इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैदियों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले को लेकर तलाशी अभियान जारी है। वहीं सीनियर अधिकारियों ने लापरवाही को लेकर 2 घायल पुलिस कर्मियों सहित 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई दिनों से भागने की साजिश रची थी। बाल सुधार गृह की पिछली दीवार टूटी हुई मिली, और अनुमान है कि यही से हथियार अंदर फेंके गए थे। इससे पहले भी बाल सुधार गृह से किशोर भाग चुके हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं किए गए थे। इस घटना में घायल पुलिसकर्मी GMS जम्मू में भर्ती है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले नाबालिग थे, लेकिन अब वे बालिग हो चुके हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई है, और जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।बता दें कि पुलिस की तरफ से जम्मू से लेकर कठुआ और कश्मीर तक टीमों को लगा दिया गया है। ताकि तीनों को पकड़ा जा सके। जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें साफ देखा जा रहा है कि किस प्रकार से पुलिस के जवानों पर फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। जब कैदियों ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर हमला किया और जगह से भागने में कामयाब हो गए। भागे हुए कैदियों की पहचान आरएस के दबलेड के रहने वाले करजीत सिंह उर्फ गुग्गा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना उल्लाह और अहसान अनवर के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी गई है और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही हैं।बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फा/यरिं ग करके फ/रा र, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड#BreakingNews #JailBreak #PrisonEscape #FiringIncident #PoliceAction #PoliceSuspended#LawAndOrder #SecurityBreach #CrimeNews#PoliceInvestigation pic.twitter.com/XbOBrpROQq
— Encounter India (@Encounter_India) February 17, 2026
Blog
-

बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो
जम्मू: आरएस पुरा बाल गृह से बीते दिन सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने के बाद 3 कैदी फरार हो गए। फरार हुए कैदियों में से 2 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। वहीं कैदियों को पकड़ने के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और एसपीओ विनय चौधरी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच तीन नाबालिगों ने अचानक हमला कर दिया। इन तीनों ने पहले अन्य बाल बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। -

