इस मौके पर सीमा वशिष्ट ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र और समाज मे पुरुषों जितनी ही सक्षम है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना होना दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ण रुप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नहीं करना चाहिए। इनर व्हील के पदाधिकारियों द्वारा अंजलि वशिष्ट को कार्यक्रम मे योगदान पर धन्यवाद किया।
Blog
-
इनर व्हील क्लब ऊना ने विशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया इंटरनेशनल वुमन डे
ऊना/ सुशील पंडित : इनर व्हील क्लब ऊना की तरफ से विशिष्ट पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल वुमन डे मनाया गया। कार्यक्रम में करीब विद्यालय की 50 शिक्षकाऐं उपस्थिति रही। क्लब के पदाधिकारियों दोबारा स्कूल के 13 महिला सपोर्टिंग स्टाफ को उपहार पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीमा वशिष्ट (प्रेसिडेंट), जितेंद्र कंवर, रेखा शर्मा, सुमन पुरी, मीरा मेहता, बबली, रमा कालिया, डॉक्टर जागृति, निरुपमा महाजन आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर सीमा वशिष्ट ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र और समाज मे पुरुषों जितनी ही सक्षम है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना होना दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्ण रुप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नहीं करना चाहिए। इनर व्हील के पदाधिकारियों द्वारा अंजलि वशिष्ट को कार्यक्रम मे योगदान पर धन्यवाद किया। -
जालंधरः इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live
जालंधर, ENS: सोढल रोड पर स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि दमकल विभाग द्वारा दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में पहुंची थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पैंपर की फैक्ट्री में तेल को आग लगने से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। हालांकि इस हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
-
पंजाब : भारी मात्रा भुक्की सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में नशे का गढ़ बनता जा रहा है। पंजाब में नशा बेचने और खरीदने का मामले आए दिन सामने आते रहते है। पुलिस ने भुक्की सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह गांव कोनी के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए बस स्टैंड थाना प्रभारी ने बताया कि नशा तस्कर के पास से 10 किलो भुक्की बरामद की गई है।
आरोपी मध्य प्रदेश से भुक्की लेकर आया था और अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर बस स्टैंड में आरोपी को रोकर तलाशी ली तो, आरोपी से भुक्की बरामद हुई। आरोपी पर एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी का रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाही की जाएगी।
-
लोकसभा चुनाव से पहले आप सरकार का ऐलान, लोगों को दी बड़ी राहत
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री बिजली की सुविधा मार्च 2025 तक जारी रहेगी। सरकार ने एक बार फिर अफसरों पर दिल्ली की मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना रोकने का आरोप लगाया है। वीरवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर इसे लेकर एक कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई। जिसमें बिजली सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक के लिए पास कर दिया गया। मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं।
आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है। बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था – अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूं कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है। बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं। क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है।’
कैबिनेट मीटिंग के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘दिल्ली में 24 घंटे और फ्री बिजली देना अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा वादा है, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार पिछले 9 साल से पूरा कर रही है। दिल्ली इकलौता राज्य है जहां 24 घंटे बिजली आती है और 22 लाख लोगों का बिजली का बिल जीरो भी आता है। अरविंद केजरीवाल सरकार की कोई ऐसी पॉलिसी नहीं है जिसे विरोधी रोकने की कोशिश नहीं करते हैं। जब भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों के लिए कोई काम करना चाहते हैं तो हमारे विरोधी हर संभव प्रयास करते हैं कि अरविंद केजरीवाल का काम रुक जाए।’ आगे आतिशी ने कहा कि पिछले साल भी विरोधियों द्वारा बिजली सब्सिडी को रोकने की कोशिश की गई थी। एक समय तो ऐसा भी आया था जब घोषणा करनी पड़ी थी कि आज के बाद जीरो बिजली का बिल समाप्त हो जाएगा। इस साल भी पिछले 1 महीने से विरोधियों ने हर संभव प्रयास किया कि आने वाले साल 2024-25 के लिए दिल्ली वालों का बिजली का बिल जीरो ना आए और केजरीवाल सरकार की सब्सिडी योजना रुक जाए।
आतिशी ने कहा ‘विरोधियों ने अफसर को बुलाया और उन्हें धमकाया कि दिल्ली वालों के ज़ीरो बिजली के बिल रुक जाएं। लेकिन अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली वालों से वादा कर देते हैं तो फिर कितनी ही चुनौतियां आ जाएं लेकिन उसे पूरा जरूर करते हैं। आज केजरीवाल सरकार की कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली वालों को फ्री बिजली के बिल और बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना साल 2024 25 में भी जारी रखने का फैसला कैबिनेट ने लिया गया है। आतिशी ने बताया कि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 यूनिट तक बिजली का बिल आधा, दिल्ली के वकीलों, किसानों और 1984 के दंगा पीड़ितों को पिछले साल की तरह इस साल भी मुफ्त बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। दिल्ली वालों का बिजली का बिल जीरो आता रहेगा। केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक पास कर दिया गया है।
