Blog

  • Jalandhar News: Model Town कार रेस में पिता-पुत्र के मामले में IPS Aditya का आया बयान, आरोपियों की हुई पहचान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town कार रेस में पिता-पुत्र के मामले में IPS Aditya का आया बयान, आरोपियों की हुई पहचान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Model Town में स्थित Thind Hospital के पास 2 पहले रात को 12 बजे गाड़ियों की रेस में XUV की टक्कर होने से बाप-बेटे की मौत हो गई थी। इस मामले में आईपीएस आदित्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक दुर्घटना के बारे में एक समाचार रिपोर्ट वायरल हुई है। जिसमें 2 तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच टक्कर के परिणामस्वरूप बाप-बेटे की मौत हो गई।


    उन्होंने बताया कि पीड़ित सड़क किनारे खड़े थे, जब एक कार ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस थाना डिवीजन 6 जालंधर में धारा 106, 281, 324 (4), 324 (5) बीएनएस के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि घटना में कार नंबर की जांच पर मॉडल हाउस के रहने वाले कार मालिक संदीप वर्मा के नाम पर रजिस्ट्रर है। जबकि मृतक की बेटी रिषिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर मृतक की बेटी ने अपना लिखित बयान दर्ज करवाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि घटना के समय कार का नंबर लिख लिया था, जिसे अब अपने तौर पर जांच करने पर पाया कि उसे निश्चय उर्फ कृष्णा पुत्र संजीव वर्मा निवासी ब्लाक-बी, मॉडल हाउस जालंधर चला रहा था, जिसमें इसका भाई अभिषेक उर्फ अभी व इसका एक दोस्त साथ में बैठे थे। इस संबंधी हमारे पास वीडियो भी आई है। वह अपनी कार (PB08 EF 0900 मार्का XUV 500) तेज रफ्तार से चला रहा था।

    इसी बीच उसने हमारी कार ब्रेजा नंबर (PB08EM 6065, मार्का) ब्रेजा जोकि सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें मैं और मेरी मां बैठे ही थी और भाई व पिता बाहर खड़े थे। इस दौरान उन्होंने हमारी कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सड़क पर खड़े पिता व भाई उछल कर सड़क पर दूसरी और जा गिरे और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद कार सवार मौके पर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे वह संस्कार नहीं करेंगे।

  • Punjab News: 2.5 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.5 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब नेशनल बैंक में डकैती के मामले में 2 गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ नकेल कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक मामले में 2.5 किलो हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा मामला बैंक में डकैती है, जिसमें पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहन ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने 2.5 किलो हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास डिफेंस नहर के पास जमीन ठेके पर लेकर व्यक्ति खेती की आड़ में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हेरोइन मंगवाने और सप्लाई करने के कारोबार में लगा हुआ था। इस संबंध में सीआईए स्टाफ की टीम ने छापेमारी कर व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गुरलाल सिंह लाला नाम के पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में था और उससे हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता था। फिलहाल गुरलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक में धन तेरस पर हुई डकैती के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले मजीठा थाने के अंतर्गत गांव नाकला स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डकैती का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने उनकी टीम ने 2 आरोपियों को खिलौना पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले आरोपियों के कब्जे से 5,12,500 रुपये बरामद किए है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, सरंपच और उसके साथियों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, सरंपच और उसके साथियों पर लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद भी झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं, एक बार फिर फिरोजपुर के मस्ते गांव में जीते हुए सरपंच पक्ष द्वारा हारे हुए सरपंच उम्मीदवार के समर्थकों की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर गांव में सरपंच के चुनाव के लिए संदीप सिंह और महेंद्र सिंह के बीच चुनाव हुआ था, जिसमें संदीप सिंह सरपंच तो बन गए, लेकिन सरपंच बनने के बाद गांव का विकास नहीं हुआ।

    आरोप है कि जीत के बाद गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी। घटना की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि सरपंच के समर्थकों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित मंजीत सिंह ने आरोप लगाए कि पंचायत चुनाव में उन्होंने महेंद्र सिंह की पार्टी का समर्थन किया था, जिससे संदीप सिंह और उनके पिता पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह काफी नाराज थे और जीतने के बाद नाराजगी देखकर अक्सर धमकी देते थे।

    पीड़ित ने कहा कि बीते दिन जब वह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाने लगा तो सरपंच और उसके साथियों ने उन्हें गुरुद्वारे में नहीं जाने दिया और रास्ते में घेर कर उसकी जमकर पिटाई की। जब वह अपने घर लौटे तो सरपंच और उसके साथी घर पर आ गए। घर में घुसने के बाद मंजीत सिंह उसकी पत्नी और उसके भाइयों पर हथियारों और असहले के साथ हमला किया।

    इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों का कहना है कि जब से ये लोग सरपंची में हैं तब से उनके परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई करने के बजाय गहरी नींद सो रहा है और सरपंच और उसके साथी लगातार लोगों के साथ मारपीट करके गांव में गुंडागर्दी फैला रहे हैं।

  • Punjab News: सड़क हादसे में Football खिलाड़ी की हुई मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में Football खिलाड़ी की हुई मौत

    लुधियानाः दिवाली की रात पायल भीषण सड़क हादसे में फुटबॉल खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आते ही परिवार में खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जतिंदर सिंह उर्फ ​​रिंकू पुत्र दरबारा सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, पायल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फुटबॉल खिलाड़ी जतिंदर सिंह मंडी गोबिंदगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था।

    दीवाली की रात काम खत्म होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था कि पायल-बीजा मार्ग पर माजरी पेट्रोल पंप के पास अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के घायल जतिंदर को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जतिंदर को मृतक घोषित कर दिया।

  • Jalandhar Crime News: Model Town कार रेस में पिता-पुत्र की मौत, पुलिस खाली हाथ, XUV में 2 लोग थे सवार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

    Jalandhar Crime News: Model Town कार रेस में पिता-पुत्र की मौत, पुलिस खाली हाथ, XUV में 2 लोग थे सवार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

    Highlights:
    1. दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत: गाड़ियों की रेस के दौरान XUV की टक्कर से बाप और उसके बेटे की जान चली गई।
    2. पुलिस कार्रवाई में कमी: गाड़ी का नंबर होने के बावजूद पुलिस अभी तक चालकों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
    3. CCTV फुटेज से खुलासा: घटनास्थल पर 3 गाड़ियों की मौजूदगी से स्थिति स्पष्ट होती है, जिससे यह सवाल उठता है कि पुलिस मामले में प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रही है।
    जालंधर, ENS: Model Town में स्थित Thind Hospital के पास 2 पहले रात को 12 बजे गाड़ियों की रेस में XUV की टक्कर होने से बाप-बेटे की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने गाड़ी का नंबर होने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ बीते दिन मामला दर्ज किया है। लेकिन अभी तक कार चालकों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस चालकों के बारे पता नहीं कर पाई है। इस घटना में बताया जा रहा था कि XUV में एक व्यक्ति सवार था जोकि घटना के बाद Thar में सवार होकर मौके से फरार हो गया। लेकिन अगर घटना स्थल की पहली CCTV फुटेज देखी जाए तो उसमें खुलासा हुआ है कि 2 गाड़ियों में नहीं बल्कि 3 गाड़ियां घटना स्थल से स्पीड से गुजरी थी। जिसमें एक पहले सफेद रंग की गाड़ी निकलती है, उसके बाद थार निकलती है, वहीं XUV चालकों को रास्ता ना मिलने के चलते उनकी गाड़ी की ब्रेजा गाड़ी से टक्कर हो जाती है। जिसके बाद भीषण हादसे में बाप-बेटे की मौत जाती है। वहीं घटना स्थल से मिली दूसरी CCTV Footage में एक ओर खुलासा हुआ है। हालांकि कहा जा रहा था कि XUV में सवार एक व्यक्ति था जोकि थार में सवार होकर फरार हो गया। जबकि गाड़ी में दोनों सीटों के पास खून के निशान मिले है। वहीं CCTV फुटेज में भी देखा जा सकता है कि घटना के बाद XUV से 2 लोग बाहर निकलते है और बिना किसी डर के गाड़ी से सामान निकालकर मौके से फरार हो जाते है। इस दौरान घटनास्थल पर लोग भी एकत्रित होते हैं, लेकिन किसी ने भी उक्त गाड़ी में सवार लड़कों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद XUV सवार दोनों घायल हुए और प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास भी गए होंगे, उसके बावजूद पुलिस की गिरफ्त से दोनों दूर है।
    DGP Gaurav Yadav
    DGP Gaurav Yadav
    हैरानी की बात यह है कि DGP गौरव यादव के आदेशों के बाद क्राइम पर नकेल कसने के लिए सभी चौंको पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है। लेकिन इस CCTV कैमरे की मदद से अभी तक पुलिस कार सवार चालकों तक क्यों नहीं पहुंच पाई। वहीं थार में सवार व्यक्ति दोनों घायलों को लेकर घटना स्थल से चला जाता है 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उस तक भी नहीं पहुंच पाई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना में कार नंबर की जांच पर मॉडल हाउस के रहने वाले कार मालिक संदीप वर्मा के नाम पर रजिस्ट्रर है। जबकि मृतक की बेटी रिषिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में असफल है।
  • Phagwara News: Shri Vishwakarma मंदिर में नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat, Vijay Sampla सहित अन्य नेता, देखें वीडियो

