Blog

  • Jalandhar: हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं व्यक्ति और औरत चढ़े पुलिस के हत्थे, 70 ग्राम हेरोइन बरामद

    Jalandhar: हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं व्यक्ति और औरत चढ़े पुलिस के हत्थे, 70 ग्राम हेरोइन बरामद

    जालंधर (हर्ष कुमार)। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक औरत और व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव लाटीयावाल, सुल्तानपुर और स्वर्ण कौर पत्नी बलवीर सिंह वासी अब्दुल्लापुर थाना टांडा के रूप में हुई है। क्राईम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प वाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित जालंधर से कपूरथला रोड नाकाबंदी के दौरान अंबिका फैक्ट्री के पास मौजूद थे।

    उसी समय एक्टिवा पर सवार होकर एक व्यक्ति और औरत पुलिस का नाका देख घबरा कर पीछे भागने की कोशिश करने लगे और गिर गए नाके पर तैनात एसआई भूपिंदर सिंह ने दोनों को रोककर जब तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि यह हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।

  • जालंधरः सड़क क्रॉस कर रही लड़कियों की एक्टिवा सवार से हुई टक्कर, दो घायल

    जालंधरः सड़क क्रॉस कर रही लड़कियों की एक्टिवा सवार से हुई टक्कर, दो घायल

    जालंधर/वरुणः महानगर में बस स्टैंड के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। अरोड़ा प्राइम टॉवर के नजदीक पैदल जा रही लड़कियों को एक्टिवा सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में लड़की का टांग टूट गई है। जबकि एक्टिवा सवार युवक के मुंह पर गंभीर चोट आई है। हालांकि दूसरी लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    हादसे में घायल लड़की और एक्टिवा सवार व्यक्ति को सवोर्दय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जोकि फगवाड़ा का रहने वाला है।राहुल जालंधर में आईसीआईसी बैंक में काम करता है। घायल राहुल के पिता पीएनबी बैंक से रिटायर है। घटना की सूचना मिलते ही वह सर्वोदय अस्पताल में पहुंच गए। वहीं उक्त लड़कियां श्री राम फाइनास कंपनी में काम करती है। 

    राहगीर हरप्रीत सिंह निज्जर मौके से गुजर रहे थे। तो उन्होंने देखा कि लोग घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने की बजाए उनकी वीडियो बना रहे है। इस दौरान उन्होंने घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचित किया।

    घटना की जानकारी देते हुए राहगीर हरप्रीत ने बताया कि वह घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद करीब डेढ घंटा पुलिस का इंतजार करता रहा, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटना का जायजा लेने नहीं पहुंचा। वहीं दूसरी ओर घायलों के परिजनों की ओर से भी इस मामले को लेकर लगातार संपर्क साधा जा रहा है।

  • पंजाबः सरकार ने किसानों के 326 वारिसों को दी सरकारी नौकरी दी

    पंजाबः सरकार ने किसानों के 326 वारिसों को दी सरकारी नौकरी दी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अब तक किसान संघर्ष के दौरान शहीद हुए 634 किसानों के वारिसों को 5 लाख रुपए के हिसाब से कुल 31 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किये हैं। इसी तरह किसानों के 326 वारिसों को अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी दी जा चुकी हैं, 98 को नौकरी देने के लिए वैरीफिकेशन मुकम्मल हो गई है जबकि 210 अन्यों को सरकारी नौकरी देने के लिए प्रक्रिया मुकम्मल की जा रही है। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज यहां पंजाब भवन में किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और राज्य जनरल सचिव सरवण सिंह पंधेर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने किसानों की मांग के साथ सहमति प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार केंद्र को किसान संघर्ष के दौरान स्वीकृत की माँगों को जल्द व्यवहारिक रूप देने सम्बन्धी पत्र लिखेगी।

    धालीवाल ने भारत माला योजना के अंतर्गत बनाऐ जा रहे हाईवेज में किसानों की आ रही ज़मीनों सम्बन्धी मौके पर मौजूद हाईवे से सम्बन्धित अधिकारी को कहा कि ज़मीनों के रेट निर्धारित करने सम्बन्धी समानता वाली नीति अपनाई जाये। उन्होंने किसानों से हाईवे के लिए ली जा रही ज़मीनों से सम्बन्धित डिविजऩल कमिश्नों के पास पड़े मामलों और अपीलों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर हल कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

