Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 7 रुपए से लखपति बना मजूदर, पहली बार खरीदी 30 लॉटरी, देखें वीडियो

Jalandhar News: 7 रुपए से लखपति बना मजूदर, पहली बार खरीदी 30 लॉटरी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 7 रुपए से लखपति बना मजूदर, पहली बार खरीदी 30 लॉटरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित लॉटरी की दुकान पर मजदूर ने 7 रुपए की 30 लॉटरी खरीदी थी। जिसके बाद आज मजदूर का 3 लाख रुपए का ईनाम निकला। मजदूर को जब पता लगा कि उसका 3 लाख का ईनाम निकला है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, मलकीत राम ने बताया कि पहली बार उसने 7 रुपए के हिसाब से 30 लॉटरी खरीदी थी। कोटला जंगा के रहने वाले मलकीत राम ने कहा कि वह मिस्त्री का काम करता है। उसने 7 रुपए के हिसाब से 210 रुपए में 30 लॉटरी कल शाम को खरीदी थी। जिसके बाद आज सुबह उसे दुकानदार द्वारा पता चला कि 3 लाख रुपए का ईनाम निकला है। मलकीत ने कहा कि उसने पहली बार लॉटरी खरीदी थी।

मलकीत ने कहा कि वह 500 से 600 रुपए में दिहाड़ी करता है। वह गरीब है और ऐसे में पैसे कमाने को लेकर उसने लॉटरी खरीदी। घर में परिवार के 4 सदस्य मौजूद है। आज अचानक उसकी किस्मत चमकी और 3 लाख रुपए का ईनाम निकला। वहीं कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार ने बताया कि नागालैंड स्टेट की 7 रुपए की 30 टिकटों की लॉटरी मलकीत ने बीते दिन खरीदी थी। मलकीत ने उससे 210 रुपए में 30 लॉटरी खरीदी थी और उसका 3 लाख रुपए का ईनाम निकला है। उन्होंने कहा कि इस लॉटरी का रोजाना ईनाम निकलता है। ऐसे में पिछले साल 7 लाख का ईनाम निकल चुका है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here