Blog

  • नकली शराब मामले में गौरव मिन्हास गिरफ्तार

    नकली शराब मामले में गौरव मिन्हास गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस द्वारा पकड़ी गई नकली शराब, नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर मामले में मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास को पुलिस ने ऊना से गिरफ्तार लिया है। इस नकली शराब मामले में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों ने शराब गौरव मिन्हास से खरीदने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस गौरव की तलाश में जुट गई थी। जवकि गौरव मामले की भनक लगते ही फरार चल रहा था।
    जिला पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए पालमपुर, पठानकोट और जम्मू में सर्च कर रही थी। परंतु आरोपी ऊना में ही छुपा बैठा था।बढ़ते दबाव के बीच गौरव ने पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। नकली शराब मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इस मामले में गौरव की पत्नी को पहले ही पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है।ऊना से गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास कांगड़ा जिले के पंचरूखी का रहने वाला है। 
    वहीं जिला मंडी में जहरीली शराब मामले में भी मुख्य आरोपित गौरव मिन्हास जमानत पर चल रहा है। जिला मंडी जहरीली शराब मामले में उसे पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। उस दौरान जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। 
    स्प्रिट ड्रमों को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ हुई 
    पुलिस शहर की एक निजी ट्रांसपोर्ट से स्प्रिट से भरे दस ड्रम बरामद कर चुकी है। इस मामले को लेकर भी कुछ लोगों से  पूछताछ की जा चुकी है। जबकि 420 पेटी नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर वाली शराब की पेटियां भी पकड़ी गई हैं। इस तरह से यह पूरा मामला नकली शराब से जुड़ता जा रहा है। 
  • सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी डालने पर मैहतपुर के डॉक्टर पर मामला दर्ज

    सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी डालने पर मैहतपुर के डॉक्टर पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते एक नामी आंखों के चिकित्सक द्वारा सोशल मिडिया पर भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विभिन्न हिंदू संगठन भड़क गए हैं। शनिवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ऊना में प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपित चिकित्सक की सोमवार तक गिरफ़्तारी करने की मांग की। वहीं एक निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा भी पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की और शिकायत पत्र सौंपा गया।डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने हिंदू संगठनों से शिकायत लेकर मैहतपुर पुलिस थाना प्रभारी को इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं शानिवार देर सांय विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मैहतपुर पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपित चिकित्सक को जल्द गिरफ़्तार करने की मांग की।

    पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में देवभूमि स्वर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष विनय राणा ने आरोप लगाया कि मैहतपुर नगर में एक निजी चिकित्सक ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे हिंदू समाज में लोगो की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसे शरारती तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर विनय राणा, चंदन शर्मा, साहिल ठाकुर, गौरव राणा, दिनेश ठाकुर, शम्मी ठाकुर, भूपि राणा, गौरव राणा, विनय सहोड, पुलकित शर्मा, मोनू जोशी, चंदन ठाकुर, मनु राणा सहित अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।
  • महाजनसंपर्क के तहत सतपाल सत्ती श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से मिले

    महाजनसंपर्क के तहत सतपाल सत्ती श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से मिले