धोती-कुर्ता पहन महाकाल के दर्शन करने आए मुस्लिम युवक को बजरंग दल ने बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो
उज्जैनः बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने मुस्लिम युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। वह हिन्दू युवती के साथ मोहाली से उज्जैन आया था। नानाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर उससे पूछताछ की और बाद में उसके साथ मारपीट की गई।
वहीं इसका वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है, जिसमें युवक अपना नाम जफर खान और खुद को शिव भक्त बता रहा है। बजरंग दल को सूचना मिली थी कि अलग-अलग राज्यों से आए युवक-युवती एक होटल में ठहरे हुए हैं। करीब एक घंटे इंतजार के बाद होटल के बाहर धोती-कुर्ता पहने जफर खान नाम के युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पहले हिंदू नाम बताया, लेकिन सख्ती करने पर अपना नाम जफर खान स्वीकार किया। जफर ने कहा कि वह शिव भक्त है और युवती उसे भगवान शिव के दर्शन कराने उज्जैन लाई थी। दोनों ने महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन किए थे।
जफर खान को पकड़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेरकर पहले पूछताछ की और असली नाम सामने आने के बाद पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक के सिर से खून भी बहने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि युवक-युवती को कई होटलों में कमरा नहीं मिला था। बाद में वे नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में रुके। युवक ने होटल में हिंदू नाम बताया था और पंडित की वेशभूषा में था। बाद में पूछताछ में उसने अपना नाम जफर खान बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक और युवती मोहाली के रहने वाले हैं। युवती की उम्र 32 साल है और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवती को युवक के दूसरे धर्म का होने की जानकारी थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: मां चरणकौर ने शेयर की नई पोस्ट, बंटी बैंस का आया बयान, देखें वीडियो
मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कमाई को लेकर चल रहे विवाद में अब पुलिस ने मूसेवाला की मां चरण कौर की शिकायत पर म्यूजिक कंपनी और उससे जुड़े दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के कमाए करीब 30 करोड़ रुपये का हिसाब अब तक साफ नहीं किया गया है। वहीं बीते दिन माता चरण कौर ने नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह कभी भी अपनी पर्सनल बातें सोशल मीडिया पर लेकर नहीं आना चाहते थे। लेकिन जब उनकी ऑडियों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया तो सच साफ करना जरूरी हो जाता है।
उन्होंने बैंस को लेकर कहा कि बंटी बेटे जो आप कह रहे हो कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है तो फिर एक मां की ऑडियो को पब्लिक करके कहानी बनाना ठीक नहीं है। आगे लिखा है कि 2022 में सुखदीप की मौत के 4 दिन बाद 4 जून 2022 बंटी कॉट्रैक्टर लेकर उनके घर आया था। उस दौरान वह बेटे की मौत को लेकर दुख के दौर में थे। माता का आरोप हैकि उनसे पुरानी तारीख 2020 अगस्त करवाकर बंटी गया था।
इतनी जल्दी क्यों थी। माता ने कहा कि इस हालातों में कॉट्रैक्टर साइन करवाना ठीक नहीं था। उन्होंने बंटी से कहा कि हिसाब-किताब सारा उनके पास था। हमने सिर्फ उस पर भरोसा किया था। उस दौरान बंटी ने कहा था कि इतने पैसे वन डिजिटल से अकाउंट से इकट्ठे ना लें। नहीं तो टैक्स का मसला हो सकता है। माता ने कहा कि वह कभी शबीर मोमिन को मिले ही नहीं है और ना ही उनका बेटा कभी शबीर से मिला है।
वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बंटी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि माता ने एक स्टेटस पोस्ट किया है और कहा कि उन्होंने शबीर का कभी नाम नहीं सुना था। बंटी ने कहाकि ने उसने अपनी चैट से ढूंढकर शबीर से मुलाकात के कुछ सक्रीन शॉर्ट पोस्ट किए है, जिसमें उनकी मुलाकात के बारे में सारा पता चल जाएगा। वहीं बंटी ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता से कहा कि वह उनके साथ मिलकर मीडिया के सामने जब कहे वह लाइव होकर बैठने को तैयार है। बंटी ने कहा कि जो चीज गलत है वह भी इंटरव्यू में बता दी है और जो सही है वह भी उसने इंटरव्यू में बता दी है।
-

घर के बाहर बैठे कुत्तों ने महिला को बनाया शिकार, बुरी तरह नोचा
श्रीगंगानगरः शहर के प्रेम नगर इलाके में देवर के घर मिलने आई महिला पर बाहर बैठे कुत्तों ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह रैंप पर चढ़ी, लेकिन पैर फिसलने से जमीन पर गिर गई। गिरते ही कुत्तों ने हाथ-पैर पर काट लिया। शोर सुनकर स्कूटी सवार और परिजन मौके पर पहुंचे तो कुत्ते भाग गए। घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाकर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी मुताबिक, 49 साल की नीलम मिड्ढ़ा (निवासी शक्ति नगर, गली नंबर-3) ने बताया कि वह 16 फरवरी शाम करीब 4:45 बजे अपने देवर अनिल मिड्ढ़ा के घर (मकान नंबर 84-सी, प्रेम नगर) मिलने गई थीं। वहां घर के बाहर बने रैंप पर दो कुत्ते सो रहे थे। वह सावधानी से मेन गेट खोलने लगीं, तभी उनका पैर फिसलने की आवाज से कुत्ते भड़क गए।

बैग छूते ही दोनों कुत्तों ने उसे खींच लिया, जिससे नीलम गिर पड़ीं। गिरते ही गली के अन्य 4-5 आवारा कुत्ते भी वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो घर के अंदर से परिजन बाहर आए। उसी दौरान एक स्कूटी सवार भी वहां आ गया, जिससे कुत्ते भाग गए।
परिजन तुरंत महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के बाएं हाथ और पैर पर घाव थे। प्राथमिक उपचार कर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। वहीं पूर्व पार्षद कमल नारंग ने कहा कि प्रेम नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और आए दिन हमले हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।
-

