Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: शरारती तत्वों ने ट्राली और तूड़ी वाले कमरे को लगाई आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

Jalandhar News: शरारती तत्वों ने ट्राली और तूड़ी वाले कमरे को लगाई आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: शरारती तत्वों ने ट्राली और तूड़ी वाले कमरे को लगाई आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के गांव संग ढेसियां में शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक तूड़ी वाले कमरे और ट्राली को आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव संग ढेसियां के निवासी गुरिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे के बाद कुछ अनजान लोग उनके खेतों में बने कमरे और ट्रॉली को आग लगा दी। आग की चपेट में आने से ट्रॉली और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा। जब सुबह उनकी मां वहां पहुंची तो आग देखकर हैरान हो गई और उन्होंने उनको मामले की सूचना दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और आग पर काबू पाया गया। आग से काफी मात्रा में तूड़ी और साथ ही ट्राली भी बुरी तरह जल गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से गांव के लोगों में डर और नाराजगी है। पीड़ितों के मुताबिक, उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी, उन्हें नहीं पता है कि यह काम किसने किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here