Punjab News: RSS नेता के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर। जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा को गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुन बाजार में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवीन अपनी मनियारी की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उसी समय दो शातिर बदमाश वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

छानबीन में जुटी पुलिस
नवीन को तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल
संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे, जो आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे। नवीन की मौत से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

घटना से एक बार फिर दहशत फैल गई और लोग अपनी दुकानें बंद करके वहां से चले गए। इस भीड़भाड़ वाले बाज़ार में काफी चहल-पहल है और यह जगह शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरएसएस के पोते की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं में काफी गुस्सा था और उन्होंने पुलिस के ख़िलाफ नारेबाज़ी भी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी को कानून का कोई डर नहीं है और दिनदहाड़े बाज़ार में गोलियां चल रही हैं। इससे चंद कदम दूर, पिछले हफ़्ते भी साड़ी बाज़ार में गोलीबारी का मामला सामने आया था। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी भी की और कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *