Blog

  • Dhanteras आजः इस शुभ मुहूर्त पर करें सोना-चांदी की खरीदारी, जानें पूजन विधि

    Dhanteras आजः इस शुभ मुहूर्त पर करें सोना-चांदी की खरीदारी, जानें पूजन विधि

    धर्म: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आप जो भी खरीदते हैं, उसका लाभ पूरे साल जातक को प्राप्त होता है। इसलिए, लोग इस दिन सोना-चांदी और यहां तक कि वाहन भी खरीदते हैं।

    द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा। धनतेरस पर पहला मुहूर्त आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दूसरा मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक रहेगा।

    खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त
    शुभ कालः सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक
    लाभ उन्नति मुहूर्तः दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक
    अमृत कालः दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक
    चर कालः दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक

    पूजन का मुहूर्त
    द्रिंक पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर आज पूजन का मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें, जिनकी उपासना से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

    धनतेरस के दिन सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार पर चार मुखी यम दीपक जलाया जाता है। जो कि यम देवता के लिए प्रज्वलित किया जाता है। इस अनुष्ठान को यम दीपक और दीपदान भी कहा जाता है, जो कि परिवार की सुख-शांति के लिए जलाया जाता है।

    आज यम दीपक जलाने का मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट की रहेगी।

    धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?
    ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में सकारात्मता का वास होता है। धनतरेस पर सोना और चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    बर्तन: इस दिन तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
    झाड़ू: धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन नई झाड़ू लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

  • Punjab News: शादी समारोह में नौजवान ने उड़ाई कानून की धज्जियां, किए हवाई फायर, वीडियो वायरल

    Punjab News: शादी समारोह में नौजवान ने उड़ाई कानून की धज्जियां, किए हवाई फायर, वीडियो वायरल

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा विवाह, शादी-पार्टी में भी गन कल्चर को प्रमोट करने और हवाई फायरिंग करने पर सख्त बैन है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है। वहीं ताजा मामला शादी समारोह के दौरान फायरिंग का सामने आया है। वायरल वीडियों में नौजवानने हवा में 2 फायर किए। इस दौरान उसके बड़े भाई ने उसे गोली चलाने से रोकने का प्रयास भी किया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी गीत बज रहा है।

    बताया जा रहा हैकि घटना गिल्ल गांव में शादी समारोह की है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह विवाह समारोह कब और किसके घर पर हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उक्त वायरल हो रही वीडियो के बाद उक्त नौजवान का पता लग गया है और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं नौजवान द्वारा हथियार को लेकर जांच की जाएगी।

    फायरिंग से जुड़ा 5 सेकंड का वीडियो सामने आया है। डीजे चल रहा था और गीत बज रहा था ‘साड़ी पंताली ते पचासी बिल्लो बोर, बोरां आगे दस कींदा चलदा ऐ जोर’। इसी दौरान जगपाल आया और पिस्टल ऊपर करके फायर करने शुरू कर दिया। एक के बाद उसने 2 फायर किए। वीडियो में बड़ा दविंदर सिंह उर्फ़ लाडी भी दिखाई दे रहा है, जो फायरिंग के बाद जगपाल को रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

  • Punjab News: SSP Sartaj Chahal ने 29 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP Sartaj Chahal ने 29 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    संगरूरः पुलिस लाइन संगरूर में एसएसपी सरताज सिंह चहल द्वारा 29 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 2 पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी अच्छे से करते हैं उनका रिकॉर्ड डीजीपी को लिखकर भेजा जाता है और फिर वह उन्हें कुछ धनराशि और सम्मान देकर सम्मानित करते हैं। ऐसा करने से दूसरे पुलिस कर्मचारियों में भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी और अच्छे से करने का जज्बा पैदा होता है।

    एसएसपी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि किसी कर्मचारी को एक बार ही सम्मानित किया जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई अच्छा काम करता है तो उसे बारी-बारी से सम्मानित किया जा सकता है। इस मौके पर जब कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उन्होंने बेहतरीन तरीके और ईमानदारी से ड्यूटी की है, जिसके चलते आज उन्हें सम्मानित किया गया है।

