Blog

  • युवा सेवा क्लब द्वारा करवाई निर्धन परिवार की कन्या की शादी

    युवा सेवा क्लब द्वारा करवाई निर्धन परिवार की कन्या की शादी

    ऊना/सुशील पंडित: एक निजी होटल में युवा सेवा क्लब द्वारा एक निर्धन गरीब परिवार की कन्या की शादी करवाई गई ।इसमें गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान व हिमाचल व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्विनी जैतिक व एक्साइज डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी राकेश भरतीय और शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई व ठेकेदार सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया, विशेष रूप से उपस्थित रहे । इन महानुभावों का समारोह में पहुंचने पर प्रधान मोहनी ने तिलक लगाकर सम्मान किया।

    क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी  ने बताया की लड़की वाले लोहारा गांव से हैं वहीं लड़के वाले बंगाणा से हैं । सभी आए हुए अतिथियों ने वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया वही व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक ने बताया कि यह क्लब काफी नेक काम करता है हालांकि शहर के अंदर काफी ट्रस्ट हैं बहुत ऐसे ट्रस्ट हैं जो कि सराहनीय है परंतु यह क्लब सबसे हटकर  ऐसे नेक काम करता है कि दो परिवारों को आपस में मिलाता है  । वहीं सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया ने बताया कि यहां आज के टाइम में लोगों के पास खुद के लिए टाइम नहीं है पर इस क्लब द्वारा लोगों के लिए टाइम निकालना और निर्धन परिवारों की मदद करना सच में एक बहुत बड़ी सेवा है । इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलती है ।

    क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी ने बताया कि आज तक हमारे क्लब द्वारा 1780 शादियां करवाई गई है और हमारे क्लब द्वारा गरीब परिवारों को सिलाई मशीनें भी बांटी जाती हैं और राशन सामग्री भी वितरण की जाती है उन्होंने बताया कि पुल वाला बाजार में लड़कियों के लिए जल्दी ही सिलाई इंस्टिट्यूट खोला जा रहा है  जिसका जल्दी ही उद्घाटन किया जाएगा इस मौके पर डॉ सुरेश शर्मा, सुखदेव सैनी, प्रदीप कुमार बंटी, जगदीश राम, जसपाल, जीवन, जोगिंदर लाल, शशि बाला, प्रेमलता, रशपाल, सुरेंद्र कौर, आशा देवी व रंजना व अन्य समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लड़की की माता व अन्य अभिभावकों ने इस क्लब का प्रधान मोहन लाल मोहनी  व उनकी पूरी टीम का दिल से  धन्यवाद किया।

  • पंजाबः राधा स्वामी सत्संग घर में करंट लगने से 2 सेवादारों की मौत

    पंजाबः राधा स्वामी सत्संग घर में करंट लगने से 2 सेवादारों की मौत

    लुधियानाः जिले के राधा स्वामी सत्संग घर से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में कस्बा मुल्लांपुर के इलाका भटि्टयां में आज दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों व्यक्ति राधा स्वामी सत्संग घर में सेवादार थे।

    बताया जा रहा है कि आज दोनों सेवादार डेरे में बने शैड की सफाई करने जा रहे थे। तभी कुछ दूरी पर मैदान में पड़ी लोहे की सीढ़ी ले जाने लगे तो हाईटेंशन की तारों में सीढ़ी सट गई जिससे दोनों व्यक्ति झुलस गए। हादसे में दोनों सेवादारों ने मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि करंट लगते ही तारों में धमाका हुआ और दोनों सेवादारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान महिन्द्र सिंह निवासी प्रतापसिंह वाला और रतन सिंह निवासी तलवंडी के रूप में हुई है।

    सेवादारों ने बताया कि सेवादार महिंद्र सिंह टेलीविजन रिपेयर का काम करता था। जबकि उसके साथ रत्न सिंह नामक सेवादार आज शैड की सफाई करने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर आ रहे थे कि मैदान में बिजली की तारों से सीढ़ी टकरा गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के सूचना मिलने पर थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

     

  • जालंधर में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, मिले इतने पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, मिले इतने पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को आज शुक्रवार को 65 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आपको बता दें वीरवार को जिले के 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • हिमोत्कर्ष आईटीआई में मनाया गया तीज पर्व, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    हिमोत्कर्ष आईटीआई में मनाया गया तीज पर्व, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    बार एसोसिएशन ऊना की पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सैणी ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार।

