Blog

  •  मिशन 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावी तैयारियां शुरू

     मिशन 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावी तैयारियां शुरू

    ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक आयोजित 
    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी है। वीरवार को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने की। हालांकि इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश सचिव व हमीरपुर संसदीय  क्षेत्र के सहप्रभारी सुमित शर्मा ,पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार सहित सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और उसी के तहत पार्टी हाई कमान द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों और क्रियाकलापों को बूथ स्तर पर लागू किया जा रहा है।
    बलबीर चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा जिला ऊना में पिछड़ गई थी लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा विशेष रूप से बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट को फोकस किया जा रहा है जिसमें नए शामिल होने वाले मतदाताओं के साथ विवाह उपरांत स्थानांतरित हो चुके और मृत्यु के कारण वोटर लिस्ट से हटने वाले नामों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ताकि वर्ष 2024 के मिशन को सफल करते हुए जिला से पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड दिलाई जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को हर माह प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने के भी दिशा निर्देश दिए गए है।
    बैठक के दौरान हिमाचल में हुई भारी त्रासदी में अपनी जान गवाने वाले लोगों के आत्मिक शांति के लिए मौन भी रखा गया। इस बैठक में जिला महामंत्री शाम मिन्हास व राजकुमार पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा मनोहर शर्मा ,नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, गुलविंदर गोल्डी, चरनजीत शर्मा, रविन्दर दिवेदी, राजीव शर्मा,  डॉ रामपाल सैनी, पहुलाल भारद्वाज, बलराम बबलू, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल सुशील कालिया,  कुलदीप ठाकुर महेश मेहता महेंद्र छिब्बर, आशा देवी, रचना देवी ,कमलेश देवी, कुसुम लता ,सरोज ठाकुर, अनु डडवाल, कुलविंदर ठाकुर सतपाल ठाकुर ,साधुराम , सागर दत्त भारद्वाज रमेश भड़ोलिया, कार्यालय मंत्री विजय शर्मा , कमलनयन, हरमेश प्रभाकर, जगदेव सिंह रमेश चंद, अजय ठाकुर, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र राणा वा जिला के कार्यकरणी सदस्य बा विशेष आमंत्रित सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना द्वारा हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चल रही दो दिवसीय अन्तरसंकायी कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक ऊना ने किया था। इस समापन समारोह के मुख्यातिथि महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार धीमान रहे।  मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनको सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें मेजर ध्यानचंद जी के खेल भावना से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खेल विद्यार्थियो में नेतृत्व क्षमता, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। पहले खेलों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में लिया जाता था लेकिन आज खेल व्यावसायिक रूप ले लिया है तथा अच्छी खासी सरकारी तथा गैर सरकारी नौकरियों के लिए भी आवश्यक बन गए हैं। अतः युवाओं को आगे आकर खेलों में अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने मुख्यातिथि के महाविद्यालय पधारकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया।
    समापन समारोह पर खेले गए कबड्डी मैच में महाविद्यालय की महिला टीम रुद्रा अकादमी ने एनसीसी टीम को 34-17 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग की रुद्रा अकादमी ने महाविद्यालय के देहलां महादेव टीम को 54-43 से हराया।  मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने मुख्यातिथि, खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
  • सभी महिलाओं का सम्मान व रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए: अरूण कौशल

    सभी महिलाओं का सम्मान व रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए: अरूण कौशल

    ऊना/ सुशील पंडित: आज राष्ट्रीय कला मंच ज़िला ऊना द्वारा कुष्ठ आश्रम में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वहां दिव्यांग बच्चों को राखी बांधी गई व मिठाई वितरण करके उनका मुँह मीठा करवाया गया। 
    इस मौक़े पर राष्ट्रीय कला मंच के ज़िला संयोजक अरूण कौशल उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि भाई -बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर हमारे समाज को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को ख़त्म करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।सभी स्त्रियों की रक्षा – सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। 
    इस मौके पर राष्ट्रीय कला मच से अम्बिका ,निधि तथा कुष्ठ आश्रम के प्रधान  लाल बाबू, भारकर मिश्रा , सचिव  मोर सिंह अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।
  • लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा

    लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा

    पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर बनाने की लगाई गुहार
    उद्योग बंद होने की कगार पर, सैंकड़ों कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार
    बददी/सचिन बैंसल: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पाति लिखकर टूटे पुलों व सडक़ों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सडक़ व पुलों को युद्धस्तर पर काम लगाकर ठीक नहीं किया गया तो एशिया का नंबर वन औद्योगिक क्षेत्र तबाह होकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन दवा उत्पादन का सबसे बड़ा हब है और देश की 50 प्रतिशत से अधिक दवा जरूरतें यहां से पूरी होती हैं। फार्मा उद्योगों के अलावा यहां अन्य उद्योग भी स्थापित हैं तो अपने उत्पादों से देश की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन कीतरपुर चणनियां पुल, बद्दी टोल बैरियर पुल और दभोटा पुल टूटने के कारण यहां कच्चा माल की आवक का संकट पैदा होने लगा है।
    अगर उद्योगों में कच्चा माल ही समय पर नहीं पहुंचेगा तो उत्पादन कैसे होगा। वहीं उद्योगों में निर्मित माल भी पुलों और सडक़ों के तबाह होने के चलते बाहर नहीं जा पा रहा है। जबकि सडक़ों पर घंटों जाम लगने के कारण कर्मचारी व कामगारों का उद्योगों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। पुलों के टूटने के कारण जिन वैकल्पिक रास्तों का आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने और बाहर जाने के लिए जहां घटों लगते थे वहां अब दिनों लग रहे हैं। जिसके चलते कच्चे माल की आवक में समस्या पैदा हो गई है और उद्योग बंद होंने की कगार पर हैं। ऐसे में सैंकड़ों कर्मचारियों व कामगारों के जीवन यापन पर भी तलवार लटकी हुए है।
    प्रदेश में आई भयंकर त्रासदी से जहां पूरा प्रदेश जूझ रहा है और जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है, वहीं एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। चरनियां कीरतपुर पुल, दभोटा पुल व बाल्द नदी पर बना पुल टूटने से एशिया को सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र लडख़ड़ाने लगा है। न तो यहां उद्योगों में कच्चा माल समय पर पहुंच पा रहा है और न ही यहां से तैयार माल बाहर जा पा रहा है। जिसके चलते बीबीएन में कई उद्योग बंद होने की कगार पर खड़े हैं। उत्पादन ठप्प होकर रह गया है और दिन रात चलने वाले उद्योग मुश्किल से 8 घंटे भी नहीं चल पा रहे हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व महासचिव संजीव शर्मा ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर दुरूस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बाबत जल्द से जल्द कारगर कदम नहीं उठाए गए तो उद्योगों को बंद करने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने इस औद्योगिक क्षेत्र बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलों व सडक़ों को दुरूस्त किया जाए ताकि यहां पर दोबारा औद्योगिक माहौल बन सके।
  • हरोली उत्सव स्मारिका के लिए 15 सितम्बर तक लेख आमंत्रित

    हरोली उत्सव स्मारिका के लिए 15 सितम्बर तक लेख आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम एवं अध्यक्ष हरोली उत्सव विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना का प्रसिद्ध हरोली उत्सव 8 से 10 अक्तूबर तक प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव के उपलक्ष्य पर उत्सव समिति द्वारा एक भव्य स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने हरोली उत्सव की स्मारिका में प्रकाशन के लिए जिला के बुद्धिजीवी वर्ग/साहित्यकारों से संस्कृति व कलां को दर्शाती हुए लेख व कविताओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित लेख 15 सितम्बर तक आमंत्रित किए हैं। 
    एसडीएम ने कहा कि लेख व कविताएं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी की ईमेल कचतवनदंीच/हउंपसण्बवउ व एसडीएम हरोली की ईमेल ेकउ.ींतवसप.ीच/दपबण्पद  पर टाईप/हस्तलिखित लेख ऑनलाइन माध्यम या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में 15 सितम्बर से पूर्व दर्शाई गई ईमेल पते पर भेजना सुनिश्चित करें।
  • पंजाबः ESMA Act के बाद Revenue Patwar Union ने किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः ESMA Act के बाद Revenue Patwar Union ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा राज्य में ESMA Act लगाए जाने के बाद आज राजस्व पटवार यूनियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सरकार को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हम हर हाल में कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ESMA को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज से ही 3000 हलकों में पटवारी और कानूनगो हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन 3193 हलकों में पटवारियों की भर्ती नहीं हुई है, उन हलकों में राज्य सरकार कलमबंद हड़ताल करेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार इन हलकों में नई पटवारियों की भर्ती करती है तो हम इस फैसले का स्वागत करेंगे। प्रेस वार्ता दौरान उन्होंने कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं कि सरकार हमारी मांगों का समाधान करेगी। राजस्व पटवार संघ ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें मनरेगा मजदूरों से भी कम वेतन मिला है। उन्होंने दावा किया कि हमें रोजाना 167 रुपये दिहाड़ी मिलती हैं।

  • डीजल में मिलेगी 1.50 रुपए प्रति लीटर की छूट, जानें मामला

    डीजल में मिलेगी 1.50 रुपए प्रति लीटर की छूट, जानें मामला

    शिमलाः हिमाचल में आपदा के इस दौर में एचआरटीसी को डीजल में प्रति लीटर 1.50 रुपए छूट मिलती रहेगी। इस बारे में एक पत्र के माध्यम से एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से जानकारी प्रदान की है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के इस फैसले से एचआरटीसी को प्रति माह करीब 1 करोड़ रुपए की बचत होगी। वहीं सालाना 10 से 15 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने पहले एचआरटीसी को डीजल पर मिलने वाली छूट को बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर की ओर से केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया गया था।

    वहीं इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से भी छूट जारी रखने का आग्रह किया गया था। इनके आग्रह पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने अपना फैसला वापस ले लिया है। एचआरटीसी को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि एचआरटीसी को डीजल पर मिलने वाली छूट अब जारी रहेगी। 2 माह से लगातार हुई बारिश से निगम के सैंकड़ों रूट बंद रहे। वहीं कई वर्कशॉप में नुक्सान भी हुआ। बसों के संचालन न होने और बसों के रूटों पर फंसे रहने के कारण निगम को अब तक करीब 30 करोड़ रुपए का नुक्सान हो गया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर निगम सरकार को भेजने की तैयारी भी कर रहा है कि कहां कितना नुक्सान हुआ है।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 सितंबर की छुट्टी की रद्द, पढ़ें आदेश

    पंजाबः यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 सितंबर की छुट्टी की रद्द, पढ़ें आदेश

    चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 सितंबर की छुट्टी रद्द कर दी है। प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी टीचिंग डिपार्टमेंट, सेंटर, इंस्टीट्यूट, DSW ऑफिस आदि में पूरे स्टाफ को शनिवार को आने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसके बदले 8 सितंबर शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह फैसला छात्र संघ चुनाव के चलते लिया है। 6 सितंबर को यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव है। एक सितंबर तक छात्रों को अपने नाम वापस लेने हैं। उसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर बैलेट पेपर भी बनाए जाएंगे। इन सभी कामों में देरी न हो और चुनाव ठीक से हो सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

  • मतदाता सूचियां जनसाधारण के निरीक्षण हेतू 8 सितम्बर तक उपलब्ध रहेंगी

    मतदाता सूचियां जनसाधारण के निरीक्षण हेतू 8 सितम्बर तक उपलब्ध रहेंगी

    2 से 8 सितम्बर के मध्य आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित
    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से बीएलओ द्वारा 21 से अपने मतदान क्षेत्र के तहत घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम शुरू किया गया था जोकि दिनांक 21 अगस्त तक चला। इस अवधि में 1 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर 18 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त कर चुके 32,403 मतदाताओं की पहचान कर प्रारूप 6 पर आवेदन प्राप्त कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान 18,445 मतदाता अनुपस्थित व 41,488 स्थानान्तरित मतदाता चिन्हित किये गये। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में 3,335 दोहरे रूप से पंजीकृत, व 40,939 मृत मतदाताओं की पहचान की गई तथा फोटो मतदाता सूची में 21,723 मतदाताओं की खराब व धुन्धली फोटो को रंगीन फोटो से परिवर्तित करने हेतु पहचान की गई।
    राघव शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन का कार्यक्रम भी समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, समस्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं उप-मण्डलाधिकारी की देख रेख में दिनांक 22 अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया गया था।
    उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 25 के प्रावधानुसार 2 से 8 सितम्बर, 2023 तक मतदान केंद्रों की सूचियां प्रारूप में प्रकाशित की जायेंगी। यह सूचियां समस्त जिला निर्वाचन कार्यालयों, समस्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), समस्त तहसीलों व उप-तहसीलों के कार्यालयों में जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेेंगी। इस दौरान यह सूचियां https://ceohimachal.gov.inपर भी देखी जा सकती हैं।
    उन्होंने कहा कि जिलावासी मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के सम्बंध में अपनी कोई आपत्ति अथवा सुझाव 2 से 8 सितम्बर, 2023 तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एडीएम/एसडीएम) के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, जाने मामला

    सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, जाने मामला

    नई दिल्ली : विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर वीरवार को इस महान क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया।पुलिस बाद में बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है।

    पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। यदि वह ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा और इसे हटाने की मांग करेंगे। वह पूरे देश के भारत रत्न है।