    उन्होंने डीजीपी और एसएसपी सरताज सिंह चहल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और विश्वास दिलाया कि वह अपनी ड्यूटी बेहतरीन तरीके से करते रहेंगे और हमें देखकर दूसरे कर्मचारियों को भी यह सीख मिलेगी कि अगर वे अपनी ड्यूटी बेहतरीन तरीके और ईमानदारी से करेंगे तो उन्हें भी सम्मानित किया जा सकता है।

  • Punjab News: सुनार पर युवक ने तानी पिस्तौल, दहशत का माहौल, देखे CCTV

    Punjab News: सुनार पर युवक ने तानी पिस्तौल, दहशत का माहौल, देखे CCTV

    अमृतसरः शिवाला फाटक इलाके में एक युवक ने सुनार पर पिस्तौल तान दी, जिससे आसपास में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में आरोपी सरेआम सुनार को गालियां देता दिखाई दे रहा है और उसकी माथे पर बंदूक तानता हुआ दिख रहा है।

    पीड़ित सुनार विनय ने बताया कि उसका किसी लड़की से पैसों का लेन-देन था और वह लड़की पैसे वापस करने के लिए उसकी दुकान पर आने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही उस लड़की का भाई वहां आ गया और बिना किसी बात के गालियां और धमकाने लगा। विनय के अनुसार, उस व्यक्ति ने उसकी माथे पर पिस्तौल तान दी, जिससे वह डर गया।

    उसने कहा कि अगर गोली चल जाती तो शायद वह आज जिंदा न होता। घटना के बाद विनय ने तुरंत दुकान बंद की और 112 पर पुलिस को सूचना दी। उसने मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की जानकारी मिलते ही एएसआई वर्षा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कॉल मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है। इलाके के व्यापारियों ने इस घटना पर गुस्सा जताया है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

  • Jalandhar News: कानून की उड़ी धज्जियां, बिना नंबर और फटे टायर के साथ टिप्पर चलाता दिखा चालक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कानून की उड़ी धज्जियां, बिना नंबर और फटे टायर के साथ टिप्पर चलाता दिखा चालक, देखें वीडियो

    लोगों का आरोपः Online चालान काटकर पीठ थपथपा रही पुलिस, ऐसे वाहन कैमरों में नहीं होते कैद

    जालंधर, ENS: महानगर में बस स्टैंड फ्लाईओवर से बीएसएफ चौक पर टिप्पर चालक द्वारा मौत का खेल खेलते हुए देखा गया। दरअसल, ट्रक का टायर फटा हुआ था और वह फटे टायर से टिप्पर लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह पीछे कहीं हादसा का शिकार होने के बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो रहा था। लेकिन फटे टायर के साथ चालक टिप्पर को भगाता हुआ दिखाई दिया, जिसे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वहां से गुजर रहे लोगों का कहना है कि फटे टायर से चालक टिप्पर चला रहा और उसका बैलेंस भी बिगड़ रहा है, ऐसे में वह किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर हानि पहुंचा सकता है। लोगों का कहना हैकि पुलिस आम जनता को तो ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाकर उनके चालान काट रही है, लेकिन पुलिस बिना नंबरी घूम रहे टिप्पर चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हैरानी की बात यह है कि टिप्पर पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। हालांकि बीएसएफ चौक के पास अक्सर पुलिस का नाका लगा होता है। वहीं पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों के ऑनलाइन चालान काटकर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन लगता है कि बिना नंबरों के टिप्पर सड़कों पर घूमते ट्रैफिक पुलिस के कैमरों में भी कैद नहीं हो रहे या फिर पुलिस ऐसे चालकों द्वारा किसी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है। बता देंकि दो दिन पहले पीएपी के पास थार और एक्टिवा की टक्कर हो गई थी और इस घटना में थार को आग लग गई थी। वहीं घटना में 70 वर्षीय एक्टिवा सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई थी। लेकिन शायद पुलिस ने इस घटना से सबक नहीं लिया, जिसका कारण है कि दो दिन बाद सड़क पर बिना नंबरी टिप्पर चालक फटे टायर के साथ गाड़ी चलाता हुआ दिखाई दिया और उसने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई।
  • Punjab News: चलती Brezza car में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती Brezza car में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के फेस-9 क्रिकेट स्टेडियम के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ब्रिजा कार को अचानक आग लग गई। आग से गाड़ी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है चलते-चलते अचानक गाड़ी में आग फैल गई, फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के सहयोग से फायर सेफटी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। कार मालिक भूषण ने बताया कि वह और उसकी पत्नी कार में जा रहे थे। पीछे से एक फार्च्यूनर कार हमार पीछा कर रही थी।

