Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: HDFC बैंक के ATM में पैसे निकालने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी, निकाले 40 हजार, देखें वीडियो

Jalandhar News: HDFC बैंक के ATM में पैसे निकालने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी, निकाले 40 हजार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: HDFC बैंक के ATM में पैसे निकालने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी, निकाले 40 हजार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रामा मंडी इलाके में HDFC बैंक के एटीएम पर धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर पीड़ित का कार्ड फंसा लिया और मदद के बहाने 40 हजार रुपए निकाल लिए। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित महिला और उनके परिजन जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे, तो उन्होंने मशीन में अपना कार्ड डाला। लेकिन न तो पैसे निकले और न ही कार्ड वापिस बाहर आया।

मशीन पर एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपका हुआ था, जिस पर संपर्क करने का झांसा दिया गया। वहां पास में ही खड़े कुछ अज्ञात युवकों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि यह नंबर बैंक का है और कॉल करने पर बैंक कर्मचारी आकर मशीन ठीक कर देंगे। जब पीड़ित परिवार ने उस नंबर पर बात की, तो आरोपी उन्हें बातों में उलझाते रहे। इसी दौरान ठगों ने चतुराई से उनका पिन देख लिया और कार्ड का गलत इस्तेमाल कर खाते से चार बार पैसे निकाल लिए। जब तक पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है, तब तक उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आ चुके थे।

उन्होंने तुरंत अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों में से एक ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ डिवीजन नंबर 8 मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी जब उन्होंने एटीएम के बाहर भीड़ देखी। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मशीन पर जो पर्ची या नंबर लगा था, वह बैंक का नहीं बल्कि जालसाजों का था। पुलिस अब बैंक से संपर्क कर रही है ताकि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज निकाली जा सके। एसएचओ ने पीड़ित परिवार को थाने में विस्तृत शिकायत दर्ज कराने को कहा है ताकि समय और ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here