लुधियाना: दंपती के बीच हुए झगड़े में 11 माह की मासूम की मौत हो गई। सच्चाई को छिपाने के लिए दंपती ने शाम को ही बच्ची के शव को पास के श्मशानघाट में दफना दिया। इस बीच किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने कब्र खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चौकी मुंडियां की प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि राम नरेश नाम का व्यक्ति मुंडियां की शंकर कालोनी स्थित एक बेहड़े में रहता है। वह पत्नी कोमल के साथ अक्सर झगड़ा करता है। बीती 20 जुलाई की शाम को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। राम नरेश ने पत्नी से 11 माह की बच्ची रिमझिम को छीनने का प्रयास किया।
इस दौरान बच्ची फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों ने रात को ही पास के श्मशानघाट में बच्ची को दफना दिया। दो दिन तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो बेहड़े में रहने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस के पास इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कोमल की निशानदेही पर बच्ची के शव को दफनाई गई जगह से बाहर निकाला। राम नरेश एक डेयरी में काम करता है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है।
Blog
-

पंजाब : दंपती के झगड़े में 11 वर्षीय बच्ची की मौत
-

पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, चले डंडे, देखें वीडियो
नई दिल्ली: संत नगर इलाके में शनिवार को पार्किंग विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दो व्यक्तियों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब एक शख्स ने अपनी कार कालोनी की सड़क पर पार्क कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। सिख अधेड़ ने हाथ में डंडा लेकर दूसरे शख्स की जमकर पिटाई कर दी, हालाकिं वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन, वह उग्र होकर वार करता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-

पंजाब : दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर में जा घुसी कार, देखें तस्वीरें
लुधियाना: पीएयू गेट के नजदीक रोज गार्डन के पास सुबह भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार ट्रांसफार्मर में जा घुसी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार रोज गार्डन की ओर आ रही थी।
संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह जाकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में ट्रांसफार्मर बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गया जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मुरम्मत शुरू कर दी है।
-

युवक ने पब में लगाई आग, 11 की मौत
सैन लुईस रियो: मेक्सिको में एक युवक ने बार में आग लगा दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 4 घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को सैन लुईस रियो कोलेराडो नाम के शहर में हुई । शहर के प्रशासन ने बताया कि महिलाओं से गलत व्यवहार कर रहे एक युवक को पब ने बाहर निकाल दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने मोलोटोव कॉकटेल की मदद से आग लगा दी। घटना के दौरान युवक नशे में था।
-

सड़क पर आवारा सांड ने किया मां बेटे पर हमला, देखें CCTV
नई दिल्ली: गीता कॉलोनी में सड़क पर सांड के मां बेटे पर हमला कर दिया। सांड द्वारा किए गए इस हमले की के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जोकि दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। कानपुर में आवारा पशुओं का आतंक कानपुर में एकबार फिर आवारा जानवर के कारण बुजुर्ग महिला की जान चली गई। आवारा घूमते सांड ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। दरअसल, घटना कूपरगंज इलाके की है। 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी। इसी दौरान चौराहे पर मौजूद आवारा सांड ने महिला परप हमला कर दिया। उसने महिला का कई बार हवा में उछाला और जमीन पर पटक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सांड के हमले से बचाया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं और एंबुलेंस को बी बुलाया गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
-