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला बहुतकनीकी संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगोली, मेहंदी,पकवान व मिस तीज प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन ऊना की पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण सैणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। एडवोकेट प्रवीण सैणी ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आस्था,उमंग,प्रेम व सौंद्रयता के प्रतीक के रूप में तीज पर्व को पुरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। उन्होंने संस्थान की छात्राओं को विभिन्न स्पर्घाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए भी बधाई दी। वहीं हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चलाए गए कार्यक्रमों की भी सराहना की। हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,वहीं हिमोत्कर्ष महिला मंच की गतिविधियों बारे भी विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी,हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया व महिला मंच सदस्यों ने मुख्यातिथि एडवोकेट प्रवीण सैणी का कार्यकम में पधारने पर अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तूतियां देकर सबका मन मोह लिया।  कटिंग टेलरिंग ट्रेड की छात्रा शालिनी व    पिं्रयका ने एकल नृत्य प्रस्तूत किए,जबकि कटिंग एंड टेलरिंग ट्रेड की छात्राओं लवलीन व समूह तथा हाबी कोर्स फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं सोनिया व समूह ने शानदार समूह नृत्य की प्रस्तूतियां दी। हिमोत्कर्ष संस्थान की 15 छात्राओं ने मिस तीज प्रतियोगिता में भाग लिया तथा आकर्षक रैंप वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

    मुख्यातिथि एडवोकेट प्रवीण सैणी ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

    बनी मिस तीज
    तीज पर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका ने मिस तीज का खिताब जीता। जबकि नवनीत कौर प्रथम रनरअप व शामली द्वितीय रनरअप रही। इन्हें मुख्यातिथि एडवोकेट प्रवीण सैणी ने क्राऊन पहना कर सम्मानित किया।

    इन्होंने जीते पुरस्कार
    तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने प्रथम व लवलीन ने द्वितीय तथा शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम,ज्योति ने दूसरा व शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मालपुड़े प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम,स्मृति    ने द्वितीय व दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दही-भल्ला प्रतियोगिता में    ईशा ने प्रथम,अंजलि ने दूसरा व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। पतेहड़ प्रतियोगिता में सोमा ने प्रथम,खुशी ने दूसरा व संगीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। खीर स्पर्घा में दीक्षा ने प्रथम,खुशी ने दूसरा व तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    कार्यक्रम में विशिष्टातिथि आशा कुमारी,हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल,सचिव पूजा कपिला,प्रेस सचिव रमा कंवर,रंजना जसवाल,कविता गोयल,मंजू मनकोटिया,अनीती सूद,मनीषी ठाकुर,ज्योति लूंबा,रिचा ठाकुर,सिम्मी चौधरी,उपप्रधानाचार्य रंजू वाला,अध्यापिका मीना ठाकुर,निशा,नेहा पटियाल,ऊषा सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित थी।

  • पैंशन के लिए पात्रता आयु को 60 वर्ष करने से प्रदेश के 1.30 लाख लोगों को मिला लाभ: सत्ती

    पैंशन के लिए पात्रता आयु को 60 वर्ष करने से प्रदेश के 1.30 लाख लोगों को मिला लाभ: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु पात्रता को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया जिसे बाद में पुनः घटाकर 60 वर्ष करके 1 अप्रेल, 2022 से लागू किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के 1.30 लाख नए मामले स्वीकृत हुए हैं। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत भटोली में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 60 प्लस आयुवर्ग में 30 हजार मामले स्वीकृत हुए हैं और इनमें ग्राम पंचायत भटोली के 70 लाभार्थी भी शामिल हैं जिन्हें यह पैन्शन मिलनी शुरु हो गई है। उन्होंने इसके लिए लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वहीं ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी गत चार वर्ष में अनेक विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई पूरा होने जा रही हैं। वर्तमान में हल्के में इंडियन ऑयल डिपो व माडर्न आईएसबीटी बस अड्डा का निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित किया गया है। लघु सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर व मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र इनका लोकार्पण किया जाएगा। जबकि मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना के रामपुर में सब्जी मण्डी भवन, व्यावसायिक पुर्नवास केंद्र (बीआरसी) भवन, ऊना में सर्किट हाउस, आईटीआई मैहतपुर व आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक इत्यादि अनकों बड़ी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की राशि से इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सड़कों को डबल लेन किया गया है। हर घर को नल से पेयजल जल पहुंचाने का वायदा पूरा कर दिया गया है। 

    इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं जिनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान हरपाल कौर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, वार्ड सदस्य मक्खन सिंह, ओकार चंद द्विवेदी व परमेश कुमारी, अधिवक्ता राजीव सोहल, कृष्णकांत सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः पिटबुल ने पुलिसकर्मी को किया जख्मी, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने चंडीगढ़ किया रेफर 

    पंजाबः पिटबुल ने पुलिसकर्मी को किया जख्मी, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने चंडीगढ़ किया रेफर 

    मोरिंडाः जिले के नजदीकी गांव ढंगराली से घर में रखे पिटबुल को लेकर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घर में रखे पिटबुल ने पुलिसकर्मी को काटकर घायल कर दिया है। घायल पुलिसकर्मी को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार गांव ढंगराली के निवासी रणधीर सिंह धीरा जिनकी उम्र 45 वर्ष है और पंचकूला पुलिस में होमगार्ड के हवलदार पद पर तैनात हैं। पीड़ित पुलिसकर्मी के परिजनों ने बताया कि उसने अपने घर में सुरक्षा के लिए पिटबुल डॉग को रखा हुआ है। बीती शाम जब वह अपने घर आया तो उसके पालतू कुत्ते पिट बुल ने उसे बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उसका काफी खून बह गया।

    गंभीर रूप से घायल रणधीर सिंह को पहले सरकारी अस्पताल मोरिंडा लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मोहाली के 6 फेज के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन बाद में रणधीर सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

    बता दें कि पिटबुल के घर में रखने पर पंजाब सरकार की ओर से बैन के आदेश दिए हुए लेकिन इसके बावजूद लोग घरों में इस खतरनाक कुत्तों को पाल रहे है। हाल ही में जालंधर के गढ़ा रोड़ पर भी घर में रखे पिटबुल कुत्ते द्वारा दो लड़कियों को घायल करने का मामला सामने आया था।

  • वोकेशनल ट्रेनरों के लिए खड्ड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    वोकेशनल ट्रेनरों के लिए खड्ड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड हरोली के खड्ड स्थित बहुद्देशीय भवन में वोकेशनल ट्रेनरों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जो शुक्रवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 330 वोकेशनल ट्रैनरों ने भाग लिया और रिसोर्स पर्सन से अपने विषय से संबंधित जानकारियां हासिल की। यह जानकारी डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में पांच-पांच दिन के तीन बैच आयोजित किए गए। इस दौरान रोजगार कार्यालय, एचआरटीसी, महाविद्यालय, डाईट आदि के अधिकारियों ने भी ज्ञान व अनुभव सांझा किया जिसका ट्रेनरों को भविष्य में काफी लाभ मिलेगा।

  • कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर महंगाई के विरुद्ध और ईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

    कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर महंगाई के विरुद्ध और ईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

    महंगाई के पुतले को बचाते पुलिस और कांग्रेसी विधायक में हुई बहस

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊंना जिला में आज कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया यह विरोध प्रदर्शन जिला ऊंना के हिमाचल पंजाब बॉर्डर मैहतपुर में किया गया इस प्रदर्शन की अगुवाई सदर विधायक सतपाल रायजादा द्वारा की गई। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस से जुड़े हुए वर्करों ने भाग लिया। महिलायों द्वारा महंगाई को लेकर सिलेंडर के होर्डिंग को उठाकर पूरे शहर में रैली निकाली गई ।प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया। मीडिया से बात करते सदर विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि महंगाई के कारण आज पूरे  देश में हाहाकार मचा हुआ है सिलेंडर के दाम कहाँ पहुंच गए है महंगाई के कारण लोगो का बजट बिगड़ गया है  और खाने पीने की चीजों पर GST लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया गया है केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों को लाकर जनता पर सौंपा जा रहा है। बीजपी सरकार  महंगाई पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।

    इसी के चलते आज महंगाई के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है ताकि सोई हुई  सरकार को जगाया जा सके वहीं सोशल मीडिया पर बीजेपी के वायरल सर्वे को कांग्रेस विधायक द्वारा फर्जी  सर्वे करार दिया है उन्होंने कुछ मीडिया  हाउस के पत्रकारों द्वारा इस तरह के फर्जी सर्वे करवाने के आरोप लगाए हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कार्यकाल में माफ़िया राज़ चरम सीमा पर है और माइनिंग माफिया अपने पैर पसार चुका है और सत्ता में आने पर कांग्रेस इसका जवाब देगी । कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बसदेहड़ा चौक में महंगाई का पुतला फूंका गया इस पुतले को पुलिसकर्मी द्वारा बचाने की कोशिश की गई लेकिन कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा और अन्य समर्थकों के साथ पुलिस के साथ बहस हो गई और हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जिस पर कांग्रेस विधायक ने भी पुतला फूंकने को लेकर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि महंगाई से हर कोई दुखी  है ऐसे में पुलिस कर्मियों द्वारा महंगाई का पुतला फूकने से रोकना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से रोकना बिल्कुल सही है लेकिन महंगाई के पुतले को फूंकने से रोकना यह कई सवाल खड़े करता है।