आज लगेगा साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण, जानें भारत में कितना दिखेगा असर
धर्म: 17 फरवरी यानी की आज साल का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है। इसे कंकण सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। इसमें सूर्य की आकृति एक चमकीले रिंग की तरह नजर आया है। खगोलविदों की भाषा में इसको रिंग ऑफ फायर कहते हैं। सूर्य ग्रहण धार्मिक रुप से बहुत जरुरी माना जाता है। ऐसे में आज लगने वाले सूर्य ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूजन में हैं।इतने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 17 फरवरी दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम को 7:57 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे की है। शाम 5 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 11 मिनट के बीच सूर्य ग्रहण अपने पीक पर होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में नजर आएगा। जिम्बाब्वे, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, जाम्बिया, तंजानिया, मोजाम्बिक, चिली और अर्जेंटीना सहित दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में रहने वाले लोग ही इस सूर्य ग्रहण को देख पाएंगे।भारत में नहीं लगेगा सूतक काल
सूर्य ग्रहण जब भारत में होता है तो उसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है हालांकि 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा ऐसे में इसका सूतक काल भी यहां पर मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान कुछ काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। इस दौरान कोई मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए जैसे शादी, गृह प्रवेश, नामकरण या पूजा-पाठ आदि से परहेज किया जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं ताकि भक्त भगवान की प्रतिमा को हाथ न लगा सकें। इसके अलावा सूतक काल में खाना बनाना या खाना भी वर्जित है। सूतक में गर्भवती महिलाओं, पीड़ित रोगियों, वृद्धजनों और बच्चों को भी घर से बाहर निकलने से मना किया जाता है। इस दौरान धारदार या नुकीली वस्तु इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इसमें यात्रा या नई चीजों को खरीद करने से भी बचना चाहिए। -

निजी अस्पताल के बाहर गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो
रोहतकः हरियाणा में रोहतक के दिल्ली बाईपास पर निजी अस्पताल के बाहर स्कूटी पर आए हमलावरों ने व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बदमाशों ने 15-20 राउंड फायरिंग कर युवक का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या के क्या कारण रहे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे और इस हत्या के पीछे कारण क्या रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक युवक के बारे में भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या फिर कोई अन्य रंजिश के तहत युवक की हत्या की गई है। बता देंकि दिनेश बाबा गैंग का सदस्य था। बाबा गैंग के हंसराज की हिमांशु भाऊ ने हत्या की थी। दिनेश उर्फ गोगा को हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले सन्नी रिटोलिया पर शराब ठेके पर फायरिंग भी हुई थी। 26 अक्टूबर 2024 को दिनेश को सन्नी रिटोलिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर था। वहीं डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक की क्यों हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है। गोलियां मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। ये किस गैंग से संबंधित थे, इसकी भी जांच की जा रही है। बाबा गैंग रोहतक के रिटौली गांव का रहने वाला अंकित चला रहा है। अंकित उर्फ बाबा पर 2016 में पहली बार मारपीट, धमकी व एससी-एसटी में केस दर्ज हुआ। जमानत पर आने के बाद 2018 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। 2022 में हत्या का केस दर्ज हुआ। इसके बाद 2023 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में बंद है। अंकित की रिटौली गांव के ही हिमांशु से दुश्मनी है। हिमांशु भाऊ गैंग चलाता है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हिमांशु फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर 2022 के बाद भारत से भागकर पहले पुर्तगाल गया और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) चला गया। वहां से वह अपने गिरोह का नेटवर्क चलाता है।निजी अस्पताल के बाहर गो/लि यां मा/रक र व्यक्ति का क/त्ल#BreakingNews #MurderCase #ShootingIncident#PrivateHospital #CrimeNews #PoliceInvestigation#LawAndOrder #PublicSafety #CrimeAlert#JusticeDemanded pic.twitter.com/mPVGdh3WEZ
— Encounter India (@Encounter_India) February 17, 2026 -

