Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए थे। परिवार का कहना है कि सिर से कंधे तक शरीर का रंग काला-नीला पड़ा था।

इस मामले को लेकर डाक्टरों के पैनल की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट को लेकर परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट में डाक्टरों की लापरवाही के कारण घुम्मण की मौत होने की पुष्टि हुई है। वीरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने अमृतसर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे जहां वो बिल्कुल सही सलामत थे।

जिन्होंने अस्पताल में आपरेशन से पहले अपनी वीडियो भी बनाई थी जिसमें वो बिल्कुल ठीक नज़र आ रहे थे, वीरेंद्र के रिश्तेदार रब्बी ने बताया कि घुम्मण की मौत के बाद डाक्टरों के पैनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार इस मामले को लेकर अब फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ़ लीगल एक्शन लेने जा रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर वरिंदर सिंह घुम्मन के रिश्तेदार का कहना है कि वह आने वाले दिनों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और जल्द मामले को लेकर लीगल एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि परिवार ने अक्टूबर में अमृतसर कमिश्नर पुलिस को मामले संबंधी शिकायत दी थी। जिसके बाद मेडिकल बोर्ड की सिट बनाकर मामले की जांच शुरू की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here