Blog

  • पंजाबः ड्रग रैकेट मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, जेल में बंद आरोपी को किया केस में नामजद, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल से ड्रग रैकेट चलाया जा रहा है। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सरगना अक्षय छाबड़ा को 7 दिसंबर को एसटीएफ द्वारा हेरोइन तस्कर हरमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप की गिरफ्तारी के बाद केस में नामजद किया है। पुलिस अमनदीप और जसपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई तो पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि अक्षय जेल से चलाए जा रहे ड्रग मॉड्यूल का सरगना है। जिसके बाद पुलिस ने उसे केस में नामजद कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया है।

    इसका इस्तेमाल वह जेल से तस्करों और ग्राहकों से संपर्क करने के लिए कर रहा है। 7 दिसंबर को एसटीएफ ने हेरोइन तस्कर हरमनदीप सिंह उर्फ ​​दीप को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22.5 करोड़ कीमत की 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 1.40 लाख ड्रग मनी के साथ पकड़ा था। उधर, प्रोडक्शन वारंट पर आए अमनदीप जेठी और जसपाल सिंह उर्फ ​​गोल्डी ने खुलासा किया कि दोनों जेल में बैठकर ड्रग रैकेट चला रहे थे और उनके निर्देशों पर हरमनदीप सिंह छोटे तस्करों से हेरोइन इकट्ठा करता था और उसे अपने ग्राहकों तक पहुंचाता था। एसटीएफ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह गोल्डी को 2022 में ड्रग माफिया और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सरगना अक्षय छाबड़ा के साथ NCB ने गिरफ्तार किया था। इस बीच अक्षय से भी पूछताछ की गई तो उसने अपने सहयोगी जसपाल और अमनदीप की मदद से जेल से ड्रग नेटवर्क चलाने की बात कबूली।

    एसटीएफ इंस्पेक्टर हरबंस ने कहा कि पुलिस ने अक्षय, अमनदीप और जसपाल से तीन मोबाइल बरामद किए हैं, जो जेल में अपने ड्रग नेटवर्क को चलाने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे। अमनदीप ने जेल के अंदर कुछ कैदियों से 50 हजार और जसपाल ने 30 हजार में मोबाइल खरीदा था। उन्होंने इसका भुगतान पेटीएम ऐप के माध्यम से किए थे, जबकि अक्षय ड्रग आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के साथ बातचीत करने के लिए अपने सहयोगियों के फोन का उपयोग कर रहा था। टीम को बरामद फोन से कई ड्रग तस्करों, ग्राहकों के नंबर मिले हैं और जल्द ही ड्रग नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।

    इंस्पेक्टर हरबंस ने बताया कि जेल के अंदरफोन बेचने वाले कैदियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अक्षय छाबड़ा अपने साथी जसपाल और अमनदीप के साथ लुधियाना सेंट्रल जेल से चलाए जा रहे इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क का सरगना निकला। बाद में अमनदीप की पत्नी तनुजा को भी 700 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक, अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

  • पंजाबः पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः  जंडियाला गुरू में आज सुबह पुलिस और गैंगस्टर में गोलियां चली थी। जिसमें गैंगस्टर अमरजीत अमरी को पुलिस ने मार गिराया। उक्त आरोपी 3 मर्डर केस में शामिल था। ववहीं मृतक अमरजीत सिंह के परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। अमरजीत अमरी की मौत के बाद उसका परिवार मीडिया के सामने आया है। जहां परिवा रने बताया कि वह पहले राजगिरी के यहां काम लेबर का करता था। परिवार ने कहा कि वह पिछले ढाई साल से घर नहीं आ रहा था। इस मामले लेकर मीडिया ने जब परिवार से पूछा कि उनके बेटे के पास से हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। 

    बता दें कि इस मामले को लेकर एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम सुबह 9 हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी। वहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था। उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग कर दी। फिर वह हथकड़ी समेत ही भागने लगा। उसकी गोली से एक अफसर जख्मी हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर के फायरिंग में इस्तेमाल 9 एमएम का पिस्टल और 30 बोर के कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। अमरी बीते दिनों जंडियाला गुरु के बाबा, साजन प्रधान, जेई और एक अन्य के कत्ल में शामिल था। उन्होंने कहा कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। शव का पोस्टमार्टम होगा। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। गैंगस्टर के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं इस मुठभेड़ में घायल पुलिस मुलाजिम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुलाजिम की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि मुलाजिम को कितनी गोलियां लगी हैं।