    Phagwara News: Shri Vishwakarma मंदिर में नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat, Vijay Sampla सहित अन्य नेता, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः 114 साल पुराने शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में आज श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री विजय सांपला, जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित अन्य नेता माथा टेकने पहुंचे। वहीं नतमत्मक होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब वासियों को दिवस की बधाई दी।


    उन्होंने कि पंजाब में हमेशा सभी धर्मों के लोग एकजुट रहे है और पंजाब में शांति बनी हुई है और ऐसे ही बनी रहेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर आज सभी धर्म के लोग नतमत्सक होने पहुंचे है। इससे प्रतीत होता है सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाईचारा बना हुआ है और ऐसे ही बना रहेंगा। वहीं पूर्व मंत्री विजय सांपला ने शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में नतमत्सक होकर लोगों को इस दिवस की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि जहां भी शिल्पकार दिखाई दे रहे है, वह भगवान श्री विश्वकर्मा जी की देन है। उन्होंने कहा कि दुनियां सहित देश भर आज श्री विश्वकर्मा जी के चलते ही तरक्की कर रहा है। विजय सांपला ने कहा कि आज हम जो सुख सुविधाएं प्राप्त कर रहे है ये सभी उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में स्थित एरिया का सबसे बड़ा मंदिर है, जहां पर लाखों की गिनती में लोग नतमस्तक होते है। विजय सांपला ने कहा कि देश की उन्नति और अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण देन है।

    वहीं किसानों के प्रदर्शन और उपचुनाव को लेकर विजय सांपला ने कहा कि भगवान इस मामले में उक्त सभी नेताओं को सद्धबुद्धि दें। वहीं किसानों को लेकर केंद्र पर पंजाब सरकार के नेताओं द्वारा आरोप लगाने के मामले में पलटवार करते हुए विजय सांपला ने कहा कि जो नेता केंद्र पर किसानों की धान को लेकर आरोप लगा रहे है वह सब झूठ है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 43 हजार करोड़ रुपए सिर्फ धान की खरीद को लेकर पंजाब सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर सूबे की सरकार धान नहीं खरीद रही, उसमें केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है।

    सरकार पर हमला बोलते हुए विजय सांपला ने कहा कि आज सबसे बड़ा पाप है वह आप है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कारण ही किसानों के हालात खराब हो रहे है। सांपला ने कहा कि आयुष्मान योजना की सुविधा नहीं मिल रही, किसानों की समस्या पंजाब में है। उन्होंने कहा कि सड़कें पंजाब में नहीं बन रही, एससी भाईचारे को स्कालर्शिप की समस्या, मुलाजिमों को सैलेरी नहीं मिल रही, डीएपी खाद नहीं मिल रही, यूरिया खाद नहीं मिल रही यह सभी समस्या पंजाब में ही क्यों है। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस खाली नहीं होने पर कहा कि वह झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि पहले धान लगा था वह जगह तो खाली हो गई, उसके ऊपर कौन बैठा है।

    सांपला ने कहा कि जगह को खाली करवाना राज्य सरकार जिम्मेदार होती है। ऐसे में उन्हें किसानों को ध्यान में रखते हुए जगह खाली करवानी चाहिए। वहीं चंदूमाजरा ने बताया कि देश भर में श्री विश्वकर्मा मंदिर में काफी उत्साह से दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की ट्रस्ट के साथ कई धार्मिक और राजनीतिक लोग जुड़े हुए है। उन्होंने ट्रस्ट ने काफी नाम बनाया है। चंदूमाजरा ने कहा कि फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा मंदिर में कई धार्मिक और राजनीतिक लोग नत्मस्तक हो रहे है। उन्होंने इस मंदिर ने भारी संख्या में लोग श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में माथा टेकने के लिए आते है। उन्होंने कहा कि यह श्री विश्वकर्मा जी की देन है कि जहां कभी सूई नहीं बनती थी, वहां पर आज दुनियां चांद तक पहुंच गई है।

  • Punjab News: घर के कमरे में लगी आग से लाखों का सामान जला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के कमरे में लगी आग से लाखों का सामान जला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः मोहल्ला अकालगढ़ में बीती रात एक घर में कमरे को आग लगने का मामला सामने आया है। आग से पूरा कमरा जलकर राख हो गया, जिससे लाखों का नुक्सान हो गया है। जानकारी देते मकान मालिक रमन बाला पत्नी ने बताया कि वह घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी ऊपरी मंजिल में आग लगी हुई है।

