Blog

  • Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    Online Part time Job का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे पैसे

    चंडीगढ़: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने टैलीग्राम के जरिए मौली जागरां के विकास नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से 19 लाख 26 हजार 776 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत अश्वनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 39 साल के अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर-133-134-135 में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया, जिसने खुद को ब्राइटकॉम ग्रुप के एचआर डिपार्टमैंट का चंदा अचार्या नाम बताया। उसने कहा कि हमारे भेजे गए एड्रेस पर 5 स्टॉर रेटिंग देकर रोजाना 1 हजार से 3 हजार रुपए घर बैठे कमा सकते हो।

    जब वह जॉब करने के लिए तैयार हुए तो उन्होंने टेलीग्राम ज्वॉइन करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद सारा नाम के टेलीग्राम पर चैट शुरू हो गई। उसने उसे एक टैलीग्राम वीआईपी ग्रुप ज्वॉइन करवाया। उस ग्रुप में फिर लिंक आने शुरू हो गए। जब वह लिंक खोलकर 5 स्टार रेटिंग करते रहे, तो उनके खाते में प्रति लिंक के 50 रुपए आने शुरू हो गए। उसके बाद उन्हें मैसेज आया कि अगर यह जॉब को आगे भी करनी है, तो मनी टॉस्क करना पड़ेगा, जो 2 हजार से शुरू है। जिसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपए लगा दिए। 2 हजार लगाते ही उनके खाते में 3 हजार रुपए आ गए। उन्हें लगा कि यह टॉस्क अच्छी है, जिसके चलते उन्होंने 5 हजार रुपए और लगा दिए और फिर 15 हजार लगा दिए।

    यह 20 हजार लगाते ही उनके खाते में 27 हजार 500 रुपए आ गए। फिर उन्हें कहा गया कि अगला टॉस्क पूरा करने के लिए कम से कम 50 हजार रुपए लगाने होंगे। जब 50 हजार रुपए लगा दिए तो उन्हें रुपए आने बंद हो गए। फिर कहा गया कि 50 हजार रुपए से ज्यादा तब आएंगे, जब टॉस्क में और रुपए लगाने होंगे। जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर 19 लाख 29 हजार 776 रुपए लगा दिए और साथ ही टॉस्क भी पूरे किए, लेकिन उनको मुनाफा तो क्या होना था, बल्कि उनके द्वारा लगाए गए 19 लाख 29 हजार 776 रुपए भी वापस नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • आज का राशिफल, 31 मई 2024

    आज का राशिफल, 31 मई 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 49 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

     मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से.. काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

    तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है

  • VNIT COLLEGE के छात्र ने किया SUICIDE, जाने वजह

    VNIT COLLEGE के छात्र ने किया SUICIDE, जाने वजह

    महाराष्ट्र: VNIT COLLEGE में पढ़ने वाले नागपुर के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी. दिवंगत छात्र दिव्यांशु गौतम बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे और VNIT कॉलेज में कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र थे।

    This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2024-05-30-at-8.27.27-PM.jpeg

    वीएनआईटी कॉलेज के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दिव्यांशु कई विषयों में फेल हो गया था। इससे वह तनावग्रस्त रहने लगा। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और आगे उचित कार्रवाई करेंगे।

    शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि दिव्यांशु कई विषयों में फेल हो चुका है. इसके चलते उन्हें तनावपूर्ण जीवन जीना पड़ा और अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या करनी पड़ी।

    छात्रों का कहना है कि उन्हें शक हो गया क्योंकि उन्होंने दिव्यांशु के कमरे से एक अजीब सी गंध आती देखी। इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दिव्यांशु का शव फर्श पर पड़ा मिला।

  • PM MODI ने लिया प्रण, 45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्न

    PM MODI ने लिया प्रण, 45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्न

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चल रहे 7वें फेज का मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज से थम गया है। इसी बीच चुनाव प्रचार खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी 3 दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर कन्याकुमारी चले गये हैं, जहां वे 3 दिन मेडिटेशन करेंगे। आज की रात से 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री ध्यान की स्थिति में रहेंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को कन्याकुमारी पहुंचें। कन्याकुमारी पहुंचते ही सबसे पहले भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन किये। इसके बाद से शनिवार एक जून की दोपहर तक विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करेंगे।

    शनिवार को वे एक पत्थर पर बनी महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर पुष्प और माला अर्पित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के प्रोग्राम के चलते 3 दिन के लिए कन्याकुमारी का रॉक मेमोरियल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वहीं 3 दिन कन्याकुमारी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रॉक मेमोरियल में करीब 45 घंटे रहेंगे। ऐसे में गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर टूरिस्ट नहीं आ पाएंगे। प्राइवेट नौकायान भी प्रतिबंधित रहेगा। पूरे शहर में करीब 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश हैं। रॉक मेमोरियल के चारों तरफ ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

  • Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास घास को लगी आग, धुएं के पास से गुजरा CM का काफिला, देखें वीडियो

    Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास घास को लगी आग, धुएं के पास से गुजरा CM का काफिला, देखें वीडियो

    कुछ देर बाद आग के पास से गुजर गई ट्रेन

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल फ्लाईओवर के पास घास को देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आग लगने के दौरान फ्लाईओवर से मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का काफिला गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आग का धुंआ देखकर सिक्योरिटी को रूकने का इशारा भी किया, लेकिन काफिला फ्लाईओवर से गुजर गया। गनीमत यह रही कि इस आग के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं आग लगने के दौरान सीएम के फ्लाईओवर से काफिले के गुजरने की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ओर दूर से ही फ्लाईओवर के नीचे आग लगी दिखाई दे रही है, वहीं फ्लाईओवर के ऊपर से सीएम का काफिला गुजर रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई है और खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाकर घटना स्थल से चली गई। जिसके बाद हवा चलने के बाद दोबारा आग लग गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि वहीं रेलवे ट्रैक से ट्रेन आग के पास से गुजर गई। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था।
  • Ludhiana : ESIC Hospital का कर्मचारी और प्राईवेट करिंदा 25000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Ludhiana : ESIC Hospital का कर्मचारी और प्राईवेट करिंदा 25000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना : विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ईएसआईसी अस्पताल में तैनात कर्चारी और उसके साथी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह और उसके साथी नवनीत कुमार, निवासी गुरू अर्जुन देव नगर के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि उक्त मुलजिमों को दिनेश कुमार निवासी गाँव फुल्लांवाल, जि़ला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। पीड़ित ने विजिलेंस को बताया कि ईएसआईसी अस्पताल, भारत नगर चौक लुधियाना में ठेके के आधार पर लैबॉरेट्री टैक्नीशियन के पद भरे जाने थे। इस सम्बन्धी वह अस्पताल की एचआर शाखा के सुखबीर सिंह को मिला, जिसने उसे अपने वॉट्सऐप नंबर पर शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज़ भेजने के लिए कहा।

    जिसके कुछ दिनों बाद किसी अनजाने व्यक्ति ने उसको समराला चौंक लुधियाना में मिलने के लिए बुलाया और सुखबीर सिंह द्वारा अस्पताल में नौकरी दिलाने के लिए 1,10,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है। शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम सुखबीर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। बाद में नवनीत कुमार को भी समराला चौक लुधियाना से काबू किया गया।

  • Ludhiana : Car Dealer पर लगे लाखों रुपये ठगने के आरोप, देखें वीडियो

    Ludhiana : Car Dealer पर लगे लाखों रुपये ठगने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: गाड़ी बेचने और खरीदने वाले एक व्यापारी द्वारा दूसरे डीलर ने ठगी के आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए गुरमुख सिंह ने बताया कि उनकी गिल पुल पर कार डीलर का ऑफिस था। निजी कारणो की वजह से उन्हें अपना दफतर बंद करना पड़ा।

    जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़िया दीपक कुमार के दफ्तर में खड़ी कर दी। गुरमुख ने कहा कि दीपक ने उसकी गाड़ियों को दफ्तर से खुर्द बुर्द कर दिया। जांच पड़ताल करने पर उन्हें पता चला कि दीपक ने उनसे ठगी करते हुए गाड़िया बेच दी है। इस मामले की शिकायत थाना 6 की पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मुख्यमंत्री फोबिया से ग्रस्त तभी गगरेट में जपते रहे चैतन्य की माला:चैतन्य शर्मा

