Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें Live

Jalandhar News: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें Live

0
Jalandhar News: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें Live

जालंधर, ENS: कपूरथला रोड़ पर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की गाड़ी और एक्टिवा सवार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीर दिल दहलाने वाली है।

जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार सड़क पर गिरा पड़ा है और उसके सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक राज नगर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के टिप्पर से एक्टिवा सवार की टक्कर हुई थी। इस दौरान टिप्पर का टायर व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया। पीबी 08 सीआर 8269 एक्टिवा से आप पार्टी के झंडे बरामद हुए है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है। व्यक्ति आप पार्टी का वर्कर था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here