  • पंजाबः SDO हेडवर्क्स इरिगेशन राजिंदर पाल पर हमलावरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः इरिगेशन विभाग के SDO पर हमलावारों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल SDO राजेंद्रपाल गोयल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। विभाग की महिला बेलदार के बेटे द्वारा पहले कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। दफ्तर बंद होने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इरिगेशन विभाग फिरोजपुर के एसडीओ हेड वर्क्स राजेंद्र पाल गोयल ने बताया कि वह कैनाल कालोनी के इंचार्ज हैं।

    वहां पर बहुत से लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं और लगातार चोरियां हो रही हैं। विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशों अनुसार उनके द्वारा अवैध कब्जा करने वालों और चोरियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में एक महिला बेलदार थी और उसके बेटे द्वारा विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया जा रहा था। जब उन्होंने स्टाफ को साथ लेकर उसे ऐसा करने से रोका और लोगों द्वारा आश्वासन देने तथा उसकी ओर से आगे से ऐसा न करने का वायदा करने पर उसे छोड़ दिया गया।

    जब दफ्तर बंद हुआ तो मौका, पाकर आरोपी ने अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उन पर तलवारों और हथौड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए हैं। गोयल ने कहा कि जब उनके ऊपर यह हमला हुआ तो वहां बहुत से लोग मौजूद रहे परंतु किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। हमलावर उन्हें हथियारों से मारते रहे, अब पुलिस से मांग करते है कि जल्द से जल्द हमलावरों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा ड्यूटी के दौरान काम करना बेहद मुश्किल होगा।

  • पंजाबः किसानों ने फिर किया हाईवे जाम, लोग हुए परेशान

    लुधियानाः पंजाब में किसानों द्वारा पिछले माह से बार-बार प्रदर्शन किया जा रहा है। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने उनकी मांगे मानकर मसले को हल किया था। लेकिन अब किसानों ने प्रशासन और शूगर मिल को लेकर दिए गए समय दिया था। जिसको लेकर किसानों ने  धूरी-लुधियाना मुख्य मार्ग दोनों तरफ से जाम कर दिया गया है। किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा 2 बजे तक प्रशासन और शूगर मिल को समय दिया गया है, हल ना होने पर बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि कल शाम से धरना जारी है लेकिन कल एक तरफ रोड  बंद की गई था लेकिन अब दोनों तरफ से रास्ते बंद कर दिए गए है। बता दें कि स्थानीय शूगर मिल तथा गन्ना काश्तकारों से चलता आ रहा रेड़का दोबारा गर्मा गया, जब गन्ना काश्तकारों ने कनवीनर हरजीत सिंह बुगरा की अगुवाई में स्थानीय राम बाग के आगे धूरी-लुधियाना मुख्य मार्ग पर यातायात ठप्प करते धरना देना शुरू कर दिया । किरती किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा तथा भाकियू आजाद द्वारा धरने को समर्थन दिया जा रहा है।

    अलग-अलग प्रवक्ताओं ने संबोधित करते कहा कि किसानों की त्रासदी है कि आज तक जहां उनके बेचे गन्ने की अदायगी नहीं की गई, वहीं नई फसल बेचने के लिए भी धरने देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शूगर मिल न चलाने का फैसला सोची-समझी साजिश है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब में नए उद्योग लगाने की बातें कर रहे हैं, वहीं अपने ही हलके की शूगर मिल के साथ संघर्ष कर रहे किसानों के पक्ष में हाय का नारा भी मारने से कतरा रहे हैं। कनवीनर हरजीत सिंह बुगरा ने कहा कि जहां पहले ही शूगर मिल की तरफ करीब 17 करोड़ रुपए का बकाया बाकी है, वहीं नया गन्ना बेचना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है तथा रोजाना सिर्फ 11 पर्चियां दी जा रही हैं, जो काफी नहीं है।