Punjab News: मौत भी न कर सकी जुदा, बड़े भाई के संस्कार के बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो
फिरोजपुरः शहर के कुलगढ़ी गांव में भाई-भाई के प्यार का हैरान कर देने वाला उदाहरण सामने आया है जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। दरअसल, कुलगढ़ी गांव में बड़े भाई की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबे छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन एक ही घर से 2 भाइयों के अचानक बिछड़ने से परिवार पर ऐसा कहर टूटा है जिसकी भरपाई कभी मुमकिन नहीं है।
जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव में राजवंत सिंह संधू को सुबह अचानक हार्ट अटैक आ गया, परिवार ने तुरंत इलाज कराने की कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही पलों में वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया, जहां सैकड़ों आंखें नम थीं। हर चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था। परिवार अभी इस असहनीय सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि किस्मत ने दूसरा बड़ा झटका दिया।
अंतिम संस्कार के बाद जब सब घर लौटे तो छोटा भाई भगवंत सिंह संधू अपने बड़े भाई के घर पर उनके बिस्तर पर बैठा था। बड़े भाई के बिछड़ने का दर्द उसके लिए असहनीय साबित हुआ और उसे भी हार्ट अटैक आ गया। परिवार के सामने ही उसकी सांसें भी थम गईं। एक ही दिन 2 भाइयों की मौत ने परिवार को अंदर से हिला दिया।
इस दोहरे सदमे ने संधू परिवार पर दुखों का पहाड़ ला दिया है। घर का हर कोना मातम से गूंज रहा है। मातम का ऐसा माहौल बन गया है कि गांव का हर रहने वाला आंखों में आंसू लिए परिवार के साथ खड़ा है। लोग कह रहे हैं कि भाइयों के बीच ऐसा अटूट प्यार कम ही देखने को मिलता है, जिनकी सांसें भी एक-दूसरे के दुख से जुड़ी थीं।
वहीं भगवंत सिंह के बेटे पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों में प्यार बहुत ही ज्यादा था। जब बड़े भाई की बाईपास सर्जरी हुई था और वह कमजोर रहने लगे थे, तब राजवंत सिंह भगवंत सिंह को कहते थे कि तुम अपना ध्यान रखा करों उनकी तो सर्जरी हो गई है। तब उनके पिता अपने बड़े भाई को कहता थे कि अगर आपको कुछ हो गया तो वह भी आपके पीछे ही आ जाएंगे। तब हम मजाक में यह बात ले लेते थे, लेकिन अब ये बात सच साबित हो गई है।
-

Jalandhar Kunj इलाके में पुलिस कर्मियों पर लगे ट्रैक्टर ट्राली चालकों से मारपीट के आरोप, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जालंधर कुंज इलाके में ट्रॉली चालक बाप-बेटे सहित अन्य साथी के साथ पुलिस कर्मी पर मारपीट के आरोप लगे है। वहीं ट्राली चालकों ने पुलिस कर्मियों पर शराब का सेवन करके ड्यूटी करने के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर देर रात भारी हंगामा हो गया। वहीं ट्राली चालकों की पगड़ियां भी उतर गई है। पीड़ित ट्राली चालक ने कहा कि वह चारा लेकर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। आरोप है कि जब उनके द्वारा दस्तावेज दिखाए गए तो उनसे एक हजार रुपए की मांग की गई।
ट्राली चालकों ने आरोप लगाए है कि पैसे ना देने पर उनके साथ पुलिस कर्मियों द्वारा हाथापाई की गई और उनकी पगड़ियां उतारी गई। पुलिस कर्मी कवंरपाल सिंह और उसके साथी द्वारा हाथापाई के आरोप लगे है। पीड़ित ने बताया कि वह छाबड़ी साहिब जिला तरनतारन के रहने वाले है। उन्होंने कहाकि पहले पुलिस कर्मियों ने उन्हें मंड पर रोका था। जिसके बाद वह वहां से मिन्नत करते हुए वहां से आ गए और जालंधर कुंज के पास उनके साथ विवाद हो गया।इस घटना को लेकर ट्राली चालकों द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।
पीड़ित ने माना कि उनके द्वारा पुलिस कर्मी को पीछे हटाने की कोशिश की गई और वह इस दौरान नीचे गिर गया। जिसके बाद वह उनके साथ हाथापाई करने लग गए। पीड़ितों का कहना है कि बहस के दौरान पुलिसवालों ने दो सिख युवकों और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस पर सिख युवकों की पगड़ी उतारने का बेहद संवेदनशील आरोप लगा है। सिख समुदाय में पगड़ी के अपमान को लेकर इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी गरमा गया।
ड्राइवर और उसके साथियों ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। उन्होंने मांग की कि तुरंत उनका और संबंधित पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। पीड़ितों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं और पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत ना देने का कहा जा रहा है।
-

Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देते फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब शहर में फर्जी पुलिस कर्मी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं इस मामले में थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में बाइक अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत दिल्ली से ट्रेन से सिटी रेलवे स्टेशन आए थे। इस दौरान वह बस अड्डा के लिए पैदल निकल गए। इस दौरान लाडोवाली रोड पर वह पैदल आ रहे थे तभी एक बाइक पर तीन युवक आए थे। जिसमें से 2 ने खाकी पगड़ी बांधी हुई थी और थानेदार के जूते पहने थे। उन्होंने दोनों से देर रात को घूमने के कारण पूछा। इसके बार उन्हें डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन कर भाग गए।
थाना नई बारादरी के एसएचओ रविंदर कुमार की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी नजर आ गए। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस इनकी तलाश में एरिया में चौकस थी कि फिर से वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी आए, लेकिन इस बार असली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ण व अमनपाल थानेदार के जूते व पगड़ी बांधकर ऊपर से जैकेट पहन लेते थे और सरबजीत सादे कपड़े में होता था। आरोपी पहले घूम फिर के चश्मे बेचते थे, लेकिन नशा करने लगे। नशे के लिए पैसे नहीं थे तो 2 महीने पहले गैंग बना लिया था।
आरोपी मानते हैं कि उन्हें याद ही नहीं कि 2 महीने में वह कितने वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपी मानते हैं कि वह दो महीने से वारदात कर रहे थे। एक बाइक भी लूटी थी। इतना ही नहीं, आरोपी दिन में एक मजदूर के घर गए और कहा-तुम रात में ट्रिपलिंग कर रहे थे। कैमरे में कैद हुए हैं तो तुम्हारी बाइक जब्त करने के नाम पर लेकर भाग गए थे। फिलहाल पुलिस इनके लिंक खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि इनसे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये नशा किससे लेते थे और क्या कहीं आगे भी बेचते थे। पुलिस नशे के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।
-

Punjab News: AI से बने वायरल वीडियो को लेकर सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया, देखें Video
अमृतसरः AI टेक्नोलॉजी से बने एक वायरल वीडियो जिसमें एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में आता दिखाया गया है, ने संगत में गहरा गुस्सा पैदा कर दिया है। लोग इस वीडियो को लेकर कड़ा रोष जता रहे हैं और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। सभी जगह इसकी निंदी हो रही है। इसी कड़ी में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस मामले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह वीडियो सिख धार्मिक नैतिकता और भावनाओं का उल्लंघन है। उन्होंने साफ किया कि ऐसा कंटेंट सिर्फ भ्रम फैलाता है और युवाओं को गलत दिशा में धकेलता है।
सिंह साहिब ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से अपील की कि इस घिनौने काम में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कदम उठाने से पहले सौ बार सोचे।
साथ ही, ज्ञानी रघबीर सिंह ने संगत से अपील की कि ऐसे वायरल वीडियो को आगे शेयर न करें, क्योंकि शेयर करने से गलत कंटेंट को और पब्लिसिटी मिलती है। धार्मिक स्थलों की पवित्रता और गरिमा की रक्षा करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।