Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: आयुष औषधि केंद्र से फोन लेकर व्यक्ति फरार, पुलिस बोली 2 दिन बाद होगी शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: आयुष औषधि केंद्र से फोन लेकर व्यक्ति फरार, पुलिस बोली 2 दिन बाद होगी शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: आयुष औषधि केंद्र से फोन लेकर व्यक्ति फरार, पुलिस बोली 2 दिन बाद होगी शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 2 के अधीन आते डाकखाना दाना मंडी के पास आयुष औषधि केंद्र से फोन चोरी करके व्यक्ति फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति दुकान पर दवाई लेने के लिए आया था और फोन चोरी करके फरार हो गया। दुकानदार के अनुसार व्यक्ति उनकी दुकान का पुराना ग्राहक है और वह बीते दिन दुकान में काउंटर से फोन लेकर फरार हो गया।

वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी देते हुए अमित कुमार ने कहा कि बीते दिन उसकी दुकान से 65 वर्षीय पुराना ग्राहक फोन लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद वह देर शाम तक उसे फोन करते रहे। उन्हें लगा कि शायद वह फोन वापिस कर देगा, लेकिन उसने फोन बंद कर दिया।

जिसके बाद वह देर रात थाना 2 में शिकायत देने के लिए पहुंचे तो उन्होंने मामला सुनकर 25 जून को आने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार आज दोबारा वह थाना 2 में पहुंचे तो अब थाने में मुंशी ने कहा कि डूयटी अधिकारी थाने में नहीं है, ऐसे में वह 2 दिन बाद शिकायत देने के लिए आए। पीड़ित ने कहा कि वह थाने में आज एफआईआर दर्ज करवाकर उसकी कॉपी लेने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस द्वारा 2 दिन बाद शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि वह खुद ही अपने स्तर पर व्यक्ति को ढूंढने के लिए लगे हुए है। ऐसे में पीड़ित ने कहा कि दो दिन बाद आरोपी फोन कहीं भी लेकर जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here