Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Farm Razzmatazz के सामने लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Jalandhar News: Farm Razzmatazz के सामने लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Farm Razzmatazz के सामने लगी भीषण आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास FARM RAZZMATAZZ के सामने आग लगने की घटना सामने आई है। जहां पड़े वेस्ट सामान को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल्पा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें वडाला चौक के पास बने फॉर्म के सामने आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। नरेश कुमार ने बताया कि फॉर्म के सामने पड़े वेस्ट सामान को आग लगी थी। इस घटना में जाने नुकसान होने से बचाव रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here