Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: टूटी सड़क में धंसी School Bus, Tractor से टोचन डालकर निकाली, देखें वीडियो
मोहालीः खरड़ में स्थित गांव छज्जू माजरा में दिन-ब-दिन सड़कों की हालत खस्ता होती जा रही है। आए दिन लोग खस्तहाल सड़कों से गिरकर चोटिल हो रहे है। एक ताजा मामले में सड़क की दयनीय हालत के कारण बच्चों से भरी 3 स्कूली बसें कीचड़ में फंस गई। जानकारी अनुसार बसें बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थीं। रास्ते में टूटी सड़क और मिट्टी होने के चलते बस उसमें धंस गईं।
सौभाग्य रहा कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर लोगों ने अपने ट्रैक्टरों की मदद से बसों को टोचन डालकर बाहर निकाला। इससे पहले भी कई बार खरड़ की सड़कों की हालत की खबरें सामने आ चुकी हैं और अक्सर खरड़-लांड्रा रोड पर ट्रक, बसें और अन्य कई वाहन खड्डों में फंसते रहते है।
लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को सड़कों को बनाने के लिए अपील कर चुके है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। बारिश के दिनों में ये सड़कें दलदल बन जाती हैं और गहरे गड्ढों के कारण कई बड़े हादसे हो रहे है। कुछ महीने पहले केरल से श्री अमृतसर माथा टेकने आए एक निजी बस भी खरड़ में एक टोए में धंस गई थी। जिसमें कुछ सवारियां भी घायल हुई थीं। प्रशासन अभी तक इन सड़कों की सुध नहीं ले रहा, हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन दावों की पोल खोलती यह वीडियो सामने आई है।
-

Phagwara News: सवारियों से भरी बस और गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो
कपूरथलाः फगवाड़ा के जमालपुर के पास आज सुबह पंजाब रोडवेज़ की बस की सड़क पर खड़ी ख़राब गाड़ी से भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह नुकसान में आ गई, जबकि बस में सवार कई यात्रियों और ड्राइवर प्रभजिंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने बताया कि एक गाड़ी सब्ज़ियां ले जा रही थी। इस दौरान गाड़ी का टायर रास्ते में खुल जाने के कारण वह सड़क के बीच में रुक गई। वहीं पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रही रोडवेज़ बस अचानक उससे टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बस ड्राइवर प्रभजिंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से जालंधर जा रहे थे कि अचानक आगे जा रही एक दूसरी कार ने ब्रेक लगा दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और टकराव हो गया। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों की मदद के लिए आगे आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

Sapna Choudhary के शो में हुआ हंगामा, रिसॉर्ट में तोड़फोड़, गोली मारने की धमकी, FIR दर्ज, देखें वीडियो
नई दिल्लीः हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के शो में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे के बाद एक बड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात कुछ लोगों ने ‘जश्न रिसॉर्ट’ में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की गई और सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी हुई। इस मामले में पुलिस ने सपना चौधरी की टीम और रिसॉर्ट मालिक की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि ये घटना 12 अक्टूबर, 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान रिजॉर्ट में हुई थी।
इस कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ थी और बबाल भी हुआ जिस वजह से उन्होंने कार्यक्रम को ढाई घंटे की जगह सिर्फ 1 घंटे में समाप्त करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सपना चौधरी अपने कमरे में आराम कर रही थीं। सपना चौधरी की शिकायत के मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साथ ही, उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। सपना चौधरी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट की गई, और लोगों को उकसाया गया।
इस घटना के बाद रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युगल शर्मा, अनिल द्विवेदी, सुजल अग्रवाल और अमित नवरंगलाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप ये लगाया गया कि ये चारों देर रात सपना चौधरी के कमरे में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने गालियां और गोली से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और 10 हजार रुपये लूटकर वहां से भाग गए। वहीं, अनिल द्विवेदी ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम के लिए उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट की और उनके उनके गले से 5 तोला सोने की चैन लूट लिया।
इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, सपना चौधरी ने भी पुलिस और मीडिया को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मौके पर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक करनदीप सिंह मदद नहीं करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
-

Punjab News: Computer Centre पर चोर ने बोला धावा, Laptop व अन्य सामान चुराया, देखें CCTV
अमृतसरः तरनतारन रोड पर कंप्यूटर सेंटर में देर रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोर दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप वह अन्य समान चोरी करके फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि इस दुकान पर चोरों द्वारा तीसरी बार चोरी की गई जिस पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी देते पीड़ित कंप्यूटर सेंटर मालिक ने बताया कि चोर सुबह करीब साढ़े 4 से 5 बजे के बीच अंदर घुसा। चोर ने पहले मकान की पिछली दिवार पर सीढ़ी लगाई, फिर उसके बाद अंदर घुसकर आराम से चोरी करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर में यह लगातार तीसरी बार है, जब चोर कंप्यूटर सेंटर से सामान चोरी करके ले गए हैं। पुलिस केवल जांच तक ही सीमित है, लेकिन चोरियों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़ने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस ने एक चोर की पहचान भी की है जिसकी धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
-