    अचनाक फार्च्यूनर कार ने हमें ओवरटेक किया और गाड़ी रुकवाई। फार्च्यूनर चालक ने बताया कि उनकी गाड़ी के नीचे से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी सहित तुरंत गाड़ी से बाहर निकले। देखते ही देखते अचानक कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग भड़कती चली गई। जिससे कार का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Pakistan-Afghanistan की एयरस्‍ट्राइक में 3 क्रिकेटरों समेत 8 की मौत

    Pakistan-Afghanistan की एयरस्‍ट्राइक में 3 क्रिकेटरों समेत 8 की मौत

    काबुल: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अफगानिस्‍तान ने दावा किया है कि सीजफायर के बावजूद पाकिस्‍तान की ओर से बॉर्डर एरिया में एयरस्‍ट्राइक की गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और अफगान‍िस्तान के पक्त‍िका में एयरस्ट्राइक कर दी। पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों समेत 8 लोगों की मौत हुई, वहीं 7 लोग घायल हो गए। पाक‍िस्तान की इस हरकत पर अफगान‍िस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेटर्स बरस पड़े हैं। अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच 48 घंटों का संघर्षविराम हुआ था, जिसके बाद शांति को आगे भी कायम रखने पर सहमति बनी थी। लेकिन अफगानिस्‍तान का दावा है कि पाकिस्‍तान की ओर से बिना किसी उकसावे के फिर हमले शुरू कर दिये गए हैं।

    इस सीजरफायर को लेकर मोहम्मद नबी, राश‍िद खान, गुलबदीन नईब और फजलहक फारुखी का र‍िएक्शन सामने आया है। सभी खिलाड़ी पक्त‍िका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे। घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर हमला हुआ। जो अफगानी क्रिकेटर इस हमले में मारे गए उनकी पहचान पहचान कबीर, सिबगातुल्‍ला हारून के तौर पर हुई है। ये खिलाड़ी अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेने के लिए उरगुन से पाकिस्तान सीमा पर स्थित पूर्वी पक्तिका प्रांत के शाराना गए थे।

    अफगानिस्तान के सबसे सीन‍ियर क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने कहा कि तीन क्रिकेटरों की मौत की खबर सुनकर उन्हें “गहरा दुख” हुआ है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यह पूरे अफगानिस्तान के लिए शोक की बात है। वहीं पोस्ट में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। एसीबी ने कहा कि उरगुन लौटने के बाद, एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया और इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक ‘कायराना हमला’ बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। एसीबी ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

    पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच सीजफायर के ऐलान से पहले पाक-अफगान सीमा पर भारी तनाव देखने को मिला। काबुल एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान ने पाक के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर भारी हमला किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने फिर से अफगान पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें कई नागरिक मारे गए।

    इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान में, अधिकारियों ने क्वेटा में प्रवासियों को अपने घर और दुकानें खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है और देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जैसा कि वीरवार को अफगान ऑनलाइन खामा न्यूज ने बताया।

  • Punjab News: Garib Rath Express में भीषण आग लगने से 3 कोच जलकर खाक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Garib Rath Express में भीषण आग लगने से 3 कोच जलकर खाक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लग गई। आग से 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गये। घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस सरहिंद रेलवे स्टेशन से चल कर अंबाला की ओर आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने इमरजैंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लोग आनन-फानन में डिब्बे से बाहर निकले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

