Blog

  • पंजाब: नाबालिग ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअबी, माहौल तनावपूर्ण, देखें CCTV

    बटाला: पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा घटना बटाला के पास के गांव सदारंग से सामने आया है। जहां आज एक 12-13 साल के बच्चे ने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेअदबी की यह घटना गुरुद्वारे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे ने पहले प्रसाद में थूका और बाद में गुरु ग्रंथ साहिब का अंग फाड़ दिया और गुरुद्वारा साहिब से भाग गया। इस घटना के बारे में गुरुद्वारे के ग्रंथी को तब पता चला जब उसने रुमाले के साथ छेड़छाड़ होते देखा। इसकी जानकारी ग्रंथी सिंह ने समिति सदस्यों व ग्रामीणों को दी। इस मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    किसी भी शख्स को गुरुघर के अंदर जा बाहर नहीं आने दिया जा रहा। गांव की पंचायत व लोग थाने पहुंचे हुए हैं। गुरुघर का हेड ग्रंथी भी थाने में बैठा हुआ है। पुलिस की ओर से अभी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी मुकम्मल नहीं हुआ है। पूरा मामला जांच का विषय है। सीसीटीवी जरिए पहचान की जा रही है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि घटना के बाद बच्चा मौके से भाग गया। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले एक डेरे में ट्रंक में से गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले थे जिसके बाद लोगों ने शख्स की खूब मारपीट की थी। पंजाब में ऐसे मामले बहुत आए हैं लेकिन बच्चे को लेकर यह पहला मामला सामने आया है जो एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

  • बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में 2 बच्चों को मामूली चोटे लगी है। कहा जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को घूमाने के लिए लेकर जा रही थी, जोकि हादसाग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों द्वारा स्कूल बस के बच्चों को लेकर मदद की जा रही है। मोरनी के टिकरटार पर घूमने जा रहे थे। गुरु नानक पब्लिक स्कूल की बस बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और वह मौके पर जाकर मामले की जांच करने जा रहे है। 

  • पंजाबः मंहगाई की मार, प्याज के बाद टमाटर हुआ लाल

    चंडीगढ़ः पंजाब की जनता का एक बार फिर से रसोई का बजट बिगड़ गया है। दरअसल, प्याज की महंगाई पर लगाम लगने के बाद अब टमाटर के भाव लाल हो गए है। चंद दिनों में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक टमाटर के दाम रिटेल में 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। सब्जी मंडी में पहले से ही प्याज के दाम से लोगों के आंसू निकल रहे हैं, ऊपर से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी के बाद लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इन दोनों रिटेल में प्याज के दाम क्वालिटी के मुताबिक 50 से लेकर 60 रुपये प्रति किलो तक बेचे जा रहे हैं।

    थोक व्यापारियों की मानें तो आने वाले 15-20 दिन तक टमाटर के दाम ऐसे ही रहेंगे। अक्टूबर की शुरुआत से टमाटर के दाम में लगातार इजाफा होता रहा है, मध्य तक 200 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद हिमाचल व लोकल माल की आमद शुरू हुई तो दामों में अचानक गिरावट के बाद रिटेल में महज दस से 20 रुपये प्रति किलो तक भी टमाटर बेचे गए। हालांकि अब पंजाब व हिमाचल में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। शहर में टमाटर की आपूर्ति नासिक से की जा रही है। जिसके चलते दामों में इजाफा हुआ है।