Punjab News: CIA स्टाफ की रेड में व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाए पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप, देखें वीडियो
मोहालीः मुल्लापुर में CIA की रेड के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने राकेश कुमार को पिस्तौल दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया, जिस कारण राकेश की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने CIA के उन पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और मौके पर DSP धर्मवीर व SSP मनप्रीत सिंह को बुलाया गया। लोगों को समझा कर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और CIA के पुलिस कर्मचारियों को मुल्लापुर थाने लेकर जाना पड़ा। शाम तक कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने थाने में एकत्रित होकर विरोध जताया।
लोगों ने बताया कि सोमवार को बाजार बंद होने के कारण गांव के बुजुर्ग एक जगह बैठकर ताश खेलकर अपना समय बिताते हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वहां जुआ खेलने की सूचना मिली थी, इसलिए रेड की गई। गांव वालों का कहना है कि वहां कोई जुआ नहीं खेला जा रहा था; कई सालों से बुजुर्ग ताश खेलकर समय बिताते हैं। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
-

Punjab News: सेंट्रल जेल में राजोआणा से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान Harjinder Dhami, देखें वीडियो
पटियालाः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी आज बलवंत सिंह राजोआणा से मिलने पटियाला सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भगवंत सिंह सियाल, सुरजीत गढ़ी, भाग सिंह और मुख्य ग्रंथी गुरचरण सिंह ग्रेवाल भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात विशेष धार्मिक और मानवीय मुद्दों को लेकर की गई।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में केंद्र सरकार को बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा पर फैसला 15 अक्टूबर तक लेने की बात कही है। वहीं बीते दिन एसीजीपीसी का दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा मामले में सुनवाई नहीं करेगा।
ये दावा आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की बैठक के बाद हुए प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया गया। उनका कहना है कि 15 अक्टूबर को केस लिस्ट नहीं हुआ है और अनुमान है कि इस मामले को आगे शिफ्ट कर दिया जाएगा। बीते दिन ही हरजिंदर धामी ने कहा था कि SGPC का एक वफद मंगलवार को बलवंत सिंह राजोआणा को जेल में मिलने पटियाला जेल जाएगा। इसी को लेकर आज वह राजोआना से मुलाकात करने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल पहुंचे है।
-

IPS वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी, छुट्टी पर भेजे गए DGP शत्रुजीत, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः कांग्रेस के सीनियर नेता व सासंद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राहुल गांधी को रिसीव करने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। राहुल एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर 24 एडीजीपी निवास के लिए रवाना हुए। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी सिर्फ सांत्वना देने ही नहीं बल्कि साफ संदेश देने आ रहे हैं कि कांग्रेस शोकाकुल परिवार के साथ है।
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं महापंचायत की तरह से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम का समय भी पूरा हो रहा है। देर रात मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक शाखा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए, जिसमें सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के दौरे से पहले हरियाणा सरकार ने डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सीनियर IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह (ओपी सिंह) को सौंप दिया है। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में MD के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुंजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया था। शत्रुजीत कपूर पर आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे।
इससे पहले हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर विपक्ष के हमले और वाई पूरन कुमार के परिवार द्वारा उन्हें परेशान करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया। यह देर रात की घटना राज्य सरकार द्वारा रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का तबादला करने के कुछ दिनों बाद हुई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि हां सरकार ने डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया है। वाई पूरन कुमार द्वारा कथित तौर पर छोड़े गए आठ पन्नों के एक अंतिम नोट में उन्होंने कपूर और बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार का आरोप लगाया।
-

Punjab News: Jaguars Night Club के बाउंसरों ने युवकों से की मारपीट, देखें वीडियो
जीरकपुरः बीती देर रात जीरकपुर के एक नाइट क्लब में युवक व उसके साथियों के साथ बाउंसरों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की यह घटना ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट मार्केट में स्थित जैगुआर नामक नाइट क्लब की है जहां बीती देर रात क्लब में आए रंजीत और उसके साथियों ने आरोप लगाते कहा कि नाइट क्लब संचालकों ने खाने-पीने और शराब के बिल के नाम पर उनसे जबरन वसूली करनी शुरू कर दी। जिस बात को लेकर बहस हुई इसके बाद क्लब में मौजूद मैनेजर और बाउंसरो ने मारपीट करनी शुरू कर दी और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी गई।
रंजीत ने बताया कि उसके साथ आए एक दोस्त को क्लब में आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। रंजीत ने किसी तरह क्लब से बाहर आकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें की जीरकपुर शहर में नाइट क्लब का चलन बढ़ता ही जा रहा है जो कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां देर रात तक बिना मंजूरी के नाइट क्लब का संचालन किया जाता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्लब के बाहर लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया था। एमएलआर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 323-341 का मुकदमा दर्ज किया है। सभी क्लब के मालिकों से मीटिंग की है, जिनको कहा गया है कि अपने लाइसैंस को फुलफिल करेंगे, क्लब में कौन-कौन की एक्टिविटी होगी उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और जो भी स्टाफ है उसकी पूरी जानकारी पुलिस थाने में दी जाए। वहीं जो क्लब में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है वह 100 फीसदी काम करते हो और डीवीआर स्टोरेज का बैकअप 15 दिन या महीने का रखे।
-

Punjab News: हथियारों सहित कनाडा से लाैटा युवक गिरफ्तार
अमृतसरः क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह लगातार हथियारों और नशे की खेप पंजाब में पहुंचा रहा है। जबकि पुलिस और बीएसएफ द्वारा लगातार पाक की इन कोशिशों का नापाक किया जा रहा है। वहीं देहाती पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क से संबंधित तस्कर को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान अमरबीर सिंह उर्फ अमर, निवासी डेहरीवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 कारतूस और 9 एमएम के 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि आरोपी पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है, जो सीमा पार से तस्करी के जरिए अपराधियों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सीमा पार से हथियार और नशे की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध और सीमापार तस्करी को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि पंजाब में शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।