Blog

  • पंजाबः भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

    लुधियाना: कमिशनरेट पुलिस द्वारा  भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया है। थाना दुगरी की पुलिस ने भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा पर FIR दर्ज की है। सुखविंद्र पर आरोप है कि उन्होंने अपने दस्ते के साथ चलने वाली जिप्सी गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाई है। जिप्सी में अलग से लाइट सिस्टम आदि भी करवाया है, जो कि ट्रैफिक नियमों के विपरित है।

    इस संबंधी एक व्यक्ति ने सुखविंद्र के खिलाफ पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज की है। SHO अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिप्सी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। जिसके तहत यह करवाई की गई है। 

    गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह बिंद्रा 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी भी हासिल है। काग्रेस के कार्यकाल में बिंद्रा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद पर थे।

  • जालंधर : इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह बने DSP

    जालंधर (ENS): पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के विभिन्न कॉडर में तैनात इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को तरक्की देकर डीएसपी बनाया गया है। इसी कड़ी मे 1995 बैच से पंजाब पुलिस मे भर्ती हुए इंदरजीत सिंह सैनी को आज डी.एस.पी. के रूप में पदोन्नत कर दिया गया है। इस मौके पर डी.एस.पी. इंद्रजीत सैनी को पुलिस कमिश्नर  स्वप्न शर्मा और ए.सी.पी. परमजीत सिंह ने बधाई दी है।

    इससे पहले वह प्रभारी स्पेशल सेल के पद पर तैनात थे। डी.एस.पी. इंद्रजीत सैनी  ने कहा कि शहर को चोरी, स्नैचिंग, लूटपाट जैसी घटनाओं से मुक्त कराना और ट्रैफिक व्यवस्था को शत-प्रतिशत दुरुस्त कर शहरवासियों को स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोलियां, एडवोकेट घायल ,देखें वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में चली गोलियां, एडवोकेट घायल ,देखें वीडियो

    लुधियाना: दुगरी इलाके गोलियां चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते एडवोकेट पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गोलियां चलाई है। पता चला है कि एडवोकेट सुखमीत भाटिया पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है।

    इस दौरान गोली लगने से सुखमीत भाटिया बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें कि घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया है। हमले के कारणों का अभी तक फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना को लेकर छानबीन जारी है।

  • विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 1.90 लाख रुपए

    विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 1.90 लाख रुपए

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदौड़ी में विदेश भेजने के नाम पर सैंटर संचालक ने एक व्यक्ति से 1.90 लाख रुपए ठग लिए। शिकायतकर्ता के पिता बलदेव सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सैंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में भदौड़ी निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि गांव समनाल स्थित सैंटर चला रहे

    एक व्यक्ति को उसने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर वर्ष 2016 में 50,000 रुपए दिए।इसके बाद समय-समय पर उसके कहने पर उसने कुल 1,90,000 हजार रुपए उसके दफ्तर में उसके कर्मियों को दी और उनकी रसीदें भी लीं।शिकायतकर्त्ता ने कहा कि आज 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसने न तो उसका बेटा विदेश भेजा है और न ही उसके रुपए वापस किए हैं। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
  • हीरानगर में श्री मद भागवत सप्ताह कथा  ज्ञान यज्ञ 2 मार्च से

    धूमधाम से मनाया जायेगा महाशिवरात्रि पर्व 
    ऊना/सुशील पंडित :हरोली के गांव हीरा नगर  दुलेहड में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में  कथा बाचक कृष्णा भारद्वाज वृंदावन बाली शरदालुओ को शिव महिमा का गुणगान कर निहाल करेगी । जानकारी देते पंडित किशोरी लाल शास्त्री ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ ब  आमजन के अमूल्य सहयोग  से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में  2 मार्च को दोपहर 2 बजे से  कलश यात्रा निकाली जाएगी ।  2 मार्च से 9 मार्च तक साप्ताहिक कथा जारी  रहेगी ।  रोजाना कथा उपरांत लंगर की व्यवस्था होगी ।कथा    रोजाना स्मय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक  होगी  । 8 मार्च  को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा । 9 मार्च को विशाल भंडारे के साथ समापन  होगा।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत – डीसी 

    ऊना सुशील पंडित :पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत किए जा चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की खरीद के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ अनुदानित ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला ऊना की 237 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने योजना से संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है तथा शेष 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों का पंजीकरण भी शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। 

    उपायुक्त ऊना ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न 18 व्यवसायों से संबंधित व्यक्तियों का नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा सीएससी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है जिसके पश्चात संबंधित पंचायत प्रधान तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी स्तर पर सत्यापित करने के पश्चात जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित व्यवसाय के विषय में व्यक्ति को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा इस दौरान उन्हें रोजाना 500 रुपए की दर से भता भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन कारीगरों को व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यवसाय के विस्तारीकरण के लिए प्रत्येक कारीगर को सरकार द्वारा 18 महीने के अंतराल में क्रमशः 1 लाख 2 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाएगा जिस पर सामान्य ब्याज दरों में आठ प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

    उपायुक्त ऊना ने कहा कि पीएम विश्वकर्म योजना में पंजीकरण के लिए शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है तथा कारीगरों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि कारीगरों के पंजीकरण के दौरान लोक मित्र केंद्रों अथवा सीएससी संचालकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से यदि शुल्क वसूलने के बारे में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि पीएम विश्वकर्म योजना के विषय में पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की जिला स्तरीय समिति के सदस्य ओम प्रकाश, श्याम मन्हास तथा जयदेव सिंह खट्टा भी उपस्थित थे।
  • ऊना में साइवर सुरक्षा के विषय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    ऊना में साइवर सुरक्षा के विषय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    ऊनासुशील पंडित :जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा के विषय में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ऊना के अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यशाला में सांझा की गई जानकारी को जिला के सभी कार्यालय में भी सांझा किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर भी साइबर अपराध से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हो ताकि विभिन्न कार्यालयों में अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इस महत्वपूर्ण विषय वारे जागरूक किया जा सके। इसके अलावा सभी जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम में सरकारी कार्यों के अलावा कोई भी निजी कार्य न किया जाए और न ही कोई अन्य वेबसाइट को चलाया जाए ताकि साइबर अपराध की शत-प्रतिशत रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

    कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जिला अधिकारी संजीव कुमार ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा इससे बचाव संबंधी विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम में असली सॉफ्टवेयर तथा एंटीवायरस के इस्तेमाल से साइबर अपराध से जुड़े मामलों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा संदिग्ध ई-मेल संदेशों तथा लिंक्स को खोलने तथा प्रलोभन से बचें तथा किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड व सीवीवी नंबर सांझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के माध्यम से ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।कार्यशाला में उद्यान विभाग के उपनिदेशक के के भारद्वाज, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अंब ओम पाल डोगरा, खंड विकास अधिकारी बंगाना सुभाष अत्री, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राम सिंह, उद्यान विकास अधिकारी नेहा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • भाजपा ऊना में चलाएगी नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान

    भाजपा ऊना में चलाएगी नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान

    -केंद्रीय मंत्री युवाओं को बांटेगे हेलमेट

    ऊना/सुशील पंडित:भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज किया है। युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। यह बात ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उक्त अभियान शुरु किया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। मार्च माह के दूसरे हफ्ते ऊना में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर युवाओं को हेलमेट प्रदान करेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इसके लिए पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा दोपहिया वाहन चालक स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते है। अगर कोई दिक्कत आती है तो भाजयुमो पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह अभियान सार्थक सिदद होगा। वहीं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों बारे जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सड़क हादसों के कारण ट्रैफिक नियमों की पालना न करना है। वहीं युवा पीढ़ी हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रही है। अगर हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ-साथ युवाओं को सड़क नियमों की पालना करने बारे भी जागरुक किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह हर बूथ पर जाकर युवाओं का पंजीकरण करें और युवाओं को ट्रैफिक नियमों बारे भी जागरुक करें। 

     

    भाजयुमो पदाधिकारियों के पास भी करवाया जा सकेगा पंजीकरण

    भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रुपिंद्र सिंह दैहल के मोबाईल नंबर 9882535006, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा के दूरभाष नंबर 9418945625, जिला आईटी सैल संयोजक चंदन 7018046063, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य जसविंद्र मौनू 7018127180, ऊना मंडल महामंत्री लविश गर्ग 8350918272, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हनीश ठाकुर के दूरभाष नंबर 8580414126 पर संपर्क कर पंजीकरण करवाया जा सकता है। 
  • गेहूं खरीद के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 24 फरवरी तक आमंत्रित  

    गेहूं खरीद के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 24 फरवरी तक आमंत्रित  

    ऊनासुशील पंडित : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गेहूं खरीद केंद्रों से जिला के विभिन्न स्थानों में ढुलाई कार्य तथा चयनित मंडियों टकारला व रामपुर में गेहूं खरीद के लिए मजदूरी कार्य हेतू निविदाएं 24 फरवरी तक ऑनलाईन आमंत्रित की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निविदाएं ऑनलाईन पोर्टल ीजजचरूध्ध्ीचजमदकमतण्हवअण्पद पर 24 फरवरी सायं 5 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाब : बस स्टैंड पर महिलाओं में जमकर हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

    लुधियाना: बस स्टैंड पर महिलाओं में जमकर हाथापाई होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाओं में झड़प हो गई है। इस हाथापाई के दौरान महिलाएं एक दूसरे के बाल नोंचती हुई भी दिखाई दे रही है। हालांकि किसी ने इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि औरतें किस बस से उतरी थी और उनमें किस बात को लेकर झड़प हुई है।