    हालांकि नासिक से आने वाले टमाटर की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। प्याज तथा टमाटर के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में रेडी टू यूज उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है। विभिन्न कंपनियों ने रेडी टू यूज उत्पादों को 100 ग्राम से लेकर एक किलो तक की पैकिंग में उतारा है। इसे लोग अपनी आवश्यकता अनुसार खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर का राशन एक साथ लेने वाले परिवारों की सूची में अब चीनी, घी, आटा व तेल के साथ-साथ रेडी टू यूज उत्पादों का जिक्र भी प्रमुखता से किया जा रहा है। इसके लिए आर्डर दिया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ‘ਚ ਹੋਏ ਪੇਸ਼, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ‘ਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਮੌਕੇ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਡੀਐਸਪੀ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 15 ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ ਗਏ ਸੀ। ਤੇ ਅੱਜ ਸੱਤ ਸਵਾਲ ਹੋਰ ਪੁੱਛੇ ਗਏ ਹਨ। ਪਲਾਟ ਘੁਟਾਲੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਇੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁੜਗਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਫਲੈਟ ਵੇਚਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਬਾਰੇ ਵੀ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਾਨੂੰ ਮੈਡੀਕਲ ਫਿੱਟ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਫਿਰ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਲਈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। 22 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੀਸੀਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਵੀ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਲਈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਵੀ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਮਾਤ ਮਿਲੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਲਾਟ ਘੁਟਾਲੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਲੇ ਤੱਕ 8 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਾਮਜਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਛੇ ਤੇ ਬਾਈ ਨੇਮ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ 2 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਇਸ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਦੋ ਪਲਾਟਾਂ ਨੂੰ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਤੋਂ ਰੈਜੀਡੈਂਸਲ ਕਰਵਾ ਕੇ ਖਰੀਦਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਘਲਾ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਉਤੇ ਦਰਜ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਮੌਕੇ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਲਾਂ ਦੀ ਲੰਬੀ ਚੌੜੀ ਲਿਸਟ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿਚ ਕੀਤੀ ਗਈ । 

    ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਬਤੌਰ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਵਿਚਰਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਘੇਰਾ ਨਹੀਂ ਰੱਖਦੇ ਸਨ ਪਰ ਅੱਜ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਕੇਂਦਰੀ ਬਲਾਂ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨਾਲ ਸੀਆਰਪੀਐਫ ਦੇ ਕਈ ਜਵਾਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਸਨ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਫਤਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਪਸ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਆਖਿਆ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਸੋ ਵਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਜਾਂਚ ਲਈ ਬੁਲਾਵੇਗੀ ਮੈਂ ਆਊਂਗਾ।

  • Jalandhar: Haveli की Kitchen में खाने की चीजों पर चूहे के घूमते की वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर के फगवाड़ा रोड़ पर स्थित हवेली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उक्त हवेली की सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें हवेली की रसोई में खाने की रखी जाने वाली चीजों में चूहा घूमता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान वहां पर खाना खाने गए व्यक्ति ने उक्त वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसे वायरल कर दिया। उक्त व्यक्ति ने फूड महकमा नाम के सोशल मीडिया पेज पर वायरल वीडियो को वायरल कर दिया।

    हालांकि इस वायरल वीडियो की एंनकाउटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है। लेकिन उक्त वायरल वीडियो में व्यक्ति ने 19 नवंबर का जिक्र किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रसोई में कर्मी खाना पका रहे है और नीचे काउंटर में चूहा खा रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने लिखा कि वह नाश्ता करने के लिए वह हवेली गया था। इस दौरान रसोई में खाने में चूहा को देखकर उसने लिखा कि उसे निराशा हुई। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने कहा कि वीडियो वह वायरल कर रहा है।

    उसने लिखा कि बेहद परेशान करने वाली और अस्वच्छ स्थिति देखकर उसे दुखद हुआ। रसोई की साफ सफाई को लेकर चिंताए पैदा होती है। उक्त व्यक्ति ने लिखा कि इस समस्या का तत्काल समाधान करना महत्वपूर्ण है। इस मामले को लेकर हवेली की मैनेजमेंट से संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह मामले को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • सूटकेस में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली : सेंट्रल मुंबई के कुर्ला में सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि उसे सूटकेस शांति नगर में सीएसटी रोड पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के पास लावारिस सूटकेस की सूचना मिली थी तमाम जांच के बाद जब पुलिस ने इसे खोलकर देखा तो इसमें महिला का शव था  पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है

    पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि महिला या आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके   पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताई है पुलिस के मुताबिक किसी ने महिला की हत्या की। फिर उसके शव को सूटकेस में रखकर मेट्रो प्रोजेक्ट के पास फेंक गया पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है