  • पंजाबः फैक्टरी का शटर तोड़कर घुसे चोर, दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोगाः शहर में पुलिस जगह-जगह पर नाके लगाकर चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने की होड़ में लगी हुई है, लेकिन दूसरी और बेखौफ चोर भी वारदातों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ताजा मामला मोगा के बंद फाटक के पास से सामने आया है, जहां चौधरी की फीड फैक्टरी को चोरो ने निशाना बनाया। घटना को अंजाम देने आए 4 चोर फैक्टरी का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद चोरो ने दफ्तर का दरवाजा तोड़ा और नगदी लेकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि फैकटरी मालिक ने गल्ले में ज्यादा पैसे नहीं रखे हुए थे। जिसके कारण बड़ी चोरी होने से बचाव हो गया। लेकिन गल्ले में पड़े 3 से 4 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि चार युवक पहले फैक्टरी के छोटे शटर को तोड़ने के लिए पूरी जद्दोजेहद कर रहे है। इस दौरान चारों चोर मिलकर पूरा जोर लगा रहे कि शटर टूट जाये, लेकिन जब वह शटर को तोड़ नहीं पाते तो फक्ट्री का दूसरा शटर तोड़ कर अंदर घुस जाते है। जिसके बाद वह फैक्टरी के दफ्तर का गेट तोड़ कर दफ्तर में चारो ओर तलाशी लेते है। इस दौरान वह गल्ले में पड़े 3 से 4 हजार रूपये उड़ा कर फरार हो जाते है। फैक्टरी मालिक ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने पी.जी. कॉलेज ऊना मे किया प्रांत कार्यालय सुनील भवन के लिए धन संग्रह

    ऊना/सुशील पंडित : सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय सुनील भवन के निर्माण कार्य के लिए ऊना इकाई के कार्यकर्ताओं ने पी.जी.कॉलेज ऊना मे किया धन संग्रह । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊना तहसील संयोजक तरूण ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में जो विराट रूप विद्यार्थी परिषद का है, उसका श्रेय सुनील उपाध्याय को जाता है। उन्हीं के प्रयासों से विद्यार्थी परिषद आज प्रदेश में नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। सुनील उपाध्याय के नाम से ही विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय का नाम सुनील भवन रखा है। अभाविप ज़िला संयोजक चंदन सेखडी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना मे 01 जनवरी तक ज़िला ऊना के प्रत्येक महाविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों से सुनील भवन के निर्माण कार्य के लिए धन संग्रह अभियान चलाएगी।
  • पंजाबः महिला आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नशा तस्करी के मामले में सख्ती से कार्रवाई की गई जा रही है। वहीं आज लुधियाना एसटीएफ ने कार सवार एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला वंदना फिरोजपुर छावनी स्थित आर्मी हॉस्पिटल में नर्स के पद पर तैनात है। बाकी आरोपियों में से एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करता है, जबकि दूसरा टैक्सी ड्राइवर है। 

  • जालंधरः मकड़ी की तरह दीवार पर चढ़कर चोर ASI के घर से लाखों का सामान लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी और लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब हालात यह हो गए है कि चोर पुलिस कर्मियों के घर को भी निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला थाना 8 के अंतगर्त इलाके से सामने आया है। चोर इतना शातिर था कि मकड़ी की तरह ईंटो की दीवार पर इतनी आसानी से चढ़ गया और घर के अंदर घुसकर लाखों का सामान लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए एएसआई जसवीर चंद ने बताया कि वह 15 दिसंबर को अपने परिवार सहित भांजी की शादी में पठानकोट गया हुआ था।

    तभी 16 दिसंबर को पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर में चोरी हो गई है। जब अगले दिन वापस आकर देखा तो बैडरूम की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 16 लाख की कीमत के सोने व चांदी के गहने, कुछ नगदी, बेटे की स्पोर्ट्स साइकिल और 2 लैपटॉप लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना 8 की पुलिस में मौके पर पहुंचकर पीड़ित पुलिस कर्मी के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, घर के सामने लगे एक कैमरा में आरोपी कैद हो गया है, जिसमें वह दीवार पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

  • बड़ा झटकाः महंगी होगी शराब, CM कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी

    लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 20 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें 19 प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास किया। NCR में फ्लैट की चाहत रखने वालों का इंतजार खत्म होगा। कैबिनेट ने NCR में अधूरे पड़े 2.40 लाख फ्लैट को पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस को मजबूत करने के लिए 57 शहरों में साइबर थानों को मंजूरी दी गई है। वहीं, 2024 में लोगों को महंगी शराब मिलेगी। साथ ही प्रदेश में रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर भी प्रीमियम ब्रैंड की शराब बिक सकेगी। सक्षम स्तर से अनापत्ति मिलने पर वहां रिटेल स्टोर स्थापित किए जा सकेंगे। हालांकि, इन दुकानों में प्रवेश और निकास मुख्य भवन के भीतर ही होगा।

    सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आबकारी नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी गई है। नई नीति 1 अप्रैल से लागू होगी। नई नीति में अंग्रेजी शराब, मॉडल शॉप और बीयर शॉप की सालाना लाइसेंस फीस में 10% की वृद्धि की गई है। रिन्यूअल और प्रोसेसिंग फीस में भी बढ़ोतरी हुई है। देसी शराब का भी कोटा बढ़ाया गया है। इससे शराब महंगी हो सकती है। देसी शराब के पव्वे में करीब 7 रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान है। अगर किसी के पास बार का लाइसेंस है और वह उस भवन के दूसरे परिसर या टेरेस में बार काउंटर स्थापित करना चाहता है तो लाइसेंस का 25% या 2.5 लाख रुपये देकर (जो अधिक हो) अनुमति ले सकेगा। बीयर शॉप के 20 मीटर के अंदर अगर 100 वर्ग मीटर का परिसर है तो वहां पीने के लिए सिटिंग एरिया बनाया जा सकेगा। इसके लिए 5000 रुपये सालाना शुल्क देना होगा।

    पुलिस या कोई एजेंसी बिना आबकारी विभाग की अनुमति से शराब, भांग या बीयर की दुकान बंद या सील नहीं करा सकेगी, न ही बिना अनुमति के दुकान का निरीक्षण कर सकेगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अलावा कोई अन्य एजेंसी निरीक्षण करती है तो उसे इसकी विडियोग्रॉफी करानी होगी। एसजीपीजीआई में प्रदेश का पहला एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर बनेगा। यहां बच्चों की विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। कैबिनेट ने इसके पहले फेज के लिए 199 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। सेंटर कुल 573 बेड का होगा और इसमें 23 विभाग खोले जाएंगे। पहले चरण में 12 विभाग खुलेंगे व 308 बेड की सुविधा विकसित की जाएगी। पूरे प्रॉजक्ट पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

    उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने खोले जाएंगे। इस फैसले के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में साइबर क्राइम थानों की मौजूदगी हो जाएगी। फिलहाल, प्रदेश के सभी 18 मंडलों में साइबर क्राइम थाने मौजूद हैं। अभी तक आईजी स्तर का अधिकारी इन थानों को देखता था, लेकिन सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित होने के बाद पुलिस अधीक्षक इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए सभी 75 जनपदों में साइबर थानों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 18 मंडल मुख्यालयों में पहले से ही साइबर थाने मौजूद हैं, अब बाकी बचे 57 जनपदों में भी थाने स्थापित करने का बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार तेजी से इस पर काम करने जा रही है और जल्द ही थाने खोले जाएंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी कलह, नवजोत सिद्धू ने किया पलटवार

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह हो गई है। पिछले दिनों बठिंडा के गांव महिराज में हुई रैली के दौरान नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने टिप्पणी की। दरअसल, बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते 25 सालों से मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के साथ-साथ कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा था।

    उनके इस बयान पर अब विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए। वहीं प्रताप सिंह बाजवा हल्का पायल के गांव रामपुर में गुरुद्वारा गुरमति संगीत विद्यालय बुंगा साहिब में 9वें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित एक धार्मिक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- मैं सिद्धू साहिब को यही कहूंगा, थोड़ी मैच्योरिटी से एक्ट करें। उनकी एक ही सलाह है, पार्टी के कैडर के साथ चलें। पार्टी की स्टेजों पर आएं। दो दिन बाद 21 और 22 दिसंबर को कांग्रेस के केंद्र सरकार के खिलाफ धरने हैं।

    एक जगराओं और दूसरा फगवाड़े में धरना है। जो बोलना है, वहां आकर बोलें। अपना अलग अखाड़ा (स्टेज) लगाना अच्छी बात नहीं है। बाजवा ने कहा कि कोई भी कांग्रेसी इसे ठीक नहीं कहेगा। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अच्छी राय देने वाले भी यही कहते होंगे कि अपनी अलग स्टेज न लगाएं। बाजवा ने सलाह दी कि हम सब एक पार्टी में हैं और अगल स्टेज लगा ही नहीं सकते। पार्टी की स्टेज पर कभी किसी ने उन्हें रोका नहीं है। वह उन्हें पार्टी की स्टेज पर आने का न्योता देते हैं। अगर वे सोचते हैं कि उन्हें किसी ने नहीं कहा, मैं न्योता देता हूं। उन्हें स्टेज पर समय भी दिया जाएगा, आएं और अपनी बात रखें।