    कृषि मंत्री ने किसानों की तरफ से उठाये गन्ने के भाव, रैड ऐंट्रियों, किसानों पर हुये केस वापिस लेने, सहकारी और निजी मिलों के बकाए, बाढ़ों और अन्य कुदरती आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान के मुआवज़े सहित अन्य मांगों सम्बन्धी मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और किसानों के साथ सांझा की। उन्होंने किसानों को बताया कि जल्द ही पंजाब की कृषि नीति तैयार कर ली जायेगी और ज़्यादातर मसले नयी नीति अमल में आने से हल हो जाएंगे।

    धालीवाल ने किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को अपना संघर्ष वापिस लेने की अपील करते हुये कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार उनकी अपनी सरकार है और किसानों के मसले हल करने के लिए लगातार यत्नशील है। इस मौके पर एडीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला, प्रमुख सचिव कृषि डीके तिवारी, प्रमुख सचिव पशु पालन विकास प्रताप, सचिव कृषि अरशदीप सिंह थिंद, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन ऋृषिपाल, कमिश्नर पुलिस अमृतसर जसकरन सिंह और डायरैक्टर कृषि गुरविन्दर सिंह के इलावा पंजाब के अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंजाबः आयुष्मान योजना के लिए सरकार ने जारी 20 करोड़ रुपए की राशि 

    पंजाबः आयुष्मान योजना के लिए सरकार ने जारी 20 करोड़ रुपए की राशि 

    चंडीगढ़ः स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आज निजी और सरकारी अस्पतालों को 20 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है।

    इस योजना के तहत गत 3 वर्षों से लगभग 44.04 लाख लाभार्थी परिवारों को 5 लाख रुपए तक की कैशलैस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान दी जा रही हैं। अब तक 1609 करोड़ रुपए से अधिक लागत के लगभग 13.50 लाख इलाज करवाया जा चुका है और लगभग 80 लाख स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस वर्ष सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों को कुल 200 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।

    पंजाब सरकार पात्र लाभार्थी परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और क्लेम का समय पर भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। योग्य लाभार्थी अपना कार्ड प्राप्त करने के लिए निकटतम सूचीबद्ध / सरकारी अस्पताल, सीएससी केंद्र या सेवा केंद्र तक पहुंच सकते हैं। और अपनी पात्रता की जांच करने के लिए विभाग की वेबसाइट www.sha.punjab.gov.in पर पहुंचें।

  • इस स्कूल को फीस बढ़ाना पड़ा भारी, सरकार ने मान्यता की रद्द 

    इस स्कूल को फीस बढ़ाना पड़ा भारी, सरकार ने मान्यता की रद्द 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सरकार ने मनमाने तरीक़े से फ़ीस बढ़ोतरी और नियमों की अवहेलना के कारण डीपीएस-रोहिणी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। ऐसे में अब डीपीएस-रोहिणी में 2023-24 सेशन के लिए एडमिशन नहीं हो सकेगा। दरअसल दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने फ़ीस बढ़ोतरी की शिकायतों के बाद डीपीएस को नोटिस दिया था।

    स्कूल की तरफ से इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षा निदेशालय ने स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश जारी किया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार, डीपीएस रोहिणी की मान्यता रद्द होने का असर अभी वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों पर असर नहीं पड़ेगा। स्कूल को 2022-23 सेशन कम्प्लीट कराने की अनुमति होगी। यह सेशन ख़त्म होने के बाद इन बच्चों को पेरेंट्स की सहमति से डीपीएस सोसाइटी के दूसरे स्कूल या करीबी सरकारी स्कूल में भर्ती कराया जाएगा।

