंह, संसारा गांव के बीरू सिंह और बेबक सिंह को गिरफ्तार किया था। तीनों को बीते दिन अदालत में पेश किया गया।

    जिसके बाद आगे की जांच के लिए 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहले के आरोपियों से पूछताछ से उन्हें नए सुराग मिले। जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारियां करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि तस्करी रैकेट के पीछे के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

  • सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    मुंबईः बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता की तबीयत बिगड़ गई। 90 वर्षीय सलीम खान को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर पिता से मिलने लीलावती हॉस्टिपल पहुंचे। सलीम खान इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं।

    पिता की तबीयत बिगड़ने को लेकर सलमान का काफी चिंतित दिखाई दिए। वहीं इस खबर के बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। दूसरी ओर एक्टर सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, वेटरन एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान को देखने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे है।

    सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई है। लेकिन सलीम खान के बेटे और सलमान खान अस्पताल में सिक्योरिटी के साथ काले रंग की टी-शर्ट और कैप में नजर आए। इस दौरान वह सुरक्षा कर्मियों से घिरे हुए थे।

    सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा।

    बता दें कि सलीम खान केवल एक लेखक नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक संस्था हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की वो प्रतिष्ठित जोड़ी बनाई, जिसने हिंदी सिनेमा को ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कालजयी फिल्में दीं। उन्होंने ही पर्दे पर “एंग्री यंग मैन” के किरदार को जन्म दिया, जिसने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया।

    बॉलीवुड में सलीम खान का योगदान सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं है। उन्होंने ही फिल्म इंडस्ट्री में पटकथा लेखकों के महत्व और उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया। उनसे पहले लेखकों को वह श्रेय और आर्थिक सम्मान नहीं मिलता था, जिसके वे हकदार थे। आज की पीढ़ी के लेखकों के लिए वे एक प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

  • Punjab News: खेतों में मटर खाने से नाबालिग की मौत

    Punjab News: खेतों में मटर खाने से नाबालिग की मौत

    पटियालाः समाना में खेतों में से मटर तोड़कर खाने के बाद नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय प्राची देवी निवासी गांव सधानपुर के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्राची अपने पिता के साथ खेत से मटर तोड़ रही थी।

    इस दौरान उसने कुछ मटर छिलकों समेत खा लिए थे। जिसके कुछ देर बाद उसे उल्टियां आने लगीं और गंभीर हो गई। वहीं मृतका के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी खेत में वही मटर खाए थे, जिसके बाद उन्हें भी उल्टियां हुईं। ऐसे में परिवार को शक है कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के कारण यह घटना हुई हो सकती है।

    वहीं बादशाहपुर पुलिस चौकी की टीम के अधिकारी परमजीत ने बताया कि मृतक के पितान के बयान दर्ज कर लिए गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई है। दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा लोगों को खेतों से बिना धोए फल सब्जियां ना खाने की अपील की गई है।

     

  • रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः वर्धा-सिंधी रेलवे के पास ट्रेन के डिब्बे में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जीटी एक्सप्रेस के एक कोच में यह आग लगी है। घटना को लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेलवे प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया गया। वहीं आग लगने को लेकर प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पार्सल के डिब्बे में आग लगी थी। हालांकि आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पार्सल डब्बे को छोडकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।  
  • Punjab News: आज से 8वीं और 12वीं की परिक्षाएं शुरू, स्टूडेंट में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: आज से 8वीं और 12वीं की परिक्षाएं शुरू, स्टूडेंट में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आयोजित की जा रही 8वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज पहले दिन सुबह बच्चों में परीक्षा का उत्साह देखने को मिला। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे शुरू होने का था, लेकिन परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

    आज पहली परीक्षा 8वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय की और 12वीं कक्षा के लिए गृह विज्ञान विषय की हो रही है। परीक्षाओं का समुचित आयोजन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा किया गया है। निष्पक्ष और सुगठित आयोजन के लिए इस बार भी सभी स्कूलों के छात्र अपने स्कूल की बजाय दूसरे स्कूलों में जाकर बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षा के लिए सुरक्षा प्रबंध पहले ही तैनात किया गया।

    परीक्षा केंद्रों के सुपरिडेंटेंड और निरीक्षक एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं, जबकि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। ये सभी परीक्षाएं अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी रहेंगी।

     

     

  • Punjab News: मोगा रैली को लेकर कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मोगा रैली को लेकर कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने बीते दिन मोगा में हुई विशाल रैली के बारे में जानकारी दी। धालीवाल ने कहा कि मोगा में हुआ आयोजन कोई पार्टी की बैठक नहीं था, बल्कि नशे के खिलाफ लोगों की लड़ाई का ऐतिहासिक प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि यह रैली नशे के खात्मे के लिए दूसरे चरण की शुरुआत है और इससे पंजाब में नशे को जड़ से मिटाने में राज्य सरकार सफल होगी। धालीवाल ने बताया कि इस अभियान में 3 पक्ष मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें गांव डिफेंस समितियां, पंजाब पुलिस और प्रशासन शामिल है।

    उन्होंने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री और डीजीपी ने भी भाग लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट दी। विधायक ने बताया कि गांव डिफेंस समितियों की सूचना पर कोठियां गांव में 40 किलो स्मैक पकड़ ली गई, जिसके लिए सरकार ने सरपंच को 10 लाख रुपये का इनाम दिया। इसके अलावा एसएचओ, डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को भी नकद इनाम के साथ सम्मानित किया गया। धालीवाल ने कहा कि भविष्य में भी जो भी गांव और समितियां नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएंगी, उन्हें सरकार द्वारा इनाम दिए जाएंगे।

    उन्होंने विरोधी पक्षों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस पहले ही बता दें कि अपने राजकाल के दौरान नशे के खिलाफ क्या किया। धालीवाल ने कहा कि लोगों का उठकर नशे के खिलाफ लड़ना विरोधियों को हज़म नहीं हो रहा, इसलिए वह बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। धालीवाल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर फैल रहे अफ़वाहें पूरी तरह गलत हैं और वह जल्दी पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कदम में किसी से भी समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंधित हो।