    जिसके बाद वह तुरंत घर से बाहर आए और देखा कि आग की लपटें पूरी तरह कमरे में फैल चुकी थी। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जबतक आग पर काबू पाया तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। रमन बहल ने बताया कि आग से कमरे में रखा सोफा सेट, बैड, मेज और अलमारी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। जिससे उनका लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

  • Punjab News: बर्थडे का केक काटने गए युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: बर्थडे का केक काटने गए युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    बठिंडाः गांव पथराला में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गग्गू के ताैर पर हुई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव पथराला का रहने वाला युवक गग्गू बीती रात खाने के बाद सो गया था। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवकों ने गग्गू को बर्थडे का केक काटने की बात कर घर से बुला लिया था।

    जब गग्गू बर्थडे का केक काटने के लिए युवकों के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद विरोधी युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने गग्गू के पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बारे में गांव के लोगों को शनिवार अलसुबह 3 बजे पता चला जब एक ग्रामीण ने खून से लथपथ शव देखा।

    गांव के कुछ लोगों के अनुसार बीती रात गोली की आवाज दीपावली के पटाखों के शोर के कारण सुनाई नहीं दी। मृतक युवक गग्गू 25 वर्ष का बताया जा रहा है और वह अभी अविवाहित था। युवक अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। एसएसपी अमनीत कोंडल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

  • अबतक के सबसे बड़े Drugs Lab का पर्दाफाश, 4 हजार करोड़ की नशे की खेप सहित भारी मात्रा में Automatic हथियार बरामद

    अबतक के सबसे बड़े Drugs Lab का पर्दाफाश, 4 हजार करोड़ की नशे की खेप सहित भारी मात्रा में Automatic हथियार बरामद

    कोलंबियाः कनाडा में अवैध रूप से चलाई जाने वाली सबसे बड़ी ड्रग्स लैब का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ये लैब ब्रिटिश कोलंबिया के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। लैब के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में भारतीय मूल का गगनप्रीत रंधावा भी गिरफ्तार किया गया है। कनाडा पुलिस की जांच एजेंसी आरसीएमपी की ओर चलाए गए अभियान के बाद इस ड्रग्स लैब का भंडाफोड़ हुआ है।

    लैब में आरसीएमपी द्वारा जब्त ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 4 हजार करोड़ (485 मिलियन डॉलर) आंकी जा रही है। इसके साथ ही भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। इनमें दर्जनों हैंडगन, एआर-स्टाइल असॉल्ट राइफलें और सब-मशीन गन शामिल हैं, जिनमें से कई लोडेड और इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। कनाडा की पुलिस को साथ में विस्फोटक उपकरण, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, साइलेंसर, उच्च क्षमता वाली मैगज़ीन, बॉडी आर्मर और 5 लाख डॉलर की नकदी भी बरामद हुई है।

    दरअसल आरसीएमपी ने अपने अभियान में मेट्रो वैंकूवर के कई स्थानों पर छापा मारा था। इन स्थानों से रिकॉर्ड मात्रा में ड्रग्स, प्रीकर्सर केमिकल और आग्नेयास्त्र जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने 54 किलोग्राम फेंटेनाइल, 390 किलोग्राम मेथाफेटामाइन, 35 किलोग्राम कोकेन, 15 किलोग्राम एमडीएमए और छह किलोग्राम गांजा जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरसीएमपी के अधिकारियों ने कहा कि जब्त की गई फेंटेनाइल की 95 मिलियन संभावित घातक खुराक हर कनाडाई की जान कम से कम दो बार ले सकती थी।

  • Jalandhar News: वहम-भ्रमों में डाल ढोंगी बाबा ने किया महिला से दुष्कर्म; Arrest, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वहम-भ्रमों में डाल ढोंगी बाबा ने किया महिला से दुष्कर्म; Arrest, देखें वीडियो

    नकोदरः दुष्कर्म के आरोप में थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक ढोंगी बाबे को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह और थाना सदर प्रभारी बलजिंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कुलवीर सिंह गांव फाजलपुर ने अपने घर में डेरा बना रखा था।

    जिसके बाद बाबे की ओर से एक महिला को वहम और भ्रमों में फंसा कर अपने जाल में फंसा लिया गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके शिकायत महिला की ओर से पुलिस को दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबे को गिरफ्तार कर लिया है।