    दिल्ली सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर पेरेंट्स ने ज्यादा फीस का भुगतान कर दिया है तो डीपीएस को वह बढ़ी हुई फीस तत्काल प्रभाव से लौटानी होगी। इसके साथ ही स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को डीपीएस सोसाइटी के अन्य संस्थानों में एडजस्ट करना होगा। दरअसल डीपीएस रोहिणी स्कूल दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवंटित जमीन पर स्थित है। डीडीए के तय नियमों के अनुसार, सरकारी जमीन पर निर्मित स्कूलों को किसी भी फीस वृद्धि से पहले निदेशक (शिक्षा) से पूर्व अनुमोदन लेना आवश्यक है, जो डीपीएस रोहिणी ने नहीं किया था।

  • मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण : उपायुक्त ऊना

    मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण : उपायुक्त ऊना

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 की 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। 
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय अंब में स्थापित मतगणना केंद्र में ईवीएम मतगणना के लिए 14 टेबल, गगरेट विस के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थाना अंबोटा में 10 टेबल, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विस के लिए राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय ऊना में 14-14 टेबल स्थापित किए गए हैं।
    राघव शर्मा ने बताया कि पोस्टल वैल्ट से संबंधित मतगणना के लिए चिंतपूर्णी विस के मतगणना केंद्र में 4 टेबल, गगरेट विस मतगणना केंद्र में 3 टेबल, हरोली मतगणना केंद्र में 3 टेबल, ऊना विस के लिए 4 टेबल तथा कुटलैहड़ विस के लिए 3 टेबल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पोस्टल वैल्ट पेपर की स्कैनिंग के लिए प्रत्येक विस के मतगणना केंद्र में 4-4 टेबल स्थापित किए गए हैं। 
    राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 102, गगरेट विस में 91, हरोली विस में 106, कुटलैहड़ विस 118 तथा ऊना विस में 98 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी विस की मतगणना में 8, गगरेट विस की मतगणना में 10, हरोली विस की मतगणना में 8, कुटलैहड़ विस की मतगणना में 9 तथा ऊना विस की मतगणना में कुल 7 राउंड होंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के लिए प्रत्येक विस क्षेत्र की मतगणना के सभी राउंड समाप्त होने के उपरंात 5 वीवीपैट के पर्चियों की गिनती की जाएगी। पर्चियों की गिनती के लिए वीवीपैट का चयन पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में रैंडमली किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे सर्वप्रथम पोस्टल वैल्ट पेपर की गिनती आरंभ होगी तथा 30 मिनट के पश्चात प्रातः 8.30 बजे ईवीएम के राउंड आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि सर्विस वोटर के मतपत्र गणना से पूर्व स्कैन किए जाएंगे जिसके लिए अलग से टेबल लगाए गए हैं। 
    राघव शर्मा ने बताया कि हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के प्रधानाचार्य कक्ष के साथ वाले कमरे में मीडिया सेंटर बनाया गया हैं।
    इसके अतिरिक्त गगरेट विधानसभा के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा के कांफ्रेंस हाॅल तथा चिंतपूर्णी विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय अंब के स्टाफ रूम में मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं।
  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की ताजपोशी पर आप वर्करों नियमों की उड़ाई धज्जियां, देखें वीडियो

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की ताजपोशी पर आप वर्करों नियमों की उड़ाई धज्जियां, देखें वीडियो

    गाड़ियों की छतों पर चढ़े आप वर्कर, बजाया हूटर

    लुधियानाः जिले में बुधवार को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर का ताजपोशी समारोह हुआ। समारोह में कैबिनेट मंत्री इंद्रबीर निज्जर भी पहुंचे। तरसेम भिंडर ने रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में आप वर्करों ने हुल्लड़बाजी की। बड़ी संख्या में लोग लग्जरी गाड़ियां लेकर रोड शो में पहुंचे। समर्थकों ने गाड़ियों की छतों और बोनेट पर बैठ ट्रैफिक नियमों को तोड़ा। आप समर्थक गाड़ियों की छतों पर चढ़ कर नारेबाजी करते दिखे। सरेआम प्राइवेट गाड़ियों में पुलिस के हूटर लगा कर हुल्लड़बाजी हुई।