    जिस बोगी में आग लगी, इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोक दिया गया।

    आग ट्रेन के 3 डिब्बों में फैल गई। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसे के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सरहिंद जीआरपी एसएचओ रतन लाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन के एक डिब्बे से धुआँ निकलता देखा गया, ट्रेन रोक दी गई और कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग लगने से तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। इस अगजनी के कारण पंजाब से दिल्ली और उत्तर प्रदेश बिहार को जाने वाली सभी ट्रेनें लेट हो गई हैं। फिलहाल कोई बड़ा हादसा न होने से रेलवे और पुलिस ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर घटना को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है।

     

     

     

  • आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2025

    आज की दिन कुछ राशि के जातकों के लिए प्यार और लव रिलेशन के मामले में बहुत ही शानदार बितेगा। बात करें मेष राश के बारे में तो इन राशि के जातकों का दिन प्यार के मामले में समय अच्छा है, लेकिन आज तोड़ा जखिम उठाना पड़ सकता है। वृषभ राशि के लोगों को भी थोड़ा धीरज रखना होगा। जबकि, मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा, उन्हें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू देखने को मिलंगे। तुला राशि के कुंवारे जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है?

    मेष: आज आप कुछ जोखिम उठा सकते हैं। गणेशजी कहते हैं कि आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी चल रही है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं या शादीशुदा हैं, तो एक रोमांटिक डेट निश्चित रूप से कार्ड पर है। आज आप कुछ जोखिम उठा सकते हैं और आसपास के लोगों के लिए यह आश्चर्य की बात होगी। अगर आप अविवाहित हैं और घुलने-मिलने के लिए तैयार हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है और आपके मूड मेल खा सकते हैं।

    वृषभ:पार्टनर के साथ आज थोड़ा सब्र रखना होगा। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन प्रवाह के साथ जाने का है। ज्यादा मत सोचो और जो चीजें आ सकती हैं उन्हें ले लो। आपको अपने पार्टनर के साथ आज थोड़ा सब्र रखना होगा और उनके नखरों को स्वीकार करना होगा। आपकी छोटी सी प्रतिक्रिया जल्द ही एक जोरदार बहस में बदल सकती है, और यह आपके घर के वातावरण को खराब कर सकती है।

    मिथुन: सकारात्मक और नकारात्मक पहलू। गणेशजी कहते हैं कि आज आपके उच्च ऊर्जा स्तर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू भी हो सकते हैं। यह आपको उत्तेजित कर सकता है, या यह आपके लिए कुछ परेशानी ला सकता है। साथ ही आपको कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं और आश्चर्यजनक रूप से चीजें आपके लिए बेहतरीन रहेंगी।

    कर्क: बात करते समय थोड़ा नरमी बरतें। गणेशजी कहते हैं कि आप लंबे समय से किसी खास को डेट कर रहे हैं और आप इस रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहेंगे। आज वह समय होगा जब आप भावुक होकर अपनी भावनाओं का इजहार करेंगे। लेकिन साथ ही आपको सावधान रहना चाहिए कि बात करते समय थोड़ा नरमी बरतें, क्योंकि आपका अति उत्साह दूसरे व्यक्ति को परेशान कर सकता है।

    सिंह: आज आपको मिल सकता है जीवनसाथी। गणेशजी कहते हैं कि आप अपने जीवन में कुछ जुनून शामिल करना चाह रहे हैं, न कभी भी अपने खोल से बाहर आने की हिम्मत नहीं कर पाए। ग्रहों की स्थिति आज आपको वह किक देगी, और आप अचानक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। स्वयं बनें और कोई काल्पनिक कपड़े न पहनें, आपको एक ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होगी जो आपके मूल को समझे। आप काफी भाग्यशाली हो सकते हैं और आज आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