    मुख्यमंत्री फोबिया से ग्रस्त तभी गगरेट में जपते रहे चैतन्य की माला:चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा एक बार फिर से धीरे धीरे 2022 जैसी लहर दोबारा से प्राप्त कर रहे है और भाजपा कार्यकर्ता जहां खूब पसीना बहा रहे हैं वहीं आत्मविश्वास से लबालब कार्यकर्ताओं को रोड़ शो में नृत्य, गीत संगीत भी सब को खूब भा रहा है, उधर चैतन्य शर्मा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है और तपती दोपहरी हो या आसमान से बरसते आग के गोले चैतन्य शर्मा ने दिन रात एक कर दिया है। चैतन्य शर्मा जहाँ नुककड़ सभाएँ करके कांग्रेस की गारंटीयों पर हमला बोल रहे हैं वहीं घर घर जाकर लोगों के बीच अपना विजन रखते हुए अपने लिए एवं अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांग रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने बताया कि गुरुवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जो कि सुबह गुगलेहड़ से शुरू होगी और गगरेट से होते हुए चलेट पहुंचेगी, फिर भंजाल तालाब पर उक्त रैली पहुंचेगी जहाँ दोपहर वाद तीन बजे एक विशाल जनसभा का आयोजन करके कांग्रेस सरकार की 14 माह की नाकामियों पर करार चोट की जाएगी, जिसमें सभी सादर आमंत्रित हैं।
    इस रैली में जनता से अपील की जाएगी कि भाजपा के पक्ष में 1 जून को कमल का बटन दबाएं और झूठ की राजनीति एवं झूठी गारंटीयां देने वालों को विदा करें। चैतन्य शर्मा ने कहा कि  डेढ़ वर्ष पूर्व जो सुक्खू सरकार ने दस भी गारंटियों को देकर सत्ता हासिल की थी। उन गारंटियों को डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाए। और अब जब लोकसभा चुनावो के साथ राज्य में उपचुनाव होने जा रहे है। तो दिल्ली से बड़े नेता 85 सौ रुपए प्रति माह देने की बात कर रहे है। लेकिन बीते विस चुनावो के 15 सौ प्रति माह 18 वर्ष की से ऊपर महिलाओ को देने का वादा किया था। वह डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं हुआ। अब लोकसभा चुनावो में हर महिला को 85 सौ रुपए प्रति माह देने की एक और झूठी गारंटी दी जा रही है। चैतन्य शर्मा  ने कहा कि गगरेट की जनता ने मुझे पांच वर्ष के लिए चुना था लेकिन जब 14 माह के कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा गगरेट की जनता के साथ अन्याय करना शुरू किया विशेषकर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गये संस्थानों पर ताला लटका दिया तो फिर मजबूरन हमें इस सरकार से नाता तोड़ना पड़ा।
    चैतन्य शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को चैतन्य शर्मा का फोबिया हो गया हैं तभी वह गगरेट की जनसभा में चैतन्य शर्मा के नाम की माला जपते रहे लेकिन भला होता जनता का, अगर वो बता पाते कि संघनेई डे बोर्डिंग स्कूल के लिए पिछले एक साल में फ़ाइल क्लियर होने के वावजूद एक ईंट भी न लगा पाए। उन्होंने कहा कि एक जून को जनता लोकसभा चुनाव एवम उपचुनाव हेतु भाजपा के पक्ष में वोट करेगी और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार का बनना तय है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि विरोधी पक्ष चाहे जितना मर्जी उन्हें बदनाम कर ले, जनता उनके बातो नहीं आएगी क्योंकि जनता को वो मुश्किल वक़्त याद है जब कोरोना काल में चैतन्य शर्मा ने जरूरतमंदो को राशन, निःशुल्क दवाइयां, निःशुल्क एम्बुलेंस और निःशुल्क ऑक्सीजन के सिलेंडर उस वक़्त  मुहैया करवाए थे जब बड़े बड़े नेता कोरोना के समय अंडर ग्राउंड हो गये थे। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन उनके लिए सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी।
  • Jalandhar: पुलिस के Encounter की वीडियो आई सामने, गैंगस्टर को लगी गोली

    Jalandhar: पुलिस के Encounter की वीडियो आई सामने, गैंगस्टर को लगी गोली

    Kathua के Medical College मे हुए shootout मे वांछित था आरोपी

    जालंधर (ENS) : भोगपुर इलाके में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की वीडियो सामने आई है। जिसमे AGTF के प्रभारी मुखविंदर सिंह भुल्लर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ उस घर का मुआयना करते नजर आ रहे है। जहा पर गैंगस्टर छुपा हुआ था। इस मौके पर उनके साथ देहात के एसएसपी अंकुर गुप्ता भी मौजूद है। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली भी लगी है। जिसे इलाज के लिए हस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया गैंगस्टर रोहित कुमार उर्फ़ मक्खन पुत्र बोथ राज वासी कोटली रियान (J&K) शुनू गैंग का सदस्य है। दो महीने पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ मेडिकल कॉलेज में हुए शूट आउट में एक गैंगस्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस को शुनू गैंग के मेंबर्स के बारे में सूचना मिली थी। जब टीम ने उनका पीछा करना शुरू किया तो गाड़ी में सवार गैंगस्टर्स मेडिकल कॉलेज परिसर में दाखिल हो गए थे।

    शूटआउट में गैंगस्टर्स को लीड कर रहा वासुदेव मारा गया, जो मर्डर केस में आरोपी था। दो पुलिस अफसर दीपक शर्मा और अनिल कुमार घायल हो गए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को सिर में गोली लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी ।

  • जालंधर : इस इलाके मे पुलिस और गैंगस्टर की हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    जालंधर (ENS): देहात पुलिस के अधीन पड़ते भोगपुर के इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलियां चलने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि AGTF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर को इलाके में छिपा हुआ है। जिस पर कार्रवाई करते हुए AGTF के चीफ मुखविंदर सिंह भुल्लर ने टीम गठित कर इलाके को घेर लिया।

    इस दौरान AGTF की टीम और देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत गैंगस्टर को काबू किया है। काबू किया गया गैंगस्टर जम्मू का रहने वाला बताया जा रहा है और उक्त गैंगस्टर सब इंस्पेक्टर के मर्डर केस में भी वांछित चल रहा था। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा कर सकती है।