    वहीं पास में खड़े पुलिस मुलाजिम मूक दर्शक बने खड़े रहे। सत्ता के नशे में चूर इन हुल्लड़बाजों ने जहां ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की। वहीं पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू द्वारा जारी आदेश जिसमें काले शीशे, हूटर, प्रेशर हॉर्न आदि पर कार्रवाई को भी दरकिनार कर दिया गया। अब सवाल ये उठता है कि पुलिस कमिश्नर सिद्धू इन हुल्लड़बाजों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

    मौके पर मौजूद किसी पुलिस अधिकारी ने आप वर्करों को रोकने या कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। हुल्लड़बाजी करने वालों पर जब मीडिया ने हूटर बजाए जाने और गाड़ियों के बोनेट पर बैठने के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि वह तरसेम सिंह भिंडर के साथ है।

    हुल्लड़बाजी करने के बाद यही नेता मीडिया से भी बहसबाजी करने लगे। इस तरह की हुल्लड़बाजी के बाद मार्क फेड के चेयरमैन अमनदीप मोही ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। जिन लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं। वीवीआईपी संस्कृति को खत्म करने के लिए ही पंजाब के लोगों ने आप सरकार को चुना है।

  • जालंधरः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की मौत

    जालंधरः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की मौत

    जालंधर/वरुणः गांव थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते निझरां गांव में अपने मामा के घर आए व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना के भगत सिंह कॉलोनी के निवासी रुपेश ऋषि के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि निझरां गांव में सुरिंदर परिवार के साथ अपने मामा के घर आए युवक की मौत हो गई है।

    परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया कि देर शाम रुपेश शराब पीकर पास में पड़ी पराली पर सो गया। सुबह देखा उसी जगह पर रुपेश की मृतक पड़ा था। रुपेश के भाई सुरेश ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे शराब पीने से मना किया था। देर शाम उसने ज्यादा शराब पी रखी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना लांबड़ा के एएसआई भजन सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

  • पंजाब सरकार ने मछली पालकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    पंजाब सरकार ने मछली पालकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सर्दियों के मौसम के सम्मुख मछली पालकों को एडवाइजऱी जारी की गई है। पंजाब के मछली पालन, पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सर्दियां बढ़ने के मद्देनज़र राज्य के मछली पालकों को किसी किस्म के नुकसान से बचाने के लिए तालाबों में पानी का स्तर 6-7 फुट रखने के लिए कहा गया है जिससे मछली को ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।

    इसके इलावा तापमान के अनुसार मछली की ख़ुराक भी घटाने, जैविक खादों का प्रयोग घटाने/बन्द करने, सुबह के समय ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए तालाब में ताज़ा पानी/एरीएटर का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

    एडवाइजऱी के मुताबिक मछली पालकों को ऑक्सीजन की गोलियां या पाउडर अपने फार्मों पर ज़रूरी तौर पर रखने के लिए कहा गया है। इसी तरह सर्दियों के मौसम में मछली को बीमारी लगने की अधिक संभावना के सम्मुख मछली के बचाव के लिए तालाब में 400 मिलीलीटर प्रति एकड़ सीफैक्स का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।

  • जालंधरः डीसी ने कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधरः डीसी ने कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए जारी किए ये आदेश

    जालंधर/वरुणः जिला मैजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह ने पंजाब विलेज एंड स्मॉल टाउन पेट्रोल एक्ट-1918 की धारा 3 और दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जिले जालंधर की सीमा में आने वाले तहसीलों / सब-तहसीलों के सभी कस्बों और गांवों में स्वस्थ वयस्क व्यक्ति अमन कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए हर दिन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक पेट्रोलिंग करते हुए ठीकरी पहरा लगाएगें। यह ठीकरी पहरे धार्मिक स्थलों पर प्रमुखता से लगाए जाएगे।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक नगर परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत अपने अधिकार क्षेत्र में उक्त अधिनियम की धारा 4(1) के पूर्ण अनुपालन में कर्तव्य का पालन करेंगे तथा कर्तव्य पालन करने वाले व्यक्ति की अग्रिम सूचना संबंधित मुख्य थाना अधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 06 फरवरी 2023 तक लागू रहेगा।