  • करतारपुर गुरुद्वारा में नॉनवेज पार्टी को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    नारोवालः पाकिस्तान के नारोवाल स्थित श्री करतारपुर साहिब परिसर में हुई नॉनवेज और डांस पार्टी पर विवाद गर्माता जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर सिख की नियुक्ति की मांग उठने लगी है। भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्पष्ट किया कि वे पहले ही इसके खिलाफ थे और आपत्ति भी उठाई गई थी। मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर लिखा- हमने 2021 में PMU करतारपुर कॉरिडोर के सीईओ के रूप में एक गैर-सिख व्यक्ति की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी।

    चूंकि प्रबंधन बोर्ड को सिख मर्यादा का कोई ज्ञान नहीं है, हमें डर था कि गुरुद्वारा परिसर में ईशनिंदा वाली हरकतें हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा डर सच में तब बदल गया जब सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी का करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने और मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ। हम मुसलमानों के नेतृत्व वाले इस PMU को तत्काल भंग करने की मांग करते हैं। जिनके कार्यों से दुनिया भर में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।पाकिस्तान सरकार को गुरुद्वारा साहिब की कमान किसी सिख संस्था को सौंप देनी चाहिए जो सिखी लोकाचार और सिद्धांतों का पालन करती हो।

  • पंजाबः गुरुद्वारे में पराली जलाने के संदेश की ऑडियो वायरल से मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, वायु प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। इसी बीच सोमवार को बठिंडा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस ऑडियो में गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट कर किसानों को दोपहर साढे़ तीन बजे पराली जलाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि अगर साढे़ तीन बजे से पहले पराली जलाई तो एसडीएम एक्शन लेंगे। ऑडियो सामने आने के बाद डीसी शौकत अहमद परे ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। 

    जानकारी के अनुसार रामपुरा एरिया के एक गांव के गुरुद्वारे से पराली जलाने के बारे में ये अनाउंसमेंट करवाई जा रही है। गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट का ऑडियो जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से डीसी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के लिए एसडीएम को आदेश जारी कर दिए। डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने बताया कि ऑडियो में कितनी सच्चाई है, उसकी जांच के लिए एसडीएम को आदेश दिए गए है। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा कि किसी शरारती तत्व द्वारा ऑडियो को वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि यह ऑडियो किस गांव के गुरुद्वारे का है। 

  • पंजाब भर में मुलाजिम फिर से कलम छोड़ हड़ताल पर, देखें वीडियो

    लुधियाना : पूरे पंजाब में जो आज से सरकारी मुलाजिम फिर कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए। लंबे समय से उनकी मांगे सरकार नहीं मान रही है। जिसके चलते उन्होंने कलम छोड़ स्ट्राइक पर जाने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार अपनी मांगे सरकार के आगे रख चुके है। जिसमें पुरानी पेंशन, डी.ए और मुख्यमंत्री के साथ टेबल टॉक कि उनकी मांग है।

    जो अभी तक पंजाब सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई। जिसके चलते ऑल डिपार्टमेंट के लोग आज फिर सेटेलाइट पर दिखे। जिससे आम जनता भी परेशान दिखाई दे रही है। अब सरकार इस एवरेज में क्या फैसला लेती है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सरकारी मुलाजमों की एक ही मांग टेबल टॉक पर बैठकर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत करें।

  • बाघ ने व्यक्ति पर किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि कोंढाली वन क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटलाबोडी गांव के पास शनिवार को बाघ ने व्यक्ति को मार डाला वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले वन्यजीव वार्डन उधम सिंह यादव ने कहा कि व्यक्ति मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था कि तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई

    यादव ने कहा कि व्यक्ति के शाम को घर न लौटने के बाद इससे संबंधित सूचना मिली उन्होंने कहा कि इसके बाद वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की और उसका शव बरामद हुआ उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया हैपीड़ित की पहचान कटलाबोडी गांव के अमोल अंबादास मुंगभाटे के रूप में हुई हैजो सुबह मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया थाजब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। तो वन कर्मचारियों को सूचित किया गया और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई काफी तलाश के बाद ग्रामीणों को अमोल का क्षत-विक्षत शव एक बारहमासी जलाशय के पास मिला