    मोदी सरकार ने किया देश को बदलने का काम: सत्ती 
    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में करीब 1 माह तक चल रहे महा जनसंपर्क अभियान। के तहत ऊना सदर के विधायक का सतपाल सिंह सत्ती ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्र सरकार के कार्यों की बुकलेट दी।वहीं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला  व चेयरमैन प्रिंस राजपूत व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक सतपाल सिंह सत्ती को सम्मानित भी किया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 9 वर्ष तक कार्य करते हुए देश के हालात को बदलने का काम किया है, हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई है। देश आत्मनिर्भर बने, स्वावलंबी बने इसके लिए काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार हम विदेश की ओर देखते थे लेकिन अब भारत ही निर्माण के कार्य में आगे बढ़ा है, कोरोना की वैक्सीन ,सेना के शस्त्र भारत  में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यह बात कहते हैं कि उनसे पहले जो प्रधानमंत्री रहे उन्होंने भी देश की के लिए काम किया है ,नीतियां बनाई है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णमयी काल है, जिसके माध्यम से देश को बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में 9 वर्ष पूर्ण होने पर समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर के मोदी सरकार की नीतियां पहुंचाई जा रही हैं ,दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में काम करने वाली धार्मिक ,सामाजिक व व्यापारिक अन्य संस्थाएं जो अपने-अपने ढंग से काम कर रहे हैं उनके प्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाना और उन्हें देश हित में लिए गए निर्णय को बताना निश्चित रूप से बेहतर कदम है ।
    उन्होंने कहा कि देश सबसे पहले है इसलिए हमारा मानना है कि देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अतुलनीय योगदान है, जो गरीबी से उठकर आगे बढ़े हैं ।उन्होंने देश को क्रांतिकारी परिवर्तन देते हुए विकास को आगे बढ़ाया है और सबका विकास सबका साथ लक्ष्य रखा है ।इस अवसर पर उन्होंने श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ विकास के कार्यों पर चर्चा भी की। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, चेयरमैन प्रिंस राजपूत, विजय पूरी, मास्टर लाल चौधरी, पवन कालिया ,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ,,पार्षद इंदु,ऋतु असोत्रा, कैप्टन तरसेम ,बलविंदर कुमार गोल्डी, राजकुमार पठानिया, हरविंदर मक्कड़, सोनू शर्मा,  जनकराज खजांची, नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पुरी, राजीव भनोट सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • कलयुगी मां! सो रहे 3 बच्चों को कुएं में फैंका, हुई मौत, देखें वीडियो

    कलयुगी मां! सो रहे 3 बच्चों को कुएं में फैंका, हुई मौत, देखें वीडियो

    मिर्जापुरः संत नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और कमरे में जाकर खुद पर आग लगा ली। यह आग पूरा घर में फैल गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो बच्चों का शव बाहर निकाले। तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। पचरा गांव निवासी अमरजीत की पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कमरे के अंदर जाकर आग लगा ली। घटना की खबर लगते ही स्वजन शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

    बालकों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ,लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे। तीनों बच्चों की मौत हो गई। इसमें दो बेट‍ियों दो वर्षीय कृति व एक वर्षीय अनु के शव को कुएं से बरामद कर लिया गया है। जबकि बड़े बेटे आकाश (8) की तलाश जारी है। वहीं अमरजीत की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सुबह 3 से 4 बजे के करीब पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दिया। एक बेटा एक बेटी के शव को बाहर निकाला गया है। एक बेटी का शव कुएं में है, उसे भी बाहर निकाला जा रहा है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कमरे के अंदर जाकर आग लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

    ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालकों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ,लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे। दो बच्चियों की मौत हो गई है, लेकिन बेटे की तलाश जारी है। वहीं मां की भी हालत गंभीर है। मामला संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव का है। यहां के निवासी अमरजीत का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह एक बार फिर विवाद होने पर पत्नी चंदा नाराज हो गई और अपने तीन बच्‍चों आठ वर्षीय आकाश, दो वर्षीय बेटी कृति व एक वर्षीय बेटी अनु को पास में मौजूद कुएं में ले जाकर बारी-बारी फेंक दिया। इसके बाद खुद कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद करके आग लगा ली। वही उसके तीनो बच्चे कुछ देर में डूब गए। कृति और अनु की मौत हो गई। दोनों के शव ग्रामीणों ने कुएं से न‍िकाल ल‍िए हैं। बड़े बेटे आकाश की तलाश जारी है। वहीं अमरजीत की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। अमरजीत कोल मजदूरी करने का कार्य करता था। ये घटना इलाके में चर्चा में विषय बनी हुई है।

  • उपमुख्यमंत्री ने हरोली विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं

    उपमुख्यमंत्री ने हरोली विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग से संबंधित तकसीम न होने की बात कही। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भी अपनी मांगे उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल से संबंधित समस्या का हल करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्या से भी अवगत करवाया। दर्जनों लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उपमुख्यमंत्री से कई।
    उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश भी जारी किए।
    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री विनोद बिट्टू, प्रधान हरोली रमन कुमारी, एक्सियन पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पर्यावरण दिवस पर रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

    पर्यावरण दिवस पर रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेन ब्रांच ऊना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग स्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें करीब 70 बिद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सहायक महाप्रबंधक संज्जू बंगा ने शिरकत  की। बच्चों द्वारा पर्यावरण बचाने  के लिए भिन्न भिन्न चित्रकला की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम, जलवायु प्रदूषण और इसका नियंत्रण था।

    इस सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धिमा, द्वितीय स्थान रोशनी,व तृतीय स्थान पलक ने हासिल किया और यूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया द्वितीय स्थान इशिता एवं तृतीय स्थान अभिनव राणा ने चटका मुख्यातिथि द्वारा विजेता बिद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संजू बंगा ने अपने सम्बोधन में कहा की हमें हर कीमत पर पर्यावरण की रक्षा के लिए एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा की वनों से लेकर महासागरों और मिट्टी से लेकर वायु तक प्रकृति के सभी संसाधनों का हमें संरक्षण करना चाहिए। इसके उपरांत मुख्यातिथि द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में चीफ  मैनेजर करतार सिंह, फील्ड ऑफिसर मोहित भाटिया, रोकफोर्ड स्कूल के एम डी विनोद कुमार आनंद, सुमित आनंद, नबज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार, अध्यापक इंदु, इंद्रजीत, अंजनी, सोनम सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे 125 पद

    एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे 125 पद

    5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 5 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राईवर और सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 18 से 21 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोेर्ट साईज़ फोटो, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਦਿੱਤਾ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਲਿਖਤੀ ਸੱਦਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਦਿੱਤਾ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਲਿਖਤੀ ਸੱਦਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਬਤੌਰ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਫਿਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਣੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਮਿਤੀ 24 ਮਈ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਗਏ। ਮਿਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਪ.ਸ.ਸ.ਫ. ਦੇ ਸੂਬਾਈ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਭੈੜੇ ਵਰਤਾਓ ਕਾਰਣ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਵਰਗ ਅੰਦਰ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ ਅਤੇ ਰੋਸ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ 25 ਮਈ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਬਲਾਕਾਂ ਅੰਦਰ ਇਸ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੀਆਂ ਅਰਥੀਆਂ ਫੂਕਣ ਉਪਰੰਤ ਅੱਜ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੇਡਰੇਸ਼ਨ (ਪ.ਸ.ਸ.ਫ) ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਰੈਲੀ ਅਤੇ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਵਲੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਵੀ ਭਾਰੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਰਹੀ। ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅੰਦਰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਤੀ ਰੋਸ ਅਤੇ ਰੈਲੀ ਪ੍ਰਤੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਕਾਰਣ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਦੇ ਜ਼ਿਲਿਆ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਝੰਡਿਆ ਅਤੇ ਬੈਨਰਾਂ ਸਹਿਤ ਰੈਲੀ ਸਮਾਪਤ ਹੋਣ ਤੱਕ ਵੀ ਵੀ ਪਹੁੰਚਦੇ ਰਹੇ। ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਬਹੁਤ ਬਲ ਮਿਲਿਆ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਫੇਡਰੇਸ਼ਨਾਂ ਅਤੇ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ, ਸਾਥੀ ਵੇਦ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਮੁੱਖ ਸੰਪਾਦਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਲਹਿਰ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ,ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਚਾਹਲ, ਕਰਮਜੀਤ ਬੀਹਲਾ, ਮੱਖਣ ਵਾਹਿਦਪੁਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਰੈਲੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਚਲਾਉਂਦਿਆਂ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਤੀਰਥ ਸਿੰਘ ਬਾਸੀ ਅਤੇ ਸਾਥੀ ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਸਕੋਰ ਸੂਬਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ.ਸ.ਸ.ਫ.  ਨੇ ਰੈਲੀ ਕਰਨ ਦੇ ਕਾਰਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਦੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਿਡ ਡੇ ਮੀਲ਼ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਰੈਲੀ ਦੇ ਦਬਾਅ ਸਦਕਾ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਸਮੇਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਦੁਰ-ਵਿਵਹਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤੀਸ਼ ਰਾਣਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਚਾੜ੍ਹ ਦਿੱਤੇ। ਇਸ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਹੈਂਕੜ ਭਰੇ ਵਤੀਰੇ ਕਾਰਣ ਸਮੁੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅੰਦਰ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਮਿਸਾਲ ਅੱਜ ਦੀ ਇਹ ਰੈਲੀ ਸਾਬਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਨਾਂ ਵਰਤ ਕੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀਆਂ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਹੈਂਕੜਬਾਜੀ ਭਰਿਆ ਵਤੀਰਾ ਵਰਤਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਥਾਂ ਹਿਟਲਰਸ਼ਾਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸੰਘਰਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਦਬਉਣ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਮੰਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਵੀ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਵਤੀਰਾ ਲਗਾਤਾਰ ਹੈਂਕੜ ਭਰਿਆ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਵੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਥਾਂ ਅਜਿਹਾ ਵਤੀਰਾ ਅਪਣਾਇਆ ਹੈ। ਉਪਰੰਤ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਤੀ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਵਿੱਖੇ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 8 जून को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 8 जून को

    जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय आईटीआई ऊना में जैंड्राॅयट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा नोएडा में स्थापित डिक्शोन कम्पनी हेतू 8 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि कैम्पस इंटरव्यू हेतू  शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई- इलेक्ट्रोनिक, इलैक्ट्रिकल व सभी मकेनिकल ट्रेड (फिटर, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक ,मशीनिस्ट आदि ) व्यवसाय मे कोर्स कर रहे या पूर्ण कर चुके सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से अधिक होनी चाहिए।
    उन्होने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित युवाओं 15000 रूपये  मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड  की प्रतिलिपियों  के साथ भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी आईटीआई के पास आउट व् प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र व 12वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मदन लाल तिवारी व् सतीश कुमार से दूरभाष 01975-223203 या 9625005075 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • सरकार और राजनीतिक स्तर पर उठाया जाएगा सनोली-मजारा और आसपास के गांव का मामला

    सरकार और राजनीतिक स्तर पर उठाया जाएगा सनोली-मजारा और आसपास के गांव का मामला

    उपमुख्यमंत्री ने सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों से की मुलाकात

    कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए जा रहे नुक्सान के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सनोली-मजारा सहित इसके साथ लगते करीब 5 गांव के लोगों की समस्या पर गौर करते हुए कहा कि निजी कंपनी द्वारा छोड़े जा रहे रसायनों द्वारा उत्पन्न हुई पेयजल सहित अन्य समसमयाओं को प्रदेश सरकार दूर करने का प्रयास करेगी और राजनीतिक स्तर पर मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

    उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया ऊना जिले के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल और सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कमेटी का गठन करेगी। कमेटी इन प्रभावित गांवों का दौरा कर समस्या के समाधान का भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने प्रभावित सनोली, मजारा, मलूकपुर, बीनेवाल और पूना गांव के विभिन्न लोगों से बातचीत कर समस्या को जाना। धरना प्रदर्शन में शामिल स्थानीय गांववासी प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान सनोली लाला रोणक लाल, वर्तमान प्रधान जसबीर कौर सहित अन्य लोगों ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।