    कन्या: एक रोमानी शाम बिता सकते हैं। गणेशजी कहते हैं कि आप आमतौर पर एक बहुत ही शांत और विनम्र व्यक्ति हैं और आज का दिन भी कुछ अलग नहीं होगा। लेकिन, आपको अपने प्रिय के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक अलग दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए, ताकि संदेश बिल्कुल स्पष्ट हो। आप दोनों साथ में एक खूबसूरत और रोमानी शाम बिता सकते हैं।

    तुला: आकस्मिक संबंध या प्रेम में पडे़ंगे। गणेशजी कहते हैं कि आप अविवाहित हैं और आपस में मिलने के अवसरों की तलाश में हैं। आज किसी से मिलने और उसका सदुपयोग करने का अवसर है। उन्हें विस्तार से समझने की कोशिश करें, ताकि भविष्य में आपको पछताना न पड़े। यह एक आकस्मिक संबंध या प्रेम हो सकता है, लेकिन आपको जीवन में कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, और आप अच्छा करेंगे।

    वृश्चिक: भावनाएं व्यक्त करने का समय। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शर्माने के बजाय पूरे जोश के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने आकर्षक सर्वश्रेष्ठ बनें और एक अच्छे रेस्तरां में अपने प्रिय के लिए एक आश्चर्य की योजना बनाएं। आपको मजाकिया, रोमांटिक होना चाहिए और किसी अच्छी बातचीत में शामिल होना चाहिए। इसके अलावा, अपने किसी खास के लिए कुछ प्यारे फूल और एक सुंदर उपहार लाएँ।

    धनु: आज आपका दिन रोमांटिक होने वाला है। गणेशजी कहते हैं कि आपका प्रिय बहुत भावुक रहेगा, इसलिए आपको भी ऐसा ही रवैया अपनाना चाहिए। आज वह दिन है जब आप दोनों साथ में कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। मौके के हिसाब से कपड़े पहनें, कुछ अच्छी खुशबू का इस्तेमाल करें और अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक कैंडललाइट डिनर प्लान करें।

    मकर: किसी खास से हो सकती है खास मुलाकात। गणेशजी कहते हैं कि आप किसी खास के साथ डेट तय करने की कोशिश कर रहे हैं और आपके दोस्त, परिवार के सदस्य और अन्य परिचित लोग आपकी मदद करेंगे। लेकिन, सिर्फ तारीख तय करना ही काफी नहीं होगा! एक अच्छी पहली छाप छोड़ने के लिए आपको बहुत प्रस्तुत करने योग्य होना चाहिए और अच्छी बातचीत में शामिल होना चाहिए। संभावना है कि यह तिथि वास्तव में शानदार हो सकती है।

    कुंभ: पार्टनर के साथ मौज-मस्ती का टाइम। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने पार्टनर के साथ खेलने और मौज-मस्ती करने का है। आज के लिए ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि आप दोनों कहीं बाहर जा सकते हैं और कुछ मौज-मस्ती कर सकते हैं। यह कोई भी यादृच्छिक गतिविधि हो सकती है जैसे कोई खेल या संगीत कार्यक्रम। आप दोनों को साथ में कुछ रोमांचक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए क्योंकि इससे आप एक दूसरे के और करीब आएंगे।

    मीन: किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहिए। गणेशजी कहते हैं कि आप लंबे समय से सिंगल हैं और आपस में घुलने-मिलने का मौका भी ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको सही फिट नहीं मिल पा रहा था। आप अतीत में बहुत सारे संभावित साझेदारों से मिले, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। आज आपको किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहिए, और यह रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला एक बेहतरीन रिश्ता साबित हो सकता है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों की उड़ी छतें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों की उड़ी छतें, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के एक गांव में धमाके होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना गांव कड़मा में हुई है, जहां एक घर में भारी मात्रा में रखी पोटास को आग लग गई। जिस कारण इलाके में एक जबरदस्त विस्फोट हुआ और घरों की छतें उड़ गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज 5 से 6 किलोमीटर तक सुनाई दी। इस घटना में घर में मौजूद व्यक्ति और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है।