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत परिवार को चार लाख रुपए का चेक भेंट
ऊना/ सुशील पंडित : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा ऊना की और से वीरवार को परिवार को चार लाख रुपए का चेक गांव गोंदपुर बुल्ला के अमित भारद्वाज की दुर्घटना से हुई मृत्यु के बाद उनके माताजी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुल चार लाख रुपये की राशि दी गईं। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक नितिन जायसवाल ने बताया कि अमित भारद्वाज ने अपने बैंक खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा लिया था हाल ही में अमित भारद्वाज का दुर्घटना के कारण देहांत हो गया और बैंक कर्मियों ने दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी कर बीमा राशि चार लाख रुपये का भुगतान किया।शाखा प्रबंधक नितिन जायसवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि वह पी एम जीवन ज्योति योजना और पी एम सुरक्षा बीमा योजना को अपने खाते में जरूर पंजीकृत करवाएं। -
पंजाबः 35 हजार रुपये रिश्वत लेते Civil surgeon कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार
पठानकोटः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 35,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय, पठानकोट में तैनात रहे क्लर्क राजविंदर सिंह (अब सेवानिवृत्त) को गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्लर्क को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ओंकार नगर, पठानकोट निवासी सतनाम सिंह द्वारा दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त क्लर्क ने उसके 3,13,486 रुपये के मेडिकल बिल पास करने के बदले में 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त क्लर्क ने निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब द्वारा जारी फर्जी अनुमोदन पत्र बनाकर शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की रिश्वत ली थी।
यह भी पता चला है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऐसे 16 फर्जी अनुमोदन पत्र बनाकर सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
-
पंजाबः हाइवे जाम करने के मामले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो
लुधियानाः लाडोवाल टोल के पास ट्रक यूनियन और पल्लेदार यूनियन के वर्करों द्वारा हाईवे जाम किया गया। इस दौरान यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इस दौरान ट्रक यूनियन दोबारा धरने पर बैठ गए। जिसको लेकर पुलिस एक्शन के मूड में दिखाई दी। करीब 3 घंटे समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने तो ADCP रमनदीप भुल्लर की अगुवाई में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए गए। जिसको लेकर हाईवे पर एक बार फिर से माहौल गरमा गया।
इस दौरान पुलिस ने दोबारा हैप्पी संधू को हिरासत में लिया और कार में बिठाकर ले गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर नेशनल हाईवे को खुलवा दिया है। हालांकि अभी ट्रैफिक की आवाजाही सुचारु नहीं हुई है। बता दें कि ट्रक ऑपरेटरों ने आज को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक के जाम का आह्वान किया था। इस दौरान प्रशासन ने 1 बजे मीटिंग का यूनियन को न्यौता दिया। काफी समय तक चली मीटिंग के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद ट्रक यूनियन ने धरना लगा दिया। ट्रक यूनियन के धरने से हाईवे पर 2 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। इस दौरान आम जनता परेशान दिखी।
-
हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य: दीपशिखा
ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा गुरुवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने कहीं। उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में दिव्यांग कामगार महिला को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जबकि कार्यक्रम में संस्थान की 15 छात्राओं को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत डिजिटल साक्षरता का अधिमूल्यन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दीपशिखा कौशल ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है।
शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित होने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी केंद्र बिंदु बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर सशक्त होकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है।
लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है। परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा हेतु आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। वहीं बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिषद ने ऊना में कन्या महाविद्यालय की भी स्थापना की। इसके अलावा परिषद छात्राओं को शिक्षा पूरी करने के लिए फीस में सहयोग प्रोत्साहन स्वरुप छात्रवृतियों का वितरण सहित अनेक प्रकल्प चला रही है। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष महिला मंच के अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने भी संबोधित किया।
