Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम के टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

Jalandhar News: नगर निगम के टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

0
Jalandhar News: नगर निगम के टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

जालंधर, ENS: कपूरथला रोड़ पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आगे चल रहे एक्टिवा सवार चालक को नगर निगम के तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घिसटता हुआ एक्टिवा चालक सड़क पर गिर गया और टिप्पर के टायर के नीचे उसका सिर आ गया।

हादसे में व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीर दिल दहलाने वाली है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वेद प्रकाश निवासी राज नगर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के टिप्पर से एक्टिवा सवार की टक्कर हुई थी। इस दौरान टिप्पर का टायर व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया।

PB 08 सीआर 8269 एक्टिवा से आप पार्टी के झंडे बरामद हुए है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है। व्यक्ति आप पार्टी का वर्कर था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लेकिन हादसे के काफी देर बात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं टिप्पर भी हादसे के पास ही खड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here