  • पंजाबः पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर ADGP ने जारी किए आदेश

    पंजाबः पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर ADGP ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर एडीजीपी की ओर से राहत भरा आदेश जारी किया गया है। बता दें कि अक्सर पुलिस कर्मचारियों को निर्धारित समय से ज्यादा समय तक ड्यूटी देनी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, एडीजीपी ने पुलिस कर्मियों से तय समय के बाद ड्यूटी नहीं लेने का आदेश दिया है, यानी उन्हें तय समय तक ही ड्यूटी देनी होगी।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंजाब ने आज कार्यालय प्रमुखों को ये आदेश जारी किए हैं। एडीजीपी पंजाब की ओर से सभी कार्यालय प्रमुखों को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस पत्र में उन्होंने पुलिसकर्मियों से अतिरिक्त ड्यूटी ना लेने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कहा गया है कि आपात स्थिति में ही पुलिस कर्मियों से अतिरिक्त ड्यूटी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर, पुलिस कर्मियों से निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी लिए जाने को यकीनी बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी से तय समय से ज्यादा ड्यूटी करवाना बिल्कुल गलत है। एडीजीपी ने पत्र में कर्तव्य संबंधी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

  • 400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः कंवर

    400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः कंवर

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ऊना व डोहगी में की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 400 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट बनाया जा रहा है, जहां पर भविष्य में विभिन्न प्रकार के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं व कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस राज्य स्तरीय संस्थान के बनने से लमलैहड़ी व इस के आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा अनेक लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जिला परिषद हॉल ऊना तथा डोहगी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायतों के अनुसूचित जाति से संबंधित जन प्रतिनिधियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते कही।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है तथा इस दौरान इस क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा तथा स्वरोजगार सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को और अधिक तेज़ी देने के दृष्टिगत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति तथा मृदा संरक्षण के अनेक नए उप मंडल तथा मंडल कार्यालय खोले गए हैं तथा सभी नए कार्यालय भविष्य में इस क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होंगे।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों ने महान संत रविदास के उपदेश को सार्थक करते हुए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक के लिए भोजन, वस्त्र, आवास शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हिम केयर, सहारा योजना तथा जल जीवन मिशन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देश के 17 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 3 लाख 25 हजार परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत ऊना जिला में गत एक वर्ष के दौरान 200 करोड़ पर खर्च किए गए हैं तथा 36 हजार घरों में मुफ्त पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा बड़े बजट के विकास कार्य भी पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने के लिए एक विशेष मुहिम के तहत एक वर्ष पांच काम अभियान आरंभ किया गया, जिसके तहत ऊना जिला में एक वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में इस मुहिम के तहत गत  250 करोड़ पर व्यय किए गए हैं।  

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ रुपए सड़कों पर तथा 130 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर खर्च किए गए हैं उन्होंने कहा कि गांव बरनोह में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन आंचलिक पशु अस्पताल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिसके आरंभ होने से न केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि ऊना जिला के सभी किसानों को भरपूर लाभ होगा। इसके अलावा समूर खड्ड पर 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित  सिंचाई डैम को शिवा प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है जिससे भविष्य में क्षेत्र के किसानों की हजारों कनाल भूमि सिंचित होगी।

    वीरेंद्र कंवर ने जन प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पंचायतों में विकास की विभिन्न योजनाओं तथा 15वें वित्तायोग के तहत बकाया धन राशि को अतिशीघ्र उपयोग किया जाए, ताकि विकास कार्यों का क्षेत्र की जनता को सही समय पर लाभ प्राप्त हो सके।

    हर घर झंडा अभियान में शामिल हों
    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हिस्सों में स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को गाकर आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया जाएगा। 

    कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रवीण शर्मा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, कुटलैहड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर सिंह, बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देव राज शर्मा, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रवक्ता परस राम व सचिव हेम राज, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल परमार, सुरेंद्र हटली, ज्ञान दास, निर्मल सिंह ठाकुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्य उपस्थित थे।