उन्होंने हिमोत्कर्ष महिला मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी ने संस्थान में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सिज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए कटिंग, टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग का एक वर्ष का कोर्स, कटिंग टेलरिंग के एक वर्ष व छह माह के हॉबी कोर्स, फैशन डिजाइनिंग का एक वर्ष का हॉबी कोर्स तथा कम्प्यूटर शिक्षा के लिए एक वर्ष का डिप्लोमा, छह माह का सर्टिफिकेट व तीन माह का बेसिक कोर्स हॉबी कोर्सिज के रुप में चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह से नया बैच भी शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते एडमिशन का दौर भी अब शुरु है। महिला मंच की सदस्य कविता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जबकि हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने मंच का संचालन किया। ये रहे उपस्थित परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर, हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, महिला मंच प्रधान दीपशिखा कौशल, महिला मंच सदस्य मंजू मनकोटिया, कविता गोयल, मनीषी ठाकुर, रमा कंवर, रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, सोनिया, कमला, हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया, कोषाध्यक्ष योगेश कौशल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इन्हें किया गया पुरस्कृत कार्यक्रम में शालू देवी पुत्री सुभाष चंद, अमिता कुमारी पुत्री तिलक राज, प्रिया पुत्री भूपिंद्र सिंह, हीना पुत्री गुरमेल सिंह, चाहत पुत्री केवल कुमार, गगनदीप कौर पुत्री बहादुर सिंह, दीक्षा पुत्री अश्वनी कुमार, शिवानी पुत्री बलविंद्र कुमार, कोमल पुत्री गुरबचन सिंह, संगीता पुत्री तिलक राज, सुहानी पुत्री पवन कुमार, जसप्रीत कौर पुत्री केवल सिंह, लवलीन पुत्री ओम प्रकाश व सिमरन शर्मा पुत्री अश्वनी कुमार शामिल हैं। -
सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की हत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-2 के मकान नंबर 164 में रिटायर्ड कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर बीते दिन चाकू व तेजधार हथियार से कुछ बदमाशों ने हमला कर खून से लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस टीमों द्वारा साईबर सैल की सहायता व सीसीटीवी तथा अन्य सोर्सो की मदद से आरोपियों को तलाश करने के लिए अलग-2 जगह दबिश दी गई। जिस पर निर्मल सिंह, इन्चार्ज डिटैक्टिव स्टाफ, पंचकूला की टीम द्वारा तीनों आरोपियों विजय कुमार पुत्र सूरजमल वासी गांव माजरी पंचकूला, बिट्टू पुत्र जुल्म सिंह वासी खडग मंगौली पंचकूला, विजय उर्फ रोमियो पुत्र मदनदास वासी खडग मंगौली पंचकूला को विकास नगर पंचकूला के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी विजय मकान मालिक के घर पर बतौर केयर टेकर नौकरी करता था और आरोपियों ने योजना बनाई कि इस घर में बुजुर्ग दम्पति रहते हैं। जिनको लूटने की नियत ने इन्होने इस घटना को अंजाम दिया था। जिस आधार पर आरोपियों को गिरफतार किया गया। जिनको अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिन घर में घुसकर एक सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार पर अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सेवानिवृत्त कर्नल राज कृष्ण शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया।
हमले में नौकरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक अस्पताल में दाखिल नौकरानी राममूर्ति ने पुलिस को बताया कि घर में वह, कर्नल, उनकी पत्नी और कुछ दिन से काम कर रहा ड्राइवर प्रदीप थे। सबसे पहले विजय नाम का युवक घर के भीतर आया। विजय पहले घर में काम करता था लेकिन उसे कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। विजय ने साहब व मेम साहब के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर बहस की और इसके बाद दोनों लड़कों को फोन कर बुलाया। उन लड़कों ने सबसे पहले उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद साहब और मेम साहब की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। वहीं घायल कर्नल आरके शर्मा बार-बार विजय का नाम ले रहे थे।
-
पंजाबः Royal के बाद Meet Gun House की चोरी की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो
13 DBBL 12 बोर सहित अन्य हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार
तरनतारनः पुलिस ने मीत गन हाउस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने रॉयल गन हाउस की गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब तरनतारन पुलिस ने मीत गन हाउस में हुई चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई 13 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें, 04 रिवाल्वर 32 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि एसएसपी अश्वनी कपूर द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि डीएसपी डी ऋषभ भोला अंडर ट्रेनिंग पुलिस स्टेशन सिटी, प्रभारी सीआईए स्टाफ और एजीटीएफ टीम अमृतसर के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मीत गन हाउस में चोरी के मामले में हथियारों सहित 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.02.2024 को मीत गन हाउस से चोरी हुई थी।
इस दौरान चैंकिग में पता चला कि दुकान से चोर 16 राइफल 12बोर डबल बैरल, 4 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 राइफल 30.06, 15 जिंदा रौंद 12 बोर, 23 जिंदा रौंद 315 बोर राइफल के, 20 जिंदा 32 बोर रिवाल्वर के लेकर फरार हो गए। इस संबंध में दिनांक 02-03-2024 को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर गन हाउस से चोरी की गई 11 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें तथा क्रिसन उर्फ गोरा से 02 डीबीबीएल 12 बोर बंदूकें बरामद की गईं थी। आरोपियों से पूछताछ दौरान आज अन्य 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।