पंजाब : आप MLA और IAS अधिकारी में हुआ विवाद
लुधियाना: जिले से आम आदमी पार्टी के MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी का चंडीगढ़ के IAS अधिकारी दिलीप कुमार से पंगा हो गया है। गोगी ने कहा कि यह अधिकारी दफ्तर में लोगों और जनता के चुने नुमाइंदों के लिए तानाशाही रवैया अपना रहा है। वह इंडस्ट्रियलिस्टों का दल लेकर मीटिंग करवाने के लिए गए थे तो अधिकारी दिलीप ने उन्हें दफ्तर से बाहर जाने के लिए कहा दिया था कि आप इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं हैं।
मीटिंग में राजनीति लोग नहीं बैठ सकते। उन्होंने बताया कि वह उस दल को खुद वहां री प्रेजेंट करने गए थे, लेकिन इस अधिकारी द्वारा की कई बदसलूकी के कारण स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को शिकायत भेजी है, ताकि आने वाले समय में विधायकों से कोई बदसलूकी न हो।
MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी ने शिकायत में लिखा कि वह इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के दल को लेकर सेक्टर-17 चंडीगढ़ में प्रमुख सचिव, इंडस्ट्री और कॉमर्स से मिलने गए थे। वहां जब वह मीटिंग में कुर्सी पर बैठने लगे तो IAS दिलीप कुमार ने उनसे कहा कि आप यहां से चले जाओ, आपका इस मीटिंग से कोई संबंध नहीं है। इस कारण वह काफी अपमानित हुए है।
उस अधिकारी से कहा भी गया कि वह इस दल को री-प्रेजेंट कर रहे हैं, क्योंकि वह पहले इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अधिकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस तरह से IAS अधिकारी द्वारा सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करना सही नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई करते हुए यह शिकायत भेज रहे हैं, जिसे प्रीवलेज कमेटी को भेजा जाए।गोगी मांग करते हैं कि जिन स्थानों पर पब्लिक डिलिंग होती है, उस जगहों पर इस तरह के अधिकारियों की डयूटी न लगाई जाए। जो अधिकारी पंजाब सरकार और लोगों के चुने हुए नुमाइंदों के साथ इस तरह का सलूक कर रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्हें निजी तौर पर भी पता चला है कि इस अधिकारी का दफ्तर में भी व्यवहार सही नहीं है। इस कारण अधिकारी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
-

भारत-पाकिस्तान के बीच आज फ़ाइनल मुक़ाबला
नई दिल्ली: श्रीलंका में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच आज दोपहर 2.00 बजे से खेला जाएगा। भारत ‘ए’ ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान ‘ए’ को आठ विकेट से हरा दिया था, जहां बी साई सुदर्शन ने 110 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए, जबकि राजवर्धन हंगरगेकर ने 5-42 विकेट लिए। पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे सुदर्शन ने एम.एस. धोनी और विराट कोहली से मिली सीख के बारे में बताया। “माही भाई को हर कोई जानता है।
वह बहुत शांत हैं और जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वह हमेशा अपने बारे में और जानने और टीम के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस पर जोर देते हैं।”
स्टार स्पोर्ट्स ने उनके हवाले से कहा, “यह प्रयास करने और कुछ करने या कोई और बनने से अधिक महत्वपूर्ण है। विराट का दिमाग बहुत तेज़ है. इसलिए, मैं उनसे वह गुण लेना चाहता हूं। मैंने उनसे भी बातचीत की है। ” बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ‘ए’ असहज स्थिति में दिख रहा था, खासकर तब जब विपक्षी टीम के स्पिनरों ने उन्हें रोक दिया था। लेकिन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु के 5-20 और कप्तान यश ढुल के 66 रनों की बदौलत वे शीर्ष पर आ गए और अभियान में अपना अजेय क्रम बरकरार रखा। दूसरी ओर, मोहम्मद हारिस के नेतृत्व वाली पाकिस्तान ‘ए’ पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को 60 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई, जिसमें अरशद इकबाल ने पांच विकेट लिए।
टीम : भारत ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), आकाश सिंह, युवराजसिंह डोडिया, प्रभसिमरन सिंह, प्रदोष पॉल, रियान पराग, निशांत सिंधु, मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।
पाकिस्तान ए: सईम अयूब (कप्तान), साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), शाहनवाज दहानी, मेहरान मुमताज, हसीबुल्लाह खान, मुबासिर खान, अमद बट, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सुफियान मुकीम, अरशद इकबाल।
-

आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा, औसतन 439 लोग रोजाना छोड़ रहे भारतीय नागरिकता
नई दिल्ली: देश में औसतन 439 लोग प्रतिदिन भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं। इस साल भी जून तक 87026 भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 5 लाख 61 हजार 272 लोग भारत छोड़कर दुनिया के 135 देशों में जा बसे। इनमें कई लोगों ने पाकिस्तान, सऊदी अरब व कुवैत के अलावा चीन, अमरीका व फ्रांस की नागरिकता भी ली है।
यह चौंकाने वाला आंकड़ा विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने लोकसभा में पेश किया। दरअसल कांग्रेस के सांसद कार्ती पी. चिदम्बरम ने सरकार से भारतीयों के बड़ी संख्या में नागरिकता छोड़ने व इसके कारणों को लेकर सवाल पूछा था। सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब के अनुसार साल 2011 से अब तक सर्वाधिक 2 लाख 25 हजार 620 भारतीयों ने पिछले साल यानी वर्ष 2022 में भारतीय नागरिकता का त्याग किया है, जबकि सबसे कम 85 हजार 256 लोगों ने साल 2020 में भारतीय नागरिकता छोड़ी।
सरकार का कहना है कि पिछले दो दशकों में दुनिया के विभिन्न देशों में काम करने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें से कई लोगों ने व्यक्तिगत सुविधा के कारणों से विदेशी नागरिकता लेने का विकल्प चुना है। विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि भारतीयों का नागरिकता छोड़ना देश की बढ़ती वैश्विक स्थिति के अनुरूप है। फिर भी सरकार इस तरह नागरिकता छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने की दिशा में ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रीत कई कदम उठा रही है।
-

सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत
आंध्र प्रदेश: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद देश भर में ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए। छोटे-बडे़ अस्पतालों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए। लेकिन इसके बाद भी एक बड़े सरकारी अस्पताल से ऑक्सीजन की कमी के कारण 8 लोगों की मौत की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मामला दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से सामने आया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में स्थित सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। ये सभी मौतें बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन दूसरी ओर मृतकों के परिजनों का आरोप है कि सभी मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुई।
इस बात की जानकारी सामने आते ही अस्पताल में भारी हंगामा मच गया है। फिलहाल यह क्लियर नहीं है कि मौत की वास्तविक वजह क्या है। अस्पताल प्रबंधन मौतों के पीछे बीमारी तो मरने वालों के परिजन ऑक्सीजन की कमी को बता रहे हैं।बताया जाता है कि मरने वालों में से छह मरीज एमआईसीयू वार्ड में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के अधीक्षक ने मामले में कलेक्टर को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी से होने की बात नहीं कही गई है। रिपोर्ट में मौत के पीछे बीमारी और दूसरे कारणों को जिम्मेदार बताया गया है।
-

फगवाड़ा: सुलझा दंपती अपहरण मामला, 5 गिरफ्तार
फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर के स्वामी परम नगर में 2 गाड़ियों में सवार होकर आए निहंग बाणे में आए कुछ लोग जबरदस्ती दंपति का अपरहण कर फरार हो गए थे। इस मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के साथ घर के अंदर पहले मारपीट की गई थी और उसके बाद सिंह बाणे में आए व्यक्ति उनका अपहरण कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को बटाला से बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार किडनैप किए गए पति-पत्नी की पहचान सोनू और ज्योति के रूप में हुई है।गौरतलब है कि जब इस घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस के एसएचओ अमनदीप नाहर को मिली तो वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की। इस सारे मामले संबंधी जब कोठी के केयर टेकर गुलजार सिंह से बात की गई तो गुलजार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोठी में चोरी हुई थी जिसके चलते उक्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई थी और आज वही व्यक्ति उक्त पति-पत्नी को किडनैप कर अपने साथ ले गए थे। जानकारी देते हुए उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड विवेक तथा बंटी ने बताया कि सोनू तथा ज्योति ने उन्हें कुछ दिन पहले ही अपने लिए सुरक्षा के लिए हायर किया था।
किडनैपर बाणे में आए थे जिस कारण सोनू ने उन्हें खाने-पीने का सामान लेने के लिए घर से बाजार भेज दिया। जब वह घर मे वापस आए तो उन्होंने उनको गायब पाया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि बाणे में आए व्यक्ति दंपति का अपहरण कर फरार हो गए है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा गार्डों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।